Home Blog Page 1018

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, पूर्व सीएम बघेल को पोलिंग बूथ में जाने से रोकने पर बवाल…

0

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, पूर्व सीएम बघेल को पोलिंग बूथ में जाने से रोकने पर बवाल मतदान के दौरान यहां उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई जब कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल टेड़ेसरा पोलिंग बूथ में एंट्री करनी चाही। लेकिन वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और पूर्व सीएम के सामने ही जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक, भूपेश बघेल स्थिति का जायजा लेने जब पोलिंग बूथ में जा रहे थे तो उनके साथ गिरीश देवांगन, एवं अन्य कांग्रेसी जन भी अंदर जाने लगे जिसका भाजपा की महिला व पुरूष कार्यकर्ताओं ने विरोध किया लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपना पक्ष रखा और विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से उलझ गए और महिला कार्यकर्ताओं के साथ साथ पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट पर उतारू हो गए। पूर्व सीएम भूपेश बघेल खड़े होकर यह सारा घटनाक्रम देखते रहे। घटना के बाद भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत की और भाजपा पर उन्हें पोलिंग बूथ पर जाने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे कार्यकर्ताओं को बदनाम करके उन्हें परेशान करके चुनाव जीतना चाहती है लेकिन उन्हें पोलिंग बूथ में जाने से रोकने का प्रयास उनकी हार का परिचायक है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस की मदद से उठाकर थाने में बैठाया जा रहा है फिर चाहे वह राजनांदगांव हो या डोंगरगढ। इसके बाद वे डोंगरगढ विधानसभा भी गए जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

छत्तीसगढ़  : गृह मंत्री अमित शाह दुर्ग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार। 

0

छत्तीसगढ़  : गृह मंत्री अमित शाह दुर्ग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार। 

तीसरे चरण के मतदान को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत। अमित शाह एक सप्‍ताह में दूसरी बार पहुंचे छत्तीसगढ़। शाह की दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के बेमेतरा जिले में चुनावी सभा।

छत्‍तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान को लेकर भाजपा ने ताकत झोंक दी है। गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के बेमेतरा के बेसिक स्कूल में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय के नारे के साथ की। उन्होंने कहा तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है कि नहीं बनाना है।
विजय बघेल को फिर से सांसद बनाना है कि नहीं बनाना है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटे मोदी जी की झोली में डालना है। अमित शाह ने युवाओं को अपने जिगर का टुकड़ा बताया। उन्होंने भद्रकाली महामाया मंदिर को प्रणाम किया है। ठाकुर प्यारेलाल जी को प्रणाम कर अपनी बात शुरू कर रहा हूं। हमारे ही युवा भुनेश्वर साहू कि कांग्रेस वोट बैंक ने जान ली थी। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बोले अमित शाह- दो साल में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे कोई नहीं मानता था कि ईश्वर साहू रविन्द्र चौबे जैसे कद्दावर नेताओं को हरा देंगे लेकिन उनका सुपड़ा साफ हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ को बनाने का काम किया है। 20 साल तक भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार चली। 20 साल में भारतीय जनता पार्टी ने बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया। गृहमंत्री ने कहा कि पीडीएस का चावल हमने गरीबों गरीबों तक पहुंचाया। आने वाले दो सालों में छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे। कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण नक्सलवाद को पालने पोषण काम किया। छत्‍तीसगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बड़ा फर्जीवाड़ा, पं बंगाल, पंजाब, हरियाणा के फर्जी किसानों के खातों में ट्रांसफर हुए 5 करोड़छत्‍तीसगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बड़ा फर्जीवाड़ा, पं बंगाल, पंजाब, हरियाणा के फर्जी किसानों के खातों में ट्रांसफर हुए 5 करोड़ मोदी जी ने ऐसा काम किया जो 1000 साल तक कोई नहीं कर पाया अमित शाह ने कहा नक्सलियों को समाप्त करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। राम मंदिर बनना चाहिए था कि नहीं बनना चाहिए था। मोदी जी ने ऐसे काम किए हैं जो 1000 साल तक कोई नहीं कर पाएगा। राहुल गांधी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए क्योंकि उन्हें वोट बैंक का डर लगता है। जो लोग वोट बैंक की राजनीति करने के लिए रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए वे लोग देश में शासन करने की हकदार नहीं है। उन्होंने कहा कि कश्मीर हमारा है कि नहीं है लोगों से कहा जोर से बोल खरगे के कान तक आवाज जानी चाहिए। आप सभी ने मोदी जी की दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को कश्मीर से समाप्त कर दिया गया। कश्मीर हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बन गया है। मैं जब पार्लियामेंट में कश्मीर कभी लेकर खड़ा हुआ उसे समय विजय जी थे राहुल बाबा ने कहा धारा 370 मत हटाइए। उन्होंने कहा वहां खून की नदियां बह जाएगी, राहुल बाबा खून की धारा छोड़ो किसी का कंकड चलाने की हिम्मत नहीं हुई। मनमोहन सिंह सरकार में आलिया मालिया सब आते थे पाकिस्तान से और बम धमाके करके चले जाते थे। इससे पहले अमित शाह के बेमेतरा में जनसभा की तैयारी को लेकर भाजपा की बुधवार को मैराथन बैठक हुई। आयोजन को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आए, इसको लेकर कई विषयों पर चर्चा किया गया। बैठक पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने निरीक्षण कर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के समुचित व्यवस्था बनाए रखने कहा।

छत्‍तीसगढ़ की तीन सीटों पर 72.13 प्रतिशत मतदान…

0

छत्‍तीसगढ़ की तीन सीटों पर 72.13 प्रतिशत मतदान…

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर मतदान अब अंतिम चरण में है। दूसरे चरण में छत्‍तीसगढ़ की जिन तीन लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है, उनमें राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट है। माना जा रहा है कि इन तीन सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्‍प होने वाला है। दूसरे चरण के चुनाव में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव से कुल 15 प्रत्याशियों में से 13 पुरुष, दो महिला, महासमुंद से 17 प्रत्याशियों में से 16 पुरुष और एक महिला व कांकेर से नौ प्रत्याशियों में नौ पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ : लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के लिए आज शुक्रवार को राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। राजनांदगांव के मतदाताओं में जबरदस्‍त उत्‍साह…

0

छत्तीसगढ़ : लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के लिए आज शुक्रवार को राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। राजनांदगांव के मतदाताओं में जबरदस्‍त उत्‍साह देखा जा रहा है।

राजनांदगांव। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के लिए आज शुक्रवार को राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। राजनांदगांव के मतदाताओं में जबरदस्‍त उत्‍साह देखा जा रहा है। सुबह से संसदीय क्षेत्र के अलग-अलग पोलिंग बूथ पर वोटरों की लंबी लाइन देखी जा रही है। चुनावी समर में कुल 15 प्रत्याशी हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के संतोष पांडेय और कांग्रेस के भूपेश बघेल के बीच है। भाजपा व कांग्रेस की नजर महिला व युवा मतदाताओं पर है। पूरे प्रचार अभियान में इन वर्गों को फोकस में रखकर काम किया गया। कुल 18.68 लाख मतदाताओं में 9.38 लाख महिला वोटर्स हैं, जबकि युवा मतदाताओं की संख्या 5.06 लाख है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 76.04 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। चार जिलों और आठ विधानसभा क्षेत्रों वाले राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में कुल 18 लाख 68 हजार 21 मतदाता हैं। इनमें पुरूष मतदाता नौ लाख 29 हजार 679 और महिला वोटर्स महिला नौ लाख 38 हजार 334 हैं। अन्य आठ मतदाता हैं। चुनावों में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 18 से 19 वर्ष तक की आयु वाले युवा मतदाताओं की संख्या 58 568 है, जबकि 20 से 29 वर्ष वाले चार लाख 48 925 हैं। लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से तीन पर सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक हैं, जबकि पांच पर कांग्रेस को जीत मिली थी। चार माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पंडरिया व कवर्धा को मिलाकर लगभग 65 हजार की बढ़त ली थी। तीसरी सीट राजनांदगांव है जहां 45 हजार मतों से भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस तरह संसदीय क्षेत्र में भाजपा की कुल बढ़त 1.10 लाख मतों की थी। दूसरी तरफ कांग्रेस के खाते में गई खैरागढ़ व डोंगरगढ़ को मिलाकर उसकी बढ़त का आंकड़ा लगभग 20 हजार का था। इसके अलावा कांग्रेस ने डोंगरगांव, खुज्जी व मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र में भी जीत का परचम लहराया था। तीनों सीटों को मिलाकर लगभग 63 हजार मतों की बढ़त थी। संसदीय क्षेत्र के 2330 मतदान केंद्रों में आज लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोटिंग हो गई है। इसमें 430 बूथों में मतदान गतिविधियों की निगरानी करने के लिए वेबकास्टिंग की जाएगीं यहां 880 कैमरे लगाए गए हैं। राजनांदगांव जिले के 116 नक्सल प्रभावित और मोहला-मानपुर के 237 मतदान केंद्रों में से 94 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों में सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई है। चार जिला और आठ विधानसभा वाले इस संसदीय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 59 कंपनियां पहुंची है, जो सभी मतान केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। राजनांदगांव सहित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई व कबीरधाम जिले में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। वहीं मोहला-मानपुर जिले में मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसको लेकर जिला निर्वाचन सहित पुलिस की टीम ने पूरी व्यवस्था दुरस्त करा ली है।

इनके बीच है मुख्य मुकाबला
संतोष पांडेय (भाजपा) आयु-56 वर्ष निवास-दैहानपारा, सहसपुर लोहारा, जिला कवर्धा मतदाता-विधानसभा क्षेत्र कवर्धा, भाग संख्या 374, क्रम संख्या 598 शिक्षा-बीए, एलएलबी. भूपेश बघेल (कांग्रेस) आयु- 63 वर्ष निवास-मानसरोवर परिसर, भिलाई-3, जिला दुर्ग मतदाता- विधानसभा क्षेत्र पाटन, भाग संख्या 57, क्रम संख्या 356 शिक्षा-एमए.

बंद बेअसर, सभी बूथों में सुरक्षित पहुंचे मतदान कर्मी
लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने पहले ही फोर्स की तैनाती कर ली है। बता दें कि कांकेर मुठभेड़ के बाद नक्सल संगठन ने लोकसभा चुनाव के विरोध में पर्चा जारी कर 25 अप्रैल को मोहला-मानपुर बंद की धमकी दी थी। इससे एक दिन पहले ही जिला पुलिस व फोर्स के जवानों ने जिले के सभी संवेदनशील सहित नगरीय क्षेत्रों में फ्लैग मार्च व गश्त कर अपनी मौजूदगी तर्ज कराई। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के संवेदनशील बूथों में भी सीआरएफ, आइटीबीपी के जवान तैनात है। यही कारण है कि नक्सल संगठन द्वारा दी गई बंद की धमकी का क्षेत्र में कहीं कोई असर नहीं दिखा। सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर एस जयवर्धन और पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह व वनमंडलाधिकारी दिनेश पटेल ने औंधी क्षेत्र के प्रभावित गांवों के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। यहां सुरक्षा में लगे जवानों को हौसला भी बढ़ाया गया है।

इन गांवों में पहुंचे अधिकारी

चुनई तिहार से एक दिन पहले गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान की तैयारी व व्यवस्था का जायजा लिया। कलेकटर व पुलिस अधीक्षक की टीम ने औंधी क्षेत्र के ग्राम शारदा, मोरचुल व सरखेड़ा पहुंचकर यहां के मतदान केंद्र का अवलोकन किया। मतदान कर्मियों से बात कर शत-प्रतिशत मतदान के निर्देश दिए।

18 लाख 68 हजार 21 कुल मतदाता 9 लाख 29 हजार 679 पुरुष मतदाता 9 लाख 38 हजार 334 महिला मतदाता 18 से 19 वर्ष तक की आयु वाले युवा मतदाता 58 हजार 568 20 से 29 वर्ष वाले मतदाता चार लाख 48 हजार 925.

छत्‍तीसगढ़ : दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीटों पर वोटिंग…

0

छत्‍तीसगढ़ : दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीटों पर वोटिंग…

तीन लोकसभा क्षेत्र के 52 लाख 84 हजार मतदाता करेंगे मतदान, दूसरे चरण के चुनाव में तीन महिला सहित कुल 41 प्रत्याशी मैदान में, दूसरे चरण के लिए चिह्लित किए गए कुल 6,567 मतदान केंद्र!

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर मतदान आरंभ हो गया है। दूसरे चरण में छत्‍तीसगढ़ की जिन तीन लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट है। माना जा रहा है कि इन तीन सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्‍प होने वाला है। दूसरे चरण के चुनाव में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव से कुल 15 प्रत्याशियों में से 13 पुरुष, दो महिला, महासमुंद से 17 प्रत्याशियों में से 16 पुरुष और एक महिला व कांकेर से नौ प्रत्याशियों में नौ पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।

छत्‍तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक 15.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें राजनांदगांव में 14.49 प्रतिशत वोटिंग हुई।

राजनांदगांव लाेकसभा

डोंगरगांव – 15.12 %डोंगरगढ़ – 8.39 %कवर्धा – 13.00 %खैरागढ़ – 17.03 %खुज्जी – 18.21 %मोहला मानपुर – 20.50 %पंडरिया – 13.00 %राजनांदगांव – 14.53 %

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 14.33 प्रतिशत मतदान

महासमुंद लोकसभा

बसना – 16,25 %बिन्द्रानवागढ़ – 16,15 %धमतरी – 11.00 %खल्लारी – 15.34 %कुरूद – 10.00 %महासमुंद – 13.28 %राजिम – 15.38 %सरायपाली – 17,04 %

कांकेर लोकसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक 17.52 प्रतिशत मतदान

छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के लिए तीन सीटों राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद के लिए हो रहे चुनाव में सुबह नौ बजे तक 15.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्‍यादा 17.52 प्रतिशत वोटिंग कांकेर में हुई है।

कांकेर लोकसभा सीट

अंतागढ़ – 17.90 %भानुप्रतापपुर – 21.00 %डौंडी लोहारा – 18.19 %गुड़रडेही – 14.50 %कांकेर – 20.00 %केशकाल – 20.57 %संजारी बालोद – 15.41 %सिहावा – 13.50 %

छत्‍तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक 15.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्‍यादा 17.52 प्रतिशत वोटिंग कांकेर में हुई है जबकि राजनांदगांव में 14.49 प्रतिशत और 14.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 21 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

तीन लोकसभा सीटों पर 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता करेंगे मतदान

दूसरे चरण में छत्‍तीसगढ़ के 52.84 लाख वोटर तीन लोकसभा क्षेत्र के उम्‍मीदवारों का भविष्‍य तय करेंगे। इन संसदीय क्षेत्रों के मतदाता राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए मतदान करेंगे। तीन लोकसभा सीटों के लिए अंतर्गत 24 विधानसभा क्षेत्रों में 222 सुरक्षा कंपनियां जिम्‍मेदारी संभालेंगी। 32907 मतदान कर्मी कुल 6567 मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। 2019 के चुनाव के मुकाबले 2024 के चुनाव में वोटरों की संख्‍या सात प्रतिशत बढ़ी है।

छत्तीसगढ़ : किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास साहू ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा दे दिया है।

0

छत्तीसगढ़ : किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास साहू ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा दे दिया है।

देश में कल दूसरे चरण का मतदान होने को है। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। लेकिन इससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास साहू ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा है। जिसमें कहा कि कांग्रेस पार्टी मूल उद्देश्यों से भटक गई है। हिन्दू विरोधी निर्णय पार्टी में लिए जा रहे हैं। पदाधिकारियों की उपेक्षा की जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक सरोज राठोर ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद अब वे भाजपा का दामन थामा लिया है। साथ ही पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मनहरण राठौर ने भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ : देश की सैकड़ो सरकारी संपत्ति बेचने वाले पार्टी के नेता बड़ी बातें ना करें – शाहिद भाई

0

छत्तीसगढ़ : देश की सैकड़ो सरकारी संपत्ति बेचने वाले पार्टी के नेता बड़ी बातें ना करें – शाहिद भाई

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी शाहिद भाई ने पूर्व सांसद मधुसूदन यादव के संपत्ति बेचने पर कांग्रेस की बुरी नजर वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मधुसूदन यादव पहले अपने 10 वर्षीय भाजपा कार्यकाल के कुनीती पर आत्म चिंतन करें कांग्रेस ने 70 साल में देश की जनता की सेवा करते मात्र 55 लाख करोड रुपए ही कर्ज थी और आज 10 वर्षीय मोदी कार्यकाल में 215 लाख करोड रुपए के कर्ज में देश डूबा हुआ है महंगाई बेरोजगारी चरम पर है कांग्रेस ने देश में 300 से अधिक सरकारी कंपनियां स्थापित की जिससे आम जनता को रोजगार के संसाधन उपलब्ध होते थे मोदी सरकार आने के बाद सैकड़ो कंपनियां बिक गई जिसमें बैंक इंश्योरेंस जैसी कंपनी भी शामिल है और लगातार नीति आयोग ऐसी कंपनियों की लिस्ट बना रही है जिसे बेचा जाना है मोदी सरकार की असफल नीति के चलते बीपीसीएल जैसी कंपनी छत्तीसगढ़ की नगरनार स्टील प्लांट कंपनियां बिकने की कगार पर है और आने वाले कुछ वर्षों में देश में जिस प्रकार से मोदी सरकार की नीति है उसमे मात्र दो दर्जन सरकारी कंपनी बचेगी रेल भेल एयरपोर्ट आदि सभी जिस प्रकार से मोदी सरकार ने बचने का काम किया है जिसे देश की जनता जान रही है कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो सर्वहारा वर्ग को ध्यान में रखकर के कार्य करती है वहीं भाजपा पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए पूंजीवादी मानसिकता के साथ कार्य करती है व्यापारी वर्गों पर  जीएसटी , लगाकर किसानों पर तीन काले कानून थोपने फिर विरोध होने पर मजबूरी में वापस लेने का काम बीजेपी ने किया है देश की जनता की कमाई और सरकारी संपत्तियों को कांग्रेस ने सजाया और संवारा है और तो और केंद्र में भाजपा की सरकार ने 10 साल में अपने असफल नीति के कारण हुए घाटे को  पूरा करने के लिए सरकारी संपत्तियों के शेयर बेचकर आम जनता पर निजीकरण का बोझ देने का काम कर रही है कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले अपने भाजपा की नीति और रीति पर थोड़ा आकलन कर ले कोरोना कल में भी जिस प्रकार से मजदूरों पर अत्याचार की पराकाष्ठा भाजपा सरकार ने को तो वही देश के सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक मार देने का काम किया है जिसका असर उनके परिवार पर भी पड़ा जनता की गाढ़ी कमाई को नोटबंदी से लूटने वाली भाजपा और आज तक भाजपा सरकार यह बताने में असफल है कि नोटबंदी से किसे फायदा हुआ माता बहनों के सोना और जेवर के बारे में बोलकर मातृत्व का अपमान करने का काम भी पूर्व सांसद ने किया है इन सब चीज से उन्हें बाज आना चाहिए। अंत में शाहिद भाई ने कहा कि देश की जनता की कमाई और सरकार की संपत्ति पर कांग्रेस की बुरी नजर नहीं बीजेपी के गिद्ध दृष्टि से देश में अराजकता का माहौल और महंगाई बेरोजगारी चरम पर है।

छत्तीसगढ़ : मंहगाई से त्रस्त महिलायें देश में कांग्रेस की सरकार बनाने संकल्पित, भूपेश बघेल ने 421 गांव मे तूफानी जनसंपर्क के बाद शहर में भी धूम…

0

छत्तीसगढ़ : मंहगाई से त्रस्त महिलायें देश में कांग्रेस की सरकार बनाने संकल्पित, भूपेश बघेल ने 421 गांव मे तूफानी जनसंपर्क के बाद शहर में भी धूम…

कांग्रेस के 5 न्याय 25 गारंटी की शहर एवं गांव में धूम मची है। कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने संसदीय क्षेत्र के 421 ग्रामों के तूफानी जनसंपर्क के बाद शहर मे जीवंत संपर्क के दौरान कहा कि आज सर्वहारा वर्ग महंगाई से त्रस्त है विशेषकर महिलायें देश में कांग्रेस की सरकार बनाने संकल्पित है। किसान, मजदूर भी केंद्र में बदलाव के पक्षधर हो गये है। जनता को कांग्रेस के न्याय पत्र में विकास दिशा नजर आ रही है। कांग्रेस ने कुल 5 न्याय की गारंटी दिया है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और भागीदारी न्याय पांचो न्याय घोषित होने के बाद से ही देश के हर वर्ग के मतदाताओं के कांग्रेस नीतियों को सराहा  है लोगों को कांग्रेस की सरकार में अपना भविष्य दिख रहा है। वर्तमान सांसद ने पूरे अपने 5 साल के कार्यकाल में इतने गांव का दौरा भी नही कर सके ना जनता की सुध ली। भूपेश बघेल  ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल 1 लाख और महीने में 8333 रू. देने का वादा किया है। इसके साथ ही केंद्रीय भर्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का भी वादा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद महिला मतदाताओं का ध्रुवीकरण कांग्रेस की ओर हुआ है। महिलायें देश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए पहले चरण में मतदान किया है। शेष चरणों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान का दृढ़ निश्चय किया है इसी प्रकार  मजदूरों को लगता है कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 करने की बात की है इससे देश के मजदूरों के जीवन स्तर में बदलाव आयेगा। मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने मनरेगा के तहत रोजगार को कानूनी प्रावधान बनाया अब कांग्रेस मजदूरों के मजदूरी बढ़ाने की गारंटी दे रही है देश के अन्नदाता किसान भी मोदी सरकार के खिलाफ मतदान करने को एकजुट है 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने की बात जुमला बन गया है  मोदी सरकार ने तीन काले कानून भी थोपने का काम किया था विरोध के बाद मजबूरन काले कानून वापस लेना पड़ा। कांग्रेस किसानों को उनकी श्रम व उपज की पूरी कीमत देने को भी प्रतिबद्ध है। इसीलिये कांग्रेस ने किसानों को कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी देते हुए कर्ज आयोग की बात के साथ ही  साथ स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार समर्थन मूल्य निर्धारण करेगी। इसके साथ ही कांग्रेस ने कृषि उत्पादों को, कृषि उपकरणों को जीएसटी के दायरे से बाहर लाने का वादा किया है। शहर भ्रमण के दौरान शाहिद भाई,शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, जितेन्द्र मुदलियार, रूपेश दुबे,श्रीकिशन खंडेलवाल, दिनेश शर्मा, हफीज खान, अमित चंद्रवंशी,आसिफ अली , आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे.

छत्तीसगढ़  : राज्य की तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए तैयारीयां… देखेँ प्रत्येक जानकारी!

0

छत्तीसगढ़  : राज्य की तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए तैयारी पूरी हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तीन लोकसभा क्षेत्रों में कुल 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होने की संभावना है। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया ‘राज्य में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट पर मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।’

तीन सीट कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद हैं।

कंगाले ने बताया, ‘‘कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं और इनमें से अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, केशकाल और कांकेर विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक (माओवादी खतरे को देखते हुए) मतदान होगा।’’

अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों – सिहावा, संजारी-बालोद, डौंडीलोहारा और गुंडरदेही में मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक है।

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में मानपुर-मोहला विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। शेष सात विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

महासमुंद निर्वाचन क्षेत्र के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौ संवेदनशील मतदान केंद्रों को छोड़कर निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से दोपहर छह बजे तक मतदान होगा। संवेदनशील नौ मतदान केंद्रों में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।

कंगाले ने बताया कि तीन सीट पर कुल 41 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव में 15, महासमुंद में 17 और कांकेर में नौ उम्मीदवार हैं।

निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 52,84,938 मतदाता हैं जिनमें से 26,05,350 पुरुष तथा 26,79,528 महिला मतदाता हैं। इन क्षेत्रों में तीसरे लिंग के 60 मतदाता पंजीकृत हैं।

अधिकारी ने बताया इन क्षेत्रों में 7,363 सेवा मतदाता, 51,306 ‘दिव्यांग’ मतदाता, 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के 1,62,624 मतदाता, 85 वर्ष से अधिक आयु के 16,643 मतदाता और 100 वर्ष से अधिक आयु के 498 मतदाता हैं।

इन तीन निर्वाचन क्षेत्रों में 6,567 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 330 ‘संगवारी’ मतदान केंद्र (महिला कर्मियों द्वारा प्रबंधित) तथा 120 ‘आदर्श’ मतदान केंद्र होंगे जबकि 25 मतदान केंद्रों का प्रबंधन ‘दिव्यांगजन’ और 117 का युवाओं द्वारा किया जाएगा।

दूसरे चरण में 23 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील और 458 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण के लिए कुल 32,907 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को कांकेर सीट के दूरदराज और संवेदनशील इलाकों के नौ मतदान केंद्रों के लिए 72 मतदान कर्मियों और महासमुंद सीट के दो मतदान केंद्रों के लिए 15 मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से मतदान केंद्र पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि शेष 6,556 मतदान टीम को बृहस्पतिवार को बस के माध्यम से उनके गंतव्यों के लिए रवाना किया जा रहा।

कंगाले ने बताया कि मतदान के लिए तीन निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षाकर्मियों की लगभग 222 कंपनी तैनात की गई हैं।

छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हो रहा है। नक्सल प्रभावित बस्तर (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र में 19 अप्रैल को पहले चरण के दौरान मतदान हुआ था। शेष सात सीटों पर सात मई को अंतिम चरण के दौरान मतदान होगा।

राजनांदगांव सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय और पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के मौजूदा विधायक भूपेश बघेल के बीच मुकाबला होगा।

सत्ताधारी भाजपा ने महासमुंद और कांकेर सीट पर अपने मौजूदा सांसदों के टिकट काट कर क्रमशः रूपकुमारी चौधरी और भोजराज नाग को मैदान में उतारा है। चौधरी और नाग पूर्व विधायक हैं।

कांग्रेस ने महासमुंद में राज्य के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कांकेर सीट पर बीरेश ठाकुर को मैदान में उतारा है। ठाकुर 2019 का लोकसभा चुनाव कांकेर सीट पर भाजपा उम्मीदवार से हार गए थे।

लोकसभा चुनाव-2019 में भाजपा ने राज्य की नौ लोकसभा सीट और कांग्रेस ने दो सीट पर जीत दर्ज की थी।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान में भाजपा और कांग्रेस के बीच भ्रष्टाचार, संविधान में बदलाव और दोनों दलों के चुनावी वादों जैसे मुद्दों पर तीखी नोकझोंक हुई।

दूसरे चरण के लिए भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे प्रमुख नेताओं ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। कांग्रेस के लिए, प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रचार का नेतृत्व किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आम चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार अभियान में नजर नहीं आए।

मोदी और शाह ने संविधान, अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने, आतंकवाद और नक्सलवाद पर टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने जवाबी हमला करते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी गरीबों के हित के लिए सोचती है जबकि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है।

चुनाव आयोग ने कथित तौर पर आचार संहिता उल्लंघन के मामलों को संज्ञान में लेते हुए यह नोटिस जारी किया है।

0

चुनाव आयोग ने कथित तौर पर आचार संहिता उल्लंघन के मामलों को संज्ञान में लेते हुए यह नोटिस जारी किया है।

देश में लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। अलग अलग चरणों में मतदान की प्रक्रिया भी जारी है। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी रोड शो और रैलियां कर जनता को लुभाने का प्रयत्न कर रही है। इस बीच, दोनों नेताओं की मुसीबत बढ़ गई है। दरअसल, चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने कथित तौर पर आचार संहिता उल्लंघन के मामलों को संज्ञान में लेते हुए यह नोटिस जारी किया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने धर्म, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर नफरत और विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया था।आयोग ने 29 अप्रैल सुबह 11 बजे तक दोनों दलों से जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 के का उपयोग करते हुए यह नोटिस जारी किया है। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी जबकि पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आयोग से शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने दोनों शिकायतों पर संज्ञान लेने के बाद यह नोटिस जारी किया है।