Home Blog Page 1036

लोकसभा चुनाव 2024 : बीजेपी के चुनावी बॉन्ड ‘संकल्प पत्र’ को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल का बयान…

0

”बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना ‘संकल्प पत्र’ यानी मेनिफेस्टो जारी कर दिया है.”

”इसमें यूनिफॉर्म सिविल कोड और ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को लागू करने की बात शामिल है. इसके अलावा इसमें भ्रष्ट लोगों को जेल भेजने का भी वादा किया गया है.”

”इस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया आई है.”

”मोदी जी की गारंटी है तो फिर भ्रष्ट लोग बीजेपी में क्यों जा रहे हैं. चाहे अशोक चव्हाण की बात हो या अजित पवार की बात हो या फिर प्रफुल्ल पटेल या हेमंत बिस्वा सरमा की बात है, उन्हें कब जेल भेजेंगे.”

”दूसरी बात यह है कि इलेक्ट्रोरल बॉन्ड में नाम आया है, गौमांस निर्यातकों से पैसा लिया है. शराब वालों से पैसा लिए हैं. उनके खिलाफ मोदी जी कब कार्रवाई करेंगे.”

”बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया है कि सौर ऊर्जा के जरिए लोगों का बिजली बिल शून्य कर देंगे. इसको लेकर पूछे गए सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा, ”यह सबकुछ दिवास्वपन है. बिजली के बिल तो बढ़ रहे हैं और आने वाले दिनों में और बढ़ेंगे.”

”बीजेपी ने अपने चुनावी वादे में घोषणा की है कि मुफ्त राशन की योजना पांच साल तक जारी रहेगी. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए मुफ्त बिजली पहुंचाई जाएगी. तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है. 70 साल से ऊपर के लोगों को भी आय़ुष्मान योजना का लाभ मिलेगा. बुलेट ट्रेन का विस्तार किया जाएगा.”

”सरकार बनने पर तीन करोड़ और मकान बनाए जाएंगे. वन नेशन, वन इलेक्शन को लागू किया जाएगा. मेडिकल शिक्षा में सीट बढ़ाई जाएगी. यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा.”

Petrol Diesel Price Today 14 April 2024:  ईंधन की नई कीमत जारी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि कहां पर ईंधन सस्ते में बेचा जा रहा है।

0

Petrol Diesel Price Today 14 April 2024: आज से एक महीने पहले देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2-2 रुपये कम किए गए थे। ऐसे में देश के कई शहरों में ईंधन की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर कम हुई थी।

इसके बाद कुछ पैसा की कटौती देखने को मिलती आई है। राज्य द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स से ईंधन के दाम में कम-ज्यादा का फर्क देखने को मिलता रहता है। आज यानी 14 अप्रैल, रविवार को भी ईंधन की नई कीमत जारी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि कहां पर ईंधन सस्ते में बेचा जा रहा है।

यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल!

लखनऊ में पेट्रोल को 94.65 रुपये की बजाय 94.56 रुपये में बेचा जा रहा है, तो डीजल को 87.76 रुपये प्रति लीटर की बजाय 87.66 रुपये में बेचा जा रहा है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 94.81 रुपये की बजाए 94.71 रुपये है, तो डीजल की कीमत 87.94 रुपये की जगह 87.81 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल के दाम 97.18 रुपये प्रति लीटर की जगह 95.18 रुपये है, तो डीजल के दाम 90.05 रुपये की बजाय 88.03 रुपये हो गई है।

देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट!

शहपेट्रोल के रेट डीजल के रेट; दिल्ली 94.72 रुपये 87.62 रुपये मुंबई 104.19 रुपये 92.13 रुपये कोलकाता 103.93 रुपये 90.74 रुपये चेन्नई 100.73 रुपये 2.32 रुपये!

आपके शहर में कितने रुपये लीटर है पेट्रोल और डीजल?

शहर पेट्रोल के रेट डीजल के रेट; नोएडा 94.71 रुपये 87.81 रुपये गाजियाबाद 94.65 रुपये 87.75 रुपये गुरुग्राम 95.18 रुपये 88.03 रुपये लखनऊ 94.56 रुपये 87.66 रुपये आगरा 94.49 रुपये 87.55 रुपये मथुरा 94.55 रुपये 87.61 रुपये मेरठ 94.55 रुपये 87.64 रुपये जयपुर 108.48 रुपये 93.69 रुपये प्रयागराज 95.47 रुपये 88.63 रुपये वाराणसी 94.76 रुपये 87.90 रुपये अयोध्या 97.03 रुपये 90.22 रुपये कानपुर 96.71 रुपये 90.13 रुपये पटना 105.18 रुपये 92.04 रुपये!

 

Iran Israel War: ईरान ने इजरायल पर शनिवार देर रात करीब 200 ड्रोन और मिसाइल अटैक किए…क्यों छिड़ी दोनों देशों के बीच जंग? इजरायल के प्रधानमंत्री ने दिया जवाब!

0

Iran Israel War: आखिरकार ईरान ने इजरायल पर हमला कर ही दिया। ईरान ने इजरायल पर शनिवार देररात करीब 200 ड्रोन और मिसाइल अटैक किए। हालांकि अमेरिका इजरायल के बचाव में आगे आया है और उसने कुछ मिसाइलों-ड्रोन को मार गिराया।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मिसाइलें दागी हैं और इस जंग में ईरान का साथ यमन भी दे रहा है। जंग के मद्देनजर इजरायल, ईरान, ईराक और जॉर्डन के एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है। भारत समेत 6 देशों अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और जर्मनी ने एडवाइजरी जारी करके अपने लोगों को अलर्ट किया है कि वे ईरान और इजरायल न जाएं।

क्यों छिड़ी दोनों देशों के बीच जंग?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गत एक अप्रैल को इजरायल ने सीरिया में ईरानी एंबेसी पर एयर स्ट्राइक की थी। इस हमले में ईरान के 2 वरिष्ठ सेना अधिकारी मारे गए थे। इनके अलावा 11 लोग भी इस हमले में मौत का शिकार बने थे। ईरान ने इस हमले का बदला लेने की धमकी देते हुए इजरायल पर अटैक करने का ऐलान किया था। अमेरिका को भी चेतावनी दी थी कि अगर वह इजरायल के समर्थन में आया तो उसे भी टारगेट किया जाएगा। इस कारण इजरायल और ईरान के बीच जंग छिड़ी है।

ईरान ने कब्जाया इजरायल का शिप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन ईरान की सेना ने एक कार्गो शिप कब्जा लिया है। यह शिप ओमान की खाड़ी से होर्मुज पास होते हुए भारत की ओर आ रहा था। शिप के क्रू मेंबर्स में 20 लोग हैं और इसके अलाव शिप पर 17 भारतीय भी हैं। यह शिप लंदन की कंपनी का है और इसका मालिक इजरायल का एक अरबपति है, जिस पर पुर्तगाल का नेशनल फ्लैग लगा है।

इजरायल के प्रधानमंत्री ने दिया जवाब

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के हमला करने की पुष्टि करते हुए इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियार हगारी ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। मिसाइलों के अटैक से मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे। हर अटैक का जवाब दिया जाएगा। इजरायल की एयर फोर्स ईरान पर पलटवार करने के लिए तैयार है। वार कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी तेवर दिखाते हुए कहा कि इजरायल अपने दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देना जानता है। ईरान को भी जवाब दिया जाएगा।

lok sabha election 2024 : भाजपा उम्मीदवार मशहुर अभिनेत्री कंगना रनौत के सामने कौन? क्या कहती है कांग्रेस के 16 उम्मीदवारों की लिस्ट…

0

lok sabha election 2024 : भाजपा उम्मीदवार मशहुर अभिनेत्री कंगना रनौत के सामने कौन? क्या कहती है कांग्रेस के 16 उम्मीदवारों की लिस्ट…

”कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 16 लोगों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है।”

”भाजपा ने इस सीट से कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वह फिलहाल पंजाब की आनंदपुर साहिब लोकसभा से सांसद हैं। साथ ही कांग्रेस ने गुजरात में विधानसभा उप चुनाव के लिए 4 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी किया है।”

”रामजी ठाकुर को गुजरात की मेहसाणा, हिम्मत सिंह पटेल को अहमदाबाद ईस्ट, परेश भाई धनानी को राजकोट, नैशध देसाई को नवसरी, विनोद सुल्तानपुरी को शिमला, अनंत प्रसाद सेठी को भदरक, सष्मिता बेहरा को ढेंकनाल, सिद्धार्थ स्वरूप दास को केंद्रपाड़ा, रबींद्र कुमार सेठी को जगतसिंहपुर, सुचरिता मोहंती को पुरी और यासिर नवाज को भुवनेश्वर से टिकट मिला है।”

”बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत 19 अप्रैल को हो जाएगी जब पहले चरण का मतदान होगा। सात चरणों में हो रहे चुनाव का अंतिम चरण 1 जून को होगा और मतगणना 4 जून को की जाएगी।”

”गुजरात उपचुनाव के लिए इन्हें बनाया प्रत्याशी”

”इसके साथ ही पार्टी ने गुजरात विधानसभा उप चुनाव के लिए 4 विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। इसके हिसाब से वीजापुर से दिनेशभाई तुलसीदास पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। पोरबंदर विधानसभा से कांग्रेस ने राजूभाई भीमनभाई ओडेदरा को टिकट दिया है। मनावदर से हरिभाई गोविंदभाई कंसागरा को प्रत्याशी बनाया गया है। खंभात सीट से महेंद्रसिंह हरिसिंह परमार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान होगा और इसी दिन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव भी होगा।”

”lok sabha election 2024 : बीजेपी का घोषणा पत्र पीएम मोदी ने किया ऐलान”

0

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने का चुनावी वादा किया है. उन्होंने यह वादा भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए कहा.”

”जारी हुआ बीजेपी का घोषणा पत्र”

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, राजनाथ सिंह और निर्मला सीतारमण के साथ मिलकर बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ को जारी किया. इसे नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में जारी किया गया. बीजेपी ने घोषणापत्र को ‘मोदी की गारंटी’ टैगलाइन के साथ जारी किया.”

”पीएम मोदी ने किया ये ऐलान”

”इस मौके पर पीएम मोदी ने लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के दायरे को बढ़ाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा- बुजुर्गों को सबसे ज्यादा इस बात की चिंता रहती है कि वे अपनी बीमारियों का इलाज कैसे अफोर्ड कर पाएंगे. यह चिंता मिडिल क्लास के लिए ज्यादा गंभीर है. बीजेपी ने अब संकल्प लिया है कि 75 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा.”

”इसी सप्ताह पहले चरण का मतदान”

”बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणापत्र ऐसे समय जारी किया है, जब लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में चंद दिन बचे हुए हैं. सात चरणों में होने जा रहे लोकसभा चुनाव की शुरुआत इसी सप्ताह होने जा रही है. 19 अप्रैल को देश भर में पहले चरण में 100 से ज्यादा सीटों पर मतदान होगा. सातवें व अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा. चुनाव परिणामों का ऐलान 4 जून को होगा.”

कामदा एकादशी 2024:  इस दिन एकादशी का व्रत रखा जाएगा। साथ ही भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी। मदा एकादशी 19 अप्रैल 2024 को मनायी जाएगी।

0

”Kamada Ekadashi 2024:  वैदिक पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष की शुरुआत 9 अप्रैल यानी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो गई है। पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को है।”

”इस दिन एकादशी का व्रत रखा जाएगा। साथ ही भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है।”

”ज्योतिषियों के अनुसार, जो लोग कामदा एकादशी का व्रत रखते हैं उनके सभी कार्य पूर्ण होते हैं साथ ही सभी प्रकार के पापों से मुक्ति भी मिलती है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल कामदा एकादशी पर तीन शुभ योग बन रहे हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि कामदा एकादशी के दिन कौन से शुभ योग बन रहे हैं ? साथ ही पारण का शुभ मुहूर्त क्या है?”

”कब है कामदा एकादशी” वैदिक पंचांग के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस बार कामदा एकादशी 19 अप्रैल 2024 को है।;”

”कामदा एकादशी पर 3 शुभ योग ; ज्योतिषियों के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन 3 शुभ योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि इस दिन सबसे पहले रवि योग बन रहा है जो सुबह में 5 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह के 10 बजकर 57 मिनट तक है। साथ ही दूसरा शुभ योग वृद्धि योग बन रहा है जिसकी शुरुआत सुबह से लेकर देर रात 1 बजकर 45 मिनट तक है। तीसरा शुभ योग ध्रुव योग है। ज्योतिषियों के अनुसार, तीनों योग में कार्य करना बेहद शुभ होता है। बता दें कि कामदा एकादशी वाले दिन माघा नक्षत्र भी बन रहा है जो प्रात काल से लेकर सुबह के 10 बजकर 57 मिनट तक है। उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र हो जाएगा।”

”कामदा एकादशी पारण का मुहूर्त ;वैदिक पंचांग के अनुसार, कामदा एकादशी 19 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को है। मान्यता है कि एकादशी का पारण द्वादशी तिथि के दिन किया जाता है। इसलिए कामदा एकादशी का पारण का समय 20 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को है। पारण करने का शुभ मुहूर्त सुबह के 5 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह के 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। बता दें कि शनिवार को द्वादशी तिथि का समापन रात के 10 बजकर 41 मिनट पर होगा। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी व्रत का पारण, द्वादशी समापन से पहले पारण कर लेना चाहिए।”

Chhattisgarh Lok Sabha Election : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में ग्राम गीदम जावंगा में विजय संकल्प शंखनाद चुनावी सभा में  पहुंचे… ”राजनाथ सिंह ने साधा कांग्रेस पर निशाना”

0

Chhattisgarh Lok Sabha Election : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में ग्राम गीदम जावंगा में विजय संकल्प शंखनाद चुनावी सभा में  पहुंचे… ”राजनाथ सिंह ने साधा कांग्रेस पर निशाना”

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को भारत से विलुप्त होती पार्टी बताते हुए डायनोसोर की प्रजाति की संज्ञा दे दी. राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस घोटाले-पर घोटाले करने वाली पार्टी है. छतीसगढ़ में तो कांग्रेस ने गोठान से लेकर गोबर तक घोटाला किया. उन्होंने भारत के पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी चाहते हैं कि ऐसे भारत का निर्माण हो, जिसमें कोई गरीब न हो.

उन्होंने कहा सबको देखते हुये बस्तर के 9 वनोपज की जगह 90 वनोपज समर्थन मूल्य में खरीदी हमारी सरकार कर रही है. हमारी सरकार में आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक नहीं समझा जा रहा है. ये हमारे भारत का गौरव है. इसलिए भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को हमारी सरकार जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाती है.

वहीं उन्होंने कांग्रेस को जंग लगा लोहा बताते हुए कहा कि हम आगामी 3 साल में हर गरीब को पक्का आवास दे देंगे. भारत मे मोदी जी वजह से ही रामराज्य का सपना पूरा हुआ. आज बीजेपी ने डिजिटल ट्रांजेक्शन की जो शुरुआत की थी आज पूरे भारत का हर व्यक्ति मोबाइल से ही लेन देन करता है। दुनिया का 46% लेनदेन भारत करता है.

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी ने कहा कांग्रेस की सरकार ने पांच साल तक छत्तीसगढ़ में मोदी सरकार की योजनाओं में रुकावट डाली है. यही वजह है कि उन्हें प्रदेश की जनता ने सबक सिखाया और उन्हें उखाड़ फेंका है. आप लोगों ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया, उसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी संकल्प ले रहे हैं कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट पर भाजपा को विजयी बनाना है.

Lok Sabha Elections 2024: प्रदेश के सीएम विष्णु देव साय शनिवार को मरवाही जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया, कोरबा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में वोट भी मांगा

0

”Lok Sabha Elections 2024 : प्रदेश के सीएम विष्णु देव साय शनिवार को मरवाही जिले में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. यहां उन्होंने कोरबा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में वोट भी मांगा.”

”छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को मरवाही जिले के अंडी गांव में कोरबा संसदीय क्षेत्र  की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया और कहा कि लोकसभा का यह चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है.”

”नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. मोदी की सरकार सबका साथ सबका विकास संकल्प को लेकर काम कर रही है. चुनावी सभा में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जमकर हमला किया. भूपेश बघेल सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि उनके शासन में शराब की दुकानों पर दो-दो कैश काउंटर हुआ करते थे.”

”सीएम साय ने चुनावी सभा की शुरुआत में भाजपा द्वारा किए गए जरूरी कामों को गिनाया. उन्होंने कहा कि अपने 10 साल के कार्यकाल में मोदी जी ने आर्थिक क्षेत्र में भारत को 11वें नंबर से पांचवें नंबर में लाकर खड़ा कर दिया है. आने वाले 2029 तक विश्व की बड़ी शक्ति के रूप में भारत का नाम होगा. साय ने कोरबा सीट से प्रत्याशी सरोज पांडे को ऐसा प्रत्याशी बताया जो मुखर है और देश में बड़ा नाम है.”

”मुख्यमंत्री साय ने कहा, ‘इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को खाता नहीं खोलने देंगे. पांच साल कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया. दारू दुकान में डबल काउंटर लगाए गए, एक भूपेश का और दूसरा राहुल गांधी और सोनिया गांधी आज कांग्रेस के नेता और बड़े-बड़े अधिकारी, जिन्होंने सरकार का सहयोग किया वह भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं. मोदी के गारंटी पर विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हमने लगातार प्रदेश की जनता के लिए काम किया है और सभी योजनाओं को हमने साय-साय पूरा किया है.”

छत्तीसगढ़ : आज राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। बस्तर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने जमकर निशाना साधा।

0

”छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव बेहद करीब है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। वहीं, 4 जून को मतगणना होनी है। सभी पार्टियां जोरो-शोरों से प्रचार-प्रसार कर रही है। इसी बीच आज राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। बस्तर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने जमकर निशाना साधा।”

”पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, कि मोदी हर भाषण में अलग-अलग बाते कहते हैं। समंदर में घुस कर पूजा करते हैं। कोविड के समय लाखों लोगों को बेवकूफ बनाया गया। मोबाइल जलाकर थाली बजवाया गया। हॉस्पिटल में ऑक्सीजन नहीं था, लोग सांस नहीं ले पा रहे थे और मोदी ने मदद नहीं की। पूरा फायदा देश के 5 से 6 लोगों को मोदी दे देते हैं।”

”राहुल गांधी ने कहा, कि हम 5 काम करने जा रहे हैं। 30 लाख बरोजगार को नौकरी मनरेगा की तर्ज पर युवाओ को अपरेंट्स शिप मिलेगी। 1 साल के लिए सरकारी दफ्तर में 1 साल की नौकरी होगी। खाते में 1 लाख भी 1 साल में मिलेगा। अनियमित नौकरी नहीं अब सरकरी एंव पब्लिक सेक्टर में परमानेंट नौकरी मिलेगी मिलेगी। राहुल गांधी ने कहा, कि बीजेपी किसानों का कर्जा माफ करना नही चाहती। किसानों का कर्जा देश भर में माफ होगा। किसानों को एमएसपी मिलेगी। महिलाओं को महालष्मी योजना देश के गरीब परिवारों की एक महिला को हर माह 8,500 रुपये मिलेंगे। हम एक झटके में गरीबी को देश से खत्म कर देंगे।”

Arvind Kejriwal : सुप्रीम कोर्ट अब गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल 2024 को सुनवाई करेगा।

0

Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थकों और आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए खबर है। सुप्रीम कोर्ट अब गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल 2024 को सुनवाई करेगा।

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उनकी गिरफ्तारी और उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनकी रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा।

जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। सीएम केजरीवाल की ओर से उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनकी रिमांड को चुनौती दी गई है। इस महीने की शुरुआत में, दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध ठहराते हुए बरकरार रखा था।