Home Blog Page 1057

Lok Sabha Election 2024: चुनाव तारीख के ऐलान करने के साथ देश भर में चुनाव, आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत आप C Vigil App पर कर सकते हैं, जानें कैसे!

0

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही होने वाला है। चुनाव तारीख के ऐलान करने के साथ देश भर में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में चुनाव प्रचार को लेकर कई सारे नियम लागू हो जाएंगे जिनका उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।

ऐसे में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत आप C Vigil App पर कर सकते हैं। मतदाताओं को अब इस सी विजिल एप के इस्तेमाल को लेकर जागरूक किया जाएगा।

किसी भी एंड्रायड फोन पर करें डाउनलोड
सी विजिल एप को किसी भी एंड्रायड फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए कोई भी नागरिक किसी भी दल के प्रत्याशी के चुनाव आचार संहिता को लेकर शिकायत कर सकता है। इस ऐप पर शिकायत करने के 100 मिनट के भीतर मामले की जांच कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। इस ऐप को किसी भी एंड्रायड फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। आचार संहिता लागू होने के साथ ही यह ऐप भी एक्टिव हो जाएगा। लोगों को सी विजिल ऐप के इस्तेमाल को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग ने तैयार किए ऐप, आसानी कर सकेंगे शिकायत
भारत निर्वाचन आयोग की ओर स सी-विजल ऐप बनाया गया है। इस ऐप के इस्तेमाल के लिए आपके स्मार्ट फोन में कैमरा, इंटरनेट कनेक्शन के साथ जीपीएस भी एक्टिवेट होना चाहिए। यदि आप के इलाके में कहीं भी किसी प्रत्याशी के जरिए चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है तो आप इस ऐप पर फोटो, वीडियो के साथ प्रत्याशी का विवरण और अपनी शिकायत अपलोड कर सकते हैं।

शिकायतकर्ता को मिलेगी यूनिक आईडी
ऐप पर आचार संहिता की शिकायत करने के दौरान शिकायतकर्ता को एक यूनिका आईडी भी जारी की जाएगी। इसका इस्तेमाल कर वह अपनी ओर सी की गई शिकायत पर क्या अपडेट हुआ ये भी जान सकेगा। ऐप पर शिकायत दर्ज होते ही इसे फील्ड यूनिट को ट्रांसफर कर दी जाएगी। फिर कुच ही देर में उड़ाका दल मौका मुआयना कर शिकायत पर नियमों के तहत कार्रवाई करेगा।

फील्ड यूनिट रिटर्निंग अफसर को देगी रिपोर्ट
मौका मुआयना के बाद फील्ड यूनिट स्टाफ रिटर्निंग अफसर को पूरी रिपोर्ट देगी। शिकायत सही पाए जाने पर इसे निर्वाचन आयोग को वेब पोर्टल पर भेज दिया जाएगा। इसके बाद शिकायतकर्ता को 100 मिनट के अंदर उसकी ओर से की गई शिकायत पर अपडेट भेजा जाएगा। ऐप में शिकायतकर्ता की पहचान को गुप्त रखा जाएगा।

आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, लोकसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल मतदान के चरण तारीखें सीटें…

0

”7 चरण में लोकसभा चुनाव, पहली चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को, देखें सीट सहित चुनाव का पूरा शेड्यूल”

चुनाव आयोग ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, इस बार भी 7 चरणों में आम चुनाव कराए जाएंगे और पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी और 01 मई को सातवां यानी आखिरी चरण का मतदान कराया जाएगा।

जबकि सभी सातों चरणों के नतीजे 4 जून को आएंगे।

”लोकसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल”

मतदान के चरण तारीखें सीटें
पहला चरण 19 अप्रैल 2028 102
दूसरा चरण 26 अप्रैल 2028 89
तीसरा चरण 07 मई 2024 94
चौथा चरण 13 मई 2024 96
पांचवां चरण 20 मई 2024 49
छठा चरण 25 मई 2024 57
सातवां चरण 01 जून 2024 57

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

0

देशभर में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो गया है. छत्तीसगढ़ में 7 मई को एक चरण में वोटिंग होगी. चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटों के लिए तीसरे चरण में चरण कराने का फैसला लिया है.

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

छत्तीसगढ़ में सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. चुनाव प्रचार के दौरान भी उम्मीदवारों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. राज्य में ..चरणों में मतदान के बाद …तारीख को वोटों की गिनती की जाएगी और इस दिन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा.

  • प्रेस नोट की घोषणा जारी करना- 16 मार्च 2024 (शनिवार)
  • राजपत्र अधिसूचना जारी होने की तारीख- 12 अप्रैल 2024 (शुक्रवार)
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख- 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार)
  • नामांकन की जांच की तारीख- 20 अप्रैल 2024 (शनिवार)
  • उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख- 22 अप्रैल 2024 (सोमवार)
  • मतदान की तारीख- 07 मई 2024 (मंगलवार)
  • गिनती की तारीख- 04 जून 2024 (मंगलवार)
  • वह तारीख जिसके पहले चुनाव पूरा हो जाएगा- 06 जून 2024 (गुरुवार)

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कई चेहरे बदले

चुनाव आयोग की ओर से तारीखों के ऐलान से पहले छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. बीजेपी ने पहली ही सूची में ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. रायपुर से सांसद सुनील सोनी का टिकट काट दिया गया है. पार्टी ने यहां से बृजमोहन अग्रवाल पर भरोसा जताया है. सरगुजा लोकसभा सीट से रेणुका सिंह की जगह अब चिंतामणि महाराज को मैदान में उतारा गया है. जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से बीजेपी ने गुहाराम अजगले का टिकट काटकर महिला उम्मीदवार कमलेश जांगड़े पर भरोसा किया है.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कहां से किसे दिया टिकट

रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल
दुर्ग- विजय बघेल
राजनांदगांव- संतोष पांडेय
सरगुजा- चिंतामणि महाराज
कोरबा – सरोज पांडेय
बिलासपुर- तोखन साहू
रायगढ़-राधेश्याम राठिया
जांजगीर चांपा-कमलेश जांगड़े
कांकेर-भोजराज नाग
बस्तर-महेश कश्यप
महासमुंद-रूपकुमारी चौधरी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के उम्मीदवार

उधर, छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने कई अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया है. कांग्रेस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से मैदान में उतारा है. वहीं, पार्टी ने जांजगीर चांपा से शिवकुमार दहेरिया पर भरोसा जताया है. दुर्ग से राजेंद्र साहू को टिकट दिया गया है.

कोरबा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत पर पार्टी ने फिर से भरोसा किया है. रायपुर से विकास उपाध्याय को टिकट मिला है. इसके साथ ही महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारा गया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यहां 9 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस के खाते में महज 2 सीटें ही आ सकी थी.

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा…

0

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। आचार संहिता लगने से चंद घंटों पहले की इस बार 400 पार का नारा लेकर चुनावी मैदान में उतरी बीजेपी कांग्रेस पर बैक टू बैक हमले कर रही है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्टून वॉर में बस्तर सांसद दीपक बैज का कार्टून जारी किया है। ज्ञात हो कि इससे पहले कल भाजपा ने महासमुंद से कांग्रेस उम्मीदवार ताम्रध्वज साहू का कार्टून जारी किया था।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी किए गए कार्टून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज को ईसाई धर्म के फादर के अवतार में दिखाया गया है। इतना ही नहीं दीपक बैज को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने घुटने टेके हुए दिखाया गया है। इसके साथ भारतीय जनता पार्टी ने इस तस्वीर को साझा करते हुए शीर्षक देते हुए पूछा है कि “क्या कांग्रेस बस्तर में इस बार फिर से ‘धर्मांतरण स्पेशलिस्ट’ को ही प्रत्याशी बनाएगी?” इसके साथ ही तस्वीर में लिखा गया है कि “मुझे ही टिकट देंगे तो धर्मांतरण का रिकॉर्ड तोड़ दूंगा”।

ज्ञात हो कि करीब डेढ़ महीने पूर्व छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में धर्मांतरण एक अहम मुद्दा था। सरगुजा से लेकर बस्तर और मैदानी इलाकों में भी धर्मांतरण को मुद्दा बनाकर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेताओं से लेकर स्थानीय नेता भी तत्कालीन कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को घेरते रहे। चुनाव में सरकार बदल गई। अब सत्ता में भारतीय जनता पार्टी है और सीएम भी आदिवासी चेहरे के रूप में विष्णुदेव साय हैं। किंतु धर्मांतरण की आग अब भी इन इलाकों में सुलग रही है।

पीएम मोदी का ओपन लेटर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव की घोषणा की पूर्व संध्या पर देश के सभी नागरिकों के लिए एक ओपन लेटर लिखा।

0

पीएम मोदी का ओपन लेटर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव की घोषणा की पूर्व संध्या पर देश के सभी नागरिकों के लिए एक ओपन लेटर लिखा।

उन्होंने लेटर में बीजेपी सरकार की ओर से बीते 10 सालों में लिए गए कुछ ऐतिहासिक फैसलों को मुख्य रूप से लिखा है।

इसमें अनुच्छेद 370 को निरस्त करना और GST को शामिल किया गया है। उन्होंने लेटर के माध्यम से लोगों को आभार प्रकट किया। उन्होंने विकसित भारत या विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में मदद के लिए सुझाव भी मांगे हैं और बताया कि लोगों के साथ उनकी साझेदारी को पूरा होने में 10 साल होने वाले हैं।

ओपन लेटर में पीएम मोदी ने नागरिकों को मेरे प्रिय परिवार के सदस्य के रूप में संबोधित किया है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि 140 करोड़ भारतीयों का विश्वास और समर्थन उन्हें प्रेरित करता है। इस बात पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लाइफ की क्वालिटी में सुधार के लिए गंभीर प्रयास किए हैं।

उन्होंने कहा कि इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि पिछले 10 वर्षों में उनके जीवन में आया परिवर्तन है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि पीएम आवास योजना के माध्यम से पक्के मकान, बिजली, पानी और एलपीजी की पहुंच, आयुष्मान भारत के माध्यम से मुफ्त चिकित्सा उपचार, किसानों को वित्तीय सहायता, मातृ वंदना योजना के माध्यम से महिलाओं को सहायता और कई अन्य प्रयासों की सफलता संभव हुई है। उन्होंने कहा कि ये सारे काम लोगों के भरोसे के कारण संभव हो सका, जो उन्होंने मुझ पर रखा।

PM मोदी ने तीन तलाक समेत अनुच्छेद 370 का किया जिक्र

पीएम मोदी ने ओपन लेटर में कहा कि भारत परंपरा और आधुनिकता दोनों पर ध्यान केंद्रित करके आगे बढ़ रहा है। देश ने अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व निर्माण और हमारी समृद्ध राष्ट्रीय और सांस्कृतिक विरासत का कायाकल्प दोनों देखा है। यह आपके विश्वास और समर्थन का ही नतीजा है कि हम GST लागू करना, अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक पर नया कानून, संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन कानून, संसद भवन का उद्घाटन जैसे कई ऐतिहासिक और बड़े फैसले ले सके। नए संसद भवन और आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ मजबूत कदम भी उठाए गए।

पीएम मोदी ने देशवासियों से लेटर के माध्यम से मदद मांगी और लिखा कि मुझे आपके विचारों की आवश्यकता है। ये आपका समर्थन है जो मुझे देश के कल्याण के लिए साहसिक निर्णय लेने, महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाने और उन्हें सुचारू रूप से लागू करने की अपार शक्ति देता है।मुझे विश्वास है कि हम अपने देश को एक साथ महान ऊंचाइयों पर ले जाना जारी रखेंगे।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता (DA) बढ़कर 50 फीसदी, कर्मचारियों को HRA एचआरए का लाभ…

0

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए उनका महंगाई भत्ता (DA) बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। इसे 1 जनवरी 2024 से लागू कर दिया गया है. बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान अप्रैल में किया जाएगा.

महंगाई भत्ते (DA Hike) के साथ-साथ अन्य भत्ते भी बढ़ गए हैं. इन भत्तों में सबसे बड़ा बदलाव हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में आया है. महंगाई भत्ता 50 फीसदी के पार होने के साथ ही एचआरए में भी संशोधन किया गया है.

सरकार ने जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है. जैसे ही डीए 50 फीसदी के पार हुआ, एचआरए में ही संशोधन हो गया. एचआरए की बढ़ी हुई दरें अब 30%, 20% और 10% हैं। इसका लाभ कर्मचारियों को अप्रैल से मिलना शुरू हो जायेगा.

कर्मचारियों को एचआरए का लाभ मिल रहा है”

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग- DoPT के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में संशोधन महंगाई भत्ते के आधार पर किया गया है. बढ़े हुए एचआरए का फायदा सभी कर्मचारियों को मिलेगा.

शहर की कैटेगरी के हिसाब से 30 फीसदी, 20 फीसदी और 10 फीसदी की दर से एचआरए दिया जा रहा है. डीए के साथ यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से लागू हो गई है. सरकार ने 2016 में जारी एक ज्ञापन में कहा था कि डीए में बढ़ोतरी के साथ एचआरए को समय-समय पर संशोधित किया जाएगा.

HRA में अधिकतम 3% की बढ़ोतरी”

हाउस रेंट अलाउंस में सबसे ज्यादा संशोधन 3% है। अधिकतम दर 27 फीसदी थी, जिसे बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया गया है. ज्ञापन के अनुसार, डीए 50% से अधिक होने पर एचआरए में 30%, 20% और 10% संशोधन का प्रावधान था। हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की श्रेणियां X, Y और Z श्रेणी के शहरों के अनुसार हैं। एक्स कैटेगरी में आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को 30 फीसदी एचआरए मिलेगा. वहीं, Y क्लास वालों के लिए यह 20 फीसदी हो गया है. Z क्लास वालों के लिए ये 9 फीसदी से बढ़कर 10 फीसदी हो गया है.

एचआरए की गणना कैसे की जाती है?

7वें पे मैट्रिक्स के मुताबिक पे ग्रेड लेवल-1 पर केंद्रीय कर्मचारियों की अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपये प्रति माह है तो इसका एचआरए 30 फीसदी पर कैलकुलेट किया जाता है. सरल गणना से समझें तो…

एचआरए = 56,900 रुपये x 27/100 = 15,363 रुपये प्रति माह
30% एचआरए के साथ = 56,900 रुपये x 30/100 = 17,070 रुपये प्रति माह
एचआरए में कुल अंतर: 1707 रुपये प्रति माह
वार्षिक एचआरए में बढ़ोतरी- 20,484 रुपये

HRA को लेकर क्या नियम बनाया गया?

जब 7वां वेतन आयोग लागू हुआ, तो एचआरए को 30, 20 और 10 प्रतिशत से घटाकर 24, 18 और 9 प्रतिशत कर दिया गया। साथ ही इसकी 3 श्रेणियां एक्स, वाई और जेड बनाई गईं। उस दौरान डीए को शून्य कर दिया गया था। उस वक्त ही डीओपीटी के नोटिफिकेशन में कहा गया था कि जब डीए 25 फीसदी के आंकड़े को पार कर जाएगा तो एचआरए भी संशोधित होकर 27 फीसदी हो जाएगा और जब महंगाई भत्ता 50 फीसदी के पार पहुंच जाएगा तो एचआरए भी संशोधित होकर 30 फीसदी हो जाएगा.

HRA में X,Y और Z श्रेणियां क्या हैं?

50 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहर X श्रेणी में आते हैं। इन शहरों में तैनात केंद्रीय कर्मचारियों को 27 फीसदी एचआरए मिलेगा. वहीं Y श्रेणी के शहरों में यह 18 फीसदी और Z श्रेणी के शहरों में 9 फीसदी होगी.

WhatsApp : कंपनी इन दिनों एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जहां आप WhatsApp स्टेटस मेंशन फीचर भी कर पाएंगे।

0

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां, कंपनी इन दिनों एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिससे आप व्हाट्सएप पर इंस्टाग्राम का मजा ले सकेंगे। दरअसल, कंपनी स्टेटस सेक्शन के लिए एक जबरदस्त फीचर ला रही है जहां जल्द ही आप स्टेटस में लोगों को मेंशन (WhatsApp स्टेटस मेंशन फीचर) भी कर पाएंगे।

यह बिल्कुल इंस्टाग्राम के स्टोरी मेंशन फीचर की तरह काम करेगा और अगर कोई अपने स्टेटस में आपका जिक्र करेगा तो आपको नोटिफिकेशन भी मिल जाएगा।

इस संस्करण में सुविधाएँ उपलब्ध हैं

ऐसा लगता है कि कंपनी व्हाट्सएप यूजर्स को अपने कॉन्टैक्ट्स से और भी बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए यह नया फीचर ला रही है। साथ ही कंपनी इस फीचर के जरिए स्टेटस अपडेट को और बेहतर करने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, इस नए फीचर को एंड्रॉइड वर्जन 2.24.6.19 अपडेट के साथ देखा गया है, जो Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

फीचर कैसे काम करता है?

जैसा कि आप स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं, व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट में संपर्कों का उल्लेख करने का एक फीचर दिखाई दे रहा है जो वर्तमान में परीक्षण चरण में है। बता दें कि यह फीचर सामने वाले यूजर को नोटिफिकेशन भी भेज रहा है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस दमदार फीचर को अगले अपडेट में रोलआउट कर सकती है। खास बात यह है कि अब आप उन स्टेटस को कभी मिस नहीं करेंगे जो आपके बाबू ने खासतौर पर आपके लिए पोस्ट किए हैं।

फ़िल्टर चैट का विकल्प भी आ रहा है

इसके अलावा, कंपनी एक और अद्भुत फीचर पर काम कर रही है, जो होम पेज पर फिल्टर चैट विकल्प पेश कर रही है, यह फीचर नए उन्नत और सरल उपयोगकर्ता अनुभव भी प्रदान करता है और उपयोगकर्ताओं को सभी चैट को स्क्रॉल किए बिना ब्राउज़ करने की अनुमति देता है। किसी विशेष चैट पर सीधे नेविगेट करने की सुविधा उपलब्ध है। नए यूआई में कई फिल्टर पहले से मौजूद हैं और इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। WaBetaInfo की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिलहाल ये फीचर्स केवल बीटा टेस्टर्स और कुछ लोगों के लिए ही रोलआउट किया गया है। कंपनी ने इससे पहले तीन चैट फिल्टर पेश किए थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में देश के लिए अतुलनीय योगदान देने वाली पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी।

0

Bharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में देश के लिए अतुलनीय योगदान देने वाली पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी।

केंद्र सरकार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह और कृषि क्रांति के अग्रदूत एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया था।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति भवन में 11 बजे किया जाएगा

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, भारत रत्न सम्मान समारोह 30 मार्च को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में भारत रत्न से जुड़े पदक और प्रशस्ति पत्र इससे सम्मानित हस्तियों के परिजनों को सौंपे जायेंगे। लालकृष्ण आडवाणी को छोड़कर बाकी चार हस्तियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है, जाहिर है उनके परिवार वाले ही इस सम्मान को स्वीकार करेंगे।

पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य को देखते हुए राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उनके शामिल होने की संभावना कम है। ऐसे में संभावना है कि आडवाणी का सम्मान भी उनके परिवार से छिन जाएगा।

इन हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक लाल कृष्ण आडवाणी, समाजवादी आंदोलन के प्रणेता कर्पूरी ठाकुर, आर्थिक उदारीकरण के जरिए भारत में विकास का युग शुरू करने वाले नरसिम्हा राव और किसानों के सबसे बड़े नेता चौधरी चरण सिंह किसानों की समृद्धि का रास्ता। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारत को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वामीनाथन को भारत रत्न देना मोदी सरकार का राजनीतिक मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

पिछले दिनों कर्पूरी ठाकुर को दिया गया सम्मान

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के बाद उनके पोते जयंत चौधरी ने इस्तीफा देकर एनडीए में शामिल होने का ऐलान किया था, वहीं कर्पूरी ठाकुर को सम्मान देने के बाद नीतीश कुमार ने राजद से नाता तोड़कर फिर से बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया था। इससे भारत रत्न के बड़े राजनीतिक निहितार्थ समझे जा सकते हैं। अप्रैल में मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले भारत रत्न पुरस्कार समारोह के आयोजन को इसी राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है।

Petrol Diesel Price: देशभर में 15 मार्च 2024 को पेट्रोल डीजल की कीमतें जारी, राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी…

0

Petrol Diesel Price: देशभर में 15 मार्च 2024 को पेट्रोल डीजल की कीमतें जारी हो गई हैं। राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है।

भारत में ईंधन की कीमत कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार तय होती है। 15 मार्च 2024 को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ने लोगों को राहत दी है। आइए जानते हैं किस शहर में क्या है ईंधन की कीमत…

यहांं जानें पेट्रोल की कीमत

  • नई दिल्ली- ₹ 94.72- ₹ 96.72
  • कोलकाता- ₹ 103.94- ₹ 106.03
  • मुंबई- ₹ 104.21- ₹ 106.31
  • चेन्नई -₹ 101.18- ₹ 102.73
  • गुड़गांव ₹ 94.98 -₹ 97.18
  • नोएडा -₹ 94.66- ₹ 96.59
  • बेंगलुरु- ₹ 99.84 -₹ 101.94
  • भुवनेश्वर- ₹ 100.92 -₹ 103.19
  • चंडीगढ़ -₹ 94.24 -₹ 96.20
  • हैदराबाद -₹ 107.41- ₹ 109.66
  • जयपुर- ₹ 104.88 -₹ 108.83
  • लखनऊ -₹94.65- ₹96.57
  • पटना -₹ 105.48 -₹ 107.59
  • त्रिवेन्द्रम-₹ 107.25 -₹ 109.73

यहां जानें डीजल कीमत

  • नई दिल्ली- ₹ 87.62- ₹ 89.62
  • कोलकाता -₹ 90.76 -₹ 92.76
  • मुंबई -₹ 92.15- ₹ 94.27
  • चेन्नई- ₹ 92.76 -₹ 94.33
  • गुड़गांव -₹ 87.85- ₹ 90.05
  • नोएडा– ₹ 87.76 -₹ 89.76
  • बेंगलुरु- ₹ 85.93 -₹ 87.89
  • भुवनेश्वर- ₹ 92.50 -₹ 94.76
  • चंडीगढ़ -₹82.40 -₹84.26
  • हैदराबाद- ₹ 95.65– ₹ 97.82
  • जयपुर -₹ 90.36 -₹ 94.04
  • लखनऊ -₹87.76- ₹89.76
  • पटना- ₹92.32 -₹94.36
  • त्रिवेन्द्रम -₹ 96.13 -₹ 98.53

रोज बदलती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर सुबह बदलती हैं। दरअसल, विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं।

हर शहर में पेट्रोल के रेट अलग-अलग होने का कारण टैक्स है। वहीं, राज्य सरकारें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दरों पर टैक्स वसूलती हैं। वहीं, नगर निगमों और नगर पालिकाओं में भी हर शहर के हिसाब से टैक्स होते हैं। ये शहर के हिसाब से अलग-अलग होते हैं, जिन्हें स्थानीय निकाय कर भी कहा जाता है। आपको बता दें कि हर नगर निगम के हिसाब से अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं।

खुदरा कीमतों में कटौती

पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कटौती एक ऐसा निर्णय है जिस पर वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता, भूराजनीतिक चुनौतियों और कंपनियों की स्थिति को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को “बहुत ठंडे दिमाग से” विचार करना होगा। वित्तीय स्वास्थ्य, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा।

यह संकेत देते हुए कि ईंधन बिक्री पर लाभप्रदता के मामले में ओएमसी अभी भी पूरी तरह से मुश्किल से बाहर नहीं आई हैं, पुरी ने कहा कि वे अभी भी डीजल बिक्री पर अंडर-रिकवरी कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इसकी मात्रा निर्धारित नहीं की।

Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान समाचार तेज हवाओं के साथ बारिश, गले सात दिनों तक तापमान कम रहने की संभावना, यहां बारिश के आसार, गर्मी तपाने को तैयार…

0

Weather Alert: ठंड ने बाय-बाय करना शुरु कर दिया है। लेकिन बारिश की वजह से सुबह में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। दिल्ली -NCR में 13 मार्च को झमाझम बारिश हुई।

13 मार्च को यहां करीब शाम को 5 बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। इसी के साथ भारती मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दे दी थी।

ऐसे में मौसम विभाग ने तपाने वाली गर्मी के साथ झमाझम बारिश के लिए तैयार रहने को कहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) के कारण उत्तरी मैदानी इलाकों में 15 मार्च तक अगले सात दिनों तक तापमान कम रहने की संभावना है।

यहां बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। इसके बाद मौसम की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। इसके अलावा, भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए, प्रचलित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के तहत, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के क्षेत्रों में 14 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना है।

इस बीच, आईएमडी ने 15 मार्च तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। गंगीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र में 17 मार्च तक हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 15 मार्च से 17 मार्च तक ओडिशा में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में भी 16 मार्च और 17 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना है।

नागालैंड और मणिपुर में मौसम का हाल

पूर्वोत्तर की ओर बढ़ते हुए, अगले तीन दिनों में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों में अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

हैदराबाद में गर्मी तपाने को तैयार

जो लोग हैदराबाद में रहते हैं उन्हें जल्द से जल्द एसी कूलर का बंदोबस्त कर लेना चाहिए। क्योंकि मार्च खत्म होते ही भयानक गर्मी तपाने वाली है। जिसके लिए IMD ने चेतावनी भी दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग – हैदराबाद (आईएमडी-एच) ने मार्च के अंत तक शहर में भीषण तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है। जबकि शहर में हाल ही में तीव्र उमस की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, अधिकतम तापमान अपेक्षाकृत सामान्य बना हुआ है। हालाँकि, आईएमडी-एच वैज्ञानिकों को सामान्य चरम सीमा से परे पारे के स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुमान है।