Home Blog Page 1061

‘आप’ ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नया नारा ‘संसद में केजरीवाल, दिल्ली होगी खुशहाल’ जारी कर दिया है।

0

म आदमी पार्टी (आप) ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को राजधानी दिल्ली से अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज यहां एक बड़ी जनसभा कर ‘आप’ के घोषित उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं।

‘आप’ ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नया नारा ‘संसद में केजरीवाल, दिल्ली होगी खुशहाल’ जारी कर दिया है।

‘आप’ ने चुनावी कैंपेन के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें मौजूदा सांसदों को हटाने के भाजपा के फैसले को उजागर करना भी शामिल है।

इंडिया गठबंधन के तहत इस बार आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है। दोनों पार्टियों के बीच 4:3 के फॉर्मूले पर दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों का बंटवारा हुआ है। राजधानी में ‘आप’ 4 और कांग्रेस शेष 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। AAP दिल्ली में चार सीटों – नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से चुनाव लड़ेगी और सबसे पुरानी पार्टी चांदनी चौक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की शेष तीन सीटों से चुनाव लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से महाबल मिश्रा, नई दिल्ली लोकसभा सीट से सोमनाथ भारती और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से सहीराम पहलवान को उम्मीदवार बनाया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को घोषणा की कि राजधानी में मुफ्त बिजली योजना को 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है। वहीं इससे पहले 4 मार्च को दिल्ली के सीएम ने राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को अब मुख्यमंत्री सम्मान योजना के तहत 1000 रुपये प्रति माह देने का ऐलान किया था।

आम आदमी पार्टी इन योजनाओं के सहारे लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद लगा रही है। 2019 में भाजपा ने राज्य की सभी सात लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार ‘आप’ कांग्रेस के साथ गठबंधन में हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़ और गोवा में भी चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में कांग्रेस और ‘आप’ गठबंधन कर नौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि कुरुक्षेत्र की एक सीट ‘आप’ को दी गई है।

कांग्रेस गुजरात में भी ‘आप’ के साथ गठबंधन में है, जहां वह 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि ‘आप’ भावनगर और भरूच सीटों में चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस चंडीगढ़ और गोवा की दो लोकसभा सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी।

बॉलीवुड की साल 2024 की हॉरर मूवी शैतान सिनेमाघरों में 8 मार्च को रिलीज हो गई है, जिसमें अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका अहम रोल में नजर आ रहे हैं.

0

बॉलीवुड की साल 2024 की हॉरर मूवी शैतान सिनेमाघरों में 8 मार्च को रिलीज हो गई है, जिसमें अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका अहम रोल में नजर आ रहे हैं.

फिल्म के टीजर से ट्रेलर तक को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला था. लेकिन अब शैतान को ऑडियंस रिव्यू भी अच्छा देखने को मिल रहा है. ऐसा हम नहीं बल्कि फिल्म की एडवांस बुकिंग बता रही है, जो पहले दिन काफी अच्छी देखने को मिली है.

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के अनुसार, शैतान ने पहले दिन पूरे भारत में 176875 टिकट बेची है, जिसके बाद कलेक्शन 4.14 करोड़ का हुआ है. इसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दिन फिल्म 7 से 10 करोड़ का बिजनेस अपने नाम कर सकती है.

बजट की बात करें तो शैतान का बजट 60 से 65 करोड़ का बताया जा रहा है, जो कि उम्मीद है कि फिल्म कुछ ही दिनों में वसूल कर लेगी.

शैतान के अलावा आठ मार्च को साउथ की दो फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो कि तेलगू फिल्म गामी और भीमा है. गामी को विधाधर कगीता द्वारा डायरेक्ट किया गया है और अहम किरदार में विश्वक सेन और चंदिनी चौधरी नजर आ रहे हैं. भीमा की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन जो ए हर्ष ने किया है और प्रिया भवानी शंकर, मालविका शर्मा, नासर, नरेश, पूर्णा और वेनेला किशोर अहम रोल में नजर आ रहे हैं.

शैतान हॉरर ड्रामा गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है. जिसमें आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिख रहे हैं.

आंध्र प्रदेश में बीजेपी-टीडीपी और जनसेना का गठबंधन लगभग तय हो गया है, बीजेपी 6 से 8 लोकसभा और 10 से 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है…

0

आंध्र प्रदेश में बीजेपी-टीडीपी और जनसेना का गठबंधन लगभग तय हो गया है.

खबर है कि बीजेपी 6 से 8 लोकसभा और 10 से 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. वहीं जनसेना 3 लोकसभा और 24 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इसको लेकर मुलाकात भी की. आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने हैं.

बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों के नाम भी लगभग तय हो गए हैं. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी विशाखापट्टनम या राजमुंदरी से चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं अराकू (सुरक्षित) के गीता, अलेरू से तपन चौधरी या सी एम रमेश, नरसापुरम से रघु रामा कृष्णा राजू, विजयवाड़ा से पूर्व केंद्रीय मंत्री वाय एस चौधरी या पी पी वेरप्रसाद, राजमपेट से पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी और हिंदुपुर से परिपूर्णानंद स्वामी के चुनाव लड़ने की संभावना है.

टीडीपी पहले भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा थी, लेकिन 2018 में नायडू के राज्य के मुख्यमंत्री रहने के दौरान वो इससे बाहर हो गई थी. सूत्रों ने कहा कि दोनों पार्टियां हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं. दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच हालिया महीनों में हुई कई बैठक के बाद गठबंधन की रुपरेखा तय हुई है.

तेदेपा के नेताओं ने कहा है कि गठबंधन बनाने में अब और देरी नहीं होगी, क्योंकि चुनाव करीब आ रहे हैं.

अभिनेता पवन कल्याण की अगुवाई वाली जन सेना पार्टी ने पहले ही तेदेपा के साथ हाथ मिला लिया है और अब भाजपा भी इसमें सहयोगी बन रही है, ताकि राज्य की सत्ता से वाईएसआर कांग्रेस के जगन मोहन रेड्डी को बेदखल किया जा सके. जन सेना राजग की घटक है.

छत्तीसगढ़ लोक सभा चुनाव 2024 : सभी राजनीतिक दलों ने बहुमत हासिल करने के लिए रणनीति तैयार, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, बीजेपी की सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान… 

0

छत्तीसगढ़ लोक सभा चुनाव 2024 : लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने बहुमत हासिल करने के लिए रणनीति तैयार कर ली है”

6 मार्च को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, 

इस बैठक के बाद सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा. इसके अलावा पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू राज्य की महासमुंद सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव नहीं लड़ेंगे. वहीं ज्योत्सना महंत को कोरबा सीट, तो शिव डहरिया को जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है. जबकि केसी वेणुगोपाल भी अंतिम उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हैं. इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

बता दें कि बैठक से बाहर निकले वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी ने केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दिल्ली और लक्षद्वीप की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं और जल्द ही पहली सूची जारी की जाएगी.

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. राजनंदगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी ने संतोष पांडे को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस इनके सामने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टिकट देने का प्लान कर रही है.

C.G. महतारी वंदन योजना : 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी। 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में इस दिन एक-एक हजार रुपए जारी किया जाएगा।

0

C.G. महतारी वंदन योजना : 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी। 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में इस दिन एक-एक हजार रुपए जारी किया जाएगा।

इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी गई है। ट्वीट कर लिखा कि महतारी वंदन योजना की राशि 10 मार्च 2024 को की जाएगी हस्तांतरित। प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ।

इससे पहले शासन स्तर पर 1 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी करने की बात कही गई थी। इसके बाद महिला दिवस पर 8 मार्च को जारी करने की बात कही गई और अब 10 मार्च को जारी करने की घोषणा की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली माध्यम से विवाहित महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे।

नई तारीख की घोषणा होते ही शासन स्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

यह आयोजन रायपुर समेत जिला, ब्लॉक मुख्यालयों, नगरीय निकायों में महिला सम्मलेन के जरिए महतारी वंदन योजना की राशि जारी की जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी हितग्राहियों से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे। रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

इस योजना का लाभ प्रदेश के 70 लाख 14 हजार 581 महिलाओं को मिलेगा।

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए कुल 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन किए थे, लेकिन गलत जानकारी या गलत दस्तावेज की वजह से 11 हजार 771 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं।

महतारी वंदन योजना की पात्र महिलाओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है। प्रदेश की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। गांव से लेकर शहर तक महिलाओ में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। साल में कुल 12 हजार की राशि भी मिलेगी। महिलाएं घर चलाने के साथ-साथ ही घर की बजट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्हें घर की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना बखूबी आता है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक बल मिलेगा और उनके हाथों में एक राशि रहेगी। जिसका उपयोग वे कर सकेंगी।

योजना का उद्देश्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना को मंजूरी दे दी है।

इस योजना का लाभ प्रदेश के मूल निवासी विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यकक्ता महिलाओं को मिलेगा। इस योजना में शामिल होने के लिए परिवार की आर्थिक आय ढाई लाख रुपए से कम वार्षिक रखी गई है।

इस योजना का लाभ विवाहित 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं को मिलेगा।

एक हजार रुपए सरकार की ओर से मिलना भी उनके आर्थिक विकास के लिए फायदेमंद साबित होगा। महिलाओं को मिलने वाली इस योजना का लाभ से उनके आर्थिक दशा में सुधार आएगी तथा यदि महिलाये कुछ पैसा बचा सके तो आगामी भविष्य के लिए उसका उपयोग कर सकती है।

IRCTC: ‘ ट्रेनों में भोजन वितरण सेवा प्रदान करने के लिए खाद्य वितरण प्लेटफॉर्म स्विगी के साथ समझौता, Mou पर हुआ साइन…

0

IRCTC: भारतीय रेलवे में लगातार खाने को लेकर शिकायत मिलने के बाद भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ” ट्रेनों में भोजन वितरण सेवा प्रदान करने के लिए खाद्य वितरण प्लेटफॉर्म स्विगी के साथ समझौता किया है।

जिससे की यात्री अपने यात्रा के दौरान किसी भी रेस्तरां से अपना पसंदीदा खाना ले सकते हैं।

Mou पर हुआ साइन

इस संबंध में आईआरसीटीसी के अध्यक्ष संजय कुमार जैन और स्विगी फूड मार्केटप्लेस के सीईओ रोहित कपूर के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का साइन किया गया है। एमओयू के मुताबिक स्विगी अब चयनितत ट्रेनों में यात्रियों तक अपना खाना पहुंचाना शुरु करेगी। कुछ समय बाद यह सेवा भारत के लगभग 63 स्टेशनों के लिए शुरू की जाएगी। इस सेवा की शुरुआत बैंगलोर, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा स्टेशनों से किया जा रहा है।

IRCTC ने क्या कहा

आईआरसीटीसी के एमडी संजय कुमार जैन ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि “आईआरसीटीसी में हमारा ध्यान हमेशा हर साल भारतीय रेलवे पर सवार होने वाले अरबों यात्रियों के लिए ट्रेन यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के नए तरीके तलाशने पर रहा है। स्विगी के साथ हमारे इस समझौते से हमारे यात्रियों को अधिक सुविधा और भोजन के विकल्प मिलेंगे, जिससे उनकी यात्राएं और अधिक यादगार बन जाएंगी।”

प्री-ऑर्डर की गई खाद्य सेवाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं:

चरण 1: आईआरसीटीसी ऐप पर पीएनआर इनपुट करें.
चरण 2: भोजन वितरण के लिए पसंदीदा स्टेशन का चयन करें.
चरण 3: स्विगी पर रेस्तरां की विस्तृत सूची ब्राउज़ करें.
चरण 4: ऐसा रेस्तरां चुनें जो निर्दिष्ट स्थान और समय पर डिलीवरी कर रहा हो.
चरण 5: स्विगी का डिलीवरी पार्टनर डिलीवरी से कुछ मिनट पहले चयनित प्लेटफॉर्म             पर पहुंच जाएगा.
चरण 6: डिलीवरी पार्टनर ग्राहक को खाना (इंसुलेटेड कंटेनर में पैक किया हुआ) सौंप             देगा और डिलीवर किए गए खाने को चिह्नित कर देगा.

Indian Economy: 2031 तक भारत होगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

0

Indian Economy: भारत की अर्थव्यवस्था का लोहा दुनियाभर के तमाम बड़े वित्तीय संस्थान और एजेंसियां मान चुकी हैं। इसी क्रम में अब रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने भी भारत की इकोनॉमी को लेकर पॉजिटिव संकेत दिए हैं।

क्रिसिल ने अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है। इतना ही नहीं, क्रिसिल का कहना है कि 2031 तक भारत अपर-मिडिल इनकम वाला देश बन जाएगा।

2031 तक भारत होगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी ‘इंडिया आउटलुक’ रिपोर्ट में कहा है कि 2031 तक भारत की अर्थव्यवस्था अब से करीब दोगुनी यानी 7 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी। इसके साथ ही ये दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी भी बन जाएगा।

दोगुनी होगी भारत की अर्थव्यवस्था

क्रिसिल की रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में उम्मीद से बेहतर 7.6 प्रतिशत की ग्रोथ रहने के बाद वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की एक्चुअल GDP ग्रोथ थोड़ा मीडियम रहते हुए 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 से 2030-31 के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था 5 लाख करोड़ डॉलर के आंकड़े को पार करते हुए 7 लाख करोड़ डॉलर के करीब पहुंच जाएगी। इसके साथ ही 2030-31 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय भी अपर मिडिल इनकम ग्रुप तक पहुंच जाएगी।

2031 तक 4500 डॉलर होगी भारत प्रति व्यक्ति आय

क्रिसिल का अनुमान है कि फाइनेंशियल ईयर 2030-31 तक भारतीय इकोनॉमी का साइज 6.7 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही 2031 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय भी बढ़कर 4,500 अमेरिकी डॉलर तक हो सकती है। ऐसा होने पर भारत अपर-मिडिल इनकम वाले देशों के ग्रुप में शामिल हो जाएगा।

फिलहाल दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है भारत

वर्तमान में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है। भारत की इकोनॉमी का साइज फिलहाल 3.6 ट्रिलियल डॉलर है। भारत से आगे अभी अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी जैसे देशों की अर्थव्यवस्था है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने वर्क परमिट और रेजीडेंसी वीजा प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और तेज करने के लिए वर्क बंडल नामक एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।

0

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने वर्क परमिट और रेजीडेंसी वीजा प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और तेज करने के लिए मंगलवार (5 मार्च) को वर्क बंडल नामक एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।

इस का मकसद है दुबई में रोजगार के अवसर तलाशने वाली कंपनियों और व्यक्तियों दोनों के लिए अनुभव को सुव्यवस्थित करना।

बई के संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”वर्क बंडल प्लेटफॉर्म देश में निवास और कार्य (परमिट) के लिए प्रक्रियाओं को सुविधाजनक, सरल और छोटा करेगा।” पहले वर्क परमिट और रेजीडेंसी वीजा प्राप्त करने में 30 दिन तक का समय लग सकता था और इसमें 16 दस्तावेजों का एक बड़ा ढेर जमा हो जाता था।

रिपोर्ट के मुताबिक वर्क परमिट और रेजीडेंसी वीजा प्राप्त करने में केवल पांच दिन का समय लगेगा. इसके अलावा वीज़ा केंद्रों पर आवश्यक यात्राओं की संख्या सात से घटाकर केवल दो दिन कर दी गई है, जिससे आवेदक का समय बचेगा.

इससे भारतीय को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है, क्योंकि भारतीय संयुक्त अरब अमीरात में सबसे बड़ा जातीय समुदाय हैं। ये आबादी देश की आबादी का लगभग 30 प्रतिशत है। यूएई सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार, 2021 में यूएई में निवासी भारतीयों की संख्या 3.5 मिलियन होने का अनुमान लगाया गया था।

वर्क बंडल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य है सरकारी को सरल बनाना और सक्रिय सेवाएं प्रदान करना। पहला चरण दुबई में दुबई में निवेश मंच के माध्यम से लागू किया जाएगा और धीरे-धीरे अन्य सरकारी डिजिटल प्लेटफार्मों को शामिल करने के लिए इसका विस्तार किया जाएगा।

वर्क बंडल वीज़ा प्रक्रिया में शामिल विभिन्न सरकारी संस्थाओं की प्रक्रियाओं को एक साथ मिलकर अपनी क्षमता को बढ़ाना है। इसमें मानव संसाधन, अमीरात मंत्रालय, पहचान और नागरिकता के लिए संघीय प्राधिकरण, रेजीडेंसी और विदेशी मामलों के सामान्य निदेशालय शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक आज, अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल…

0

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की आज बेहद अहम बैठक हो रही है। इस बैठक के दौरान पार्टी अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट के लिए नाम तय कर सकती है। अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) गुरुवार शाम 6 बजे नई दिल्ली में बैठक करेगी।

कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी की चुनाव समिति की यह पहली बैठक होगी। इस दौरान पूर्व कांग्रेस राहुल गांधी को फिर से अमेठी से लड़ाने पर चर्चा हो सकती है। प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनावी राजनीति में पदार्पण करने की संभावना है।

जहां राहुल गांधी को अमेठी और वायनाड से फिर से उतारने की संभावना है तो वहीं प्रियंका गांधी को राय बरेली से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। राय बरेली से सोनिया गांधी लोकसभा सांसद थीं”

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले, पार्टी हलकों में यह चर्चा जोरों पर है पारंपरिक गढ़ों को जीतने के प्रयास में सबसे अच्छे विकल्प हैं। हालांकि कांग्रेस की लीडरशिप ने कुछ भी पुष्टि नहीं की, लेकिन कांग्रेस पार्टी के अमेठी जिला प्रमुख प्रदीप सिंघल ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी अमेठी से पार्टी के उम्मीदवार होंगे और उनके नाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

आज होने वाली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी और सीईसी के अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

”लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर फैसला”

0

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर फैसला ले लिया है. 4 मार्च को हुई बैठक में दावेदारों के नाम पर सहमति बन गई है.

स्क्रीनिंग कमेटी ने 6 सीटों पर सिंगल नाम और 5 सीटों पर पैनल बनाया गया है. छत्तीसगढ़ से लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री शिवडेहरिया, सांसद ज्योत्सना महंत के नाम शामिल है. 7 मार्च को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में दावेदारों के नामों पर अंतिम मोहर लगेगी.

गौरतलब है कि कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद सीईसी की बैठक होगी. इसके बाद पार्टी नामों की घोषणा करेगी.

छत्तीसगढ़ की सबसे हाईप्रोफाइल सीट में से एक सीट रायपुर की है. बीजेपी ने यहां से बृजमोहन अग्रवाल को मैदान पर उतारा है. बृजमोहन अग्रवाल बीजेपी के बड़े नेताओं में से एक हैं. जो संभावित सूची मौजूद है उसके मुताबिक रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ विकास उपाध्याय, डॉक्टर राकेश गुप्ता और सुशील आनंद शुक्ला को उतारा जा सकता है.

कांग्रेस इन्हें उतार सकती है चुनावी मैदान में ”कांग्रेस राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दुर्ग से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, रायपुर से डॉक्टर राकेश गुप्ता,विकास उपाध्याय,सुशील आनंद शुक्ला, महासमुंद से उमेश पटेल, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, जांजगीर से पूर्व मंत्री शिव डहरिया, कोरबा से सांसद ज्योत्सना महंत (महिला), चरणदास महंत, बस्तर से लखेश्वर बघेल, हरीश लखमा, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, कांकेर से बीरेश ठाकुर या पूर्व मंत्री अनिला भेंड़िया, सरगुजा से शशि सिंह ( महिला ), प्रेम साय सिंह, रायगढ़ से विधायक लालजीत सिंह, अमरजीत भगत, बिलासपुर से टी एस सिंहदेव, संतोष कौशिक को लोक सभा चुनाव में उतार सकती है.