Home Blog Page 109

डिप्लोमा इन हैण्डलूम एण्ड टेक्सटाईल टेक्नोलॉजी के त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 10 जून तक आवेदन आमंत्रित…

0

राजनांदगांव: ग्रामोद्योग संचालनालय (हाथकरघा) नवा रायपुर अंतर्गत भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चाम्पा एवं भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान बरगढ़ (उड़ीसा) में जुलाई 2026 से प्रारंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इन हैण्डलूम एण्ड टेक्सटाईल टेक्नोलॉजी के त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर एवं लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है।

चांपा संस्थान हेतु प्रथम सेमेस्टर में 30 सीट एवं तृतीय सेमेस्टर में 27 सीट तथा बरगढ़ संस्थान हेतु प्रथम सेमेस्टर में 4 सीट एवं तृतीय सेमेस्टर में 1 सीट पर प्रवेश दिया जाना है। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु 10वीं अथवा समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी विषय सहित उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आवेदक की आयु 16 जुलाई 2026 को 15 से 23 वर्ष के बीच एवं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आवेदकों की आयु 15 से 25 वर्ष होगी।

सीधे तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश हेतु आवेदक गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान विषयों के साथ 10+$2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा किसी भी वस्त्र विधा के व्यावसायिक विषय में 10+$2 की परीक्षा के उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण के साथ 2 वर्ष का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए अथवा हायर सेकेण्डरी (10+$2) परीक्षा के साथ 2 वर्ष का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए।

आवेदक की आयु 16 जुलाई 2026 को 17 से 25 वर्ष के बीच तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आवेदकों की आयु 17 से 27 वर्ष होगी।

आवेदन पत्र भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चाम्पा के वेबसाईट https://iihtchampa.org.in/ से डाऊनलोड किया जा सकता है।

प्रशिक्षण के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदन 10 जून 2026 शाम 5 बजे तक भरे हुए आवेदन पत्र।

स्व-अभि-प्रमाणित कर संस्थान के ई-मेल iihtchampacg@gmail.com पर भेज सकते है अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्राचार्य भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान मड़वा प्लांट रोड लछनपुर चौक, चाम्पा, जिला जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़) 495669 मोबाईल नंबर-7049046588 को प्रस्तुत कर सकते है।

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…

0

राजनांदगांव: विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर आमजन को उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के प्रति जागरूक करने तथा समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करने जिले के सभी  स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया।

इसके तहत जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष शिविर आयोजित कर लोगों का उच्च रक्तचाप परीक्षण किया गया।

साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उच्च रक्तचाप से होने वाली संभावित गंभीर बीमारियों, बचाव के उपाय, नियमित जांच, संतुलित आहार, व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में जानकारी दी गई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कुल 6884 उच्चर क्तचाप एवं  मधुमेह की जांच की गई। जिसमें से 428 लोग उच्च रक्तचाप एवं 98 लोग मधुमेह से ग्रसित थे।

जिनको नियमित दवाई लेने एवं आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी गई। शिविर के दौरान चिन्हित मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया तथा नियमित दवा सेवन एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने हेतु प्रेरित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से उच्च रक्तचाप जैसी साइलेंट बीमारी को गंभीरता से लेते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की गई।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु लगातार प्रेरित किया जा रहा है।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सा अधिकारी, आरएमए, स्टाफ नर्स, सीएचओ, एएनएम, मितानिन एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

“राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ” 332 पदों पर संविदा भर्ती हेतु 29 मई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित….

0

राजनांदगांव: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई अंतर्गत आरओपी 2025-26 में दिये गये मानव संसाधन के स्वीकृत कुल 22 कैडर के तहत 332 पदों पर संविदा भर्ती हेतु 29 मई 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि व समय तक.वेबसाईट’ के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

https://govthealth.cg.gov.in/RecRajnandgaonCont2026

अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति हेतु प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन जारी होंगे…

0

राजनांदगांव: लोक शिक्षक संचालनालय द्वारा केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के कंपोनेंट-2 अंतर्गत कक्षा पहली से दसवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को देय अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

इस संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से अनुरोध किए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार स्तर से ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। चिप्स द्वारा प्रमाण पत्र प्रणाली तैयार कर लाइव कर दी गई है।

कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार कार्यालय स्थित लोक सेवा केन्द्रों में जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र की तरह ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन के लिए 10 रुपए के स्टाम्प पर शपथ पत्र संलग्न करना होगा।

साथ ही निर्धारित प्रारूप में सरपंच या पार्षद तथा पटवारी के हस्ताक्षर उपरांत आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा।

सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों के लिए अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती के संबंध में 1 जून तक दावा आपत्ति आमंत्रित…

0

राजनांदगांव। कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण 01 अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र पार्रीखुर्द क्रमांक 2 में कार्यकर्ता पद पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के निरीक्षण एवं परीक्षण के पश्चात पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। जारी सूची के संबंध में दावा आपत्ति 1 जून 2026 तक प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

नगर पालिका आम व उप निर्वाचन तथा त्रिस्तरीय पंचायतों उप निर्वाचन 2026

0

– उपायुक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय रायपुर श्रीमती ज्योति सिंह जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त’

राजनांदगांव: नगर पालिकाओं के आम व उप एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के प्रेक्षण कार्य हेतु उपायुक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय रायपुर श्रीमती ज्योति सिंह को राजनांदगांव जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

प्रेक्षक श्रीमती ज्योति सिंह द्वारा निर्वाचन संबंधी नाम निर्देशन कार्रवाई का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसरों को नगर पंचायत घुमका तथा जनपद पंचायत राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, छुरिया में निर्वाचन की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यालयीन अवधि में प्रेक्षक का मोबाईल नंबर 90094-58871 पर संपर्क कर निर्वाचन के संबंध में शिकायत व सूचना दे सकते है। प्रेक्षक से दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक सर्किट हाऊस राजनांदगांव में मुलाकात की जा सकती है।

नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 – नगर पंचायत घुमका का व्यय लेखा जांच लोकसभा निर्वाचन 2024 के अनुमोदित दर सूची के आधार पर….

0

राजनांदगांव: नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 अंतर्गत नगर पंचायत घुमका में निर्वाचन व्यय निगरानी के तहत निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न मद में प्रचार-प्रसार एवं अन्य आवश्यक सामग्री पर व्यय किया जाता है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा में दैनिक व्यय का रख-रखाव सुविधाजनक बनाने के लिए प्रचार-प्रसार में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री की दर सूची तैयार की गई है।

यह दर सूची लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान अनुमोदित सामग्री दरों के आधार पर बनाई गई है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव द्वारा राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की सहमति उपरांत इस मूल्य सूची को अनुमोदित किया गया है।

व्यय लेखा जांच करते समय लोकसभा निर्वाचन 2024 के अनुमोदित दर सूची को आधार माना जाएगा।

Dharmendra Pradhan Review Meeting: नीट को लेकर दोबारा परीक्षा के लिए रिव्यू मीटिंग करते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान…

0

NEET की दोबारा परीक्षा तैयारियों को लेकर हाई लेवल मीटिंग, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिए सख्त निर्देश…

सभी राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय बैठक करने के निर्देश भी दिए गए हैं. जिससे परीक्षा की व्यवस्था की निगरानी मजबूत रहे.

RE-NEET UG 2026: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दोबारा से होने वाली NEET परीक्षा की तैयारियों को लेकर हाई लेवल समीक्षा बैठक की है. बैठक में परीक्षा की पूरी पारदर्शिता और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराने पर जोर दिया गया है. शिक्षा मंत्री ने सीधे तौर पर निर्देश दिए हैं कि पिछली परीक्षा प्रक्रिया में जो भी कमियां सामने आई थीं, उन्हें पूरी तरह से दूर किया जाए. साथ ही परीक्षा को सुरक्षित, सुचारु और पूरी तरह फुल प्रूफ तरीके से आयोजित किया जाए.

इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि सभी राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय बैठक करने के निर्देश भी दिए गए हैं. जिससे परीक्षा की व्यवस्था की निगरानी मजबूत रहे. छात्रों के लिए परिवहन, पीनी के पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को भी कहा गया है.

परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा है कि पिछली परीक्षा प्रक्रिया में जो खामियां सामने आई थीं, उन्हें इस बार पूरी तरह से खत्म किया जाए.

ऐसे में सरकार की यह सख्ती साफ संकेत दे रही है कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया को लेकर किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी. लाखों छात्रों और अभिभावकों की निगाहें अब इस परीक्षा के निष्पक्ष और सुचारु आयोजन पर टिकी हैं.

21 जून को होगी NEET की यूजी परीक्षा

नीट की यूजी 2026 को परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के आरोपों के बाद उसे रद्द कर दिया गया है. एनटीए ने 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित करने की की घोषणा की है. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. अबतक इस मामले में 10 गिरफ्तारी हो चुकी है. इस मामले को लेकर देशभर में गिरफ्तारियां और विरोध प्रदर्शन जारी है.

PM Narendra Modi Norway Visit: नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय…

0

नॉर्वे दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मीडिया के सवाल नहीं लेने पर विवाद खड़ा हो गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूरोप दौरे के दौरान नॉर्वे में एक प्रेस कार्यक्रम के बाद सवाल-जवाब को लेकर माहौल गरमा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त बयान तो दिया, लेकिन मीडिया के सवाल नहीं लिए. इसके बाद विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में नॉर्वे की एक पत्रकार ने भारत में मानवाधिकार और प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर तीखे सवाल पूछे, जिस पर विदेश मंत्रालय के पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने कड़ा जवाब दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पांच देशों के दौरे पर हैं. नॉर्वे उनकी इस यात्रा का चौथा पड़ाव है. इससे पहले वह संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड और स्वीडन का दौरा कर चुके हैं. नॉर्वे के बाद उन्हें इटली जाना है.

पत्रकार का वीडियो हुआ वायरल

नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त बयान के बाद वहां से निकलते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो पूछती है कि दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस के सवालों का जवाब क्यों नहीं लिया जा रहा. पत्रकार ने अपने संदेश में लिखा कि नॉर्वे प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में पहले स्थान पर है, जबकि भारत 157वें स्थान पर है. उन्होंने कहा कि सरकारों से सवाल पूछना पत्रकारों का काम है.

विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में तीखे सवाल

इस घटना के बाद विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में वही पत्रकार फिर मौजूद रहीं. उन्होंने सिबी जॉर्ज से पूछा कि दुनिया भारत पर भरोसा क्यों करे और क्या भारत में मानवाधिकार उल्लंघन बंद होंगे. उन्होंने यह भी पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय मीडिया के कठिन सवालों का जवाब देना शुरू करेंगे.

सिबी जॉर्ज ने बतायाभारत क्या है?

सवालों के जवाब में सिबी जॉर्ज ने कहा कि भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि पांच हजार साल पुरानी निरंतर सभ्यता है. उन्होंने कहा कि किसी भी देश की पहचान उसकी आबादी, सरकार, संप्रभुता और क्षेत्र से होती है और भारत इन सभी मूल्यों के साथ दुनिया में मजबूती से खड़ा है. उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है और कोरोना महामारी के समय भारत ने खुद को दुनिया से अलग नहीं किया, बल्कि जरूरतमंद देशों की मदद के लिए आगे आया. यही भरोसा दुनिया को भारत पर विश्वास दिलाता है.

बीच में मत टोकिए

जब पत्रकार लगातार बीच में सवाल पूछती रहीं तो सिबी जॉर्ज नाराज हो गए. उन्होंने कहा, “कृपया मुझे बीच में मत टोकिए. आपने सवाल पूछा है, मुझे उसका जवाब देने दीजिए.” उन्होंने आगे कहा कि सवाल पूछने वाला यह तय नहीं कर सकता कि जवाब किस तरीके से दिया जाए. उन्होंने कहा, “यह मेरा अधिकार है कि मैं अपने तरीके से जवाब दूं.”

अधिकारों का उल्लंघन हो तो अदालत जाइए

सिबी जॉर्ज ने कहा कि भारत दुनिया की कुल आबादी का लगभग छठा हिस्सा है, लेकिन दुनिया की समस्याओं का छठा हिस्सा नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान लोगों को मौलिक अधिकार देता है और देश में महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिला हुआ है. उन्होंने कहा कि भारत ने 1947 में आजादी के साथ ही महिलाओं को मतदान का अधिकार दे दिया था, जबकि कई देशों में महिलाओं को यह अधिकार दशकों बाद मिला. सिबी जॉर्ज ने कहा, “हम समानता में विश्वास करते हैं, हम मानवाधिकारों में विश्वास करते हैं. अगर किसी के अधिकारों का उल्लंघन होता है तो उसे अदालत जाने का अधिकार है. हमें अपने लोकतंत्र पर गर्व है.”

भारत की मीडिया व्यवस्था को लोग समझते नहीं

सिबी जॉर्ज ने कहा कि कई लोग भारत की मीडिया व्यवस्था का आकार समझे बिना टिप्पणी कर देते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में ही सैकड़ों समाचार चैनल हैं, जो अलग-अलग भाषाओं में लगातार खबरें दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ गैर-सरकारी संगठनों की रिपोर्ट पढ़कर लोग भारत पर सवाल उठाने लगते हैं, जबकि उन्हें भारत की वास्तविकता और उसके पैमाने की समझ नहीं है.

प्रधानमंत्री सवाल क्यों नहीं लेते, इस पर भी जवाब

एक अन्य सवाल में पत्रकार ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया के सवाल क्यों नहीं लेते. इस पर सिबी जॉर्ज ने कहा कि इस यात्रा के दौरान मीडिया को जानकारी देना उनकी जिम्मेदारी है और वह यह काम लगातार कर रहे हैं.

पत्रकार ने दी सफाई

बाद में पत्रकार हेले लिंग ने सोशल मीडिया पर एक और संदेश साझा किया. उन्होंने कहा कि वह किसी विदेशी सरकार की जासूस नहीं हैं. उन्होंने लिखा कि उन्हें कभी नहीं लगा था कि उन्हें इस तरह की सफाई देनी पड़ेगी. पत्रकार ने कहा कि वह नॉर्वे में पत्रकारिता का काम करती हैं और उन्होंने केवल अपने पेशे के तहत सवाल पूछे थे.

Weather Forecast: मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी…

0

उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में इस पूरे हफ्ते भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) का प्रकोप जारी रहेगा. वहीं उत्तर पूर्वी भारत (21 से 25 मई के बीच), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस हफ्ते भारी बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में 21 मई तक हल्की बारिश होगी, जबकि 22 से 25 मई के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इन तीनों राज्यों में 23 और 24 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अंडमान-निकोबार, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 19 से 25 मई के बीच आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश का अनुमान लगाया गया है.

बिहार, बंगाल, केरल में आंधी की आशंका

पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में 19 से 23 मई के बीच कुछ दिन तेज धूल भरी आंधी (50-60 किमी/घंटा) भी आ सकती है. केरल, माहे और लक्षद्वीप में 19 से 25 मई के बीच बारिश की संभावना है. कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 19 से 23 मई के बीच तेज आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है. कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 19 और 20 मई को हल्की बारिश के आसार हैं.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 19 से 23 मई के बीच गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि जम्मू-कश्मीर में 19 और 21 मई को तेज आंधी भी आ सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में 19 से 25 मई के बीच दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और धूल भरी हवाएं चलेंगी. विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 19 मई को हल्की बारिश और आंधी की संभावना है.

दिल्ली, यूपी के लोगों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

महाराष्ट्र और गुजरात में 19 मई के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे वहां गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि देश के बाकी हिस्सों में तापमान गर्म बना रहेगा. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए खास चेतावनी जारी की है. IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा में इस हफ्ते भीषण लू (Severe Heat Wave) चलेगी.