Home Blog Page 2939

विश्व में कहां-कहां है शिव की 9 विशालकाय प्रतिमाएं, जानिए यहां

0

श्रावन मास में भगवान शंकर की पूजा का विसेष महत्व होता है। इस महीने में लोग भगवान शंकर के मंदिर में जाकर दर्शन कर पुण्य लाभ उठाते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में दुनिया भर में भगवान शंकर की विश्लकाय प्रतिमाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके दर्शन मात्र से लोगों के कष्ट दूर हो जाते हैं।

1 कैलाशनाथ महादेव, सांगा, जिला भक्तापुर (नेपाल) ऊंचाई 45 मीटर, लगभग 143 फुटविश्व में शिव की सबसे ऊंची मूर्ति नेपाल के चित्तपोल सांगा जिला भक्तापुर में स्थित है। इस मूर्ति का निर्माण कार्य 2004 में शुरू हुआ था और 2010 में यह मूर्ति बनकर तैयार हुई थी।

2 शिव मूर्ति, मुरुदेश्वरा (कर्नाटक, भारत) ऊंचाई 37 मीटर, लगभग 123 फुटविश्‍व की दूसरे नंबर की शिव मूर्ति अरब सागर के तट पर स्थित है। मुरुदेश्वर मंदिर के बाहर स्थापित शिव की इस मूर्ति की ऊंचाई 37 मीटर है।

3 मंगल महादेव (मॉरीशस) ऊंचाई 33 मीटर, लगभग 108 फुटशिव की यह प्रतिमा मॉरीशस के गंगा झील के पास स्थापित की गई है।

4 हर की पौड़ी, हरिद्वार (उत्तराखंड, भारत) ऊंचाई 30.5 मीटर, लगभग 100 फुटयह मूर्ति हरिद्वार स्थित गंगा नदी के तट पर हर की पौड़ी के पास स्थापित है।

5 शिवगिरि महादेव, बीजापुर, शिवपुर (कर्नाटक) ऊंचाई 26 मीटर, लगभग 85 फुटशिवगिरि महादेव की यह विशालकाय मूर्ति लगभग 85 फुट ऊंची है, जो बीजापुर जिले के शिवपुर स्थान पर सन् 2006 में स्थापित की गई थी।

6 नागेश्वर महादेव, दारुकावन (गुजरात) ऊंचाई 25 मीटर, 82 फुट12 ज्योतिर्लिंगों में से गुजरात में 2 ज्योतिर्लिंग हैं, एक सोमनाथ महादेव और दूसरे नागेश्‍वर महादेव। यह मंदिर पहले बहुत छोटा था लेकिन बाद में इस मंदिर को भव्य रूप दिया गया है।

7 कचनार महादेव, जबलपुर (मध्यप्रदेश) ऊंचाई 76 फुटमध्‍यप्रदेश के जबलपुर जिले के कचनार शहर में शिव मंदिर के पास स्थापित इस मूर्ति की ऊंचाई 76 फुट है।

8 कैम्प फोर्ट शिव मूर्ति, एयरपोर्ट रोड, बेंगलुरु (कर्नाटक) ऊंचाई 65 फुट65 फुट ऊंची इस मूर्ति की स्थापना 1995 में हुई थी।

9 बेलीश्वर महादेव, भंजनगर, जिला गंजम (ओडिशा) ऊंचाई 61 फुटभारतीय राज्य ओडिशा के भंजनगर में स्थित चंद्रशेखर महादेव मंदिर के पास ‍स्थापित इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग 61 फुट है।

अपने खेत के मौसम का हाल अब एक फोन कॉल से ही किसान जान जाएगा

0

दिनभर खेत पर कैसा मौसम रहेगा, बारिश होगी या नहीं इसकी जानकारी अब किसान फोन पर ले सकेंगे. फोन से कृषि विशेषज्ञों से बात करने के बाद किसान अपने खेत में बुआई, जुताई और कटाई कर सकेंगे. इसकी शुरुआत कृषि मंत्रालय अगस्त माह से तीन राज्य महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश में शुरू करने जा रहा है. केंद्र सरकार ने इसके लिए हाल ही में एक प्रमुख आईटी कंपनी के साथ करार किया है जो प्रतिदिन मौसम की ताज़ा जानकारी खेतवार किसान को देगी.

वर्तमान में किसान मौसम संबंधित जानकारी ज़िला स्तर पर स्थापित किसान विज्ञान केंद्र से लेते हैं. ज़िले का क्षेत्रफल अधिक होता है और दो अलग-अलग दिशाओं में खेत के होने से मौसम एक जैसा रहेगा या नहीं यह सटीक बता पाना बेहद ही मुश्किल होता है.आमतौर पर यह देखने में भी आया है कि ज़िले स्तर पर मौजूद किसान विज्ञान केंद्र द्वारा बताए गए पूर्वानुमान के मुताबिक बुआई और कटाई करने पर कई दफा किसानों को नुकसान झेलना पड़ता है. किसानों की इसी तरह की तमाम समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कृषि मंत्रालय ने हर खेत के ऊपर मौसम की ताज़ा अपडेट देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है.

कृषि मंत्रालय के अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि ‘तीन राज्यों के तीन ज़िलो पर इस तरह के पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहे हैं. इनमें मध्यप्रदेश के भोपाल में सोयाबीन, महाराष्ट्र के नांदेड़ में कपास और गुजरात के राजकोट में मूंगफली की फसल के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है. ज़िलों में अलग अलग फसल की खेती करने वाले किसानों का डाटा भी एकत्र किया जा रहा है. इसके तहत अभी और बाद में पैदावार पर पड़ने वाले अंतर का विश्लेषण किया जा सकेगा. इसके लिए विभाग द्वारा बकायदा एक पोर्टल और एप भी तैयार किया जा रहा है.’

ऐसे किसान को पता चलेगी मौसम की जानकारी

कृषि मंत्रालय के अनुसार किसान को अपने खेत की जानकारी हासिल करने के लिए सबसे पहले अपने खेत में खड़े होकर किसान विज्ञान केंद्र को फोन करना होगा. जिओ टैग की मदद से फोन करते ही किसान की लोकेशन समेत अक्षांत और देक्षांतर की पूरी जानकारी पोर्टल में दिख जाएगी. इसके बाद आईटी कंपनी उस खेत के किसान की मौसम की जानकारी लगातार अपडेट करेगी.

किसान विज्ञान केंद्र में बैठे लोग लोकेशन के मु​ताबिक किसानों को जानकारी उपलब्ध करवाएगी जैसे धूप, हवा और बारिश कैसी होगी. इसके अलावा मिट्टी में नमी की स्थिति भी बताई जाएगी. एक दफा फोन करने के बाद दोबारा किसान किसी भी स्थान से मौसम जानकारी पूछ सकता है. इसी तरह उस ज़िले में फसल उगाने वाले किसानों की जानकारी भी सरकार को मिलेगी.

कृषि में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर किसानों को बेहतर उपज और फसल बर्बाद होने से बचाने की कोशिश है. सरकार जानती है कि कृषि ऋण समस्या से निपटने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करना ज़रूरी हो गया है और ये पायलट प्रोजेक्ट इसी के मद्देनज़र है.

टैगिंग के लिए इसरो के साथ समझौता

हाल ही कृषि मंत्रालय ने निर्देश के बाद मंत्रालय के राज्यों के कृषि विभागों ने भी भूमि और फसल प्रबंधन के लिए राज्यभर के किसानों के साथ कृषि संपत्तियों की जियो टैगिंग शुरु कर दी है. इस भू-टैगिंग के पीछे सरकार का लक्ष्य कृषि संसाधनों और परिसंपत्तियों का एक लाइन डेटाबेस तैयार करना है. इसे राष्ट्रीय रिमोट्र सेंसिग एजेंसी (NRSA), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) से जोड़ा जाएगा.

मंत्रालय ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कृषि भूमि को टैगिंग करने के लिए NRSA और ISRO के साथ एक समझौता किया है. इसी समझौते के बाद राज्यों ने भी भू-टैगिंग की प्रक्रिया शुरु कर दी है. इसके जरिए फसल के बर्बाद और नष्ट होने के कारणों का पता भी लगाया जा सकेगा. वहीं भूमि का प्रबंधन करने के लिए सेटेलाइट से इमेज लेकर उसकों क्रॉस चेक भी किया जा सकेगा. गौरलतब है कि भू-टैगिंग तकनीक के जरिए एक दशक (2007-2017) में सभी कृषि संपत्तियों की सूची तैयार की जा रही है. इसका उद्देश्य कृषि संपत्तियों पर निगरानी रखना है.

टैगिंग के जरिए किसान सरकार की कई योजनाओं का लाभ उठा रहे है. इसमे किसान की संपत्ति का पूरा विवरण शामिल होता है.

रोज सुबह की ये 5 गलतियां आपको जल्दी बना देंगी बूढ़ा

0

हर इंसान चाहता है कि वो हमेशा जवान रहे. इसके लिए कभी वो अपने बालों को काला करता है तो कभी जिम का सहारा लेता है, लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह बिस्तर छोड़ते ही की गई कुछ गलतियां आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर देती है. ये ऐसी गलतियां हैं जो आपको उम्र से पहले ही बूढ़ा बना सकती हैं. आइए आपको बताते हैं आपकी उन 5 गलतियों के बारे में जो आप हर रोज करते हैं और अगर आपने इन्हें तुरंत नहीं छोड़ा तो आप जल्द ही बूढ़े हो जाएंगे. 

गर्म पानी से नहाना

कई लोगों की आदत होती हैं कि वह सुबह उठते ही तेज गर्म पानी से नहाते हैं. ऐसा करने वाले लोगों के चेहरे पर समय से पहले ही झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं. ऐसा करने से बचें.

ब्रेकफास्ट छोड़ना– जो लोग जल्दबाजी के चक्कर में अक्सर सुबह का नाश्ता मिस कर देते हैं उन लोगों में भी उम्र से पहले ही बुढ़ापा दिखने लगता है. नाश्ता मिस करने की वजह से आपका शरीर कई घंटे भूखा रहता है. इस वजह से शरीर को पूरी एनर्जी नहीं मिल पाती है और शरीर थका-थका रहता है. कई बार तो ये आदत आपको कई गंभीर बीमारियों की चपेट में भी ला सकती है.

देर तक सोना

देर तक सोने की वजह से आपके सारे काम लेट हो जाते हैं. इस वजह से आप तनाव में आते हैं. आपकी सुबह की शुरुआत तनाव से होती है जिसकी वजह से शरीर असंतुलित हो जाता है और आप बदहजमी और पेट दर्द की समस्या से परेशान भी हो सकते हैं. जल्दी बूढ़े होने के पीछे तनाव भी बहुत बड़ा कारण होता है.

सिगरेट

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह सुबह उठते ही सबसे पहले सिगरेट पीते हैं. ऐसा करने वाले लोगों की सेहत पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है. इस बुरी आदत की वजह से इंसान कम उम्र में भी ज्यादा उम्र का दिखने लगता है.

पानी न पीना

सुबह उठकर कई लोग भरपेच पानी पीने से कतराते हैं लेकिन आपको नहीं पता कि सुबह उठकर मुंह धोने के बाद सबसे पहले हर इंसान को भरपेट पानी पीना चाहिए. इससे आपके स्किन का ग्लो बना रहता है.

पहली ही फिल्म से पॉपुलर हुई थी राजेश खन्ना की ये बेटी, अब दूसरे देश में जी रही हैं ऐसी जिंदगी

0

फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना जब तक जिंदा रहे, खबरों में छाए रहे। राजेश खन्ना के बाद उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार काफी चर्चा में रहते हैं। राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया भी कभी-कभी इवेंट में नजर आ जाती हैं, लेकिन इस परिवार का एक सदस्य है जो लंबे समय से लाइम लाइट से दूर है। ये सदस्य राजेश खन्ना की दूसरी बेटी रिंकी खन्ना हैं। रिंकी खन्ना का जन्मदिन 27 जुलाई को होता है।

रिंकी ने 20 साल पहले फिल्म ‘प्यार में कभी कभी’ से डेब्यू किया था। इसके बाद रिंकी फिल्म ‘जिस देश में गंगा रहता है’ में नजर आईं। इस फिल्म में रिंकी ने गोविंदा के साथ काम किया था, लेकिन बॉलीवुड में रिंकी का सिक्का नहीं चला। बॉलीवुड में रिंकी का करियर सिर्फ 4 साल तक रहा। उनकी आखिरी फिल्म ‘चमेली’ साल 2003 में आई थी।

रिंकी ने अपने पूरे करियर में सिर्फ 4 फिल्में की हैं। रिंकी तमिल फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड में आने से पहले रिंकी इंग्लिश और हिंदी में प्ले किया करती थीं। रिंकी का असली नाम Rinkle था। लेकिन बाद में उन्होंने अपने नाम से L हटा दिया। इससे अब उनका नाम रिंकी हो गया। साल 2003 में रिंकी की मुलाकात इंडस्ट्रलिस्ट समीर सरन से हुई थी। 

शादी के बाद से रिंकी खन्ना लदंन शिफ्ट हो गई हैं। समीर से मिलने के बाद रिंकी की जिंदगी ही बदल गई। साल 2004 में रिंकी को एक बेटी हुई। उसके कुछ साल बाद रिंकी को एक बेटा भी हुआ। रिंकी अपने पति के साथ लंदन में सेटल हो गई हैं। कभी-कभी वो अपनी मां डिंपल और बहन ट्विंकल के साथ फिल्म इवेंट में नजर आती हैं।

रिंकी खन्ना का ‘मुसमुस सुहासी’ गाना काफी पॉपुलर रहा था। इस गाने को मशहूर सिंगर शान ने गाया था। ये गाना उनकी फिल्म प्यार में कभी कभी का है। इस फिल्म में डिनो मोरिया ने भी काम किया था। रिंकी फिलहाल अपने अरबपति हस्बेंड के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

पोलिंग अफसर ने ‘पीली साड़ी’ के बाद अब Tik Tok में नीली साड़ी में मचाया धमाल

0

लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर एक ‘पीली साड़ी’ वाली महिला अधिकारी की तस्वीरें वायरल हुई थीं. रातों-रात यह महिला पोलिंग अफसर फेसबुक से लेकर वाट्सएप पर हर जगह छा गई थी. एक बार फिर इस महिला का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है.

चुनाव ड्यूटी के दौरान ‘पिली साड़ी’ वाली महिला अफसर के नाम से मशहूर हुई लखनऊ की रीना द्विवेदी का यह टिक टोक वीडियो इन दिनों फेसबुक पर खूब शेयर हो रहा है. रीना द्विवेदी ने भी इस बात कि पुष्टि की है कि यह वीडियो उन्हीं का है.

इस वीडियो में रीना द्विवेदी नीली साड़ी पहने सपना चौधरी के गाने में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में रीना द्विवेदी के डांस को देख लोग चीयर करते भी दिख रहे हैं.

Reena dwivedi tik tok viral video
रीना द्विवेदी का डांस वीडियो वायरल

बता दें रीना द्विवेदी लखनऊ के पीडब्‍लूडी विभाग में कनिष्‍ठ सहायक के पद पर तैनात हैं. रीना द्विवेदी एक बेटे की मां हैं, लेकिन अपने फिटनेस को लेकर वह हमेशा सजग रहती हैं. रीना बताती हैं कि बचपन से उन्हें अपने को फिट ररखने का शौक था. उन्हें फोटो सेशन करवाना भी पसंद है. वे कहती हैं कि पहनावे को लेकर भी वे काफी चूजी हैं. हमेशा ड्रेस कोड का सलेक्शन सोच समझकर करती हैं, जिससे वे खूबसूरत नज़र आएं.

रेल में इस आदमी के खाने में हर बार छिपकली निकल आती थी, अंत में जो बात पता चली उससे सब सन्न रह गए

0

इंडियन रेलवे के खाने के बारे में आपका क्या ख्याल है? ज्यादा अच्छा तो नहीं ही होगा. खुद रेलवे के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं. पिछले साल रेलवे में खराब खाने से जुड़ी 7500 शिकायतें आई. रेलवे ने वेंडरों से 1.5 करोड़ रुपये वसूले हैं. रेलवे देश में सबसे ज्यादा लोगों को सफर करवाती है. आदमी को लंबी दूरी तय करनी हो तो सबसे पहले रेलगाड़ी का ही खयाल आता है. लंबे सफर में लगती है भूख. अब हर कोई घर से खाना लेकर ट्रेन में नहीं ही जाता है. तो, ट्रेन में भोजन के लिए रेलवे फूड वेंडरों को लाइसेंस देती है. यात्रीगण इनसे खाना खरीदते हैं. और, खाना ठीक न हो तो रेलवे को शिकायत करते हैं.

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे ही एक यात्री हैं 70 वर्षीय सुरेन्दर पाल. ट्रेन में सफर कर रहे थे. भूख लगने पर उन्होंने खरीदी बिरयानी. लेकिन वे अपनी बिरयानी से खुश नहीं थे. उन्होंने रेलवे से शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बिरयानी में छिपकली पाई गई है. कायदे से देखें तो ये शिकायत गंभीर थी. लेकिन जबलपुर के सीनियर डीसीएम वसंत कुमार शर्मा को ये शिकायत पची नहीं. उन्हें खटका हुआ कि इस आदमी को उन्होंने पहले भी देखा है. सेम शिकायत के मामले में.

सुरेंदर पाल ने पहले भी समोसे में छिपकली होेने की शिकायत दर्ज कराई थी. (फोटो: ट्विटर)

उन्होंने मामले की जांच अपने मातहत को सौंप दी. एक वैसी ही पुरानी कंप्लेन करने वाले की फोटो उन्होंने गुंटकल के सीनियर डीसीएम से शेयर की. गुंटकल स्टेशन आंध्रप्रदेश में है. गुंटकल स्टेशन पर जब जांच हुई तो पता चला कि इसी आदमी ने 14 जुलाई को भी एक शिकायत दर्ज कराई थी. रेलवे के समोसे में छिपकली पाए जाने के संबंध में. कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि खाने में कोई छिपकली नहीं थी. वह मानसिक बीमारी के इलाज में यूज की जाने वाली मछली थी. पाल ने इस ट्रिक का इस्तेमाल मुफ्त खाने के लिए किया था.

गुंटकल डीआरएम ने ट्विटर पर कहानी शेयर की है-

संयुक्त अभियान में एक झूठे व्यक्ति को पकड़ा गया जो खाने में छिपकली होने का दावा कर रेलवे कैटरिंग से पैसे मांग रहा था. उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसने यही ट्रिक जबलपुर डिविजन में भी यूज की थी. ऐसे लोगों से सावधान रहें जो रेलवे की छवि खराब करते हैं.

आप भी देखें ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार का धांसू लुक, गले में मोटी चेन और काली लुंगी पहने आए नज़र

0

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इस साल एक के बाद एक कई फिल्में कर रहे हैं. बीते दिनों वो अपनी फिल्म ‘मंगल मिशन’ के धमाकेदार ट्रेलर को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए थे. इस फिल्म के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार ने जबरदस्त धमाका कर दिया है. हाल ही में उनकी एक और फिल्म का पहला लुक सामने आया है. इस लुक में अक्षय कुमार को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है. अक्षय का ऐसा अवतार शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो. आने वाली फिल्म में अपना लुक शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है.

इस लुक में अक्षय कुमार गले में मोटी चेन और बदन पर काली लूंगी पहने दिखाई दे रहे हैं. उनके पूरे माथे पर चंदन का टीका लगा है, सबसे दिलचस्प बात ये है कि अक्षय के हाथों में नान चाक नजर आ रहा है. अक्षय कुमार ने ‘बच्चन पांडे’ का पहला लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘साजिद नाडियावाला की अगली फिल्म, डायरेक्टेड बाय फरहाद सामजी में 2020 के क्रिसमस पर आ रहा हूं ‘बच्चन पांडे’ बनकर’.

इस फिल्म में अक्षय के धांसू लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. ये फिल्म अगर 2020 की क्रिसमस पर रिलीज हो रही है तो ये आमिर खान की फिल्‍म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से टकराएगी. और तो और ये अब तक का सबसे बड़ा क्लैश हो सकता है, क्योंकि इसी दिन अजय देवगन और रणबीर कपूर की एक अपकमिंग फिल्‍म भी रिलीज हो सकती है.

इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था. इस फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा जैसी कई बड़ी एक्ट्रेस नजर आई थीं. इस ट्रेलर को ताबड़तोड़ तारीफें भी मिली थीं. इसके अलावा अक्षय कुमार कई और फिल्मों पर काम कर रहे हैं. जिनमें ‘सूर्यवंशी’, ‘हाऊसफुल 4’, ‘बॉम्बे लक्ष्मी’ और ‘गुड न्‍यूज’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ : दिया शादी का झांसा फिर बाप-बेटे ने किया ये घ‍िनौना काम

0

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से दुष्कर्म का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. रेप का आरोप बाप और बेटे पर लगा है. जानकारी के मुताबिक एक युवती ने पिता और उसके पुत्र पर शांदी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. वारदात के बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट लिखाई. फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फरार दूसरे आरोपी की तलाश करने की बात पुलिस कर रही है.

ये पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पदुमसरा की है. जानकारी के मुताबिक गांव की एक युवती का वहीं के रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था. युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की का आरोप है कि युवक से शादी करा देने की बात कहकर युवक के पिता ने भी उसके साथ रेप किया.

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं वारदात के बाद आरोपी पिता फरार बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. 

यहां सड़क पर नमाज पढ़ने या आरती करने पर लगा प्रतिबंध

0

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जिला प्रशासन ने एक चौंकाने वाला आदेश जारी किया है. जिला प्रशासन ने अब सड़क पर किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है. अब अलीगढ़ की सड़कों पर न तो नमाज पढ़ी जा सकेगी और न ही आर्ती या फिर हनुमान चालीसा का पाठ किया जा सकेगा. हालांकि ईद पर नमाज पढ़ने को लेकर इस तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई है.

कानून व्यवस्‍था पर पड़ सकता है असर 
अलीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट सीबी सिंह ने कहा कि अब जिले की सड़कों पर बिना इजाजत के किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन नहीं किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि मैंने ऐसे लोगों से बात की है जो इस प्रकार के आयोजन करते आए हैं और उन्हें स्थिति से भी अवगत करवाया है. इस प्रकार के आयोजनों से कानून व्यवस्‍था पर असर पड़ सकता है. खास कर उन इलाकों में जो संवेदनशील हैं.

इसके बाद बीजेपी के नेता मानव महाजन ने जिला प्रशासन के इस आदेश पर सवाल उठाया है. हालांकि मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महाली ने लोगों से अपील की है कि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग न दिया जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि यह समझने वाली बात है कि शहर में एक ही मस्जिद होने के कारण जब लोगों की संख्या ज्यादा हो जाती है तो उन्हें कई बार सड़क पर भी नमाज पढ़नी पड़ती है, ऐसा ही अन्य धर्मों के साथ भी है, जब मंदिरों में लोगों की संख्या ज्यादा होती है जो लोग बाहर खड़े होकर ही प्रार्थना करते हैं. महाली ने कहा कि मैं लोगों ने विनती करता हूं कि इस आदेश को मुद्दा न बनाया जाए. मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील है कि वो कोशिश करें कि नमाज मस्जिद के अंदर ही पढ़ी जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं हिंदू भाइयों से भी अपील करता हूं कि आर्ती और हनुमान चालिसा पवित्र हैं उनका राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

मौलाना ने कहा कि अलीगढ़ में सदियों से हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल दी जाती है. हमें इसे संजो कर रखना है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं मुस्लिम भाइयों से आग्रह किया है कि वे वर्तमान में चल रही कांवड़ यात्रा में भी सहयोग दें और लोगों की मदद करें.

लंबे इंतज़ार के बाद पतंजलि ने खरीद ली ये कंपनी, बाबा रामदेव की बड़ी जीत

0

बाबा रामदेव की पतंजलि के लिए अच्छी खबर. दरअसल NCLT (राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण) ने योग गुरु रामदेव द्वारा संचालित पतंजलि की रुचि सोया के अधिग्रहण के लिए 4,350 करोड़ रुपये की संशोधित बोली को मंजूरी दे दी है. बता दें कि खाद्य तेल कंपनी रुचि सोया पर बैंकों का 9,345 करोड़ रुपये का बकाया है. हालांकि, NCLT का कहना है कि यह मंजूरी इस बात पर निर्भर करेगी कि रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल को सुनवाई की अगली तारीख एक अगस्त से पहले 600 करोड़ रुपये के कोष के सही स्रोत के बारे में सूचना देनी होगी. यह कोष भी बिड अमाउंट का हिस्सा है.

ट्रिब्यूनल ने रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल से सुनवाई की अगली तारीख से पहले कॉरपोरेट दिवाला निपटान प्रक्रिया की पूरी वास्तविक लागत का ब्योरा देने को भी कहा है.

एनसीएलटी ने रुचि सोया के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया दिसंबर 2017 शुरू की थी. एनसीएलटी ने यह फैसला स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और डीबीएस बैंक की याचिका पर लिया था. रुचि सोया पर फाइनेंशियल क्रेडिटर्स का करीब 9345 करोड़ रुपये का कर्ज है और ऑपरेशनल क्रेडिटर्स का 2750 करोड़ रुपये कर्ज है. फाइनेंशियल क्रेडिटर्स में सबसे अधिक एसबीआई का करीब 1800 करोड़ रुपये का बकाया है.