Home Blog Page 2941

छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात मुख्यमंत्री से

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कैलाश रूंगटा के नेतृत्व में मुलाकात की। 

    उन्होंने कस्टम मिलिंग के कार्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनके ज्ञापन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत सिंह भगत, मुख्य सचिव श्री सुनील कुमार कुजूर, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी और खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे। 

    मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कैलाश रूंगटा, महामंत्री श्री प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री नरेश सोमानी सहित कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य सर्वश्री बांके अग्रवाल, भोलाराम मित्तल, विकास अग्रवाल, राजीव लुंकड़, दिलीप अग्रवाल और मोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे।  

बीच में खुल गई रस्सी, बंजी जंपिंग के लिए ऊंचाई से कूदा शख्स, फिर हुआ ये हाल

0

अगर आप भी बंजी जंपिंग जैसे एडवेंचर का लुत्फ उठाते हैं या फिर उठाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो जाती है. सोशल मीडिया पर बंजी जंपिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद कुछ देर के लिए हर किसी की सांसे थम जाती हैं. वीडियो में एक शख्स बंजी जंपिंग के लिए 92 मीटर की ऊंचाई से कूदता है, लेकिन बीच में ही उसकी रस्सी खुल जाती है. शख्स नीचे गिरता है और उसे काफी गहरी चोट आ जाती है.

आज के समय में हर कोई एडंवेचर करने में लगा हुआ है. कोई पहाड़ों पर ट्रैकिंग कर रहा है, तो कोई रिवर राफ्टिंग के मजे ले रहा है. सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही वीडियो में एक शख्स बंजी जंपिंग के लिए 92 मीटर की ऊंचाई पर जाता है. शख्स के पैरों में रस्सी बांधी जाती है और वह ऊपर से छलांग लगा देता है. बताया जाता है कि छलांग लगाने के दौरान बीच आसमान में शख्स के पैर से रस्सी खुल जाती है और वह नीचे गिर पड़ता है.

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शख्स जमीन पर सेफ्टी कुशन पर गिरता है. बताया जाता है कि इस हादसे में शख्स की पीठ और रीढ़ की हड्डी में काफी चोट आई है. इस वीडियो में मौजूद लोगों में कुछ का कहना है कि शख्स जिस वक्त बंजी जंपिंग के लिए कूदा था वह उस वक्त नशे में था.

VIRAL वीडियो : महिला कॉन्सटेबल ने थाने में डांस करते हुए TikTok पर बनाई वीडियो, हुई सस्पेंड

0

गुजरात के मेहसाणा जिले में एक महिला पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया. वजह थी कि उसने थाने के अंदर एक गाने पर डांस करते हुए सोशल मीडिया टिकटॉक पर वीडियो डाल दिया था. अधिकारियों ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी का नाम अर्पिता चौधरी है और वह लोक रक्षक दल (एलआरडी) के लिए रिक्र्यूट की गई थी. वीडियो में वह मेहसाणा जिले के लंघनाज पुलिस स्टेशन में लॉक-अप के सामने डांस करती हुई दिख रही है. देखे वीडियो-

इसके अलावा एक और भी वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें ड्यूटी पर होते हुए भी अर्पिता चौधरी ने यूनीफॉर्म नहीं पहन रखा है.

पुलिस उपाधीक्षक मंजीठा वंज़ारा ने मीडिया को बताया, ‘अर्पिता चौधरी ने नियमों का उल्लंघन किया है. ड्यूटी के वक्त उन्होंने यूनीफॉर्म नहीं पहन रखा था. पुलिस अधिकारियों को अनुशासन का पालन करना चाहिए, जो कि नहीं किया गया इसीलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है.’

वंज़ारा ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी ने 20 जुलाई को वीडियो बनाया था और इसे सोशल मीडिया व वॉट्सऐप कर सरकुलेट कर दिया. उन्होंने बताया कि अर्पिता चौधरी को एलआरडी के लिए पर 2016 में चयनित किया गया था और साल 2018 में उन्हें मेहसाणा ट्रांसफर कर दिया गया था.

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री एन.के. सिंह के साथ साझा किया अपना टिफिन

0

15 वें वित्त आयोग की बैठक के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आयोग के अध्यक्ष श्री एन.के. सिंह को दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया और उनसे अपने घर से आया टिफिन साझा किया। श्री सिंह ने उनके आग्रह को सहर्ष स्वीकार किया और भाजी-भात के साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को बड़े चाव से चखा। श्री सिंह ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया।

VIDEO वायरल, शिल्पा शेट्टी की ऊप्स मोमेंट, तेज हवा से उड़ने लगी शिल्पा शेट्टी की ड्रेस, हाथ से यूं रोका

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस… रिवीलिंग ड्रेस और तेज हवा… ऊप्स मूमेंट तो होना ही था. हाल ही में ऐसा ही कुछ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ हुआ. शिल्पा शेट्टी अपनी हॉट रिवीलिंग ड्रेस में बेहद सिजलिंग पोज दे ही रही थीं कि तेज हवा से अचानक उनकी ड्रेस उड़ गई. शिल्पा का ये ऊप्स मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिल्पा ने किसी तरह मुश्किल से अपनी ड्रेस को संभालती नजर आ रही हैं. दिलचस्प बात ये भी है कि शिल्पा ने अपने ऊप्स मूमेंट का वीडियो खुद ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो पर शिल्पा को ताबड़तोड कमेंट्स मिल रहे हैं.

दरअसल, शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रही हैं. यूरोप में मस्ती के दौरान शिल्पा अपने सोशल एकाउंट के जरिए फैंस को एक-एक अपडेट दे रही हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी वैकेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए हैं. इन्हीं में से एक वीडियो है जिसमें वो क्रूज पर खड़ी होकर तेज हवा को इंजॉय करते हुए पोज दे रही है. इस स्लो मोशन वीडियो में शिल्पा अपने हाथ उठाकर हवा को इंजॉय करती हैं और उसी हवा से उनकी ड्रेस ऊपर की ओर उड़ने लगती है. शिल्पा शेट्टी तुरंत अपनी ड्रेस को हाथों से संभाल लेती हैं. यहां देखें वीडियो-

इंटरेस्टिंग बात ये भी है कि शिल्पा इस वीडियो को शेयर करने से बिल्कुल नहीं झिझकती हैं. अपने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए शिल्पा ने मजेदार कैप्शन भी लिखा ‘क्रूज पर मेरा मर्लिन मुनरो मोमेंट.. कृप्या इस वीडियो को अंत तक देखें.’ शिल्पा को इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. वहीं उनके शेयर करते ही कुछ घंटों में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. खैर! ये तो मानना ही पड़ेगा कि शिल्पा इस ड्रेस में वाकई बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी डांस रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर’ में जज के तौर पर नजर आ चुकी है. इसके अलावा खबरें ये भी हैं कि वो जल्द ही बड़े पर्दे पर एंट्री लेने वाली हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने दो बिग बजट फिल्मों के लिए हामी भर दी है. अगर ऐसा हुआ तो शिल्पा करीब 12 साल बाद फिल्मों में कमबैक करेंगी.

करगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने वीर सपूतों को किया नमन, ऑपरेशन विजय को 20 साल पूरे

0

करगिल विजय दिवस को आज 20 साल पूरे हो गए हैं. 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में भारत को विजय मिली थी, जिसके बाद हर साल 26 जुलाई को विजय दिवस मनाया जाता है. करगिल विजय दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सशस्त्र बलों की वीरता का स्मरण करते हुए युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर वीर सपूतों के नमन किया.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विटर पर लिखा, “करगिल विजय दिवस, हमारे कृतज्ञ राष्ट्र के लिए 1999 में कारगिल की चोटियों पर अपने सशस्त्र बलों की वीरता का स्मरण करने का दिन है. हम इस अवसर पर, भारत की रक्षा करने वाले योद्धाओं के धैर्य व शौर्य को नमन करते हैं. हम सभी शहीदों के प्रति आजीवन ऋणी रहेंगे. जय हिन्द!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा- ‘1999 में करगिल युद्ध के दौरान मुझे करगिल जाने का मौका मिला था. वहां मैंने वीर जवानों की एकजुटता को देखा. उस वक्त में जम्मू-कशमीर और हिमाचल में पार्टी के लिए काम कर रहा था. करगिल का ये दौरा और सैनिकों से बात करना कभी नहीं भूल पाऊंगा.’

pm modi tweet on krgil divas
पीएम मोदी का ट्वीट

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा, “करगिल विजय दिवस, भारतीय सेना के साहस और शौर्य का प्रतीक है. यह हमारे वीर जवानों का पराक्रम ही था जिसने पाकिस्तानी सेना को करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से खदेड़ कर युद्ध में विजय प्राप्त की. भारतीय सेना की यह शौर्यगाथा आज भी हर भारतीय को गौरवान्वित करती है. हमारे वीर जवानों को नमन.”

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करके करगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है.

साल 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच करगिल युद्ध लड़ा गया था. पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा को पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी और रणनीतिक तौर पर अहम चोटियों पर कब्जा कर लिया था. इसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन विजय’ चला कर उन्हें खदेड़ दिया था.

करगिल में 527 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे. करीब 1363 घायल हुए. इस युद्ध में पाकिस्तान के करीब 3000 जवान मारे गए थे.

बता दें कि करगिल युद्ध की जीत की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 14 जुलाई को की थी, लेकिन आधिकारिक तौर पर 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस की घोषणा की गई थी.

राज्यपाल से मिलने पहुंचे येदियुरप्पा, आज ले सकते हैं CM पद की शपथ

0

कर्नाटक में आज बीएस येदियुरप्पा नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं. उन्होंने कहा है कि वो राज्यपाल से मिल कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. कर्नाटक में मंगलवार को भारी सियासी उठापटक के बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर गई थी. अब येदियुरप्पा चौथी बार सीएम बन सकते हैं.

कर्नाटक विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में भारतीय जनता पार्टी ने वो जादुई आंकड़ा छू लिया है जो कर्नाटक में सत्ता हासिल करने के लिए जरूरी होता है. फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को 99 वोट मिले तो वहीं बीजेपी को 105 वोट मिले थे.

मंत्रिमंडल को लेकर माथापच्ची
बीजेपी के लिए मंत्रिमंडल तैयार करना मुश्किल चुनौती होगी. 34 विधायकों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. इन पदों के लिए बीजेपी में करीब 60 दावेदार हैं. इसके अलावा 10 बागी विधायकों को भी मंत्रिमंडल में शामिल करना होगा. ऐसे में पार्टी के कई सीनियर नेता नाराज हो सकते हैं.

येदियुरप्पा चौथी बार बन सकते हैं मुख्यमंत्री

अयोग्य घोषित

गुरुवार को विधानसभा के स्पीकर के.आर. रमेश ने तीन कांग्रेस विधायकों को दलबदल कानून के तहत अयोग्य घोषित ठहराते हुए कहा कि ये अगले विधानसभा चुनाव तक यानी साल 2023 से पहले चुनाव नहीं लड़ सकते.

14 महीने चली गठबंधन सरकार
कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने 14 महीने 116 विधायकों के साथ सरकार चलाई. 1 जुलाई को कांग्रेस के दो विधायकों के इस्तीफे के बाद पिछले 23 दिन से राज्य में सियासी उठापटक का माहौल था. राज्य में कुल 15 विधायकों के इस्तीफे के बाद 18 जुलाई को फ्लोर टेस्ट की तारीख तय हुई थी. लेकिन बार-बार हंगामे के कारण फ्लोर टेस्ट नहीं हो सका. फ्लोर टेस्ट में हारने के बाद एचडी कुमारस्वामी ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कैलाश रूंगटा के नेतृत्व में मुलाकात की। 

उन्होंने कस्टम मिलिंग के कार्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनके ज्ञापन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत सिंह भगत, मुख्य सचिव श्री सुनील कुमार कुजूर, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी और खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कैलाश रूंगटा, महामंत्री श्री प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री नरेश सोमानी सहित कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य सर्वश्री बांके अग्रवाल, भोलाराम मित्तल, विकास अग्रवाल, राजीव लुंकड़, दिलीप अग्रवाल और मोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे।  

आसानी से शुरू करें ये बिज़नेस 2 लाख रुपये लगाकर, हर महीने 50 हजार कमाने का मौका

0

अगर आप कम निवेश में बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे ही बिजनेस के बारे में. जिसमें निवेश बेहद कम है और मुनाफा ज्यादा. खास बात ये है की इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको खुद से सिर्फ 2 लाख रुपए लगाने हैं बाकि का पैसा केंद्र सरकार आपको देगी. सरकार की मुद्रा स्कीम के तहत आपको आसानी से लोन मिल जाएगा. आइए आपको बताते हैं इस बिज़नेस के बारे में सब कुछ:

ड्राइविंग लाइसेंस समेत ट्रैफिक से जुड़े 15 नियम बदले! 

शुरू करें टोमैटो सॉस का बिजनेस- टोमैटो सॉस या टोमैटो केचप की डिमांड अमूमन हर समय और ज्यादातर घरों या होटल-रेस्टोरेंट में रहती है. आज कल मार्केट में कई बड़े व पॉपुलर ब्रांड के साथ कई तरह के लोकल ब्रांड भी मौजूद हैं. अगर लोकल ब्रांड की भी क्वालिटी अच्छी है तो डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में यह बिजनेस शुरू करना अच्छा आइडिया साबित हो सकता है.

खर्च का आंकड़ा- टोटल खर्च: 7.82 लाख रुपये, फिक्स्‍ड कैपिटल 2 लाख रुपए (इसमें हर तरह की मशीनरी और इक्यूपमेंट का खर्च शामिल है). वर्किंग कैपिटल: 5.82 लाख रुपए (इसमें टमाटर, रॉ-मटेरियल, इन्ग्रेडिएंट, काम करने वालों की सैलरी, पैंकिंग, टेलिफोन, रेंट आदि का खर्च शामिल है).

सरकार से ऐसे मिलेगी मदद- इसमें आपको 1.95 लाख रुपए अपने पास से लगाना होगा. टर्म लोन 1.50 लाख रुपए होगा. वर्किंग कैपिटल लोन 4.36 लाख रुपए होगा. यह लोन मुद्रा योजना के तहत किसी भी बैंक से आसानी से हो जाएगा.

कैसे होगा मुनाफा- 7.82 लाख रुपए के निवेश में जो एस्टीमेट है, उस लिहाज से सालाना टर्नओवर 28.80 लाख रुपए हो सकता है. कास्ट ऑफ प्रोडक्शन : 24.22 लाख रुपये सालाना, नेट प्रॉफिट: 4.58 लाख रुपये सालाना, महीने का प्रॉफिट: करीब 40 हजार रुपये.

मुद्रा योजना के तहत लोन के लिए आपको सरकारी या बैंक की शाखा में आवेदन देना होगा. अगर आप खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आपको मकान के मालिकाना हक़ या किराये के दस्तावेज, काम से जुड़ी जानकारी, आधार, पैन नंबर सहित कई अन्य दस्तावेज देने होंगे. बैंक मैनेजर वेरिफिकेशन के बाद लोन मंजूर करता है.

कैसे करें अप्लाई- इसके लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आप किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें ये डिटेल देनी होगी… नाम, पता, बिजनेस एड्रेस, एजुकेशन, मौजूदा इनकम और कि‍तना लोन चाहिए. इसमें किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या गारंटी फीस भी नहीं देनी होती.

इस राजा को खाने में रोजाना थोड़ी मात्रा में जहर दिया जाता था

0

प्राचीन काल में राजा महाराजा का राज हुआ करता था इनके ऐशो आरामश,पराक्रम और युद्ध कला से तो सभी अच्छे से वाकिफ होते थे लेकिन इसके अलावा ये खाने के भी ​बेहद ही शौकीन होते थे लेकिन हम आपको सबसे पराक्रमी योद्धा के के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने खाने के शौक के चलते बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध थे।

ये एक दिन में तकरीबन 35 किलो खाना खा जाता थे।गुजरात के इस बादशाह का नाम है महमूद बेगड़ा था। इस राजा की सबसे खास बात ये है कि इन्होंने तेरह वर्ष की उम्र से 53 साल तक की उम्र तक राज किया था जो कि अब तक के किसी भी राजा का सबसे बेहद लंबा कार्यकाल था। अपने खाने के शौक के चलते सुल्तान महमूद बेहद ही भारी भरकम दिखाई देते थे

जानकारी के लिए बता दें कि ये अपने नाश्ते में एक कटोरा शहद, एक कटोरा मक्खन और 100-150 किलो तक केले खा जाते थे।ये दिन के खाने में 35 से 37 किलो तक खाना खा जाते थे इतना ही नहीें खाने के बाद ये 4.6 किलो के आसपास मीठे चावल खा जाते थे।इतना ज्यादा खाना खाने के बाद सुल्तान को भूख नहीं लगती थी लेकिन रात को अचानक से भूख लगकर बादशाह परेशान ना हो इसके लिए भी इंतजाम किए जाते थे इसके लिए उनके तकिए के दोनो तरफ गोश्त के समोसों से तश्तरियां रखी जाती थी। यूरोपीय इतिहासकार बारबोसा और वर्थेमा के अनुसार सुल्तान को एक बार जहर देने की कोशिश की गई थी ताकि उनका इम्यून सिस्टम जहर को झेलने लायक हो जाए तब से राजा को डेली खानें में थोड़ी मात्रा में जहर दिया जाता था ।