Home Blog Page 3284

भारतीय जवानों ने तीन आतंवादी को घेरा, जम्‍मू-कश्‍मीर के हंदवाड़ा सेक्‍टर में जारी मुठभेड़ के बाद दो आतंकी ढेर

0

जम्‍मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा सेक्‍टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना है. भारतीय जवानों ने सुबह ही पूरे इलाके को घेर लिया था. बताया जा रहा था कि कुपवाड़ा के घर में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं. भारतीय जवानों ने पूरे इलाके को अभी भी अपने कब्‍जे में ले रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है.

सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि जम्‍मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा सेक्‍टर में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने हंदावाड़ा सेक्‍टर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सुरक्षाबलों के आता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. अभी तक की जानकारी के मुताबिक दो आतंकी मारे जा चुके हैं. सुरक्षाबलों की जानकारी के मुताबिक अभी और भी आतंकी इलाके में छिपे हो सकते हैं.

उधर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने स्वीकार किया है कि मसूद अज़हर वहां मौजूद है. पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, ‘जितना मेरी जानकारी है वह काफी बीमार है. वह इतना बीमार है कि वह घर से बाहर नहीं जा सकता.’ उन्होंने ये भी कहा कि परिस्थिति काफी गंभीर है क्योंकि भारत ने हमारे एयर स्पेस का उल्लंघन किया और हमारे देश में बम गिराया.

लाहौर रेलवे स्‍टेशन पर 35 भारतीय फंसे हुए हैं. इन भारतीयों में से ज्‍यादातर का वीजा 2 मार्च को खत्‍म होने वाला है

0

भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्‍तान ने समझौता एक्‍सप्रेस रोक दी है. समझौता एक्‍सप्रेस रोकने का खामियाजा अब भारतीयों को भी उठाना पड़ रहा है. लाहौर रेलवे स्‍टेशन पर 35 भारतीय फंसे हुए हैं. इन भारतीयों में से ज्‍यादातर का वीजा 2 मार्च को खत्‍म होने वाला है. गौरतलब है कि समझौता एक्‍सप्रेस ट्रेन सप्‍ताह में केवल दो दिन चलाई जाती है.

ट्रेन दिल्ली से बुधवार और रविवार को पहले अटारी बॉर्डर जाती है और फिर लाहौर पहुंचती है. वहीं दूसरी तरफ ट्रेन लाहौर से अटारी के लिए सोमवार और गुरुवार को चलती है जोकि दिल्ली आती है. गुरुवार को ट्रेन लाहौर से चली ही नहीं. पाकिस्तान की तरफ से इस ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद जिस तरह से भारतीय वायुसेना ने PoK में घुसकर जैश के ठिकानों को खत्‍म किया था. उसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. इसी बीच पाकिस्‍तान की ओर से खबर आई कि उसने भारत-पाकिस्‍तान के बीच चलने वाली समझौता एक्‍सप्रेस को रद्द कर दिया है. समझौता एक्‍सप्रेस रद्द होने का खामियाजा अब दोनों मुल्‍कों के मुसाफिरों को उठाना पड़ रहा है.

बताया जाता है कि भारत आने की राह देख रहे 35 भारतीय लाहौर रेलवे स्‍टेशन पर फंसे हुए हैं. इन भारतीयों में से कुछ का वीजा दो मार्च को खत्‍म हो जाएगा. ऐसे में अगर दो मार्च से पहले उन्‍हें भारत नहीं लाया गया तो उनकी दिक्‍कत बढ़ सकती है.

IT मंत्रालय के आदेश पर YouTube ने हटाए विंग कमांडर अभिनंदन के 11 वीडियो

0

सूचना और प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय के कहने के बाद गूगल के स्वामित्व वाली कंपनी यूट्यूब ने भारतीय वायुसेना के पाइलट अभिनंदन वर्धमान के 11 आपत्तिजनक वीडियो को हटा दिए हैं.

आईटी मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन के 11 वीडियो को हटाने के लिए कहा था. इस आदेश के बाद उसे यूट्यूब से हटा दिया गया है. इसको लेकर Google के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, “हम जहां भी संभव हो अधिकारियों से वैध कानूनी अनुरोधों का पालन करते हैं, और ऐसे कॉन्टेंट को जल्द से जल्द हटाने का काम करते हैं.”

 

आज भारत लौटेंगे विंग कमांडर अभिनंदन

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान शुक्रवार को रिहा करेगा. सूत्रों के अनुसार, वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल आज कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर जाएगा. इसके अलावा एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन के माता -पिता भी उन्हे रिसीव करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से अमृतसर जाने के लिए रवाना हो गए हैं. वे रात को ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे. उम्मीद की जा रही है कि वह आज दोपहर 1 बजे के बाद बाघा बॉर्डर से भारत में प्रवेश करेंगे. खतरे को देखते हुए बाघा बॉर्डर इलाके में BSF की टीम की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

आपके जीवन पर होगा सीधा असर, आज से होंगे 6 बड़े बदलाव!

0

शर्मनाक : लोगो ने वृद्ध महिलाओं को डायन बता कर पीट-पीटकर ली जान

0

लड़ैयाटाड़ थाना क्षेत्र के सवैया गोपालीचक गांव में दो वृद्ध महिलाओं को गांव के ही 8 लोगों ने डायन बताकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। मृत महिलाएं सवैया गांव निवासी स्व. गाजो मांझी की 65 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी एवं स्व. वैशाखी मांझी की 70 वर्षीय पत्नी कपूरवा देवी थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारमृतका के परिजन मुंशी मांझी ने बताया कि गांव के लोगों ने मेरी मां व एक अन्य महिला को डायन बता कर घर से खींच कर पीट पीटकर मार डाला। उसके बाद शवों को पथरी पहाड़ी के पास ले जाकर दफना दिया। आराेपियों ने धमकी दी कि अगर इसकी शिकायत थाना में करोगे तो तुम्हें भी जान से मार देंगे। परिजनों ने बताया कि घटना में शामिल ग्रामीणों के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत की गई है। गांव के साधु मांझी का 30 वर्षीय पुत्र मनीष पिछले 15 दिनों से बीमार चल रहा था। 24 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मनीष की मां नीरू का कहना था कि पुत्र पर जादू टोना किया गया था। इससे उसके पूरे शरीर में जलन हो रही थी। शरीर की चमड़ी झुलस कर गिरने लगी थी।

इसके बाद मनीष को चिकित्सक से दिखाया गया लेकिन चिकित्सक को भी मनीष की बीमारी समझ में नहीं आई। इससे मृतक के परिजनों को शक हुआ कि बीमारी के पीछे इन्हीं दो वृद्ध महिलाओं का हाथ है।

मनीष के परिजनों सहित ग्रामीणों ने दोनों वृद्ध महिलाओं को चेतावनी दी थी कि मनीष को ठीक करो या फिर अंजाम भुगतने को तैयार रहो। उधर, मनीष की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। 24 फरवरी को ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों वृद्धाओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी एवं शव को पथरी पहाड़ी के पास ले जाकर दफना दिया।

मृतका के परिजनों का कहना है उन लोगों ने इसकी लिखित शिकायत थाना में की है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष मिंटू कुमार ने बताया कि अभी तक किसी ने मामले से संबंधित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-सांकेतिक तस्वीर

अगले पांच सालों में शहर में दौड़ेगी METRO, कानपुर और आगरा के लोगों के लिए खुशखबरी

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेट्रो परियोजनाओं के क्रियान्वयन से आगरा व कानपुर की जनता को भी विश्वस्तरीय आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद द्वारा कानपुर और आगरा की मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और खासतौर पर आगरा तथा कानपुर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश के इन दो महत्वपूर्ण महानगरों को बड़ी सौगात दी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो परियोजनाओं के क्रियान्वयन से आगरा व कानपुर की जनता को भी विश्वस्तरीय आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश के विकास संबंधी राज्य सरकार के प्रयासों को निरंतर गति मिल रही है.

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को कानपुर और आगरा मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया. सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के तहत आईआईटी से नौबस्ता तक 23.785 किलोमीटर तक का कोरिडोर बनाया जाएगा. इसके कुछ हिस्से भूमिगत और कुछ हिस्से जमीन से ऊपर होंगे.

कानपुर मेट्रो के 22 स्टेशन होंगे जिसमें 14 स्टेशन भूमिगत और 8 स्टेशन जमीन से ऊपर होंगे. इस परियोजना पर 11,076.48 करोड़ रुपये की लागत आएगी. वहीं, आगरा परियोजना की अनुमानित लागत 8,379.62 करोड़ रुपये आएगी. देानों शहरों की परियोजनाओं को पांच सालों में पूरा किया जाएगा. आगरा में मेट्रो के दो कारिडोर होंगे जो ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, अंतरराज्यीय बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, मेडिकल कालेज और अन्य को जोड़ेंगे.

Live: विंग कमांडर के ‘अभिनंदन’ को तैयार पूरा देश, अटारी बॉर्डर से लौटेंगे स्वदेश

0

पाकिस्तान शुक्रवार को इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन को भारत वापस भेजेगा। सूत्रों के अनुसार, वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल आज कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर जाएगा। भारत के सख्त कदम के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विंग कमांडर अभिनंदन को वापस भेजने की बात कही थी। अभिनंदन के माता-पिता भी वाघा बॉर्डर पर मौजूद रहेंगे, वे देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे जहां तमाम लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने भारत के सामने अभिनंदन की रिहाई को लेकर शर्त रखी थी लेकिन भारत सरकार से दो टूक कह दिया था कि विंग कमांडर की आड़ में पाकिस्तान कोई समझौता करने की गलती ना करे।

बिहार: पुलिस ने किया छात्र नेताओं पर लाठीचार्ज, वीकेएसयू की सीनेट बैठक के दौरान हंगामा

0

बिहार के आरा जिले में वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी (Veer Kunwar Singh University) के सीनेट की बैठक के शुरू होने से पहले ही छात्र संगठनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें एक दर्जन छात्र घायल हो गए। लाठीचार्ज के बाद करीब दो घंटे तक विवि परिसर रणक्षेत्र में तब्दील रहा। जिसे लेकर भगदड़ मच गई।

सीनेट का विरोध कर रहे थे छात्र नेता

बता दें कि बैठक के दौरान आइसा और एबीवीपी छात्र संगठन के कार्यकर्ता जबरन यूनिवर्सिटी परिसर के मुख्य गेट को तोड़ते विश्वविद्यालय परिसर में घुस गए और कुलपति के खिलाफ जमकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। जिसके बाद हंगामा करते हुए छात्र कार्यकर्ता सीनेट के बैठक स्थल के भवन के पास पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। बता दें कि प्रदर्शन कर रहे छात्र नेता विश्वविद्यालय परिसर के विज्ञान भवन में आयोजित सीनेट की बैठक में शामिल होने और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को बैठक में उठाये जाने की मांग कर रहे थे।

 

प्रदर्शन कर छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं को पुलिस ने जैसे ही सीनेट बैठक स्थल जाने से रोका छात्र कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बलपूर्वक खदेड़ते हुए उनपर जमकर लाठियां भांजी। पुलिस के लाठीचार्ज में 10 से ज्यादा छात्र नेताओं को गंभीर चोट आई है। जख्मी छात्र कार्यकर्ता एबीवीपी और आइसा के बताए जाते हैं। इधर लाठियां बरसाने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन और हंगामा कर रहे एबीवीपी और एनसयूआई के 14 से ज्यादा छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया।

 

कुलपति ने दिया आश्वासन

घटना की गंभीरता को देखते हुए हंगामा कर रहे छात्र नेताओं से मिलने कुलपति डॉ. नन्दकिशोर साह पहुंचे और छात्र नेताओं से मांगपत्र लेते हुए उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इधर, सीनेट के विरोध के दौरान छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज की आइसा, एबीवीपी, एनसयूआई और छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने निंदा करते हुए भविष्य में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

बॉर्डर पर तिरंगा लेकर पहुंचे लोग, फाइटर पायलट का ‘अभिनंदन’

0

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान आज पाकिस्तान से अपने वतन लौट आएंगे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को उन्हें भारत को सौंपने का ऐलान किया. संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय पायलट को शुक्रवार को भारत को लौटा दिया जाएगा. अभिनंदन वर्तमान का विमान बुधवार को पाक अधिकृत कश्मीर में गिर गया था. जिसके बाद उनको पाकिस्तान ने कस्टडी में ले लिया था.

पायलट के ‘अभिनंदन’ की तैयारियां

इंडियन एयरफोर्स के फाइटर पायलट अभिनंदन वर्तमान के स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. अटारी-वाघा बॉर्डर पर उनके स्वागत के लिए लोग तिरंगा लेकर पहुंचे हैं.

अभिनंदन के 11 वीडियो यूट्यूब से हटे

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया, ”हमारे पास शिकायतें आईं कि पाकिस्तान की तरफ से यूट्यूब पर विंग कमांडर (अभिनंदन) के अपमानजनक वीडियो अपलोड किए गए हैं. हमने यूट्यूब को नोटिस भेजा. इस पर कार्रवाई करते हुए उसने ऐसे 11 वीडियो हटा दिए.”

अभिनंदन को लेने जाएगा वायुसेना का प्रतिनिधिमंडल

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर पर जाएगा.

अभिनंदन की वापसी को लेकर यह बोले पंजाब के मुख्यमंत्री

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा, ”नरेंद्र मोदी जी, मैं पंजाब के सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर रहा हूं और अभी मैं अमृतसर में हूं. मुझे पता चला है कि पाकिस्तान सरकार ने वाघा से अभिनंदन वर्तमान को रिहा करने का फैसला किया है. वहां जाकर उनका स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी.”

भारत-पाक मामले से लगातार जुड़े हैं हम: अमेरिका

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा, ”हम भारत और पाकिस्तान के मामले से लगातार जुड़े थे और अभी भी जुड़े हैं. कल मैंने दोनों देशों के नेताओं के साथ फोन पर बात की थी, यह पक्का करने के लिए कि अच्छी खबर मिले. मैंने उनसे कहा कि ऐसी कोई गतिविधि ना की जाए जिससे तनाव बढ़े.”

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि भारतीय पायलट (विंग कमांडर अभिनंदन) को शुक्रवार को रिहा किया जाएगा.

विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने जब संसद में बोलना शुरू किया तो इमरान ने उन्हें रोकने के लिए माफी मांगी और भारतीय पायलट को रिहा किए जाने का ऐलान किया.

बड़ी खबर : पाकिस्तान में ही है पुलवामा हमले का गुनहगार आतंकी मसूद, पाक विदेश मंत्री ने कहा, बहुत बीमार है

0

पुलवामा हमले के बाद भारत की जबावी कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने बड़ा कबूलनामा किया है। पाकिस्तान ने आखिरकार स्वीकार किया है जैश-ए-मोहम्मद का सरगना आतंकी मसूज अजहर पाकिस्तान में ही मौजूद है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मसूद अजहर को लेकर स्वीकार किया कि वो पाकिस्तान में ही मौजूद है। महमूद कुरैशी ने कहा कि मसूद अजहर पाकिस्तान में ही है, लेकिन वह बहुत बीमार है। वह इस हद तक अस्वस्थ है कि वह अपना घर नहीं छोड़ सकता।

पाकिस्तान की ड्रामेबाजी

हालांकि एक बार फिर से पाकिस्तान की ड्रामेबाजी शुरू हो गई और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर भारत हमें सबूत देता है, जो पाकिस्तान की अदालत को स्वीकार्य है, तो हम मसूद को गिरफ्तार करेंगे। हालांकि वो भूल गए कि भारत ने ना जाने कितनी बार मसूज अजहर के खिलाफ सबूत सौंपे है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कबूला कि भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक में मसूज अजहर पर कार्रवाई की बात की। उन्होंने ये भी माना कि पुलवामा हमले के पीछे जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का ही हाथ है।

 

पाकिस्तान का बड़ा कबूलनामा

गौरतलब है कि कूटनीतिक दबाव और भारतीय सेना के साहस के सामने पाकिस्तान ने हार मान ली है। पाकिस्तान ने न केवल विंग कमांडर अभिनंदन को बिना किसी शर्त छोड़ने की पेशकश की है तो वहीं भारत से बातचीत की लगातार कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत करना चाहते हैं। इसके लिए पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर भारत सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है, लेकिन भारत की ओर से इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

 

बातचीत की पेशकश

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच स्थिति गंभीर है। उन्होंने कहा कि मेरा संदेश भारतीयों के लिए है कि पाकिस्तान में नई सरकार है जिसका नया एजेंडा है। उन्होंने भारत के सामने अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत का प्रस्ताव रखते हुए लिखा कि यह भारत के लिए भी एक मौका है। हम देश में आर्थिक प्रगति चाहते हैं। पाकिस्तान की नई सरकार अफगानिस्तान सहित पूर क्षेत्र में शांति चाहती है। हम किसी भी हालत में पाकिस्तानी जमीन का भारत सहित किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे।