Home Blog Page 700

PhonePe और Google Pay यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI को लेकर RBI की नई चेतावनी .. 

0

“नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि देश में पेमेंट सिस्टम में क्रांति लाने वाला यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) हमेशा मुफ्त नहीं रह सकता।

उन्होंने संकेत दिया कि अंततः डिजिटल पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर चलाने की लागत उपयोगकर्ताओं पर डालनी पड़ सकती है। मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह अभी भी मुफ्त नहीं है, इसे कोई न कोई भुगतान कर रहा है। सरकार इसे सब्सिडी दे रही है, लेकिन कहीं न कहीं इसकी लागत चुकाई जा रही है।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या इसी तरह के शुल्क उपभोक्ताओं पर लगाए जा सकते हैं, तो उन्होंने कहा, “लागत होती है और ये लागत किसी न किसी को चुकानी ही पड़ती है। यह महत्वपूर्ण है कि कौन भुगतान करता है, लेकिन इससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि कोई तो बिल चुकाए।”

MDR वह शुल्क होता है जो भुगतान प्रोसेसिंग कंपनियां दुकानों और व्यवसायों से डिजिटल भुगतान स्वीकार करने पर लेती हैं। जनवरी 2020 से UPI ट्रांजेक्शंस को MDR से छूट मिली हुई है। RBI गवर्नर ने आगे कहा, “हमारे लिए और इसकी स्थिरता के लिए यह जरूरी है कि सामूहिक या व्यक्तिगत रूप से कोई इसके लिए भुगतान करे।” यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कुछ निजी बैंक 1 अगस्त से UPI ट्रांजेक्शंस पर शुल्क लगाना शुरू कर चुके हैं।

ICICI बैंक ने फोनपे और गूगल पे पर शुल्क लगाना शुरू किया, जबकि यूपीआई से रोजाना 70 करोड़ लेनदेन हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर, UPI) ने 2 अगस्त को एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। NPCI के आंकड़ों के अनुसार, एक ही दिन में UPI पर 700 मिलियन से अधिक ट्रांजेक्शन हुए, जो इस सिस्टम की मजबूती और लोकप्रियता को दर्शाता है। जुलाई 2025 में UPI ने 19.47 बिलियन ट्रांजेक्शन को संसाधित किया, जिनका मूल्य लगभग 25.1 लाख करोड़ रुपये था, जो पिछले साल के मुकाबले 35% अधिक है।

लेकिन इस खुशी के बीच, ICICI बैंक ने 1 अगस्त से पेमेंट एग्रीगेटर्स जैसे PhonePe और Google Pay से प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क लेना शुरू कर दिया है। यह कदम UPI के निःशुल्क मॉडल की स्थिरता पर सवाल खड़ा करता है और डिजिटल भुगतान के भविष्य को लेकर नई बहस छेड़ता है।

टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप को नरेंद्र मोदी ने दिया बड़ा झटका, भारत ने अमेरिका से 31500 करोड़ रुपये की बोइंग डील रद्द कर दी ..

0

टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप को नरेंद्र मोदी ने बड़ा झटका दिया है। भारत ने अमेरिका से 31500 करोड़ रुपये की बोइंग डील रद्द कर दी है। भारत ने ये फैसला तब लिया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने इंडिया पर एडिशनल 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका से भारतीय नौसेना ने P-8I समुद्री विमान खरीदने की डील की थी। अब बताया जा रहा है कि ये डील रद्द कर दी गई है। बता दें अमेरिका ने इंडिया पर 50% टैरिफ लगाया है, जिसमें 25% टैरिफ 7 अगस्त से लागू होगा और एडिशनल 25% टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा।

अमेरिका की बजाए अब फ्रांस से हो सकती है डील, खरीदे जाने हैं फाइटर जेट रिपोर्ट्स के अनुसार भारत ने अमेरिका के साथ F-35 स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने से भी इनकार कर दिया है। अब इंडिया इन फाइटर जेट के लिए फ्रांस से संपर्क में है। बताया जा रहा है कि फ्रांस के डसॉल्ट राफेल देश के लिए F-35 का बढ़िया आप्शन हो सकते हैं। ट्रंप के 50 फीसद टैरिफ से इंडिया से अमेरिका सामान निर्यात करना महंगा हो गया है। भारत के रक्षा क्षेत्र में इन दो बड़े फैसलों को भारत को ट्रंप के टैरिफ का जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

अमेरिकी कंपनी बोइंग से जुलाई में हुई थी डील, ट्रंप के एडिशनल टैरिफ से अटकी जानकारी के अनुसार जुलाई 2025 में इंडिया की अमेरिकी कंपनी बोइंग से करीब 31500 करोड़ रुपये की ये डील हुई थी। जल्द ही इस डील को फाइनल किया जाना था। अब जब ट्रंप ने इंडिया पर 6 अगस्त को एडिशनल टैरिफ लगा दिया है तो 7 अगस्त को ये डील रद्द कर दी गई है। बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना को मिलने वाले ये अमेरिकी विमान काफी आधुनिक और एडवांस थे। इतना ही नहीं ये करीब 350KM तक की मारक क्षमता रखते हैं। अब संभवत: फ्रांस से फाइटर जेट खरीदे जा सकते हैं।

“बाबा वेंगा नहीं AI को लेकर इस शख्स की भविष्यवाणी हम सबको डरा देगी, 2027 से शुरू होने वाला है कुछ ऐसा जो सोच नहीं सकते”

0

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने जहां कई कामों को आसान बना दिया है, वहीं इसके खतरनाक पहलुओं को लेकर अब बड़े दावे और चेतावनी भी दी जाने लगी हैं. गूगल के पूर्व एग्जीक्यूटिव Mo Gawdat ने AI के भविष्य को लेकर जो भविष्यवाणी की है, वह चौंकाने वाली है.

उनका कहना है कि आने वाले 15 साल AI इंसानों के लिए नरक जैसे साबित होंगे, और इसका बुरा दौर साल 2027 से शुरू होगा.

AI खत्म कर देगा नौकरियां, बढ़ेगी असमानता Mo Gawdat ने ‘The Diary of a CEO’ पॉडकास्ट में कहा कि AI सबसे पहले व्हाइट कॉलर जॉब्स को खत्म करेगा. यानी जो नौकरियां पढ़ाई, स्किल और डिग्री के आधार पर मिलती हैं, वे सबसे पहले खतरे में आएंगी. उन्होंने बताया कि उनकी खुद की AI आधारित कंपनी Emma.love पहले 350 लोगों से चलती थी, अब सिर्फ 3 लोग काफी हैं.

उनका कहना है कि AI का फायदा केवल अमीर और ताकतवर लोग ही उठा पाएंगे. गरीब और आम लोगों की नौकरियां छिन जाएंगी. इससे मिडिल क्लास धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा और समाज में एक बड़ा विभाजन पैदा होगा.

लोग खो देंगे जीवन का उद्देश्य, बढ़ेगी मानसिक परेशानी Mo Gawdat ने चेताया कि जब लोगों की नौकरियां जाएंगी तो वे न सिर्फ अपनी आजीविका, बल्कि जीवन का उद्देश्य भी खो देंगे. इससे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा, अकेलापन बढ़ेगा और समाज में तनाव और दरारें गहरी होंगी. अगर आज सरकारें और समाज AI को लेकर जरूरी कदम नहीं उठाते हैं, तो आने वाले सालों में स्थिति और बिगड़ सकती है.

2040 के बाद आएगा ‘स्वर्ग’ जैसा दौर हालांकि Gawdat ने उम्मीद की किरण भी दिखाई. उन्होंने कहा कि यह बुरा दौर 2040 तक चलेगा, उसके बाद AI के जरिए एक नया युग शुरू होगा. इस युग में लोग रिपेटिटिव और बोरिंग कामों से मुक्त हो जाएंगे और प्यार, सहयोग और रचनात्मकता से भरे जीवन की ओर बढ़ेंगे, लेकिन ये सब तभी मुमकिन होगा जब आज ही से सही कदम उठाए जाएं.

छत्तीसगढ़ : रकम लेकर शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर लाखों की ठगी ..

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मोहल्ले की महिलाओं को लोन दिलाने के बहाने एक महिला ने भरोसे में लिया और फिर रकम लेकर शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर लाखों की ठगी कर डाली।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ज्योति यादव, निवासी हांडीपारा, ने आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रेरणा शर्मा (पत्नी संपन्न शर्मा, उम्र 49 वर्ष), निवासी ब्राह्मणपारा, ने मोहल्ले की कई महिलाओं से संपर्क कर उन्हें विभिन्न बैंकों से लोन दिलवाया।

लेकिन लोन की पूरी रकम प्रेरणा शर्मा ने खुद के पास रख ली और महिलाओं को यह कहती रही कि वह इसे शेयर बाजार में निवेश कर दोगुना मुनाफा दिलवाएगी। इसी बहाने उसने पीड़िता ज्योति यादव से ₹3,75,000 और अन्य कई महिलाओं से लाखों की ठगी कर ली।

पुलिस की कार्रवाई: शिकायत मिलने के बाद आजाद चौक पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी प्रेरणा शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का बयान: थाना प्रभारी ने बताया, “आरोपी महिला ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर ठगी की योजना रची थी। अब तक कुल ठगी गई रकम का आंकलन किया जा रहा है।”

रायपुर नगर निगम में आज MIC की बैठक, देवेंद्र यादव करेंगे चैतन्य से मुलाकात, कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन, कांग्रेस नेताओं का आज दिल्ली दौरा ..

0

”रायपुर निगम की MIC बैठक, राष्ट्रपति के हाथों छग के हुनर का सम्मान, कांग्रेस करेगी धरना, छग में बारिश के आसार, देवेंद्र यादव करेंगे चैतन्य से मुलाकात, कांग्रेस नेताओं का दिल्ली दौरा..”

”कांग्रेस हाफ बिजली बिल योजना में संशोधन का विरोध करेगी. AICC राष्ट्रीय सचिव MLA देवेंद्र यादव आज सेंट्रल जेल जाएंगे. रायपुर नगर निगम में आज MIC की बैठक होगी.”

”छत्तीसगढ़ में आज से मानसूनी गतिविधि में तेजी आएगी.”

संगठन सृजन के बीच कांग्रेस नेताओं का आज दिल्ली दौरा हैं. भारत मंडपम में 11वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाएगा. रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर लगा प्रतिबंध.

कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन: कांग्रेस हाफ बिजली बिल योजना में संशोधन का विरोध करेगी. इस बीच कांग्रेस प्रदेश में आज का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे, और सरकार के फैसले के विरोध में प्रदर्शन होगा. राजधानी में दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रदर्शन होगा.

देवेंद्र यादव करेंगे चैतन्य से मुलाकात: AICC राष्ट्रीय सचिव MLA देवेंद्र यादव आज सेंट्रल जेल जाएंगे. इस बीच वह जेल में बंद चैतन्य बघेल से मुलाकात करेंगे. ज्सिके लिए वह सुबह 11 बजे सेंट्रल जेल जाएंगे. बतादें कि चैतन्य की शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी हुई है.

आज MIC की होगी बैठक: रायपुर नगर निगम में आज MIC की बैठक होगी, ये बैठक महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी. जहां पर जलभराव, विकास के मुद्दों समेत मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा होगी. बैठक नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के सभाकक्ष में होगी.

मानसूनी गतिविधि में आएगी तेजी: छत्तीसगढ़ में आज से मानसूनी गतिविधि में तेजी आएगी. मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में गरज चमक के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है, साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है. वहीं रायपुर में एक दो बार गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है.

कांग्रेस नेताओं का आज दिल्ली दौरा: संगठन सृजन के बीच कांग्रेस नेताओं का आज दिल्ली दौरा हैं. इस कड़ी में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली जाएंगे. जहां पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे. और संगठन सृजन, राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा होगी. बता दें कि आज दिल्ली में दीपक बैज सचिन पायलट से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही वरिष्ठ नेताओं के साथ भी PCC चीफ की चर्चा होगी.

भारत मंडपम में 11वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: भारत मंडपम में 11वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाएगा. जिसको लेकर दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों CG के हुनर का सम्मान होगा. इस बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के आकाश को राष्ट्रपति अवॉर्ड देंगी, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सम्मानित होंगे.

राजधानी में मांस-मटन बिक्री पर लगा प्रतिबंध: रायपुर में आगामी 15 से 27 अगस्त के बीच शहर में मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध लगा दी गई है. इस बीच 5 प्रमुख त्योहारों पर मांस मटन की बिक्री पर प्रबंध होगा. ये निर्देश रायपुर महापौर मीनल चौबे ने दिए हैं. जिसके मुताबिक होटल,रेस्टोरेंट या अन्य जगहों पर बिक्री करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी.

“रायपुर में पहली बार इस साल दिखा ऐसा नजारा, काली घटाओं के साथ एक घंटे तक लगातार गरजे बादल”

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार की शाम पांच बजे के बाद तेज गर्जना के साथ जमकर बादल गरजे। इस दौरान कमल विहार समेत कई इलाकों में जमकर बारिश हुई।

वहीं रायपुरा क्षेत्र में इस साल पहली बार ऐसा नजारा देखा गया जिसे देखकर लोग अचंभित रह गये। यहां काली घटाओं के साथ करीब एक घंटे तक बादल लगातार हल्के-हल्के गरजते रहे। लोगों का कहना था कि जिस तरह से प्लेन में बैठने पर हवाई जहाज के चलने पर गड़गड़ाहट होती रहती है, ठीक उसी तरह करीब एक घंटे तक रायपुरा क्षेत्र में बादलों की गड़गड़ाहट होती रही। आसमान में चारों तरफ काली घटायें छाई हुई थीं। बादल लगातार गरज रहे थे।

इस दौरान बीच-बीच में हल्की-हल्की बिजली भी चमक रही थी। आसमान में घने काले बादल छाये रहने और बादल गरजने के बाद भी रायपुरा क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। हालांकि नाममात्र की बूंदाबांदी होती रही। इस संबंध में अमर उजाला ने मौसम विज्ञानी से बातचीत की।

मौसम एक्सपर्ट एचपी चंद्रा ने बताया कि यह मुख्य रूप से बादलों में अचानक से तापमान में बदलाव के कारण होता है। यह तब होता है जब दो अलग तरह के बादल आस-पास आ जाते हैं, जिसमें एक गर्म और दूसरा ठण्डा होता है। यानी अधिक गर्मी और उमस की वजह से भी ऐसा सिस्टम बन जाता है। बादल आपस में टकराने से भी ध्वनि निकलती रहती है। अचानक से ऊर्जा बाहर निकलने लगती है और इसी कारण चमक और गरज के साथ बिजली भी गिरती है।

यह बिलकुल उस तरह का है, जैसे एक गर्म बर्तन पर ठंडा पानी डालने जैसा। जिससे ऊर्जा निकलती है और आवाज भी आता है। हालांकि तापमान में अधिक बदलाव होने के कारण ऊर्जा बिजली का रूप ले लेती है। ऐसा मुख्य रूप से तब होता है, जब तापमान गर्म होता है और ऊपर की ओर सफेद बादल हो जो सूर्य के प्रकाश में अधिक गर्म हो जाता है।

मौसम एक्सपर्ट एमएल साहू ने बताया कि जब दूसरे क्षेत्र से ठंडी हवा के साथ वर्षा वाले काले बादल भी आ जाते हैं। इससे अचानक तापमान में बदलाव आ जाता है। लेकिन जब यह शांत हो जाता है तो बादल की गड़गड़ाहट या गर्जना भी कम होने लगता है। थंडरस्ट्रोम की वजह से भी ऐसा होता है। वहीं बिजली भी धीरे-धीरे शांत हो जाती है। जहां केवल एक ही प्रकार के मौसम हो और दूसरे तापमान के बादल न आते हो तो वहाँ बिजली नहीं बन पाती और न ही कोई गरज या चमक होती है।

“मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं तैयार हूं… ट्रंफ टैरिफ के सामने नहीं झुकेंगे मोदी, सामने आया पहला रिएक्शन”

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। वह भारत को झुकाना चाहते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि हम नहीं झुकेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सबसे आगे है। मैं उसके लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हूं। पीएम ने आगे कहा कि हमारी सरकारी की प्राथमिकता में किसान, मछुआरे और पशुपालक हैं। उनके हितों के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है। मैं जानता हूं कि मुझे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं उसके लिए भी तैयार हूं। आज का भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के लिए पूरी तरह से तैयार है।

“Bihar Election 2025: RJD से निष्कासित किए गए तेज प्रताप यादव ने राज्य से जुड़े 5 छोटे दलों के साथ मिलकर नए गठबंधन का ऐलान किया ..

0

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदलने और गठबंधन बनाने का सिलसिला चल रहा है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित किए गए तेज प्रताप यादव इन दिनों लगातार सक्रिय हैं. उन्होंने राज्य से जुड़े 5 छोटे दलों के साथ मिलकर नए गठबंधन का ऐलान कर दिया.

सामाजिक न्याय और संपूर्ण बदलाव के नारे के साथ यह गठबंधन अपना सियासी सफर शुरू करने जा रहा है. गठबंधन के जरिए तेज प्रताप ने निषाद, यादव और अन्य पिछड़े वर्गों के वोट बैंक पर खास ध्यान रखा है. साथ ही उन्होंने एक बार फिर कहा कि वो महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे.

सामाजिक समीकरण को देखते हुए पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए 5 छोटे दलों के साथ नया गठबंधन बना लिया. इस दौरान इन पांचों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मंच पर मौजूद रहे. टीम तेज प्रताप यादव के साथ गठबंधन करने वाले ये 5 दल हैं विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP), भोजपुरिया जन मोर्चा (BJM), प्रगतिशील जनता पार्टी (PJP), वाजिब अधिकार पार्टी (WAP) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (SKVP) हैं. जानने की कोशिश करते हैं कि इन दलों की सियासी तौर पर कितनी हैसियत है और चुनाव में क्या कुछ कर सकते हैं.

हेलीकॉप्टर बाबा की VVIP पार्टी तेज प्रताप के साथ आने वाले ये पांचों दल वैसे ज्यादा चर्चा में नहीं रहे हैं और इनमें से सिर्फ विकास वंचित इंसान पार्टी को ही थोड़ी बहुत पहचान है. इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं प्रदीप निषाद हेलीकॉप्टर बाबा. हेलीकॉप्टर बाबा जो कभी विकासशील इंसान पार्टी यानी वीआईपी के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन बाद में पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी से विवाद हो गया और वो उनसे अलग हो गए और अब नई पार्टी बना ली.

मुकेश सहनी ने नवंबर 2018 में विकासशील इंसान पार्टी का गठन किया था, तब प्रदीप निषाद हेलीकॉप्टर बाबा भी उनके साथ थे. लेकिन पार्टी में वाजिब सम्मान नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सहनी से अलग हो गए. अब उन्होंने जून में नई पार्टी विकास वंचित इंसान पार्टी का गठन कर दिया. पार्टी नई जरूर है, लेकिन हेलीकॉप्टर बाबा का दावा है कि उनकी पार्टी में कुछ 2 पूर्व मंत्री समेत कुछ बड़े नेता शामिल होने वाले हैं. बिहार में मल्लाह समाज के वोटर्स की संख्या करीब 11 फीसदी हैं और करीब 100 सीटों पर इनका असर दिखता है.

नए राज्य की मांग करता भोजपुरिया जन मोर्चा बिहार की एक और बंटवारे की मांग करने वाला भोजपुरिया जन मोर्चा इन दिनों लगातार सक्रिय है. यह मोर्चा बिहार से अलग भोजपुरांचल राज्य बनाने की मांग करता रहा है. मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह हैं. इस मोर्चा को अब तेज प्रताप का साथ मिल गया है.

गरीब और बेरोजगार युवाओं की बात करती है तेज प्रताप के साथ 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए साथ आने वाले दलों में प्रगतिशील जनता पार्टी (PJP) भी शामिल है. मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव ने करीब 10 साल पहले प्रगतिशील जनता पार्टी का गठन किया था. पार्टी गरीब और बेरोजगार युवाओं की बात करता है और वह 4 फीसदी दर पर एजुकेशन लोन दिलाने की बात करता है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोरंजन कुमार खुद 2020 के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं.

इस चुनाव में मनोरंजन ने छपरा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार मिली थी. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर सीएन गुप्ता को जीत मिली थी. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के रणधीर कुमार सिंह को 6,771 मतों के अंतर से हराया था. जहां तक मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव की बात है तो उन्हें 282 वोट मिले थे और वह 16 प्रत्याशियों में से 14वें नंबर पर रहे थे. उनका चुनाव चिन्ह तकिया था.

X पर 3 फॉलोअर, दिशा पटानी को करती है फॉलो प्रगतिशील जनता पार्टी का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @pjp4india नाम से अकाउंट है और इसमें महज 3 फॉलोअर हैं जबकि 5 लोगों को फॉलो भी करता है. पार्टी जिन 5 लोगों को फॉलो करती है उसमें अभिनेत्री दिशा पटानी भी शामिल हैं. इंस्टाग्राम पर 41 फॉलोअर्स हैं.

2020 में 6 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी WAP वाजिब अधिकार पार्टी (Wajib Adhikar Party) भी इस गठबंधन में शामिल पार्टी है. यह पार्टी बिहार के दरभंगा के घनश्यामपुर में रजिस्टर्ड है. यह पार्टी पिछले साल देश में हुए लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुकी है. पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यानंद राम ने समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और वह 10वें नंबर पर रहे थे. यहां से 13 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे. इस सीट से लोक जनशक्ति पार्टी की युवा प्रत्याशी शांभवी चौधरी को जीत हासिल हुई थी.

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भी वाजिब अधिकार पार्टी ने 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, हालांकि उन्हें जीत के रूप में कोई कामयाबी नहीं मिली. हालांकि इस 6 सीटों में मिलाकर करीब 5 हजार वोट हासिल कर लिए थे. दरभंगा के कुशेश्वर स्थान से चांद देवी (589 वोट), गौरा बौराम सीट से बैजू साहू (415 वोट), बेनीपुर (SC) सीट से नाथुनी राम (1927), अलीनगर से मोहम्मद जमीर (1704 वोट) के अलावा समस्तीपुर से कन्हैया कुमार (331 वोट) और रोसेड़ा से खड़े पार्टी प्रमुख विद्यानंद राम को 542 वोट ही मिले थे. इस पार्टी चिमनी चुनाव चिन्ह के रूप में मिला था. विद्यानंद लोकसभा चुनाव 2024 में भी लड़े थे.

लोकसभा चुनावः नालंदा में तीसरे नंबर पर रही थी SKVP तेज प्रताप यादव के साथ गठबंधन में शामिल होने वाली 5वीं पार्टी है संयुक्त किसान विकास पार्टी (SKVP). यह पार्टी भी पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुकी है. पार्टी के नेता सुधीर कुमार बिहार की ही नालंदा सीट से मैदान में उतरे थे. वह चुनाव में तीसरे स्थान पर रहकर सभी को चौंका दिया था. सुधीर को कुल 25291 वोट मिले और तीसरे नंबर पर रहे. यहां से एनडीए प्रत्याशी जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार विजयी रहे. उन्हें 1,69,114 मतों के अंतर से जीत मिली थी.

तेज प्रताप ने अपने भाई तेजस्वी यादव को भी गठबंधन में आने का न्योता दिया है. तेज प्रताप ने एक बार फिर दोहराया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव महुआ सीट से लड़ेंगे, जहां से वह 2015 में विजयी हुए थे. 2020 के चुनाव में वह हसनपुर से चुनाव जीत थे. लेकिन इस बार वह महुआ से निर्दलीय ही किस्मत आजमाने की बात कर रहे हैं. ऐसे में इस सीट पर मुकाबले को लेकर सभी की नजर रहेगी, साथ में समस्तीपुर, दरभंगा और नालंदा क्षेत्र में भी इस गठबंधन का असर दिख सकता है.

3 नारों के साथ गठबंधन ने किया आगाज गठबंधन को लेकर भले ही हर ओर चर्चा हो रही हो, और इसके सियासी मजबूती को लेकर कई तरह की आशंकाएं भी जताई जा रही हो. लेकिन गठबंधन शुरू से ही सामाजिक न्याय सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव की बात करने लगा है. इतना तय है कि यह गठबंधन अगर मजबूती से मैदान में उतरता है तो जीत भले ही हासिल न कर सके, लेकिन किसी न किसी गठबंधन का वोट जरूर काट सकता है. अकेले वाजिब अधिकार पार्टी जैसी बेहद कम चर्चित पार्टी ने 6 सीटों पर 5 हजार वोट हासिल किए थे. तब के चुनाव में 23 सीटों पर हार जीत का अंतर 2 हजार से भी कम वोटों का रहा था, इसमें 11 सीटों के परिणाम का अंतर हजार से भी कम रहा था. माना जा रहा है कि यह गठबंधन पिछड़ी जातियों और युवाओं के बीच अपनी पैठ बना सकता है. देखना होगा कि इस गठबंधन के साथ अगले कुछ दिनों में कौन-कौन से बड़े चेहरे साथ आते हैं.

“बड़ी साजिश! अब पाकिस्तान करेगा इस देश की सीमा से भारत पर हमला, पाक सेना के अधिकारी ने खोला राज”

0

पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर भारत के खिलाफ साजिश की खबरें सामने आ रही हैं। भले ही पाकिस्तान को कई बार भारत से कड़ा जवाब मिल चुका हो, लेकिन उसकी हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

अब पड़ोसी देश के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ एक नई रणनीति की ओर इशारा किया है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक बयान में बताया कि पाकिस्तान भविष्य में होने वाले किसी भी संघर्ष की शुरुआत भारत की पूर्वी सीमा से करने की योजना बना रहा है। उनका यह बयान केवल सैन्य रणनीति नहीं बल्कि एक बड़े भू-राजनीतिक गठजोड़ की ओर इशारा करता है।

बांग्लादेश की सीमा से भारत पर नजर अब तक पाकिस्तान की गतिविधियां मुख्य रूप से पश्चिमी सीमा (LoC) पर केंद्रित रहती थीं, लेकिन अब पूर्वी मोर्चे यानी बांग्लादेश की सीमा पर हलचल बढ़ने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश में हाल ही में बनी यूनुस सरकार का रुख पाकिस्तान के प्रति नरम और भारत के प्रति कठोर नजर आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से पुराने संपर्क फिर से सक्रिय कर लिए हैं। अगर यह सहयोग केवल राजनीतिक न रहकर खुफिया, साइबर और सुरक्षा मामलों तक पहुंचता है, तो भारत को दोहरी रणनीति अपनानी पड़ेगी – एक LoC पर पाकिस्तान के खिलाफ और दूसरी बांग्लादेश सीमा पर नई चुनौतियों से निपटने के लिए।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को मिल रहा समर्थन?

इस बीच एक और चिंता की बात यह है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से समर्थन मिलने की खबरें भी सामने आ रही हैं। ट्रंप का भारत के प्रति बदलता रुख और पाकिस्तान के साथ संवाद बढ़ाना, पाकिस्तानी सेना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई ताकत देने जैसा है। बताया जा रहा है कि मुनीर ने हाल के महीनों में चीन और अमेरिका के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश की है ताकि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को अधिक समर्थन मिल सके।

भारत के लिए बढ़ती चुनौतियां भारत के लिए यह स्थिति गंभीर होती जा रही है। अब खतरा केवल पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देश से भी रणनीतिक और सुरक्षा संबंधी खतरे उभर सकते हैं। यदि बांग्लादेश की सरकार पाकिस्तान के प्रभाव में आकर भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देती है, तो इसका असर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों, असम और बंगाल की सीमाओं और देश की आंतरिक शांति पर पड़ सकता है।

Jio : अब रिलायंस जियो इलेक्ट्रिक बाइक की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। बाजार में आ रही है एक ई-बाइक, जिसमें शानदार फीचर्स होंगे।

0

चाहे वो फ्री इंटरनेट हो या सस्ते रिचार्ज प्लान। अब रिलायंस जियो इलेक्ट्रिक बाइक की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। बाजार में आ रही है एक ई-बाइक, जिसमें शानदार फीचर्स होंगे।

और इसकी कीमत 30 हजार रुपये से भी कम होगी! रिलायंस जियो ने बताया है कि वे एक इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने जा रहे हैं, जो ई-बाइक की दुनिया में रिकॉर्ड बनाएगी। एक बार चार्ज करने पर यह बाइक 400 किलोमीटर तक चल सकेगी। लिथियम आयन बैटरी होने के कारण इस ई-बाइक की कार्यक्षमता तो शानदार होगी ही, साथ ही इसकी उम्र भी लंबी होगी। जियो ने बताया है कि इस बाइक में फास्ट चार्जिंग फीचर होगा, जिससे 3 से 5 घंटे में बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी। एक और सुविधा है, यह रिमूवेबल बैटरी के साथ आएगी, जिससे इसे ई-बाइक से निकालकर कहीं और भी चार्ज किया जा सकेगा। इसमें स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम भी होगा, जो कार्यक्षमता को बढ़ाएगा।

कहा जा रहा है कि जियो की इस ई-बाइक में पावरफुल 250 से 500 वाट की इलेक्ट्रिक मोटर होगी। इससे पहाड़ी रास्तों पर भी यह बाइक चलाना संभव होगा। इसमें कई राइडिंग मोड्स होंगे, जैसे इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स। अगर रास्ते में अचानक चार्ज खत्म हो जाए, तो भी कोई समस्या नहीं होगी, क्योंकि इसमें पैडल भी होंगे। इसके अलावा, इसमें एलईडी लाइट, जीपीएस, ब्लूटूथ और मोबाइल ऐप इंटीग्रेशन का फीचर भी होगा। ई-बाइक की कीमत-आमतौर पर ई-बाइक की कीमत काफी महंगी होती है, लेकिन जियो इस बाइक की कीमत को सभी की पहुंच में रखेगा। कहा जा रहा है कि इस ई-बाइक की कीमत हो सकती है 29,999 रुपये।