Home Blog Page 817

दीदी से बात करने के लिए युवक ने मांगी मोबाइल, 10 मिनट में कर दिया ऐसा कारनामा की सबके उड़ गए होश

0

साइबर अपराधियों ने आजकल ठगी का एक नया तरीका अपनाया है, जिसमें मदद के बहाने लोगों से मोबाइल लेकर उनके बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ा लिए जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला जनपद के पुरानी तहसील खलीलाबाद से सामने आया है, जहां रजिस्ट्री ऑफिस के स्टांप वेंडर बोसचंद्र ठगी का शिकार हो गए. जालसाजों ने महज 10 मिनट में उनका मोबाइल इस्तेमाल कर सिम को दूसरी कंपनी में पोर्ट कर दिया और एक ही रात में उनके खाते से 2.05 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए. साइबर थाने की पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, गबन, आईटी एक्ट और धमकी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

कैसे हुई ठगी?

बोसचंद्र ने बताया कि पिछले एक महीने से चार युवक, जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी उनकी दुकान पर आ रहे थे. इनमें से दो को वे पहचानते भी थे. 15 अप्रैल को एक युवक ने पहले जमीन रजिस्ट्री के बारे में बात की और फिर “दीदी से बात करने” के बहाने उनका मोबाइल फोन मांगा. 10 मिनट बाद मोबाइल लौटाने के बाद उसी रात उनके खाते से पांच बार में 2.05 लाख रुपये निकाल लिए गए. अगले दिन बैंक में पता चला कि उनका सिम अमन नाम से दूसरी कंपनी में पोर्ट कर लिया गया है. इस वजह से  फोन में नेटवर्क भी बंद हो गया है. ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को उनके बेटे सचिन की सतर्कता से समय पर जानकारी मिली, वरना जालसाज पूरा खाता खाली कर सकते थे.

3.9 अरब साल पुराना खजाना देख नासा हैरान? लाल ग्रह पर मिला चांदी का पहाड़

0

नासा का पर्सीवरेंस रोवर मंगल ग्रह पर नई खोज करने में लगा है. जेजेरो क्रेटर की पश्चिमी कगार पर पहुंचकर यह रोवर ऐसी-ऐसी चट्टानें खोज रहा है, जो मंगल के 3.9 अरब साल पुराने रहस्यों को उजागर कर रही हैं. अब इसकी एक खोज से वैज्ञानिकों की नींद उड़ गई है. रोवर ने पिछले कुछ महीनों में पांच अनोखी चट्टानों के सैंपल इकट्ठे किए, सात का गहरा विश्लेषण किया और 83 चट्टानों पर लेजर से जांच की. पिछले चार साल से यह रोवर मंगल पर मौजूद है और इस दौरान यह सबसे तेज वैज्ञानिक खोज का दौर है. सवाल यह है क्या इन चट्टानों में मंगल पर जिंदगी का राज छिपा हो सकता है. जिस इलाके में ये चट्टाने मिली हैं, उसे वैज्ञानिक ‘सोने की खान’ जैसा मान रहे हैं.

पर्सीवरेंस रोवर जेजेरो क्रेटर की पहाड़ियों, बोल्डरों और चट्टानी ढलानों की खोज में जुटा है. यह क्रेटर, मंगल के उत्तरी हिस्से में है. कभी अरबों साल पहले एक झील हुआ करता था. पिछले साल दिसंबर से रोवर क्रेटर की पश्चिमी कगार पर है और उसका ध्यान ‘विच हेजल हिल’ नाम की एक ऊंची ढलान पर है. इस ढलान की परतदार चट्टानें उस दौर की कहानी कह रही हैं, जब मंगल का मौसम आज से बिल्कुल अलग था.

चारधाम यात्रा 2025 किसी खतरे से कम नहीं, उत्तराखंड पुलिस ने खुद सरकार को भेजी रिपोर्ट

0

चारधाम यात्रा 2025 महज 10 दिन बाद शुरू होने वाली है… लेकिन इस साल की यात्रा में लैंडस्लाइड जोन, डेंजर ज़ोन और एक्सीडेंट संभावित क्षेत्र श्रदालुओं के लिए आफत बन सकते हैं. 30 अप्रैल से शुरु होने जा रही चारधाम यात्रा के लिए अब तक 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं….लेकिन इस बार की यात्रा में ख़तरे भी उतने ही बड़े हैं… जो श्रद्धालुओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं… क्या है मामला, पढ़ें ये स्पेशल रिपोर्ट

दरअसल, पिछले साल की तुलना करें तो इस बार चार धाम यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड ज़ोन की संख्या 35 से बढ़कर 60 हो चुकी है. वहीं, एक्सीडेंट संभावित क्षेत्रों की संख्या भी 80 से बढ़कर 120 हो गई है. यानि यात्रा मार्ग अब और ज्यादा संवेदनशील हो चुका है.

उत्तराखंड पुलिस ने चारधाम यात्रा मार्गों पर डेंजर ज़ोन और एक्सीडेंट स्पॉट की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है. इन ज़ोन में तुरंत सुधार व दोनों तरफ जेसीबी वाहन तैनात करने की मांग भी रखी गई है, ताकि किसी भी इमरजेंसी में मलबा तुरंत हटाया जा सके.

बाजार में आ गया असली जैसा 500 का नकली नोट, सरकार ने जारी कर दिया हाई अलर्ट

0

बाजार में 500 का ऐसा नकली नोट आ गया है, जो पूरी तरह असली जैसा ही दिखता है. गृह मंत्रालय ने भी इस पर चिंता जताते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया है. सरकार ने चेतावनी दी है कि 500 के यह नकली नोट काफी हद तक असली जैसे दिखते हैं और सामान्‍य तौर पर इसमें अंतर कर पाना कठिन है, लेकिन सरकार ने कुछ ऐसे पहचान चिन्‍ह बताए हैं, जिसकी मदद से नकली नोटों को पहचानना मुमकिन होगा. तो, अगर आपके हाथ ऐसे नकली नोट लग जाएं तो इसकी मदद से पहचानना आसान हो जाएगा.

गृह मंत्रालय ने हाई अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बाजार में नए प्रकार के नकली 500 रुपये के नोट के चल रहे हैं. यह अलर्ट DRI, FIU, CBI, NIA, SEBI जैसी प्रमुख वित्तीय और नियामक संस्थाओं के साथ साझा किया गया है. अलर्ट में चेतावनी दी गई है कि नकली नोट गुणवत्ता और प्रिंट के मामले में असली नोटों से बहुत मिलते-जुलते हैं, जिससे उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है. इनका रंग और बनावट भी काफी हद तक असली नोटों जैसे हैं.

जलवायु परिवर्तन ने चावल को बना दिया खतरनाक, धान में ही मिल जाता है कैंसर वाला तत्व

0

विश्व में 54 करोड़ मीट्रिक टन चावल का उत्पादन किया जाता है. इनमें सबसे ज्यादा 27 प्रतिशत चावल सिर्फ भारत में उपजाया जाता है. इस तरह लगभग पूरी दुनिया में चावल किसी न किसी रूप में मुख्य भोजन है. लेकिन वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण इस चावल में आर्सेनिक लेवल बढ़ता जा रहा है जो कैंसर की प्रमुख वजहों में से एक है. मतलब कि चावल में कैंसर फैलाने वाले तत्वों की मात्रा बढ़ती जा रही है. यही कारण है कि 2050 तक दुनिया का हर पांचवां अपने जीवन काल के किसी भी पड़ाव पर कैंसर का शिकार अवश्य होंगे. यह अध्ययन लेंसेट प्लेनेटरी हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुआ है.

धान के पौधे में आर्सेनिक अवशोषित करने की क्षमता बढ़ेगी
कोलंबिया यूनिवर्सिटी के अध्ययन में पाया गया कि वैश्विक तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि से कार्बनडायऑक्साइड का लेवल बढ़ जाएगा जिस वजह से मिट्टी की पूरी संरचना बदल जाएगी. इस परिवर्तन की वजह से धान के पौधे में आर्सेनिक का स्तर बहुत बढ़ जाएगा जिससे इसमें कई तरह के टॉक्सिन लेवल की मात्रा भी बढ़ेगी. यूनिवर्सिटी में इनवायरॉनमेंटल हेल्थ लाइंस के एसोसिएट प्रोफेसर लिविस जिस्का ने बताया कि एशिया खासकर दक्षिणपूर्व एशिया में आर्सेनिक पहले से ही चावल उगाने वाले क्षेत्रों में एक ज्ञात प्रदूषक है. जलवायु परिवर्तन में वृद्धि होने के साथ ही चावल के पौधों में अधिक आर्सेनिक अवशोषित करने की क्षमता बढ़ जाएगी जिससे हेल्थ पर कई तरह के खतरे सामने आएंगे.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का विमान भारत में उतरा

0

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और तीन बच्चों के साथ पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे. पालम हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के स्वागत ने माहौल को खास बना दिया. उनके बच्चे कुर्ता-पायजामा और बेटी लहंगा पहने हुए नजर आए. उनके भारत आने से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चाणक्यपुरी और अक्षरधाम में स्वागत होर्डिंग्स और कड़ी सुरक्षा है. यह यात्रा 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगी. वाइट हाउस प्रेस पूल के अनुसार, वांस अपने परिवार के साथ इटली की यात्रा कर रहे थे और रविवार रात को एयरफोर्स टू (AF2) में सवार हुए. सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे उनका विमान नई दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा है. औपचारिक रूप से सुबह 10:00 बजे उनका स्वागत किया जाएगा. उपराष्ट्रपति वेंस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर औपचारिक मुलाकात करेंगे. एयरफोर्स-2 में सवार होने से पहले, वेंस को अपनी सोती हुई बेटी मिराबेल को कार से धीरे-धीरे उठाते हुए देखा गया, जबकि उनके बेटे इवान और विवेक खिलौने की तलवारें लहराते हुए सवार हुए. उनके साथ अमेरिका की दूसरी महिला उषा वेंस भी थीं.

बोकारो में जबरदस्त मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर, 1 करोड़ के इनामी नक्सली की मौत

0

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है और मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया गया है. मुठभेड़ लुगूबुरु पहाड़ के क्षेत्र में हुई है.मौके से 3 हथियार भी बरामद किये गए हैं. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. मारे गए नक्सलियों में वो भी शामिल है जिनपर 1 करोड़ का इनाम घोषित था. जानकारी के अनुसार, लुगू पहाड़ की तलहटी सहित पूरे इलाके में पुलिस का सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत हथियार सहित अन्य नक्सली गतिविधियों वाले सामानों की खोज की जा रही है. वहीं, पुलिस के डर से कई नक्सलियों के मौके से फरार होने की भी खबर है.

जानकारी के अनुसार, जोनल कमांडर बिरसेन और एरिया कमांडर कुंवर मांझी के दस्ते से ये मुठभेड़ हुई है.एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है. वास्तविक संख्या की जानकारी अभियान खत्म होने के बाद ही पता चल पाएगी. एसपी ने बताया कि इन दोनों के दस्ते में शामिल थे 8 से 10 नक्सली शामिल होने की सूचना थी. हालांकि, अभी पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

ड्राइवर टेंशन फ्री होकर चलाएंगे ट्रक-बस, जरूरत पड़ने पर अपने आप लगेगी ब्रेक

0

देश में होने वाले सड़क हादसे का कारण कई बार मानवीय भूल होने की बात सामने आती है. यानी ड्राइवर की गलती की वजह से एक्‍सीडेंट हो जाता है. इस तरह के हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय आठ से अधिक यात्रियों के एक साथ बैठने वाले वाहनों के ब्रेकिंग सिस्‍टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. यह बदलाव अगले साल अप्रैल से लागू होने जा रहा है.

देश में हर साल करीब 4.80 लाख सड़क हादसे होते हें, जिनमें 1.80 लोगों की मौत होती है और लगभग 4 लाख लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं. इन हादसों में सबसे अधिक प्रभावित दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री शामिल होते हैं. इनमें 63 हजार से अधिक दोपहिया वाहन चालक शिकार होते हैं, जिनमें 25 हजार से अधिक की मौत होती है.

महागठबंधन की रणनीति, NDA के वार पर होगा पलटवार

0

बिहार में एनडीए एकजुट है तो अब महागठबंधन में भी एकजुटता दिखने लगी है. कांग्रेस के बदले तेवर से जो खतरा महागठबंधन में दिख रहा था, अब वह टलता नजर आ रहा है. दिल्ली में बिहार के नेताओं के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने 25 मार्च 2025 को हुई बैठक में ही स्पष्ट कर दिया था कि दिल्ली और हरियाणा वाली गलती पार्टी अब नहीं दोहराएगी. उसके बाद ही तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी के नेताओं ने 15 अप्रैल को दिल्ली जाकर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी. दो दिन बाद 17 अप्रैल को पटना में महागठबंधन की 6 पार्टियों के नेता आरजेडी दफ्तर में जुटे और कोआर्डिनेशन कमिटी बनाने का निर्णय लिया. तेजस्वी को सीएम फेस घोषित करने पर निर्णय तो नहीं हुआ, लेकिन उन्हें कोआर्डिनेशन कमिटी की सदारत की जिम्मेदारी देकर इतना तो बता ही दिया गया कि देर-सवेर उन्हें महागठबंधन सीएम का चेहरा जरूर बनाएगा.

पीड़ितों से मिले बिना जा रहे थे राज्यपाल, गाड़ियों के आगे बैठ गए लोग

0

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान में शनिवार को राज्यपाल को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। राज्यपाल धुलियान के वार्ड-16 के बेदवाना गांव में ग्रामीणों से मिले बिना जा रहे थे, जिस पर ग्रामीण भड़क गए और जमकर हंगामा किया। विरोध को देखते हुए राज्यपाल ग्रामीणों से मिले और उनकी बात को सुना।

हरगोविंद दास और चंदन दास के शव शमशेरगंज के जाफराबाद इलाके में उनके घर में पाए गए थे और शरीर पर चाकू से वार के कई निशान थे। राजभवन के एक अधिकारी ने कहा, ‘राज्यपाल उनके (मृतकों के परिजनों के) घर गए, परिवार के सदस्यों से बात की और उन्हें सहायता का आश्वासन दिया। परिजनों ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है।’

एनसीडब्ल्यू की प्रमुख ने पीड़ितों से मुलाकात
उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख विजया रहाटकर के नेतृत्व में एक टीम ने आज धुलियान में हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की और उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार उचित कदम उठाएगी। इस दौरान पीड़ित महिलाओं ने महिला आयोग की टीम को धुलियान के बेटबोना कस्बे के पीड़ितों ने अपनी आपबीती सुनाई और मांग की कि जिले में स्थायी बीएसएफ कैंप स्थापित किए जाएं और सांप्रदायिक झड़प की एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) जांच की जाए।