Home Blog Page 827

मुर्शिदाबाद जल रहा और यूसुफ पठान… वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा पर एक तस्वीर से कैसे फंस गए पूर्व क्रिकेटर

0

पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद जिला इन दिनों वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा की आग में जल रहा है. इस हिंसा में अब क्रिकेट की पिच से सियासत में उतरे यूसुन पठान का नाम भी घसीटा जाने लगा है. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से टीएमसी सांसद पठान पर मुर्शिदाबाद हिंसा के बीच मौज-मस्ती का आरोप लगाया है.

मुर्शिदाबाद हिंसा में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है. यहां शनिवार को हिंसक भीड़ ने एक शख्स और उसके बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक दोनों हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाते थे. वहीं 11 अप्रैल को हुई हिंसा में घायल युवक ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया.

मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा को लेकर ममता बनर्जी की टीएमसी और राज्य की विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. बीजेपी जहां ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति के चलते हिन्दू पर हो रहे अत्याचार से मुंह मोड़ने का आरोप लगा रही है. वहीं टीएमसी भगवा दल पर लोगों को भड़काने का आरोप लगा रही है.

लखनऊ में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर बवाल, भीड़ ने किया पथराव

0

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महिंगवा के खंतारी गांव में शनिवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सरकारी जमीन पर रखने को लेकर विवाद हो गया। इसे हटाने के विरोध में लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं-पुरुष एकत्र होकर नारेबाजी करने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इसके बाद बीकेटी, इटौंजा, महिंगवा, मड़ियांव थाने के साथ पीएसी और महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के पथराव के बाद पुलिस लाठीचार्ज व आसूं गैस के गोले दागे हैं। हालात को काबू में करने के लिए अन्य जोन पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।

मुर्शिदाबाद में फिर दंगा, छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, हिंसा में 3 की मौत, 118 गिरफ्तार

0

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून को लेकर शुक्रवार को शुरू हुई हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. वहां की हालत इतनी खराब है कि बीएसएफ की 5 कंपनियों को तैनात करना पड़ा है. वहीं, शनिवार को फिर से यहां हिंसा भड़क गई, जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया.

हिंसा की यह ताजा घटना मुस्लिम बहुल जिले के समसेरगंज प्रखंड के धुलियान में हुई. पुलिस ने बताया कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में शुक्रवार को जिले के सुती और समसेरगंज इलाकों से बड़े पैमाने पर हिंसा भड़कने की सूचना मिली है.

कोलकाता में प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जावेद शमीम ने कहा कि स्थानीय पुलिस गोलीबारी की इस घटना में शामिल नहीं रही होगी और संभवतः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से यह कार्रवाई की गई होगी. उन्होंने कहा, “यह शुरुआती जानकारी है जिसकी हमें दोबारा जांच करने की जरूरत है

भारत को चिकन नेक की धमकी देने वाले बांग्लादेश के यूनुस की गर्दन फंसी…पाकिस्तान, चीन भी नहीं बचा पाएंगे

0

भारत ने चीन और पाकिस्तान के साथ दोस्ती की पींगे बढ़ा रहे बांग्लादेश के लिए चौतरफा दरवाजे बंद कर दिए हैं। भारत ने अब बांग्लादेश के मोहम्मद युनूस के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया है। भारत ने कालादान प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने के लिए कमर भी कस ली है। इसके अलावा, बांग्लादेश को दी गई एक प्रमुख ट्रांस शिपमेंट सुविधा वापस ले ली है। इसकी वजह से बांग्लादेश का भूटान, नेपाल और म्यांमार के साथ व्यापार प्रभावित हो सकता है। जानते हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने ऐसे क्या कदम उठाए हैं, जिससे उसकी कमर टूट सकती है।

भारत का चिकन नेक पर बांग्लोदश और चीन के इरादे नेक नहीं हैं। बांग्लादेश के मुखिया मोहम्मद यूनुस की चीन की यात्रा से उनके नापाक मंसूबे सामने आए हैं। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भारत के बॉर्डर के करीब लालमोनिरहाट जिले में एयरबेस बनाने का प्रस्ताव दिया था। लालमोनिरहाट भारत के चिकन नेक कॉरिडोर के पास है। अब इसी की काट भारत ने तैयार कर ली है। उसने कालादान प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने के लिए कमर कस ली है।

मणिपुर में कानून-व्यवस्था में हुआ सुधार, जल्द ही बनेगी नई सरकार

0

मणिपुर के एक भाजपा विधायक ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और उम्मीद जताई कि जल्द ही नई सरकार बनेगी। भाजपा विधायक टी. रोबिन्द्रो ने कहा कि मैतेई और कुकी नागरिक समूहों के बीच शांति वार्ता भी शुरू हो गई है। काकचिंग जिले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए टी. रोबिन्द्रो ने कहा कि, कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। हमें पूरा विश्वास है कि केंद्र जल्द से जल्द नई सरकार का गठन करेगा। मैतेई और कुकी समूहों के बीच शांति वार्ता शुरू हो गई है। हमारा मानना है कि शांति लाने में सहायता के लिए निकट भविष्य में मैतेई और कुकी विधायकों के बीच बातचीत होगी। मुझे विश्वास है कि जल्द ही नई सरकार बनेगी।

सरकार दे रही है 5000 रुपये महीना… और भी बहुत कुछ, यूपी के युवाओं के लिए बड़ा मौका

0

जागरण संवाददाता, बागपत। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र युवाओं को इन योजनाओं से लाभान्वित करें। न्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को योजनाओं की जानकारी दें तथा 15 अप्रैल तक लक्ष्य के अनुरूप आवेदन सुनिश्चित कराएं। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 का उद्देश्य देश के 21 से 24 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे उन्हें रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके।

नेशनल हेराल्ड मामले में ED का एक्शन शुरू, कब्जे में ली जाएगी 661 करोड़ की संपत्ति

0
प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को कहा कि उसने 661 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने के लिए नोटिस जारी किए हैं, जिन्हें उसने कांग्रेस नियंत्रित एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच में कुर्क किया था।
जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने शुक्रवार को दिल्ली में आईटीओ स्थित हेराल्ड हाउस, मुंबई के बांद्रा इलाके में परिसर और लखनऊ में बिशेश्वर नाथ रोड स्थित एजेएल भवन में ये नोटिस चिपकाए हैं।

पीएमएलए के तहत कार्रवाई

नोटिस में परिसर को खाली करने या मुंबई की संपत्ति के मामले में किराए को ईडी को हस्तांतरित करने की मांग की गई है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा (8) और नियम 5(1) के तहत की गई है।

उत्‍तराखंड के टिहरी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी शादी में जा रही थार; एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

0
फरीदाबाद से चमोली के गौचर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जिनमें से पांच लोगों की मौत मौत हो गई है। क्रेन से वाहन से नदी से निकाला गया। जिसमें पांच शव बरामद हुए। वहीं एक महिला को रेस्‍क्‍यू किया गया है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
परिवार मूल रूप से चमोली जिले का रहने वाला है। वर्तमान में फरीदाबाद (हरियाणा) में रह रहा था। वह रिश्‍तेदारी में मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। सभी थार में सवार थे। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से करीब 15 किलामीटर श्रीनगर की तरफ बगवान के पास दुर्घटना हुई।

पाकिस्तान में कांपी धरती, इस्लामाबाद में 5.3 तीव्रता का आया भूकंप

0

पाकिस्तान में शनिवार को फिर धरती कांप उठी. 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके भारत के कश्मीर तक महसूस किए गए. भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजे आए इन झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया. घरों से लेकर दफ्तरों तक, हर कोई बाहर की ओर दौड़ा. 5.3 की तीव्रता वाले भूकंप कुछ हद तक खतरनाक हो सकते हैं.भूकंप पाकिस्तान के संजवाल से 12 किलोमीटर दूर आया. धरती ने जोरदार कंपन किया, जिससे दूर तक लोगों को झटके लगे. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने पहले इसकी तीव्रता 5.8 बताया, लेकिन बाद में इसे रिव्यू करके 5.3 कर दिया गया.

पाकिस्तान में भले इस भूकंप का केंद्र रहा हो, लेकिन भारत के कश्मीर में भी झटके महसूस हुए. ठीक दोपहर 1 बजे, जब लोग अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे तब उन्हें अचानक पैरों के नीचे झटके लगे. शनिवार को पाकिस्तान में आया यह दूसरा भूकंप था. NCS के मुताबिक 11:55 बजे मंडी बहाउद्दीन के पास भूकंप आया था. यह भूकंप डराने वाले हैं. पहाड़ी इलाकों में भूकंप के झटके ज्यादा नुकसान कर सकते हैं.

मेरठ का अनोखा गांव, जहां लोग बाजार से नहीं खरीदते कोई भी सब्जी और फल

0

अक्सर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नालियों को लेकर विवाद होते रहते हैं. कई बार यह विवाद पुलिस केस तक पहुंच जाते हैं. लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किला परीक्षितगढ़ ब्लॉक के सिकंदरपुर गांव में एक अलग ही स्थिति देखने को मिल रही है. यहां नालियों का नामो-निशान तक नहीं है. जी हां, यह सच है! गांव के लोग नालियों को समाप्त कर अब अपने घरों में किचन गार्डन की शुरुआत कर चुके हैं.
ग्रामीण अनिल ने बताया कि गांव में नालियों के पानी को लेकर कई बार विवाद हो चुका था. क्योंकि सड़कों पर नाली का पानी बहता रहता था, जिससे विभिन्न बीमारियों के फैलने का खतरा रहता था. बताया कि इस समस्या को देखते हुए गांव में पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें ये फैसला लिया गया कि अब किसी भी घर का नाली का पानी सड़कों पर नहीं बहेगा. इसके बजाय, सभी अपने घरों में किचन गार्डन की शुरुआत करेंगे. जिसके बाद अब रसोई और नहाने का पानी नालियों में बहने के बजाय किचन गार्डन में जाता है. इससे जहां एक ओर गांव में नालियां समाप्त हो गईं, वहीं घरों में उगाई जाने वाली सब्जियां अब गांववासियों के भोजन का हिस्सा बन गई हैं.