Home Blog Page 830

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश की चेतावनी, धूल भरी आंधी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

0

उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने से लोगों के मारे जाने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक दोनों राज्यों में बीते 48 घंटों में बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 22 लोगों की मौत यूपी में और आंधी-बारिश व ठनका गिरने से 61 लोग बिहार में असामयिक कल का ग्रास बने हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 22 मौतें 10 अप्रैल को नालंदा में हुईं। मृतकों में सबसे अधिक बच्चे शामिल हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार बिहार में अब भी खराब मौसम से राहत के आसार नहीं हैं। राज्य में शनिवार तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी है। 10 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास : सीएम साय बोले- आज का दिन ऐतिहासिक

0

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का सीएम विष्णुदेव साय ने भूमिपूजन किया। इस दौरान उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद हैं। 1143 करोड़ की लागत से बनने वाला यह प्लांट नवा रायपुर के सेक्टर 5 में यह प्लांट स्थापित होगा। इससे प्रदेश को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

प्लांट की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधारशिला रखी। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में उद्योग क्रांति की शुरुआत हो गई है, नया रायपुर में अलग- अलग सेक्टरों के प्लांट स्थापित होंगे। सरकार को 4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। पॉलिमैटेक कंपनी ने 10 हजार करोड़ के अतिरिक्त निवेश की घोषणा की है। EV उद्योग आधारित कंपनी होगी।

मुख्यमंत्री साय ने श्री श्री रविशंकर से लिया आशीर्वाद, 1000 वर्ष पुराने सोमनाथ मंदिर के खंडित शिवलिंग के अवशेष लेकर पहुंचे थे

0

सीएम विष्णुदेव साय से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में आध्यात्मिक गुरु एवं द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने सौजन्य मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में आध्यात्मिक गुरु एवं द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया।सीएम श्री साय ने छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीकस्वरूप, जशपुर जिले में स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग – मधेश्वर पहाड़ का छायाचित्र एवं बस्तर आर्ट शैली में निर्मित नंदी की प्रतिकृति भेंट कर श्री श्री रविशंकर का अभिनंदन किया।

श्री श्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री श्री साय को अवगत कराया कि इस बार वे अपने साथ 1000 वर्ष पुराने सोमनाथ मंदिर के खंडित शिवलिंग के अवशेष लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक शिवलिंग के अवशेष को सदियों से एक अग्निहोत्री परिवार द्वारा सुरक्षित रखा गया था। अब वे इसे पूरे देश में दर्शनार्थ श्रद्धालुओं तक पहुंचाने का पावन कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने खंडित शिवलिंग के दर्शन किए और आस्था प्रकट की।

कूड़े पर यूजर चार्ज लेने के बाद MCD का दिल्लीवालों को एक और झटका

0

नए वित्त वर्ष में दिल्ली की जनता पर एमसीडी एक के बाद एक बोझ डाल रही है। कूड़ा उठाने के एवज में यूजर चार्ज लगाने के बाद एमसीडी ने अब हेल्थ ट्रेड लाइसेंस और जनरल ट्रेड के साथ ही स्टोरेज चार्ज के शुल्क में 15 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इससे दिल्ली में व्यापार करना महंगा हो गया है। क्योंकि निगम ने नए लाइसेंस और लाइसेंस नवनीकरण के शुल्क में तो वृद्धि की है, साथ ही लाइसेंस के लिए एक बार लगने वाले शुल्क में भी यह बढ़ोतरी की है।

इससे दिल्ली में रेस्तरां संचालन से लेकर पान, किराना और साइकिल रिपेयरिंग से लेकर मोटर साइकिल रिपेयरिंग समेत अन्य कई सेवाओं के लिए लाइसेंस लेना महंगा होने इनके द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के शुल्क में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

यूपी में 5 नए शहर बसाने की तैयारी, 56000 हेक्टेयर एरिया पर होगी बसाहट

0

देश की राजधानी दिल्ली से सटा उत्तर प्रदेश का औद्योगिक नगर नोएडा सालों से निवेश का केंद्र रहा है, और लगातार इसका विस्तार होता जा रहा है. ग्रेटर नोएडा के बाद अब यूपी सरकार नोएडा से आगे 5 नए शहर बसाने की तैयारी कर रही है. मेगा प्रोजेक्ट के तहत जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास इन शहरों को बसाया जाएगा. टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, एयरपोर्ट के विकास के साथ-साथ, सरकार ने नोएडा से आगे 56,000 हेक्टेयर में एक विशाल शहरी विस्तार योजना तैयार की है. इसके तहत अगले दशक में 5 नए शहर या टाउनशिप प्रोजेक्ट लाने का प्रस्ताव है.

ऐसे में 2025 में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लॉन्च से नोएडा में रियल एस्टेट और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है. लेकिन, उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना से यहां प्रॉपर्टी सेक्टर को और गति मिलेगी.

मेरी काशी अब आरोग्य की बन रही राजधानी…’, वाराणसी में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

0

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मूल निवासी हैं। वहीं मुख्यमंत्री रहे। वह 2014 में वाराणसी संसदीय सीट से सांसद बने। प्रधानमंत्री की कुर्सी दिल्ली में संभालने के बावजूद उन्होंने काशी को नहीं छोड़ा। उनको जब भी मौका मिलता है, वह काशी पहुंच जाते हैं। वह काशी आने और काशीवासियों से संवाद करने का बहाना खोजते रहते हैं। इसी का परिणाम है कि लगभग 11 वर्ष में वह 50वीं बार आज 11 अप्रैल को काशी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी में 44 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने काशी वासियों को संबोधित किया। हम आपको प्रधानमंत्री के संबोधन की 10 बड़ी बातें बताने जा रहे हैं।

मौसम ने फिर बदली करवट : प्रदेश के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश

0

आज 12 जिलों—रायपुर, दुर्ग, कोरबा, महासमुंद, बेमेतरा, जांजगीर, बलौदाबाजार, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोंडागांव और बीजापुर—में हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को पेंड्रा, बलरामपुर और सरगुजा में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के सक्रिय होने के कारण आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। आसमान पर बादलों की मौजूदगी के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव में 42 डिग्री तापमान के साथ सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई।

फॉर्च्यूनर से जा रहा था प्रॉपर्टी डीलर, अचानक चलने लगीं ताबड़तोड़ गोलियां

0

देश की राजधानी दिल्‍ली एक बार फिर से गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी. सरेआम एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई. इस घटना में पीड़ित की मौत हो गई. मौके पर पहुंची दिल्‍ली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. दिल्‍ली में सुबह-सुबह गोलियां चलने से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए. बता दें कि दिल्‍ली में कानून-व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त करने को लेकर हाल में ही हाई-लेवल मीटिंग हुई थी. उसके बाद अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कई कदम भी उठाए गए. इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

बाबा वेंगा भी ये खौफनाक भविष्यवाणी बता पाने में फेल…अमेरिका, ईरान, चीन के माथे लगेगा यह दाग

0

निया में परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल और इसकी बढ़ती मांग को 2050 तक पूरा करने के लिए यूरेनियम के भंडार पर्याप्त हैं। लेकिन बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नए खोज, खनन कार्यों और प्रोसेसिंग तकनीकों में भारी निवेश की ज़रूरत है। न्यूक्लियर एनर्जी एजेंसी और इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने एक संयुक्त रिपोर्ट में कहा कि अगर दुनिया में सभी देशों की परमाणु क्षमता 2050 तक बढ़ती है और इसकी डिमांड ज्यादा हाई रहती है तो वह दिन दूर नहीं जब परमाणु ऊर्जा या परमाणु हथियारों में इस्तेमाल होने वाला तत्व यूरेनियम खत्म हो जाएगा। कहा यह भी जा रहा है कि अभी तक जो भी भंडार मिले हैं, उस हिसाब से यूरेनियम संसाधन 2080 के दशक तक खत्म हो जाएंगे।

प्रेमी के लिए 3 बच्चों की मां ने दे डाली पति की कुर्बानी, धोखे से बुलाया और कटवा दिया गला

0

अजमेर के नसीराबाद सदर थाना इलाके में मस्तान चीता की गला रेतकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस हत्याकांड के पीछे मस्तान की पत्नी जनता की प्रेम कहानी सामने आई है. उसने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. पुलिस ने मस्तान की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों मस्तान चीता को रास्ते से हटाकर शादी करना चाहते थे. लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं हो पाए. मस्तान और जनता के तीन बच्चे भी हैं.

अजमेर एसपी वंदिता राणा ने बताया कि नसीराबाद सदर थाना इलाके के राजोसी मार्ग पर तीन दिन पहले 8 अप्रैल को एक शख्स का खून से लथपथ शव मिला था. शव की पहचान नाडी का बाडिया राजोसी निवासी मस्तान चीता के रूप में हुई. पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और हत्याकांड के खुलासे के लिए जानकारी जुटाई. अजमेर एसपी वंदिता राणा खुद मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया. बाद में पुलिस की स्पेशल टीम और साइबर टीम ने परिजनों से संपर्क कर मस्तान के बारे में जानकारी जुटाई