Home Blog Page 831

फॉर्च्यूनर से जा रहा था प्रॉपर्टी डीलर, अचानक चलने लगीं ताबड़तोड़ गोलियां

0

देश की राजधानी दिल्‍ली एक बार फिर से गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी. सरेआम एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई. इस घटना में पीड़ित की मौत हो गई. मौके पर पहुंची दिल्‍ली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. दिल्‍ली में सुबह-सुबह गोलियां चलने से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए. बता दें कि दिल्‍ली में कानून-व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त करने को लेकर हाल में ही हाई-लेवल मीटिंग हुई थी. उसके बाद अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कई कदम भी उठाए गए. इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

बाबा वेंगा भी ये खौफनाक भविष्यवाणी बता पाने में फेल…अमेरिका, ईरान, चीन के माथे लगेगा यह दाग

0

निया में परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल और इसकी बढ़ती मांग को 2050 तक पूरा करने के लिए यूरेनियम के भंडार पर्याप्त हैं। लेकिन बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नए खोज, खनन कार्यों और प्रोसेसिंग तकनीकों में भारी निवेश की ज़रूरत है। न्यूक्लियर एनर्जी एजेंसी और इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने एक संयुक्त रिपोर्ट में कहा कि अगर दुनिया में सभी देशों की परमाणु क्षमता 2050 तक बढ़ती है और इसकी डिमांड ज्यादा हाई रहती है तो वह दिन दूर नहीं जब परमाणु ऊर्जा या परमाणु हथियारों में इस्तेमाल होने वाला तत्व यूरेनियम खत्म हो जाएगा। कहा यह भी जा रहा है कि अभी तक जो भी भंडार मिले हैं, उस हिसाब से यूरेनियम संसाधन 2080 के दशक तक खत्म हो जाएंगे।

प्रेमी के लिए 3 बच्चों की मां ने दे डाली पति की कुर्बानी, धोखे से बुलाया और कटवा दिया गला

0

अजमेर के नसीराबाद सदर थाना इलाके में मस्तान चीता की गला रेतकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस हत्याकांड के पीछे मस्तान की पत्नी जनता की प्रेम कहानी सामने आई है. उसने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. पुलिस ने मस्तान की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों मस्तान चीता को रास्ते से हटाकर शादी करना चाहते थे. लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं हो पाए. मस्तान और जनता के तीन बच्चे भी हैं.

अजमेर एसपी वंदिता राणा ने बताया कि नसीराबाद सदर थाना इलाके के राजोसी मार्ग पर तीन दिन पहले 8 अप्रैल को एक शख्स का खून से लथपथ शव मिला था. शव की पहचान नाडी का बाडिया राजोसी निवासी मस्तान चीता के रूप में हुई. पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और हत्याकांड के खुलासे के लिए जानकारी जुटाई. अजमेर एसपी वंदिता राणा खुद मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया. बाद में पुलिस की स्पेशल टीम और साइबर टीम ने परिजनों से संपर्क कर मस्तान के बारे में जानकारी जुटाई

पोल्ट्री कॉन्क्लेव का दूसरा दिन- विकसित पोल्ट्री राष्ट्र के लिए 3000 पोल्ट्री किसान सम्मेलन में उपस्थित हुए।

0

शहर के होटल ओमाया गार्डन में चल रहे देश के सबसे बड़े पोल्ट्री कॉन्क्लेव के दूसरे दिन पूरे भारत से पोल्ट्री किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरआत में आईबी ग्रुप की ओर से पोल्ट्री विशेषज्ञ डॉ. आर. के. जायसवाल और डॉ मुबारक़ हुसैन ने किसानों को पोल्ट्री फार्म के प्रबंधन और आवश्यक वैक्सीनेशन की विस्तृत जानकारी दी।

दो दिवसीय पोल्ट्री सम्मेलन में तकनीकी जानकारी के साथ किसानों के लिए बहुत सी घोषणाएं और योजनाएं भी लॉन्च की गई। समृद्धि योजना द्वारा आईबी ग्रुप, किसानों को कन्या रत्न होने और उसके विवाह हेतु 25000-25000 रुपये देने की घोषणा की।

आदिवासी महिलाओं के लिए अस्मिता प्रोजेक्ट
आईबी ग्रुप द्वारा आदिवासी महिलाओं को रोजगार देने के लिए अस्मिता प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है जिसमें महिलाओं को जोड़कर लखपति दीदी बनाने की योजना है| अभी तक मोहला मानपुर से आदिवासी महिलाओं का चयन कर उन्हें पोल्ट्री फार्म को लेकर प्रशिक्षित किया गया है इस मामले में राज्य सरकार ओर जिला प्रशासन भी आगे आकर अच्छा काम कर रहा है और महिलाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित करते हुए गांव-गांव में रोजगार से जोड़ा जा रहा है| राजनांदगांव जिले से इसकी शुरुआत हुई है इसके बाद अंबिकापुर और जगदलपुर जैसे जिलों में काम किया जाएगा|

समारोह में कंपनी की डायरेक्टर श्रीमती ज़ोया आफ़रीन आलम भी उपस्थित थी। किसानों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय पोल्ट्री को विश्व स्तर पर लाने के लिए ईसी (एनवायरमेंटली कंट्रोल्ड) पोल्ट्री हाउस तकनीक को अपनाना ही पड़ेगा क्योंकि भविष्य में क्लाइमेट चेंज जैसी चुनौतियों से बचना बहुत ज़रूरी है और इस बदलाव के साथ हम समान वजन की बर्ड्स और साल में लगभग 6 बैच निकालकर देश को प्रोटीन पहुँचाने के उद्देश्य में सफल हो पायेंगे।

आईबी ग्रुप के एमडी श्री बहादुर अली ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश भर के जो पोल्ट्री किसान इस सम्मेलन में उपस्थित हुए है मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ। आईबी ग्रुप जिस मुक़ाम में खड़ी है उसके पीछे संघर्षों की एक लंबी सूची है लेकिन कंपनी अपने किसानों के कारण ही इतनी बड़ी बन पाई है। आईबी ग्रुप ही एक ऐसी कंपनी है जो किसानों को व्यापार के लिए नहीं विकास के लिए साथ जोड़ती है। आईबी ग्रुप अपने किसानों को आगे बढ़ाने के लिए एआई जैसी नई तकनीकों को लेकर आ रही है जिससे विकसित भारत के साथ विकसित पोल्ट्री राष्ट्र का सपना साकार हो पायेगा।

दो दिवसीय सम्मेलन में कंपनी के सीएमडी श्री सुल्तान अली, डायरेक्टर श्री ज़ीशान अली और डायरेक्टर श्रीमती तनाज़ अज़ीज़ उपस्थित थी।

आईबी ग्रुप द्वारा आयोजित भारत के सबसे बड़े पोल्ट्री कॉन्क्लेव के पहले दिन जुटे देशभर से आये पोल्ट्री ट्रेडर्स।

0

आईबी ग्रुप द्वारा रायपुर के होटल ओमाया गार्डन में पोल्ट्री कॉन्क्लेव का पहला दिन पोल्ट्री ट्रेडर्स के लिए रहा जिसमें तकरीबन 3000 पोल्ट्री ट्रेडर्स उपस्थित रहे| ट्रेडर्स को पहले दिन आधुनिक तरीके से पोल्ट्री व्यवसाय और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

आयोजन को संबोधित करते हुए आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देते हुए आईबी ग्रुप आगामी 2035 तक छत्तीसगढ़ राज्य को “प्रोटीन हब” बनाने के लिए तेजी के साथ काम कर रहा है| इसी कड़ी में आईबी, देश में अब तक लाखों लोगों को पोल्ट्री व्यवसाय से जोड़ा जा चुका है| इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि जिस तरह यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में प्रोटीन को महत्व दिया जाता है उसी तरह से देश में भी प्रोटीन के प्रति जागरूकता लानी है ताकि आम जनता को स्वास्थ्य लाभ मिल सके|

देश में चिकन प्रोटीन के प्रति बढ़ रही जागरूकता
एमडी बहादुर अली ने कहा कि देश में चिकन प्रोटीन के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है| केंद्र और राज्य सरकार छोटे-बड़े सभी उद्योगों को सपोर्ट कर रही है और गांव-गांव तक प्रोटीन पहुंचाने कि जो कोशिश हो रही है उसमें हम भी सूत्रधार बना रहे हैं|

आईबी ग्रुप ने बढ़ाया गांव-गांव में रोजगार का अवसर
एमडी बहादुर अली ने बताया कि 1500 आदमी पर एक चिकन प्रोटीन शॉप खोलने की हमारी योजना है| वर्तमान में हमारे पास लगभग 300 लोगों की टीम है, जो गांव-गांव में परिवर्तन याेजना के तहत पोल्ट्री फार्म को विकसित करने और चिकन प्रोटीन शॉप को बढ़ाने का काम किया जा रहा है| आने वाले समय में इसके माध्यम से लोगों की आय बढ़ेगी। गांव में रहकर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में समूह, पोल्ट्री के लिए सब्सिडी द्वारा प्रोत्साहन भी दे रहा है।

विस्तार योजना से पूरा होगा लक्ष्य
एमडी बहादुर अली का कहना है कि केन्द्र सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोच को सपोर्ट करते हुए कंपनी ने गांव में रहकर गांव का विकास की सोच पर काम कर रही है| इसके तहत “विस्तार योजना” द्वारा पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े छोटे व्यापारियों के लिए 1000 वाहनों को सब्सिडी दिए जाने की योजना है| जिसमें वाहन खरीदने के लिए 3 साल में 21 करोड़ की सब्सिडी दी जायेगी| उन्होंने बताया कि प्राय: यह देखा जाता है कि पोल्ट्री व्यवसाय में छोटे-छोटे व्यापारी दुकान का नाम अपने हिसाब से रख रहे हैं जिसे अब उन्हें बेहतर तरीके से नामकरण कराए जाने की भी योजना बनाई गई है| चिकन प्रोटीन सेंटर जैसे नाम लिखने से व्यवसाय की गंभीरता को और भी बल मिलेगा|

पोल्ट्री में टेक्नोलॉजी लाना ज़रूरी-ज़ोया आफ़रीन
समाहरो में आईबी ग्रुप की डायरेक्टर जोया आफरीन आलम भी उपस्थित थी। पोल्ट्री ट्रेडर्स को संबोधित करते पोल्ट्री में टेक्नोलॉजी लाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वैश्विक स्तर पर काम करने के लिए हमें एडवांस पोल्ट्री को अपनाना ही होगा।

सम्मेलन में दूसरे दिन देशभर के किसान होंगे उपस्थित
प्रदेश की राजधानी रायपुर के हॉटेल ओमाया गार्डन में हो रहे इस आयोजन के दूसरे दिन, देशभर से आये पोल्ट्री किसान शामिल होंगे जिन्हें भी आधुनिक पोल्ट्री द्वारा देश में प्रोटीन पोषण उपलब्ध कराने की जानकारी दी जाएगी।

मेरठ में पार्षद ने नगर निगम डिपो प्रभारी को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली

0

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सूरजकुंड स्थित नगर निगम डिपो में वार्ड 18 के पार्षद ने डिपो प्रभारी पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। डिपो प्रभारी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। घटना के बाद भीड़ ने पार्षद को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सीओ और एसपी सिटी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटा रहे हैं।

गोली अविनाश के पैर में लगने से घायल हो गया है। भीड़ ने रविंद्र को मौके से दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि पार्षद ने डिपो प्रभारी पर गोली क्यों चलाई इसकी जानकारी जुटा जा रही है। 

बेंगलुरु में दूध-दही के बाद पानी की बढ़ी कीमत, प्यास बुझाने के लिए जेब करनी पड़ेगी ढीली; जानें नए रेट

0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में 10 अप्रैल से पानी की दरों में 11 साल बाद वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही शहर के अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि के बाद बेंगलुरु के नागरिकों का जीवन महंगा हो गया है, क्योंकि कई सेवाओं की कीमतें एक साथ बढ़ी हैं। इनमें दूध, ईंधन, बिजली, सार्वजनिक परिवहन और कचरा संग्रहण जैसी सेवाएं शामिल हैं।

घुसपैठ बंद करो वरना… बॉर्डर पर फ्लैग मीटिंग में भारत ने पाकिस्‍तान को चेताया

0

भारत और पाकिस्‍तान के बीच इस वक्‍त जम्‍मू-कश्‍मीर के पूंछ में बॉर्डर पर टेंशन को लेकर एक मीटिंग हो रही है. इस मीटिंग के दौरान भारत ने पाकिस्‍तान को साफ-साफ चेतावनी देते हुए कहा कि सीमा पार से आतंकवाद बंद करो, वरना उन्‍हें इसका अंजाम भुगतना होगा. पिछले कुछ वक्‍त में पाकिस्‍तान की तरफ से भारत में घुसपैठ की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं. इतना ही नहीं पाकिस्‍तान लगातार सीजफायर का उल्‍लंघन भी कर रहा है. पाकिस्‍तान की आर्मी चाहकर भी जम्‍मू-कश्‍मीर को अशांत करने के अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रही है. यही वजह है कि हताशा में वो सीमा पर ज्‍यादा से ज्‍यादा आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहे हैं.

एलओसी पर हाल के तनाव को कम करने के प्रयास में भारतीय और पाकिस्तान की सेनाएं आज जम्मू के पूंछ सेक्टर के चाकन दा बाग इलाके में एक फ्लैग मीटिंग कर रही हैं. यह बैठक पाकिस्तान के बार-बार अनुरोध के जवाब में हो रही है और इसमें सीमा संबंधी चिंताओं के साथ-साथ हाल ही में हुए संघर्ष विराम उल्लंघनों पर ध्यान केंद्रित रहा. भारतीय सेना के सूत्रों ने पुष्टि की है कि बैठक का मुख्य एजेंडा पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा हाल ही में घुसपैठ के प्रयासों के इर्द-गिर्द रहा.

भारत के इस समुद्री ब्रह्मास्त्र से चिकन नेक को भूल जाएंगे बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान…प्रोजेक्ट वर्षा से समंदर में तहलका

0

भारत अब बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान तीनों पर नकेल कसेगा। दरअसल, भारत गुपचुप तरीके से एक बेहद महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डे की शर शुरू करने के करीब है। यह अड्डा आंध्र प्रदेश के तट पर रामबिल्ली गांव के पास बन रहा है। यह विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। यह नौसैनिक बेस प्रोजेक्ट वर्षा के तहत बनाया जा रहा है। इसके 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। भारत अपनी समुद्री हमले की क्षमता बढ़ाने के लिए ऐसी कम से कम चार पनडुब्बियों को समुद्र में उतारने की योजना बना रहा है। जानते हैं क्या है प्रोजेक्ट वर्षा, जिससे सहमे हैं चीन और पाकिस्तान।

यह नौसैनिक बेस के तहत बनाया गया है। रामबिल्ली में भूमिगत सुरंगें और ठिकाने बनाए गए हैं। इन ठिकानों में भारत की परमाणु पनडुब्बियों (SSBNs) को छिपाया जा सकता है। इसका मतलब है कि ये पनडुब्बियां बंगाल की खाड़ी में बिना किसी को पता चले आ-जा सकती हैं। दुश्मन के सैटेलाइट, खासकर चीन के सैटेलाइट भी इन्हें नहीं देख पाएंगे। फिर ये पनडुब्बियां मलक्का जलडमरूमध्य और उससे आगे गश्त के लिए जा सकती हैं।

विनेश फोगाट ने बताया अपना फैसला: सरकारी नाैकरी, चार करोड़ नगद और प्लॉट में से एक अवाॅर्ड चुनना था

0

अंतरराष्ट्रीय पहलवान व जुलाना की कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने हरियाणा सरकार के ऑफर पर अपनी मांग की चिट्ठी दी है। फोगाट ने चार करोड़ रुपये कैश प्राइज और प्लॉट दोनों की मांग की है। हालांकि, सरकार की तरफ से विनेश फोगाट को सरकारी नौकरी या हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में प्लॉट या सिल्वर मेडल की 4 करोड़ रूपये कैश प्राइज लेने के लिए ऑफर किया गया है। अब विनेश फोगाट के चिट्ठी पर अंतिम फैसला सरकार की तरफ से लिया जायेगा।

सरकार के पहले प्रस्ताव के मुताबिक विनेश चार करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार ले सकती हैं। दूसरा विकल्प प्रथम श्रेणी की सरकारी नौकरी, और तीसरा प्रस्ताव एचएसवीपी का प्लॉट आवंटन शामिल है। अब विनेश को इनमें से एक विकल्प चुनना है। दरअसल विनेश विधायक बन चुकी हैं। ऐसे में उनके सामने नगद पुरस्कार व प्लाट का ही विकल्प मौजूद है।