Home छत्तीसगढ़ शराब पिला मूकबधिर लड़की से दुष्कर्म, आरोपी कांशी राम और रितेश गिरफ्तार

शराब पिला मूकबधिर लड़की से दुष्कर्म, आरोपी कांशी राम और रितेश गिरफ्तार

7
0

राजनांदगांव। मूकबधिर लड़की को शराब पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कांशी राम जांगड़े (26) और उसके सहयोगी रितेश लोधी (27) को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 13 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि कांशी जांगड़े उसे मोटर साइकिल से बोदेला के मेले में घूमने के बहाने ले गए थे। रात 7:30 बजे तक घर न लौटने पर परिजन उसे खोजने निकले, लेकिन जानकारी नहीं मिली। बाद में घर लौटकर देखा कि पीड़िता शराब के नशे में जमीन पर सोई हुई थी।

पीड़िता ने अगले दिन इशारों के माध्यम से घटना का विवरण दिया। थाना डोंगरगढ़ द्वारा आस्था मूकबधिर शाला में उसका बयान दर्ज किया गया।

बयान के अनुसार, कांशी जांगड़े ने जानबूझकर पीड़िता को शराब पिलाई और नशे की हालत में रितेश लोधी के साथ अपने किराए के मकान मुड़गांव ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। रितेश लोधी ने अपराध में मदद की।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक एवं एस.डी.ओ.पी. डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक की देखरेख में 15 जनवरी को दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

अपराध क्रमांक 23/2026, धारा 64(2)(क), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।