Home Blog Page 1025

Pradosh Vrat 2024: रवि प्रदोष व्रत पर आज ऐसे करें पूजा और पारण, बन जाएंगे बिगड़े काम!

0

Pradosh Vrat 2024: रवि प्रदोष व्रत पर आज ऐसे करें पूजा और पारण, बन जाएंगे बिगड़े काम!

हिन्दू धर्म में हर महीने की दो त्रयोदशी तिथि आती हैं और ये त्रियोदशी तिथि भगवान महादेव को समर्पित होती हैं और महिलाएं इस दिन भगवान भोलेनाथ के प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत रखती हैं.

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे प्रिय प्रदोष व्रत ही माना गया है. प्रदोष व्रत के दिन महादेव संध्याकाल में कैलाश पर्वत पर प्रसन्न होकर नृत्य करते हैं और समस्त देवी-देवता उनकी उपासना करते हैं. यही कारण है कि इस दिन प्रदोष व्रत रखकर शिव साधना करने से सारी मनोकामना पूरी होती है. प्रदोष व्रत का पूजन शाम के समय सूर्यास्त से पहले और बाद में किया जाता है. आज है रवि प्रदोष व्रत.

पंचांग के मुताबिक, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 20 अप्रैल 2024 शनिवार रात 10:41 बजे से हो गई है और 21 अप्रैल 2024 रविवार को रात 01:11 बजे तक मान्य रहेगी. प्रदोष काल में शिव की पूजा की जाती है. सूर्यास्त के पश्चात रात्रि के आने से पूर्व का समय प्रदोष काल कहलाता है. इस दिन पूजा के लिए शाम 6 बजकर 51 मिनट से रात 9 बजकर 2 मिनट तक का शुभ मुहूर्त है.

प्रदोष व्रत पूजन विधि

  • प्रदोष व्रत के दिन निराहार रहकर शिव जी का स्मरण करें और शाम के समय स्नान कर बेलपत्र के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं.
  • प्रदोष व्रत के दिन मिट्टी के शिवलिंग बनाएं. केसर मिश्रित दूध से शिव शंभू का अभिषेक करें.
  • इसके अलावा अभिषेक के समय भांग, धतूरा, भस्म, बेलपत्र आदि शिव को चढ़ाएं.
  • भगवान शिव को साबुत चावल की खीर अर्पित करें. इसके पश्चात आरती कर प्रसाद ग्रहण करें.
  • प्रदोष व्रत के दिन सुबह हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, चमले के तेल का दीपक लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • फिर हलवे का भोग लगाकर गरीबों में बांट दें. मंगल दोष से मुक्ति और विवाह में आ रही अड़चनें दूर करने की प्रार्थना करें.

प्रदोष व्रत का पारण नियम

महिलाओं को इस दिन केवल फलाहार करके ही प्रदोषकाल में भगवान शिव का अभिषेक पूजन कर व्रत का पारण करना चाहिए. प्रदोष व्रत का प्रदोषकाल का बहुत अधिक महत्व होता है. इसलिए प्रदोष वाले दिन ही प्रदोषकाल में ही भगवान शिव की पूजा को संपन्न करना आवश्यक है. वरना आपकी मनोकामना कभी पूरी नहीं हो पाएगी. प्रदोष व्रत की तिथि समाप्त होने से पहली ही आपको व्रत का पारण कर लेना चाहिए.

देश में 7 चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो चुका है और अन्य चरणों में चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं!

0

देश में 7 चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो चुका है और अन्य चरणों में चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने शुक्रवार (19 अप्रैल) को अपना नामांकन दाखिल कर दिया.

बड़ी संख्या में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार अपने-अपने क्षेत्रों में नामांकन दाखिल कर रहे हैं. कभी आपने सोचा है कि एक संसदीय सीट पर सबसे अधिक कितने उम्मीदवारों के बीच जंग हुई होगी. एक सीट पर कितने प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई होगी. कितनी महिला प्रत्याशियों ने अपनी जमानत गंवाई होगी.

चुनावी माहौल में चुनाव को लेकर हर ओर चर्चा और बहस का दौर जारी है. सबसे अधिक आबादी और सबसे अधिक सांसद देने वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 1996 के लोकसभा चुनाव में बलरामपुर संसदीय सीट पर 92 प्रत्याशियों ने नाम भरे थे, लेकिन 65 लोगों के बीच मुकाबला हुआ. इस चुनाव में बीजेपी के सत्यदेव सिंह विजयी हुए थे. जबकि 62 लोगों की तो जमानत ही जब्त हो गई थी. उसी समय यूपी के गोंडा संसदीय सीट पर 86 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की, जिसमें 78 लोगों के बीच मुकाबला हुआ. जीत बीजेपी की केतकी देवी सिंह को मिली थी.

वाजपेयी के खिलाफ मैदान में आए 61 लोग

इसी तरह शाहजहांपुर संसदीय सीट पर 61 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था जिसमें 2 की दावेदारी रद्द हो गई तो 4 ने नाम वापस ले लिए थे. ऐसे में 55 लोगों के बीच मुकाबला हुआ. मुकाबले में 55 में से 51 उम्मीदवारों की जमानत ही जब्त हो गई. यहां पर जीत का सेहरा बंधा कांग्रेस के राम मूर्ति सिंह पर. राम मूर्ति ने समाजवादी पार्टी के सत्यपाल सिंह यादव को कड़े मुकाबले में 6903 मतों के अंतर से हरा दिया.

यही नहीं इसी लोकसभा चुनाव में लखनऊ सीट पर भी 63 लोगों ने पर्चा दाखिल किया था, लेकिन मुकाबला 55 लोगों के बीच हुआ, जिसमें 53 की जमानत जब्त हो गई थी. चुनाव में बीजेपी की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी मैदान में थे और उनके सामने थे फिल्मी सितारे से नेता बने राज बब्बर. वह समाजवादी पार्टी के टिकट से किस्मत आजमा रहे थे. लेकिन वो वाजपेयी के आगे कमजोर प्रत्याशी साबित हुए. वाजपेयी ने 1,18,671 मतों के अंतर से जीत हासिल की. यह वही चुनाव है जब वाजपेयी लोकसभा पहुंचे और पहली बार प्रधानमंत्री बने थे. इसी चुनाव में फैजाबाद से 76 लोगों ने पर्चा भरा था. जीत मिली थी बीजेपी के विनय कटियार को.

537 ने भरा पर्चा, 480 उतरे मैदान में

बात करते हैं अब उस सीट की जिस सीट पर 10, 20 50, 100, 200 या 400 नहीं बल्कि पूरे 537 लोगों ने पर्चा भरा था, जिसमें 66 महिलाएं भी शामिल थीं. इनमें से 5 महिलाओं समेत 35 लोगों की दावेदारी खारिज हो गई. एक महिला ने नाम वापस ले लिया था. कुल मिलाकर मैदान में बचे 480 उम्मीदवार. 480 में से 60 तो महिलाएं मैदान में उतरीं. लेकिन इन सभी महिला प्रत्याशियों की जमानत ही जब्त हो गई. जबकि 417 पुरुष प्रत्याशियों का भी यही हाल रहा. 477 लोग अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए. यह कहानी नालागोंडा लोकसभा क्षेत्र की है.

पहले आंध्र प्रदेश और अब तेलंगाना राज्य में पड़ने वाले नालागोंडा संसदीय क्षेत्र में 1996 में हुए लोकसभा चुनाव में सिर्फ 3 लोगों की जमानत बची थी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के प्रत्याशी बीडी बिक्सम को तब जीत मिली. उन्हें प्रत्याशियों की भीड़ में 2,77,336 वोट मिले थे. उन्होंने बीजेपी के इंद्रसेना रेड्डी को 71,757 मतों के बड़े अंतर से हराया भी. चुनाव में 477 उम्मीदवारों में से हर उम्मीदवार के खाते में वोट आए थे. एक प्रत्याशी को सबसे कम 20 वोट मिले थे. मतलब यह कि मैदान में उतरे हर उम्मीदवार के खाते में वोट आए थे. चुनाव में 3 प्रत्याशियों को करीब 2-2 लाख वोट भी मिले थे.

बेलगाम में भी 500 से अधिक ने भरा पर्चा

500 से अधिक नामांकन दर्ज कराने वाले नालाकोंडा क्षेत्र एक लोकसभा चुनाव में देश में सबसे अधिक 480 प्रत्याशियों वाली संसदीय सीट के रूप में दर्ज हो गया. नालाकोंडा के साथ-साथ एक और दक्षिणी राज्य कर्नाटक के बेलगाम में भी 1996 के चुनाव में ही रिकॉर्डतोड़ नामांकन हुआ था.

बेलगाम लोकसभा सीट पर तब के चुनाव में प्रत्याशियों की बाढ़ सी आ गई थी. यहां पर भी 500 से अधिक लोगों ने नामांकन भरा. 521 लोगों में 58 महिलाएं और 463 पुरुष उम्मीदवार शामिल थे. हालांकि इनमें से 12 प्रत्याशियों (2 महिला) की दावेदारी खारिज हो गई. 53 लोगों (4 महिलाएं) ने नाम वापस भी ले लिए. तब भी 456 उम्मीदवार मैदान में बचे रहे. चुनाव के बाद जब परिणाम आया तो यहां पर 456 में से 52 महिलाओं समेत 454 उम्मीदवारों की जमानत ही जब्त हो गई. सिर्फ 2 की ही जमानत बची.

2019 चुनाव में भी लगा ‘दोहरा शतक’

जनता दल के शिवानंद हेम्पा को 2,24,479 वोट मिले तो उनके सामने खड़े बीजेपी के बाबागौड़ा पाटिल रहे. पाटिल को 1,53,842 वोट मिले. शिवानंद को 70,637 मतों के बड़े अंतर से जीत मिली. देश के लोकसभा के चुनावी इतिहास में नालाकोंडा के बाद बेलगाम सबसे अधिक उम्मीदवारों वाला संसदीय क्षेत्र बना.

इसी तरह 2019 के लोकसभा चुनाव में भी तेलंगाना राज्य के निजामाबाद संसदीय क्षेत्र में भी उम्मीदवारों की बाढ़ सी आ गई. चुनाव में 203 लोगों ने नामांकन दाखिल किए थे. जिसमें से 185 उम्मीदवार मैदान में उतरे और इसमें 183 लोगों की जमानत जब्त हो गई थी. यहां के चुनाव में बीजेपी के अरविंद धर्मपुरी को जीत मिली थी. अरविंद धर्मपुरी ने 45.2% यानी 480,584 वोट हासिल किए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब भारत राष्ट्र समिति) की के कविता को 409,709 वोट मिले थे.

KCR की बेटी को मिली हार

कविता बीआरएस के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के मधु गौड़ याक्षी रहे जिन्हें महज 69,240 वोट ही मिले थे. चुनाव में पहले 2 स्थान पर रहे प्रत्याशियों को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हो गई थी, इसमें कांग्रेस का उम्मीदवार भी शामिल था. चुनाव में 185वें नंबर पर रहे एस राजा रेड्डी जिन्हें महज 84 वोट मिले थे.

दक्षिण भारत की इन दोनों ही संसदीय सीटों पर भारी संख्या में लोगों के चुनाव लड़ने की मंशा अपनी-अपनी योजनाओं को देश के सामने लाना था. तब उन्होंने सबसे अधिक प्रत्याशियों की वजह से चर्चा जरूर पाई थी, लेकिन उनकी समस्याओं का अंत नहीं हो सका.

Mahavir Jayanti 2024 : महावीर स्वामी के अहिंसा के वो 5 सूत्र, जिनसे आप ला सकते हैं अपने जीवन में बदलाव…

0

Mahavir Jayanti 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को बड़ी धूमधाम से महावीर जयंती का पर्व मनाया जाता है. भगवान महावीर जैन धर्म के 24 वें व अंतिम तीर्थंकर थे.

जैन धर्म में तीर्थंकर का अभिप्राय उन 24 दिव्य महापुरुषों से है जिन्होंने अपनी तपस्या से आत्मज्ञान को प्राप्त किया एवं जिन्होंने अपनी इंद्रियों और भावनाओं पर पूरी तरह से विजय प्राप्त की. भगवान महावीर ने पांच सिद्धांत बताएं जो आज भी समृद्ध जीवन और आंतरिक शांति की ओर ले जाते हैं.

सत्य

महावीर स्वामी ने सत्य के बारे में कहा है कि- हे पुरुष! तू सत्य को ही सच्चा तत्व समझ. जो बुद्धिमान सत्य की ही आज्ञा में रहता है, वह मृत्यु को तैरकर पार कर जाता है. यही वजह है कि उन्होंने लोगों को हमेशा सत्य बोलने के लिए प्रेरित किया.

अहिंसा

इस सिद्धांत में उन्होंने जैनों लोगों को हर परिस्थिति में हिंसा से दूर रहने का संदेश दिया है. उन्होंने महावीर स्वामी ने अहिंसा पर कहा है कि इस लोक में जितने भी जीव है उनकी हिंसा मत कर, उनको उनके पथ पर जाने से न रोको। उनके प्रति अपने मन में दया का भाव रखो। उनकी रक्षा करो।

ब्रह्मचर्य

महावीर स्वामी ब्रह्मचर्य के बारे में अपने बहुत ही अमूल्य उपदेश देते हैं कि ब्रह्मचर्य उत्तम तपस्या, नियम, ज्ञान, दर्शन, चारित्र, संयम और विनय की जड़ है. तपस्या में ब्रह्मचर्य श्रेष्ठ तपस्या है. जो पुरुष स्त्रियों से संबंध नहीं रखते, वे मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ते हैं.

अपरिग्रह

भगवान महावीर ने अपरिग्रह पर कहा है कि जो आदमी खुद सजीव या निर्जीव चीजों का संग्रह करता है, दूसरों से ऐसा संग्रह करता है या दूसरों को ऐसा संग्रह करने की सम्मति देता है, उसको दुःखों से कभी छुटकारा नहीं मिल सकता.

अस्तेय

अस्तेय का पालन करने वाले किसी भी रूप में अपने मन के मुताबिक वस्तु ग्रहण नहीं करते हैं. ऐसे लोग जीवन में हमेशा संयम से रहते हैं. सिर्फ वही वस्तु लेते है जो उन्हे दी जाती है. जैन धर्म में महावीर स्वामी द्वारा कहा गया है कि अगर दुसरे के वस्तु बिना उसके दिए हुआ ग्रहण किया जाए तो वह चोरी है.

अमेरिका ने इजराइल के साथ साझा की खुफिया जानकारी, रूस-ईरान को लेकर कही बड़ी बात…

0

अमेरिका ने इजराइल के साथ साझा की खुफिया जानकारी, रूस-ईरान को लेकर कही बड़ी बात…

रूस-ईरान के बीच हथियारों की डील को लेकर अमेरिका एक बार फिर बड़े दावे कर रहा है. अमेरिका ने ईरान- रूस के बीच हूई डील को लेकर इजराइल के साथ सीक्रेट जानकारी साझा की है.

अमेरिका ने कहा कि ईरान को रूस कई घातक हथियार देने की तैयारी में है. अमेरिका ने कहा कि ईरान और रूस के बीच हथियारों को लेकर गोपनीय बातचीत हो रही है. जिसको लेकर अमेरिका और इजराइल अलर्ट हो गया है. …

PM Modi Interview: Modi 3.0 Reforms: तीसरे कार्यकाल के लिए क्या है मोदी सरकार का प्लान, क्या हो सकते हैं बदलाव? 10 प्वाइंट में जानिए…

0

PM Modi Interview: Modi 3.0 Reforms: तीसरे कार्यकाल के लिए क्या है मोदी सरकार का प्लान, क्या हो सकते हैं बदलाव? 10 प्वाइंट में जानिए…

पीएम मोदी ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा कि वो शासन नहीं करते हैं, बल्कि सेवा करते हैं। पीएम मोदी ने अपने इस इंटरव्यू में विपक्ष के आरोपों पर भी सिलसिलेवार तरीके से हमला बोला।

पीएम मोदी ने केरल सरकार पर भी जमकर हमला बोला है।

 Modi 3.0 Reforms: तीसरे कार्यकाल के लिए क्या है मोदी सरकार का प्लान, क्या हो सकते हैं बदलाव? 10 प्वाइंट में जानिए

2014 को बताया उम्मीद का काल खंड

पीएम मोदी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 2014 उम्मीद का काल खंड था। जनता को भी हमसे उम्मीदें थीं और हमें भी उम्मीदें थीं कि हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें। पीएम मोदी ने कहा- “सरकार चलाना मतलब मैं शासन नहीं करता हूं, मैं सेवा करता हूं, सरकार चलाने का मतलब मैं पद पर बैठ करके मौज करने के पक्ष में नहीं हूं। मैं सामान्य नागरिक से भी ज्यादा मेहनत करने का प्रयास करता हूं लोगों के लिए। लोगों ने निकट से हमारी सरकार के कामों को देखा है। 2014 में उम्मीद का वातावरण था, 2019 में एक प्रकार से विश्वास में पलट गया।”

विपक्ष के आरोपों पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने एशियानेट के साथ बात करते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की दक्षता में 2014 के बाद सुधार हुआ है और सबूत के रूप में आंकड़े प्रदान किए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ईडी ने 2014 से पहले धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 1,800 से कम मामले दर्ज किए थे। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद यह संख्या बढ़कर 5,000 से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले और बाद में की गई सर्च की संख्या भी 84 से बढ़कर 7,000 हो गई। पीएम मोदी ने विपक्षी दलों द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा कि ईडी द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के केवल तीन प्रतिशत मामले राजनीति से जुड़े लोगों के खिलाफ हैं। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा की जा रही आलोचना पर भी कटाक्ष किया और कहा- ”अगर कोई संस्था भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बनाई गई है, अगर वह अपना काम नहीं करती है तो सवाल पूछे जाने चाहिए।”

पीएम मोदी ने पिछली सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली सरकारों पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित पश्चिम एशियाई देशों के साथ संबंधों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है, जहां लाखों भारतीय रहते हैं। पीएम मोदी ने कहा- ‘यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछली सरकारों ने पश्चिम एशियाई देशों के साथ संबंध मजबूत करने पर ध्यान नहीं दिया। हमने दो काम किये: तेल आयात और सस्ती जनशक्ति का निर्यात। यह कोई बुद्धिमत्तापूर्ण दृष्टिकोण नहीं था। हमारा रास्ता अब क्रेता-विक्रेता संबंध से आगे बढ़कर व्यापक विकास की ओर बढ़ रहा है।”

2024 के लोकसभा चुनाव पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव “महत्वपूर्ण” हैं क्योंकि देश के मतदाताओं ने “अनुभव किया है कि तीन दशकों तक अस्थिर सरकारों” के बाद एक स्थिर सरकार क्या कर सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी “अस्थिर सरकारों” ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है और चल रहे आम चुनाव महत्वपूर्ण हैं क्योंकि लोग अपने अनुभव के आधार पर वोट डालेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा- “मेरा मानना है कि 2024 का चुनाव भाजपा या मोदी द्वारा नहीं लड़ा जा रहा है। यह लोगों की पहल है।”

2024 Maruti Suzuki Dzire: नए स्टाइल के साथ आएगी न्यू जनरेशन मारुति डिजायर, स्विफ्ट से ज्यादा होंगे फीचर्स

0

2024 Maruti Suzuki Dzire: नए स्टाइल के साथ आएगी न्यू जनरेशन मारुति डिजायर, स्विफ्ट से ज्यादा होंगे फीचर्स…

New Gen Maruti Dzire: थर्ड जेनरेशन मारुति डिजायर लगभग सात साल से बाजार में मौजूद है और इस साल के अंत में, नई स्विफ्ट पर बेस्ड एक न्यू जेनरेशन मॉडल बाजार में आने वाला है, जो अगले महीने लॉन्च भारत में लॉन्च होगी.

इस कॉम्पैक्ट सेडान में बड़े स्टाइलिंग अपडेट, कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ एक नया इंटीरियर और एक नया Z सीरीज इंजन मिलेगा. इसके 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है.

स्विफ्ट एक बहुत ही पॉपुलर ग्लोबल मॉडल है, यही वजह है कि न्यू जेनरेशन स्विफ्ट ने टोक्यो में अपनी शुरुआत की. हालांकि, डिजायर को खास तौर से भारतीय बाजार के लिए बनाया गया है, ताकि यह सब-4 मीटर सेगमेंट में फिट हो सके, जिससे इसे छोटी कार के सेगमेंट वाले टैक्स सेक्शन का लाभ मिल सके, इसलिए इसका ग्लोबल डेब्यू भी यहां होगा.

स्विफ्ट से अलग होगी डिजायर की स्टाइलिंग

सूत्रों के मुताबिक भारत-स्पेक स्विफ्ट की स्टाइलिंग ग्लोबल -स्पेक मॉडल से थोड़ी अलग होगी, और डिजायर के डिजाइन को और भी अलग किए जाने की उम्मीद है. फुली न्यू रियर एंड के अलावा, डिजायर में एक यूनिक बंपर, एलॉय व्हील और अलग हेडलैम्प भी मिलने की उम्मीद है. क्योंकि, स्विफ्ट और डिजायर के हर जेनरेशन के साथ मारुति ने स्टाइलिंग को और अलग करने की कोशिश की है. इसलिए, दोनों मॉडल कई शीट मेटल पार्ट्स शेयर करेंगे, दोनों के लिए एक अलग पहचान मिलने की उम्मीद है.

डिजायर होगी स्विफ्ट से बेहतर

मारुति स्विफ्ट मिलने वाला डैशबोर्ड बलेनो और फ्रोंक्स के बहुत समान है. लेकिन इसे अपने हैचबैक मॉडल से थोड़ा अलग करने के लिए, मारुति डिजायर को कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स से लैस कर सकती है. स्पाई शॉट्स ने पहले ही सेगमेंट-फर्स्ट सिंगल-पैन सनरूफ मिलने का संकेत दिया है, और इसमें 360-डिग्री कैमरा जैसे अन्य फीचर्स भी मिल सकते हैं.

डिजायर में मिलेगा नया Z सीरीज पेट्रोल इंजन

इंजन के मामले में नई डिजायर स्विफ्ट के समान होगी. इसके K सीरीज 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन को नए Z सीरीज 1.2-लीटर 3-सिलेंडर इंजन से रिप्लेस किया जाएगा, और स्विफ्ट की तरह, इसमें एमिशन, एफिशिएंसी और आउटपुट पर ध्यान देने के साथ भारत-स्पेक बदलाव किए जाएंगे. हमें उम्मीद है कि इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स मिलता रहेगा, साथ ही फैक्ट्री-फिटेड CNG किट भी मिल सकता है.

कब होगी लॉन्च

मारुति सुजुकी स्विफ्ट के लॉन्च के लगभग 3-6 महीने बाद डिजायर को लॉन्च करने की योजना बना रही है. अगले महीने स्विफ्ट के लॉन्च होने के साथ, डिजायर के त्योहारी सीजन के करीब आने की उम्मीद की जा सकती है. इसका मुकाबला हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर से होता रहेगा.

Israel Air Strikes On Rafah: रफाह में रिहायशी बिल्डिंग को इजराइल ने बनाया निशाना! 6 बच्चों समेत 9 फिलिस्तीनियों की मौत

0

Israel Air Strikes On Rafah: रफाह में रिहायशी बिल्डिंग को इजराइल ने बनाया निशाना! 6 बच्चों समेत 9 फिलिस्तीनियों की मौत

Israel Air Strikes On Rafah: मीडिल ईस्ट में लागातार युद्ध का तनाव बढता ही जा रहा है. इजरायल और हमास के बीच बीते 6 महीने से जंग जारी है. इस बीच गाजा अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार (20 अप्रैल) को दावा कि इजरायल ने गाजा के दक्षिणी शहर में एक घर पर हवाई हमला किया, जिसमें कम से कम 9 लोग मारे गए.

गाजा नागरिक सुरक्षा के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार (19 अप्रैल) देर रात रफाह शहर के पश्चिमी तेल सुल्तान इलाके में एक आवासीय घर को निशाना बनाया गया.

रफा में इजरायल का एयर स्ट्राइक

मिस्र की सीमा पर स्थित रफाह शहर में गाजा के लगभग 2.3 मिलियन लोगों को आश्रय दिया गया है. इसमें से अधिकांश लोग वो लोग हैं जो हमास और इजरायल की जंग के कारण विस्थापित हो गए. गाजा अस्पताल के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि इसी जगह पर इजराय ने एयर स्ट्राइक किया है.

‘विस्थापित लोगों से भरे घर पर एयर स्ट्राइक’

अधिकारियों ने दावा किया कि अस्पताल के रिकॉर्ड से पता चला कि इस हमले में छह बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष के शवों को रफाह के अबू यूसुफ अल-नज्जर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके रिश्तेदार सफेद कफन में बच्चों के शवों को गले लगाकर रो रहे थे. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में मारे गए 37 लोगों के शव गाजा के अस्पतालों में लाए गए हैं.

अब्देल-फतह सोभी रदवान के बहनोई अहमद बरहौम ने कहा कि मरने में उनके जीजा, उनकी बहन नजला अहमद अवेदा और उनके तीन भांजे शामिल हैं. अहमद बरहौम ने कहा कि इस हमले में उन्होंने अपनी पत्नी, रावन राडवान और अपनी 5 वर्षीय बेटी अला को भी खो दिया. बरहौम ने शनिवार (20 अप्रैल) की सुबह एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि विस्थापित लोगों, महिलाओं और बच्चों से भरे एक घर पर बमबारी की गई, जिसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मौजूद थे.

जमीनी कार्रवाई में जुटी इजरायली सेना

अमेरिका और दूसरे देशों के आह्वान के बावजूद इजरायल की सरकार ने गाजा में जमीनी हमला करने की बात कही थी. इजरायल के अनुसार गाजा में अभी भी हमास के कई आतंकी छिपे हुए हैं. इजरायली सेना का कोई जमीनी अभियान अब तक सफल नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने शहर और उसके आसपास बार-बार हवाई हमले किए हैं.

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव की ‘कलम राजनीति’ NDA पर पड़ेगा भारी? कटिहार में ‘नौकरी’ पर खूब बोले नेता प्रतिपक्ष

0

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव की ‘कलम राजनीति’ NDA पर पड़ेगा भारी? कटिहार में ‘नौकरी’ पर खूब बोले नेता प्रतिपक्ष

Tejashwi Yadav: कटिहार के बरारी जागेश्वर उच्च विद्यालय मैदान परिसर में शनिवार को नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कटिहार लोकसभा के प्रत्याशी तारीख अनवर के पक्ष में प्रचार किया.

इस दौरान तेजस्वी यादव जमकर केंद्र पर बरसे. उन्होंने कहा कि लोग तलवार बांटते हैं, मैं कलम बांटता हूं. मैं केवल उपमुख्यमंत्री के पद पर रहते सभी खाली पड़े पदों पर भारी मात्रा में युवाओं, युवतियों महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया. वहीं, खासकर शिक्षकों की नौकरी के रिक्त पड़े पदों पर युवा-युवतियों को रोजगार देने का काम किया.

वहीं, दूसरी ओर देश विरोधी ताकते तलवार बांटने का कार्य कर रही है. मैं कलम बांटने का कार्य कर रहा हूं. तलवार बांटने वाले कोर्ट कचहरी में फंसकर घर को बर्बाद कर देते हैं. वहीं, कलम बांटने वाले का भविष्य उज्जवल होता है. कलम से ही घर की गृहस्थी संवरती है.

मुकेश सहनी ने केंद्र पर साधा निशाना

इस दौरान वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के विषय पर देश के प्रधानमंत्री चुप रहते हैं. चावल बांटने से देश का विकास नहीं होता. यह योजना कांग्रेस की है. चावल आज से नहीं बंट रहा है. विगत कई वर्षों से यह योजना चलाई जा रही है. चावल बांटने से देश का विकास कतई संभव नहीं होता है. देश का विकास तभी संभव होगा जब तक महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के विषय के निदान के लिए कोई ठोस पहल केंद्र सरकार नहीं चलाए. इस विषय पर पीएम मोदी बोलने से भी परहेज करते हैं.

कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का किया जोरदार स्वागत

वहीं, इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी तारीख अनवर ने कहा कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई है एक सभी को लेकर साथ चलने का काम कर रही है और दूसरी कोई मुट्ठी भर लोगों विचारधारा को लेकर चल रही है. बता दें कि तपती धूप के कारण मैदान परिसर के कुछ भाग खाली दिखे. वहीं, दोपहर के 2:40 बजे जैसे ही तेजस्वी यादव के हेलीकॉप्टर मैदान परिसर पहुंचा. इस दौरान तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे से कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

Rahul Gandhi : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंगनवाड़ी और आशा वर्कर की सैलरी दोगुनी करने का वादा किया…

0

Rahul Gandhi : देश के सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाले राज्य उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंगनवाड़ी और आशा वर्कर की सैलरी दोगुनी करने का वादा किया.

अमरोहा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “सभी आंगनवाड़ी और आशा वर्कर की महिलाएं आप सुन लीजिए आज जो आपको आमदनी मिल रही है, उसे हम चुनाव के बाद दोगुना करने जा रहे हैं.”

’30 लाख सरकारी पोस्ट खाली’

युवाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “हमने चेक किया, हिंदुस्तान की सरकार में 30 लाख पोस्ट खाली पड़ी हुई है. सरकार बनने के बाद सबसे पहला काम ये करूंगा कि जो 30 लाख खाली नौकरियां हैं, यह हम युवाओं के हवाले कर देंगे.”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जाति जनगणना को लेकर बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “जातिगत जनगणना ही हिंदुस्तान का एक्स-रे है, क्योंकि तभी पता चलेगा कि देश में किस वर्ग के कितने लोग हैं, लेकिन जब मैंने इसे लेकर बात की तो पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के लोग विरोध में आ गए. हमारी सरकार आते ही हम जातिगत जनगणना कराएंगे, ताकि सबको पता चले कि देश में किसकी-कितनी भागीदारी है.”

युवाओं के लिए नौकरी पक्की योजना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “हम एक नई योजना लाए हैं, जिसका नाम है पहली नौकरी पक्की. इसमें हम हिंदुस्तान के सभी ग्रेजुएट, डिप्लोमा धारक को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने जा रहे हैं. एक साल आपकी ट्रेनिंग सरकारी ऑफिस, प्राइवेट कंपनियों और पब्लिक सेक्टर में होगी और आपको 1 लाख रुपए मिलेंगे.”

छत्तीसगढ़ : जनता प्रदेश बीजेपी सरकार एवं मोदी जी के गारंटी पर मुहर लगाएगी और निश्चित ही हम एक बड़ी जीत दर्ज करेंगे। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दिया बयान…

0

छत्तीसगढ़ : जनता प्रदेश बीजेपी सरकार एवं मोदी जी के गारंटी पर मुहर लगाएगी और निश्चित ही हम एक बड़ी जीत दर्ज करेंगे। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दिया बयान…

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बस्तर लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी के बारे में कहा कि पूरे कैंपेन के दौरान महेश कश्यप को भारी समर्थन मिला है। भाजपा के बूथ से लेकर शीर्ष स्तर के नेताओं ने बस्तर में पूरी निष्ठा के साथ मेहनत किया है।

वनमंत्री केदार कश्यप ने अपने गृह ग्राम फरसगुड़ा में कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने मीडिया के माध्यम से बस्तर की जनता से अपील की कि अधिक से संख्या में मतदान करें।

मतदान की शक्ति लोकतंत्र में जनता के पास सबसे बड़ी शक्ति होती जिसके जरिए हम अपना भाग्य और भविष्य दोनो बदल सकते है। मंत्री कश्यप भाजपा के जीत के प्रति आश्वस्त दिखे उन्होंने कहा की हमने हर स्तर पर कड़ी मेहनत की है। हमारे कार्यकर्ता चिलचिलाती धूप में बस्तर के हर घर तक पहुंचे है इसलिए परिणाम निश्चित ही हमारे पक्ष होगा।

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने अपने गृह ग्राम कलचा के बूथ संख्या 30 में लाइन में लगकर अपने मतदान का प्रयोग किया। इस दौरान वे उत्साह एवं ऊर्जा से भरे दिखाई दिए उन्होंने कहा कि बस्तर की जनता की खुशहाली समृद्धि एवं शांति के लिए वोट दें। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत ही जीत का मंत्र है हमारे कार्यकर्ता साथियों ने खूब मेहनत की है हम निश्चित ही एक बड़ी जीत दर्ज करेंगे। मोदी की गारंटी पर जनता जमकर मुहर लगाएगी।