Home Blog Page 1079

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति तैयार, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और युवाओं के मुद्दों पर चर्चा”

0

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई है। नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत के निवास पर हुई बैठक में वरिष्ठ और पूर्व विधायकों ने नए विधायकों को मार्गदर्शन दिया।

साय सरकार का यह पहला बजट सत्र है और बजट से पहले लाए गए अनुपूरक को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी की है। बताया गया है कि सबसे ज्यादा फोकस किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और युवाओं के मुद्दों पर रहेगा।

पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में अलग-अलग मुद्दों पर विधायकों ने अपनी राय रखी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने अपने पिछले पांच साल के शासनकाल में जनता से किया सभी वादा ​पूरा किया था। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य समय पर दिया जा रहा था लेकिन भाजपा जिस घोषणा के दम पर सत्ता में आई है उसे अब तक शुरू तक नहीं कर पाई है।

21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से खरीदी की घोषणा के बाद भी टारगेट पूरा नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार की बजट में प्रावधान होने के बाद भी किसान योजना का पैसा अब तक नहीं दिया गया है। महतारी वंदन योजना का 60 लाख फार्म भरवाने का दावा करने वाली भाजपा ने सत्ता में आने के बाद शर्तें लगाकर महिलाओं के साथ धोखा किया है।

छत्तीसगढ़ : विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान पीडीएस चावल में अनियमितता का मामला…

0

विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान पीडीएस चावल में अनियमितता का मामला उठाया गया. सत्ता पक्ष के विधायकों ने अपनी ही सरकार के मंत्री दयालदास बघेल को घेरने की कोशिश की.

बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक के सवाल पर सरकार ने माना कि पीडीएस दुकानों में 216 करोड़ रुपये का चावल स्टॉक कम पाया गया. इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मामले की जांच विधायकों की समिति से कराने की घोषणा की.

इससे पहले कौशिक के सवाल के जवाब में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि पूर्व खाद्य मंत्री ने 24 मार्च तक स्टॉक सत्यापन पूरा करने की बात कही थी, लेकिन उस अवधि में सत्यापन पूरा नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि 216 करोड़ रुपये का चावल स्टॉक कम पाया गया है. बजट स्टॉक के दुरुपयोग और अनियमितता में शामिल 227 दुकानें निलंबित कर दी गईं। 181 दुकानें निरस्त की गईं, 24 दुकान संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई।

दरअसल, बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल का पहला सवाल पीडीएस के तहत संचालित दुकानों की जांच को लेकर था. सदन में यह सवाल उठाते हुए बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने सदन की कमेटी बनाकर जांच की मांग की. कौशिक ने कहा कि पूर्व खाद्य मंत्री ने जवाब दिया था कि स्टॉक का परीक्षण कराया जाएगा और 24 मार्च 2022 तक रिपोर्ट पेश की जाएगी.

लेकिन प्रस्तुत नहीं किया गया? इससे पहले सत्र 23 मार्च को ही स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद कोर्ट में केस होने की बात कहकर जानकारी छिपा ली गई। आसंदी ने विधानसभा में सत्यापन करने के निर्देश दिये थे. यह आसंदी की अवमानना का मामला है. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. अजय चंद्राकर ने यह भी कहा कि आसंदी के निर्देश के बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं आयी. यह आसंदी की अवमानना है. इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आसंदी ने जो भी निर्देश दिया है, भविष्य में उस पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

ओडिशा :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा”

0

(ओडिशा). कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” मंगलवार को ओडिशा में प्रवेश करेगी. यह यात्रा झारखंड से ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक छोटे से औद्योगिकी शहर बीरमित्रपुर से होते हुए राज्य में प्रवेश करेगी.

कांग्रेस के सुंदरगढ़ जिले की अध्यक्ष रश्मि पाधी ने बताया कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता बीरमित्रपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर राउरकेला इस्पात शहर में एकत्रित हो गए हैं, और राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए सभी लोगों में जबरदस्त उत्साह है. वहां के स्थानीय लोग उन्हें भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते के रूप में ही देखते हैं.

बीरमित्रपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करती है. लेकिन पहले इस सीट पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार निर्वाचित हो चुके हैं.

राहुल गांधी आज दोपहर को बीरमित्रपुर पहुंच सकते हैं, ऐसी संभावना बताई जा रही है. राहुल गांधी का भव्य स्वागत करने के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई यात्रा की कमान संभालेगी. यह यात्रा रात को बीजा बहल इलाके में रुकने से पहले करीब 10 किलोमीटर का सफर तय करेगी.

कांग्रेस ने अपने एक बयान में कहा कि राहुल अगले दिन यात्रा फिर से शुरू करेंगे, और राउरकेला में उदितनगर से पानपोश चौक तक 3.4 किलोमीटर लंबी पदयात्रा करेंगे. इसमें कहा गया है कि उनका रानीबांध में बिरसा मुंडा मैदान में दोपहर का भोजन करने से पहले पानपोश चौक में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है.

वह सुंदरगढ़ शहर में भी एक पदयात्रा करेंगे जिसके बाद वह एक और जनसभा को संबोधित करेंगे. वह झारसुगुड़ा के अमलीपाली मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे. राहुल आठ फरवरी को झारसुगुड़ा में पुराने बस अड्डे से अपनी यात्रा फिर शुरू करेंगे और बाद में एक रैली को संबोधित करेंगे. दोपहर के भोजन के बाद वह झारसुगुड़ा में कनकतोरा से अपनी यात्रा बहाल करेंगे और फिर छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेंगे.

ओडिशा में दो पश्चिमी जिलों सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा में यात्रा के तहत करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई आकर समाप्त होगी.

लहसुन की कीमत करीब चार गुना तक बढ़ गई है, रिटेल बाजार में 400 से 600 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है…

0

एक हफ्ते पहले टमाटर-प्‍याज के दामों में हुई बढ़ोत्‍तरी के बाद अब लहसुन की कीमतों ने होश उड़ा दिए हैं. थोक मंडी से लेकर खुदरा बाजार में लहसुन की कीमत करीब ढ़ाई से चार गुना तक बढ़ गई है.

जहां थोक में लहसुन 160 रुपये से लेकर 250 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रहा है वहीं रिटेल बाजार में 400 से 600 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है. दामों में हुई बढ़ोत्‍तरी से दाल-सब्‍जी में तड़का लगाना अब भारी पड़ने वाला है.

टमाटर और प्‍याज की कीमतें 26 जनवरी के बाद से ही बढ़ने लगी थीं जो फरवरी में और भी ज्‍यादा हो गईं. मौसम की मार और मांग की तुलना में कम आवक के चलते टमाटर-प्‍याज के रेट देश के कई हिस्‍सों में उछाल मारने लगे. हालांकि अब लहसुन की कीमतों में आग लग गई है.

देश भर में रोजाना करीब 1 लाख कट्टा लहसुन की खपत होती है लेकिन पिछले कुछ दिनों से करीब 50 से 60 हजार कट्टा ही लहसुन मंडियों तक आ पा रहा है, जिसकी वजह से देशभर में करीब 40 से 50 हजार कट्टा लहसुन की मांग बनी हुई है और इसकी वजह से कीमत आसमान पर चढ़ गई हैं. थोक मंडी में ही लहसुन आज 160 से 250 रुपये किलो की कीमत पर बिका है.

थोक में महंगे हुए लहसुन की कीमतें रिटेल में कई गुना हो गई हैं. दिल्‍ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि अन्‍य राज्‍यों के खुदरा बाजार में भी लहसुन 400 से 600 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है. जबकि पिछले साल फरवरी में इसी मंडी में लहसुन का रेट 50 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम था.

बताया जा रहा है कि लहसुन की कीमत बढ़ने के पीछे पिछले साल लहसनु की फसल कम होना और इस वजह से फसल की आवक कम होना है. बता दें कि फरवरी के आखिर में देश के कई हिस्‍सों से लहसुन की नई फसल आती है लेकिन तब तक पुरानी फसल से आपूर्ति होती है. पिछले साल लहसुन की फसल कम हुई थी, ऐसे में नई फसल आने तक पुरानी फसल की आपूर्ति ठप हो गई है. लिहाजा मांग ज्‍यादा होने और पूर्ति न हो पाने से कीमतें बढ़ रही हैं.

अभी एमपी की फसल से देशभर में लहसुन भेजा जा रहा है. जबकि फरवरी के अंत तक राजस्‍थान और उत्‍तर प्रदेश से भी लहसुन की फसल निकलनी है. ऐसे में संभव है कि अभी कुछ और दिन लहसुन की कीमतें और बढ़ें. वहीं प्‍याज-टमाटर की बात करें तो रिटेल में 30 रुपये किलो तक मिलने वाला टमाटर 50 से 60 रुपये किलो मिल रहा है, वहीं प्‍याज भी पहले से महंगा हो गया है, जबकि फरवरी में दोनों ही सब्जियां सस्‍ती मिलती थीं.

छत्तीसगढ़ : अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना…

0

छत्तीसगढ़ : लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से ठंड में कमी आई है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री तक जा पहुंचा है। आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। आज मंगलवार को मौसम साफ रहेगा।

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके वजह से ठंड में कमी आई है। हालांकि की उत्तरी नमी हवाओं के प्रभाव से ठंड बनी हुई है। प्रदेश में सुबह से ही धूप खिली हुई है। धूप रहने की वजह से दिन की ठंड भी कम हो गई है। ग्रामीण और शहरी आउटर इलाकों में रात के समय ठंड लग रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में उत्तरी और मध्यम भागों में आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद अगले तीन दिनों में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के बाकी शेष भागों में आगामी 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

प्रदेश में ठंड इलाका नारायणपुर रहा। वहीं सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है और सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बस्तर में 33.2, रायपुर में 33,दंतेवाड़ा में 32.9, राजनांदगांव में 32.5 और कांकेर में 32.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

आज मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं ग्रामीण इलाकों और राजधानी रायपुर में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इसके बाद मौसम साफ हो गया है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों यहां 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ : आयकर छापे को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बयान…

0

छत्तीसगढ़ : पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि गैर भाजपाई आदिवासी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। गलत दस्तावेज पर मारपीट कर हस्ताक्षर कराए गए हैं।

यदि भाजपा को आदिवासी वर्ग के नेता से चिढ़ है तो मुझे गोली मरवा दें। उन्होंने राजनीतिक रूप से परेशान तथा बदनाम करने का भी आरोप लगाया।

आयकर विभाग की उनके निवास तथा करीबियों के ठिकानों पर चार दिनों तक चली कार्रवाई की समाप्ति के बाद पूर्व मंत्री ने राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान किया जा रहा। इसी कड़ी में मेरे घर पर भी आइटी की छापेमारी कराई गई।

भाजपा नहीं चाहती कि वंचित वर्ग के लोग नेतृत्व करें। आइटी की कार्रवाई कराकर मुझे और स्वजन को चार दिनों तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। हमें रोजमर्रा के दैनिक कार्य नहीं करने दिया गया। घर से आइटी को कुछ भी अघोषित नहीं मिला है।

जो मिला है वह हमारे बुक्स में है, जिसे हमने पहले ही घोषित कर रखा था। जन सहयोग से निर्मित मंदिर का हिसाब पूछा जा रहा है। भाजपा को अब मंदिर निर्माण का भी हिसाब चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के पांच साल के दौरान लगातार ईडी और आइटी की कार्रवाई की गई। केंद्र सरकार ने कांग्रेस सरकार को बदनाम करने फर्जी कार्रवाई कराई।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को विफल करने का प्रयास

अमरजीत भगत ने कहा कि प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रवेश करने वाली है। पार्टी ने मुझे संयोजक नियुक्त किया है। कार्यक्रम सफल न हो इसके लिए केंद्रीय एजेंसी से कार्रवाई कराई जा रही है।

CG Budget 2024: छत्‍तीसगढ़ बजट में प्रधानमंत्री मोदी की यह दिख सकती है गारंटी…

0

विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट नौ फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा।

वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार बजट में युवाओं को रोजगार, कौशल विकास से जोड़ने पर फोकस रहेगा। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर वाली केंद्रीय और राज्य सरकार की योजनाओं पर भी फोकस रहेगा।

बजट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी बड़ी प्राथमिकता के रूप में सामने आने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने एक वर्ष में छह हजार आइटी प्रोफेशनल्स तैयार करने का लक्ष्य रखा है। अगले पांच साल में नवा रायपुर को आइटी, बिजनेस कांफ्रेंस और वेडिंग सेंटर के हब के रूप में तैयार करने का लक्ष्य है। बजट में इसके लिए प्रविधान होने की उम्मीद है।

पुलिस बल का आधुनिकीकरण

नौ फरवरी को पेश होने वाले बजट में पुलिस बल के आधुनिकीकरण, सुदृढ़ पुलिस थानों के निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के काम बढ़ाने के लिए प्रविधान हो सकता है।

ग्रामीण इलाकों में लाइवलीहुड कालेज का विस्तार, माइक्रो एटीएम की पंचायत स्तर पर व्यवस्था करने पर बजट जारी किया जा सकता है। प्रदेश में नए इंडोर और आउटडोर स्टेडियम के निर्माण, छत्तीसगढ़ के स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं देने की स्कीमों को लांच किया जा सकता है।

किसानों को धान के मिलेंगे 3100 रुपये

प्रदेश के किसानों के अंतर की राशि देने की तैयारी भाजपा सरकार ने कर ली है। किसानों से भाजपा ने धान 3100 रुपये में खरीदने का वादा किया था। लेकिन, 2203 रुपये के समर्थन मूल्य पर की गई है। अब अंतर की राशि देने के लिए अनुपूरक बजट में प्रविधान किया गया है।

बजट में प्रधानमंत्री मोदी की यह दिख सकती है गारंटी

– रानी दुर्गावती योजना से बीपीएल वर्ग को बच्ची के जन्म पर डेढ़ लाख का प्रमाण पत्र।

– गरीब महिलाओं को 500 रुपये में सिलिंडर l

– 18 लाख के लिए आवास और हर घर जल पहुंचाने का वादा l

– मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख का इलाज l

– 500 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र l

– युवाओं के लिए इनोवेशन हब, छह लाख से ज्यादा रोजगार l

– यूपीएससी की तर्ज पर प्रतियोगी परीक्षाएं l

– उद्योग लगाने वाले युवाओं को 50 फीसदी सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त भुगतान l

– हर संभाग में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस l

– हर लोकसभा में छग इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी l

– एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर)। इसमें रायपुर, दुर्ग, भिलाई आएंगे।

– छत्तीसगढ़ के पांच शक्तिपीठ विकसित।

ओपी के अनुपूरक बजट पर आज होगी चर्चा

विधानसभा में सोमवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 13,487 करोड़ से का अनुपूरक बजट पेश किया। ओपी चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इसमें कृषि उन्नत योजना के लिए 12 हजार करोड़ का प्रविधान किया गया है। हर वर्ग की जरूरत को समझते हुए बजट में उचित प्रविधान किए गए हैं।

अनुपूरक बजट में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या यात्रा को लेकर 15 करोड़, प्रदेश में टाइगर प्रोजेक्ट को लेकर तीन करोड़ 4 लाख रुपये, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 350 करोड़, कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मानदेय के लिए 70 करोड़, यूनिटी माल के लिए 19 करोड़ और सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर 40 करोड़ का प्रविधान किया गया है। अनुपूरक बजट पर मंगलवार को चर्चा होगी।

Champai Soren: फ्लोर टेस्ट में पास हुए चंपई सोरेन, राज्यपाल ने की जीत की घोषणा,

0

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। विश्वास मत के दौरान गठबंधन के कुल 47 विधायकों ने उनका समर्थन किया।

विपक्ष को 29 वोट मिले।

राज्यपाल ने की जीत की घोषणा

चंपई सोरेन की जीत की घोषणा झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने की। झारखंड विधानसभा में इसका जोरदार स्वागत किया गया।

सदन दिन भर के लिए स्थगित

सदन को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया है और मंगलवार को फिर से शुरू होगा।

41 है विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है और आज के लिटमस टेस्ट से पहले चंपई सोरेन ने पहले कहा था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के पास 47 विधायकों का समर्थन है, जो बढ़कर 50 तक हो सकता है।

Mukesh Ambani: क्या अंबानी संभालेंगे पेटीएम का कमान?

0

Mukesh Ambani: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा पेटीएम सेविंग बैंक में किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन पर रोक लगने के बाद पेटीएम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो गया है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक वन 97 कम्युनिकेशंस पेटीएम की मूल कंपनी मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली एनबीएफसी और निजी क्षेत्र के ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के साथ अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत कर रही है। जिसके बाद बीएसई पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 14% तक बढ़कर ₹288.75 पर पहुंच गए।

जियो फाइनेंशियल के साथ बातचीत

हिंदू बिजनेस लाइन ने बताया कि एचडीएफसी बैंक और जियो फाइनेंशियल को पेटीएम के वॉलेट व्यवसाय का अधिग्रहण करने वाले अग्रदूतों में से एक माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा की टीम पिछले नवंबर से जियो फाइनेंशियल के साथ बातचीत कर रही है, लेकिन पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई के प्रतिबंध से ठीक पहले एचडीएफसी बैंक के साथ बातचीत शुरू हुई थी।

एक बड़ी बेलआउट योजना के हिस्से के रूप में, Jio पेटीएम पेमेंट्स बैंक का अधिग्रहण करने की पेशकश कर सकता है। क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेमेंट बैंक को ग्राहक खातों में किसी भी जमा या क्रेडिट को स्वीकार करने से रोक दिया है। जिसके बाद से पेटीएम को अस्तित्व के संकट का सामना करना पड़ रहा है।

मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

एजेंसियाँ इस संभावना पर विचार कर रही हैं कि इस इकाई का उपयोग धन शोधन के मुखौटे के रूप में किया जा सकता है। पेटीएम ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा न तो कंपनी और न ही इसके संस्थापक और सीईओ की जांच की जा रही है। जबकि आरबीआई के आदेश के बाद केवल 3 दिनों में पेटीएम के शेयरों में 42% की गिरावट आई है।

चिंता की कोई बात नहीं

जियो फाइनेंशियल के पास जियो पेमेंट्स बैंक है, जिसने डिजिटल बचत खाते और बिल भुगतान लॉन्च करने के लिए दोबारा प्लेटफॉर्म तैयार किया है। 2,400 बिजनेस संवाददाताओं के ग्राउंड नेटवर्क के साथ, इसने डेबिट कार्ड भी लॉन्च किए हैं। Jio ने Jio Voice बॉक्स का एक पायलट लॉन्च किया है। Jio फोन को UPI के साथ सक्षम किया है और पूरे इकोसिस्टम में QR कोड भी लागू कर रहा है। इस बीच, पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के कर्मचारियों के साथ एक वर्चुअल टाउन हॉल के दौरान कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है।

छत्तीसगढ़ : कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया पावर ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित…

0

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के तहत आने वाले राऊरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जाएगा. इसके चलते पावर ब्लॉक लिया जा रहा है. 7 फरवरी को 06 घंटे का पावर ब्लॉक किया जाएगा.

इस वजह से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इतना ही नहीं कुछ ट्रेन कई घंटे लेट चल रही है. ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा.

तीसरी लाइन के कार्य के कारण 7 फरवरी को 6 घंटे का पावर ब्लॉक किया जाएगा. इस वजह से कुछ ट्रेन रद्द रहेंगी तो कुछ लेट से चलेगी. ट्रेन रद्द होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है.

जानें कौन-कौन सी ट्रेन रहेगी रद्द

18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी

18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी

12261 मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस हावड़ा से 3 घंटे 45 मिनिट देरी से रवाना होगी

22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस कुर्ला से 6 घंटे देरी से रवाना होगी

13288 राजेंद्र नगर -दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राजेंद्र नगर से 3 घंटे देरी से रवाना होगी

13287 दुर्ग- राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग से 3 घंटे देरी से रवाना होगी

18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस हावड़ा से 3 घंटे 15 मिनिट देरी से होगी रवाना