Home Blog Page 1144

BJP ‘किसान और मजदूरों के हितैषी होने का केवल’ ढोंग; कांग्रेस

0

साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. भारतीय जनता पार्टी किसानों के हितैषी होने का केवल ढोंग किया है. सही मायनों में चुनावी साल में ही केवल भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसान और मजदूरों की याद आती है, जबकि असल में वो किसान और मजदूर विरोधी हैं.

बिलासपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल ने जोर दिया कि मौजूदा समय में किसानों के सही मायने में हितैषी केवल छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार है. इसके लिए उन्होंने कुछ उदाहरण भी बताए और बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किस तरह से किसानों को अतिरिक्त बोनस देकर लाभ पहुंचाने की कोशिश की है. इसके बदले में केंद्र सरकार ने उनके धान खरीदने से भी मना कर दिया था.

सालाना ₹7000 भूमिहीन किसानों को दिए जा रहे

सीएम भूपेश बघेल बोले कि छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए मौजूदा सरकार ने क्या कुछ किया इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यहां भूमिहीन किसानों के लिए भी लगातार प्रयास किया जा रहे हैं. यहां सालाना ₹7000 ऐसे किसानों को दिया जा रहा है जिनकी खुद के खेत या जमीन नहीं है. भूमिहीन किसानों को दिए जाने वाले इस पैसे से उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है.

सब कुछ ठीक रहा तो ₹3000 होगा धान का समर्थन मूल्य

छत्तीसगढ़ के सबसे सीनियर कैबिनेट मिनिस्टर रविंद्र चौबे ने इस बात पर जोर किया कि आखिरकार साल दर साल किसानों के हितैषी होने का दावा करने वाले भारतीय जनता पार्टी ने अब तक कुछ खास नहीं किया है. लेकिन अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले साल छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य ₹3000 कर दिया जाएगा. फिलहाल यह ₹2500 प्रति क्विंटल है.

17 लाख किसानों के 325 करोड़ रुपए की कर्ज माफ

कृष‍ि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पहले ही बताया कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद हमने पहली ही कैबिनेट में किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला ले लिया. अभी तक 17 लाख क‍िसानों का 9 हजार 720 करोड़ रुपये का कर्ज माफ क‍िया जा चुका है. इसके अलावा किसानों का 325 करोड़ रुपये का स‍िंचाई कर्ज भी माफ किया गया है. किसानों के कर्ज को माफ करना मतलब देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाना है . यहां किसान अगर कर्ज में रहेंगे तो वह आखिरकार कृषि आधारित राज्य को कैसे आगे बढ़ा पाएंगे. किसानों के हितों का ध्यान रखना प्रदेश सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारियां में से एक है. इसके ठीक विपरीत केंद्र सरकार किसानों के ऊपर रियायत या रहम करने के बजाय गैर जरूरी कानून लगाने में ही विश्वास रखती है.

सीएम भूपेश बघेल; भिलाई में करोड़ों की सौगात, 5 करोड़ 75 लाख 12 हजार रुपये के लागत वाले 48 कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन!

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने नगर निगम भिलाई अंतर्गत सेक्टर-एक नेहरू सांस्कृतिक भवन में आयोजित आभार सम्मेलन में शिरकत करने से पहले यहां पर 65 करोड़ 75 लाख 12 हजार रुपये के लागत वाले 48 कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन किया.

इसमें 22 करोड़ 50 लाख 28 हजार रुपये लागत वाले 19 कार्यों का लोकार्पण और 43 करोड़ 24 लाख 84 हजार रुपये के लागत वाले 29 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है. इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी. उन्होंने कहा कि भिलाई हमारा मिनी भारत कहलाता है. यहां हर धर्म, हर भाषा के लोग प्रेम से एक साथ रहते हैं. भिलाई की अपनी समस्याएं हैं. भिलाई को भी रोजगार और विकास के लिए जूझना पड़ा है. जब प्लांट को यहां जमीन दी गई थी तो वो कम्युनिटी डेवलपमेंट के लिए दी गई थी, ताकि यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, मूलभूत सुविधाओं का विकास हो, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यहां के लोगों ने लगातार संघर्ष करते हुए अपने जीवनभर की कमाई भिलाई स्टील प्लांट को दे दी, लेकिन आपकोआपका हक नहीं मिला. आपकी मेहनत और यहां के जनप्रतिनिधि की वजह से आज लगभग 500 लोगों की रजिस्ट्री हो गई है. प्लांट यदि राज्य सरकार को वापस कर दें तो जमीन का मालिकाना हक आपका हो जाएगा. आपको बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है.

शहीद परिवारों से मिले सीएम बघेल
इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर चौक शहीद स्मृति स्थल में शहीद परिवारों से भेंट मुलाकात कर जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति का अनावरण और चौक सौंदर्यीकरण का अवलोकन किया. उन्होंने यहां पर शहीदों को सम्मान में राष्ट्रीयध्वज फहराया. इसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर में दो करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित तारामंडल का लोकार्पण किया. यह तारामंडल शहरवासियों को ब्रम्हांड में होने का अहसास कराएगा.

इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम (मिनी) का लोकार्पण किया. 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में बैडमिटन कोर्ट, दो नग वुडन फ्लोरिंग, टेबल टेनिस के तीन कोर्ट, कैरम रूम, तीन बोर्ड शतरंज और एक हॉल बनाया गया है. इंडोर स्टेडियम से अब खिलाड़ियों को खेलने की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खिलाड़ियों से खेल के संबंध में भी चर्चा की.

Onion Price Hike; ₹60 किलो पर पहुंचा देखें आपके से राज्य में सबसे सस्ता और महंगा प्याज!

0

महाराष्ट्र में आज से प्याज व्यापारी हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में प्याज महंगा हो सकता है। व्यापारियों के मुताबिक नेफेड और एनसीसीएफ नासिक के किसानों से प्याज खरीद रहे हैं और दोनों एपीएमसी को व्यापारियों द्वारा अपने थोक खरीदारों से कम कीमत पर बेच रहे हैं।

दूसरी ओर पिछले सप्ताह मुंबई के कुछ हिस्सों में प्याज की खुदरा कीमतें ₹25-30 प्रति किलोग्राम से बढ़कर ₹35-40 किलोग्राम हो गई हैं और अगर हड़ताल महाराष्ट्र के अन्य प्याज उत्पादक केंद्रों तक फैलती है तो दाम और बढ़ सकते हैं।

यहां 60 रुपये किलो पर पहुंचा

हड़ताल की खबरों के बीच मंगलवार 19 सितंबर को सबसे महंगा प्याज अंडमान निकोबार में 60 रुपये किलो पर पहुंच गया। हालांकि, देश के अधिकतर राज्यों में प्याज की कीमत 30 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम है। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक सबसे सस्ता प्याज राजस्थान में है। यहां 19 सितंबर को औसत 26 रुपये किलो बिका।

आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल

मुंबई स्थित प्याज के निर्यातक रूपेश दलाल के अनुसार, निर्यात के लिए प्याज के लगभग 400-450 कंटेनर नासिक बाजार यार्ड में पड़े थे।मुंबई एपीएमसी को नासिक, अहमदनगर, सोलापुर और पुणे में एपीएमसी मार्केट यार्ड से प्याज मिलता है। वालुंज ने कहा कि नासिक के हड़ताली प्याज किसानों के समर्थन में मुंबई एपीएमसी 24 अगस्त को अपना प्याज बाजार बंद रखेगी, जिन्होंने सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है।

व्यापारियों ने कहा कि आठ दिन पहले अच्छी किस्म के प्याज के उत्पादन में कमी के कारण थोक कीमतें ₹18 से बढ़कर ₹22/24 प्रति किलोग्राम हो गईं। लागत वृद्धि ने दूर-दराज के दिल्ली में कीमतों को प्रभावित किया, जो एक उपभोग केंद्र है, जिसके परिणामस्वरूप मेट्रो में खुदरा कीमतें बढ़ गईं। इससे यह दहशत फैल गई कि कीमतें और बढ़ सकती हैं, जिससे निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

किस राज्य में किस भाव बिक रहा प्याज
राज्य प्याज (₹/किग्राo)
अंडमान और निकोबार 59.33
मिजोरम 52.27
नागालैंड 50.33
मेघालय 47.56
चंडीगढ़ 45
त्रिपुरा 42.25
सिक्किम 40
जम्मू और कश्मीर 39.33
अरुणाचल प्रदेश 38.33
दिल्ली 38
हिमाचल प्रदेश 37.17
असम 36.21
तमिलनाडु 35.83
पश्चिम बंगाल 35.1
कर्नाटका 34.53
केरला 34.15
औसत मूल्य 33.6
छत्तीसगढ़ 33.17
उड़ीसा 33
पंजाब 32.85
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 32
आंध्र प्रदेश 31.6
बिहार 30.86
उत्तराखंड 30.5
महाराष्ट्र 30.47
तेलंगाना 30.2
उत्तर प्रदेश 29.86
झारखंड 29.35
गुजरात 29
हरियाणा 28
मध्य प्रदेश 26.93
राजस्थान 26
न्यूनतम मूल्य 14
अधिकतम मूल्य 63
मॉडल मूल्य 30


स्रोत- राज्य नागरिक आपूर्ति विभाग
स्रोत:- राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र

महाराष्ट्र; मुंबई की इन जगहों पर देखें गणेश उत्सव मनाया जाता है फेस्टिवल…

0

गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है. ये उत्सव 10 दिनों तक देशभर में मनाया जाता है. इस बार गणेश उत्सव की शुरुआत 19 सितंबर हो गई है. उत्सव का समापन 28 सितंबर होगा. इस मौके पर जगह-जगह पंडाल लगाए जाते हैं.

इन पंडालों को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजा जाता है. लोग हर साल अलग-अलग थीम पर इन पंडाल को सजाते हैं. पंडालों में भगवान गणेश की नियमित आरती की जाती है. मोदक का भोग लगाया जाता है. बहुत से लोग अपने घर पर भी गणपति मूर्तिकी स्थापना करते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं.

ऐसी कई जगहे हैं जहां आप इस पावन अवसर पर भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं. बता दें कि आप मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान भव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं. मुंबई में आप किन जगहों पर गणेश उत्सव की धूम देखने जा सकते हैं आइए यहां जानें.

लालबागचा राजा

लालबाग का पंडाल बहुत ही मशहूर है. वकाई गणेश उत्सव की रौनक यहां देखने लायक होती है. बप्पा के दर्शन के लिए जा सकते हैं. हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां भगवान गणेश के दर्शन के लिए आते हैं. ऐसा माना जाता है कि यहां दर्शन वालों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

अंधेरीचा राजा

गणेश उत्सव की धूम देखने के लिए आप जा सकते हैं. यहां का दिव्य नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा. बप्पा की प्रतिमा को बहुत ही खूबसूरती के साथ बनाया जाता है. हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान का दर्शन करने के लिए आते हैं.

जीएसबी सेवा गणेश मंडल

जीएसबी सेवा मंडल पंडाल की गणपति प्रतिमा को इस बार बहुत ही भव्य तरीके से सजाया गया है. आप बप्पा के दर्शन के लिए जा सकते हैं. गणपति की मूर्ति को सोने और चांदी के अभूषणों से सजाया गया है. दरबार की चमक को देख आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. आम लोगों से लेकर मशहूर हस्तियों तक हर कोई यहां बप्पा के दर्शन के लिए आता है.

मुंबई चा राजा

मुंबई चा राजा भी सबसे पुराने और मशहूर पंडालों में से एक है. यहां उत्सव की रौनक अलग ही होती है. दूर-दूर से यहां लोग बप्पा के दर्शन के लिए आते हैं.

Ganesh Puja: बुधवार के दिन करें गणेश जी की ये खास पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना!

0

हिंदु धर्म में हर दिन का एक खास महत्व होता है, मान्यता है कि बुधवार को गणपति की पूजा-अर्चना और उपासना करने से गणपति बप्पा सुखी जीवन का आशीर्वाद देते हैं. श्री गणेश जी की पूजा को सभी देवी-देवताओं पूजा में प्रथम स्थान प्राप्त है.

किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करने की मान्यता है. बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से किसी भी कार्य में आ रही बाधा दूर होती है.

धार्मिक मान्यता के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश को अति प्रिय है, इसलिए यह दिन खासतौर पर श्री गणेश जी को समर्पित माना जाता है. इस दिन गणपति जी की पूजा-अर्चना करने पर खास आर्शीवाद मिलता है. गणेश जी के आशीर्वाद से कार्यों में विघ्न बाधा नहीं पड़ती है इसलिए श्री गणेश विघ्नहर्ता कहलाते हैं. जीवन में सुख समृद्धि पाने के लिए इस दिन भगवान गणेश की पूजा जरूर करनी चाहिए.

बुधवार की पूजा का महत्व?

बुधवार के दिन भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए उनके भक्त तरह-तरह के उपाय भी करते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ उपायों से गणपति बप्पा जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी विघ्नों को हर लेते हैं. सनातन धर्म में माना जाता है कि अगर कोई भक्त भगवान गणेश की पूरी श्रृद्धा से अराधना करता है, तो उसके बिगड़े काम बन जाते हैं और रूके हुए काम पूरे है जाते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान गणेश का सिर्फ ध्यान करने से ही व्यक्ति के जीवन की सारी मुश्किलें हल हो जाती हैं.

भगवान गणेश की पूजा विधि

  • बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने के लिए प्रात: काल उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहनें.
  • बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना गया है.
  • पूर्व या उत्तर की दिशा का तरफ मुख करके बैठें और फिर पूजा शुरू करें.
  • भगवान गणेश को दीप, फूल, कपूर, धूप, रोली, लाल चंदन और मोदक आदि चढ़ाएं.
  • तत्पश्चात् भगवान गणेश जी को सूखे सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए.
  • भगवान गणेश जी को ताजी दूर्वा की गांठ जरूर चढ़ाएं.
  • इन सबके बाद श्री गणेश जी की आरती कर उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए.

बुधवार की पूजा के उपाय

  1. बुधवार के दिन श्री गणेश जी की पूजा के दौरान चालीसा का पाठ करने से सभी दुख कष्ट दूर हो जाते हैं.
  2. भगवान गणेश जी को दूर्वा अति प्रिय है, इसलिए पूजा में दूर्वा की गांठ चढ़ाना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं.
  3. बुधवार के दिन अपने सामर्थ्य अनुसार दान पुण्य जरूर करें, इससे गणेश भगवान प्रसन्न होते हैं. बुधवार के दिन अमरूद, हरी मूंग की दाल और तांबे की वस्तुओं दान करना चाहिए.
  4. बुधवार के दिन पूजा करने के बाद भगवान गणेश जी के मस्तक पर सिंदूर लगाएं और फिर इसे अपने या अपने प्रियजनों के माथे पर लगाएं. ऐसा करने से आपके सभी कामों में सफलता के योग बनेंगे.
  5. बुधवार के दिन श्री गणेश को 21 या 42 जावित्री अर्पित करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है. साथ ही इस दिन उबली हुई साबुत मूंग में घी, चीनी मिलाकर गाय को खिलाएं इससे आपको कर्ज से जल्द छुटकारा मिलेगा.

7300 करोड़ से मुकेश अंबानी एयरटेल को देंगे टक्कर, ये है प्लान!

0

मुकेश अंबानी के जियो एयर फाइबर की मार्केट में एंट्री हो चुकी है. हाल ही में रिलायंस जियो ने गणेश चतुर्थी के मौके पर देश की 8 मेट्रो सिटीज में जियो एयर फाइबर को लॉन्च किया है. मुकेश अंबानी का जियो एयर फाइबर को सुनील मित्तल के एयरटेल Xstream AirFiber को टक्कर देने के लिए एकदम तैयार है.

दोनों ही लीडिंग वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस हैं जो प्लग-एंड-प्ले डिवाइस की मदद से कनेक्टिविटी देती हैं. दरअसल, अंबानी ने जियो फाइबर में 7300 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया है. जिसके बेस प्लान की शुरुआत 599 रुपये से हो रही है. वहीं दूसरी तरफ एयरटेल ने भी कुछ समय पहले ही एयर फाइबर लॉन्च किया था. एयरटेल ने केवल एक प्लान पेश किया है और जिसकी कीमत 7,733 रुपये है. अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एयरटेल अंबानी के 7300 करोड़ के जियो एयर फाइबर के झटके को झेल पाएगा.

7300 करोड़ से देंगे एयरटेल को टक्कर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की रिलायंस ने जियो एयर फाइबर में 7300 करोड़ का निवेश किया है. 599 रुपए की कीमत से शुरू होने वाला जियो का ये प्लान एक इंटीग्रेटेड एंड-टू-एंड सॉल्यूशन है जो होम एंटरटेनमेंट, स्मार्ट होम सर्विस और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड जैसी सर्विस देगा. साथ ही ये सुनील मित्तल के एयरटेल एक्सट्रीम एयर फाइबर को भी टक्कर देगा. कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में अपनी जियो एयरफाइबर की सर्विस लाइव कर दी है.

जियो एयर फाइबर प्लान 6 महीने और 12 महीने की अवधी के लिए ले सकते हैं. जिसमें कंपनी की ओर से 6 महीने का प्लान लेने पर आपको 1000 रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज देना होगा. वहीं 12 महीने का प्लान लेने पर आपको कोई इंस्टालेशन चार्ज नहीं देना होगा.

एयर फाइबर और एयर फाइबर मैक्स नाम के दो प्लान कंपनी ने बाजार में उतारे हैं. एयर फाइबर प्लान में ग्राहक को दो तरह की स्पीड के प्लान मिलेंगे, 30 Mbps और 100 mbps. कंपनी ने शुरुआती 30 mbps प्लान की कीमत 599 रु रखी है. वहीं 100 mbps के प्लान की कीमत 899 रु रखी गई है. दोनों ही प्लान्स में ग्राहक को 550 से अधिक डिजिटल चैनल और 14 एंटरटेनमेंट ऐप मिलेंगे.

लास्ट माइल कनेक्टिविटी होगी आसान

जियो का ऑप्टिकल फाइबर इन्फ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत में 15 लाख किमी से अधिक में फैला हुआ है. लेकिन अब भी करोड़ों कॉम्प्लेक्सेज और घरों में वायर कनेक्टिविटी काफी मुश्किल है. जियो एयरफाइबर इस लास्ट माइल कनेक्टिविटी की मुश्किल को आसान बनाएगा. जियो एयरफाइबर के जरिए कंपनी 20 करोड़ घरों और परिसरों तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है. अंबानी ने 29 अगस्त को रिलायंस की एजीएम में जियो एयरफाइबर के लॉन्च की घोषणा की थी.

एयरटेल एयर फाइबर का प्लान

एयरटेल ने फिलहाल एयर फाइबर प्लान को दिल्ली और मुंबई में ही लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि एयरटेल एक्सट्रीम एयर फाइबर वाईफाई राउटर से दोगुनी स्पीड देता है. एयरटेल एयर फाइबर के प्राइस की बात करें तो इसमें आपको 6 महीने का प्लान मिलता है, जिसके लिए 7,733 रुपये देकर खरीद सकते हैं, जिसमें GST अगल से लगा है. इस प्लान में 2500 रुपये सिक्योरिटी भी डिपॉजिट भी शामिल है. ऐसे में पहली बार आपको 7,733 रुपये देने होंगे और अगले 6 महीने के लिए 4435 रुपये का भुगतान करना होगा.

खुशखबरी! KCC पर सब्सिडी वाला लोन मिलना होगा और आसान, आज किसान ​ऋण पोर्टल होगा लॉन्च!

0

Kisan Credit Card: सरकार अब किसानों को आसानी से सब्सिडी वाला लोन प्रोवाइड कराने के लिए एक नया पोर्टल लेकर आ रही है. इसकी मदद से बैंक किसानों के घर तक लोन पहुंचाएंगे. यह लोन केसीसी पर प्रोवाइड कराया जाएगा.

किसान ऋण पोर्टल की शुरुआत आज की जाएगी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 19 सितंबर यानी आज 2.30 बजे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत सब्सिडी वाले लोन प्राप्त करने में मदद करने के लिए ‘किसान ऋण पोर्टल’ की शुरुआत करेंगे. पूसा कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में डोर-टू-डोर केसीसी अभियान और मौसम सूचना नेटवर्क डेटा सिस्टम (WINDS) पोर्टल का एक मैनुअल भी लॉन्च किया जाएगा.

इस पोर्टल पर क्या होंगी सुविधाएं

कृषि मंत्रालय के अनुसार, किसान ऋण डिजिटल प्लेटफॉर्म किसान डेटा, लोन आवंटन, ब्याज छूट के दावों और योजना उपयोग की पूरी जानकारी और मंजूरी प्रदान करता है. इसके साथ ही कृषि लोन के लिए बैंकों को रजिस्टर्ड भी करेगा.

घर-घर चलेगा अभियान

केसीसी के लाभों को और बढ़ाने के लिए सरकार घर-घर अभियान चलाएगी. इसके तहत पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों और अन्य किसानों को इससे जोड़ा जाएगा. पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है. केसीसी के तहत रियायती दर पर लोन प्रोवाइड कराया जाता है.

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड

किसानों को कम दर पर लोन प्रोवाइड कराने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की गई है. केसीसी के तहत 3 से 4 फीसदी की दर पर लोन प्रोवाइड कराया जाता है. इसके अलावा प्रोसेसिंग फीस भी देना होता है. 50 हजार के लोन पर प्रोसेसिंग फीस नहीं लागू होता है. यह लोन किसानों को कृषि यंत्र खरीदने, खेती करने या फिर अन्य खेती संबंधी काम के लिए दिया जाता है.

गौरतलब है कि 30 मार्च तक लगभग 7.35 करोड़ केसीसी खाते हैं, जिनकी कुल स्वीकृत सीमा 8.85 लाख करोड़ रुपये है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान रियायती ब्याज दर पर 6,573.50 करोड़ रुपये का कृषि लोन दिया है.

Bank Robbery; रायगढ़ में बैंक में लूट नकदी और सोना लेकर फरार…

0

Chhattisgarh Bank Robbery: रायगढ़ में आज (19 सितंबर) सुबह बैंक में बड़ी डकैती हुई है. छह से सात बदमाश सुबह बैंक खुलने के बाद अचानक बैंक में घुस गए. बदमाशों ने पहले बैंक मैनेजर को चाकू मारा और बाकी बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर नकदी और सोने चांदी लेकर फरार हो गए है.

बैंक से कितने रकम की डकैती हुई है. ये अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है. बैंक कर्मी लूट की रकम को कैलकुलेट कर रहे है. लेकिन माना ये जा रहा है कि करोड़ों रुपए की ये डकैती हुई है.

दरअसल आज सुबह जिले के ढिमरापुर चौक स्थित एक्सिस बैंक में डकैती हुई है. सुबह बैंक खोलने के दौरान नकाबपोश लोग हथियारों के साथ बैंक में घुसे, सभी कर्मचारी को बंधक बना लिया. इसके अलावा बैंक के मैनेजर को बदमाशो ने चाकू से हमला किया है. घटना के बाद बदमाश पैसे लेकर फरार हो गए है. बैंक कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी. इसके बाद मौके पर पुलिस के आला अफसर पहुंच हुए है. बैंक के अंदर को स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है.

बदमाशों ने जांघ में मारा चाकू मारा
रायगढ़ एसपी सदानंद कुमार ने मीडिया को बताया कि लगभग 10 बजे के आस पास बैंक वालों ने डायल 112 पर सूचना दी है. कुछ अज्ञात बदमाशों के द्वारा डकैती की गई है. इसपर तत्काल रायगढ़ पुलिस की पूरी टीम बैंक पहुंची. बैंक मैनेजर के जांघ में चाकू मारा गया है और बाकी स्टाफ को बंधक बनाकर उनके द्वारा लूट पाठ की गई है. इसके बाद बदमाश फरार हो गए है. तलाशी के लिए हमने अगल अगल टीम गठित की गई है.

नाकाबंदी की जा रही है
बैंक वालों ने लूटी गए रकम की पुष्टि नहीं की है. बैंक कर्मियों ने बताया है कि 6 से 7 लोग आए थे. कुछ लोगों के पास हथियार थे. बदमाशों ने बैंक के सीसीटीवी को टेंपरिंग किया है. उसका बैकअप लिया जा रहा है. रायगढ़ सभी पड़ोसी जिलों में और पड़ोसी राज्यों में बात कर नाकेबंदी की जा रही है. बैंक मैनेजर को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति ठीक है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रहा है
गौरतलब है कि रायगढ़ जिला ओडिशा राज्य से जुड़ा हुआ है. इस लिहाज से आरोपियों को पकड़ने के लिए रायगढ़ पुलिस ओडिशा पुलिस से भी संपर्क कर जिले के बॉर्डर में नाकेबंदी कर रही है. बैंक के आस पास के सभी सीसीटीवी फुटेज से रायगढ़ पुलिस आरोपियों को ट्रैक करने में जुट गई है.

खालिस्तान पर टूटने लगे भारत-कनाडा संबंध! टॉप भारतीय डिप्लोमेट को देश से निकाला, मोदी सरकार से सख्ती तय!

0

कनाडा और भारत के रिश्तों में बड़ी खटास देखने को मिल रही है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ हो सकता है।

जस्टिन ट्रूडो के इस बयान के बाद कनाडा की गृहमंत्री मेलानी जोली ने भारतीय राजदूत को निष्कासित कर दिया है।

जोली ने कहा कि कनाडा की सरकार ने भारतीय राजदूत को निष्कासित कर दिया है। हालांकि भारतीय राजदूत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, ना ही यह बताया गया कि किस जगह के राजदूत को निष्कासित किया गया है।

कनाडा की गृहमंत्री ने कहा कि हम इसे संभावित संप्रभुता का उल्लंघन मानते हैं जोकि कतई स्वीकार नहीं है, यही वजह है कि हम इस जानकारी के साथ आए हैं कि भारतीय राजदूत को निष्कासित किया जा रहा है।

बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत पर आरोप लगाया है कि कनाडा की धरती पर कनाडा के नागरिक की हत्या के पीछे भारत सरकार का कनेक्शन हो सकता है जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

गौर करने वाली बात है कि हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को कनाडा के सरे में गुरुद्वारा के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बहरहाल भारत सरकार की ओर से अभी तक इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आय़ा है। देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में भारत क्या प्रतिक्रिया देता है और इस बारे में क्या कदम उठाता है।

Lok Sabha elections 2024: प्रियंका गांधी और मायावती के बीच हुई मुलाकात? इंडिया गठबंधन में शामिल होगी BSP?

0

Priyanka Gandhi and Mayawati meeting: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को हराने के लिए विपक्ष ने ‘इंडिया गठबंधन’ बनाया है। इस अलायंस में 26 दल शामिल हैं लेकिन अभी बसपा इसका हिस्सा नहीं है।

हालांकि कुछ दिन पहले ही बसपा सुप्रीमो ने प्रेस वार्ता करके कहा था कि ‘वो किसी की गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं।’

लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस और बसपा के बीच लगातार संवाद बना हुआ है और यही नहीं खबर ये भी है कि पिछले महीने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती के बीच मुलाकात भी हो चुकी है, जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि ‘इंडिया गठबंधन में आ सकती है बसपा।’

क्या कहा था बसपा ने?

दरअसल 30 अगस्त को मायावती ने कहा कि ‘उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। बसपा ना तो I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल होगी और ना ही NDA गठबंधन में शामिल होगी। अगर इनसे मिल जाएं तो ‘सेक्‍युलर’ नहीं मिलें तो ‘भाजपाई’, ये सही नहीं हैं इसलिए बसपा किसी के साथ बल्कि अकेले लड़ेगी चुनाव।’

इंडिया गठबंधन में शामिल करना चाहती है कांग्रेस?

बसपा के बयान के बाद सारी अटकलों पर ब्रेक लग गया था लेकिन प्रियंका गांधी और मायावती की मुलाकात के बाद फिर से बसपा को लेकर बातें होने लग गई है।

भगवा पार्टी की ‘बी’ टीम होने का आरोप

आपको बता दें कि बीएसपी के ऊपर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी की ‘बी’ टीम होने का आरोप लगा था लेकिन पिछले हफ्ते जब बसपा दो पन्नों के नोट पर विपक्ष की पार्टी पर हमला बोला तो उसके निशाने पर सपा और भाजपा ही थे लेकिन उसने कांग्रेस का नाम नहीं लिया थाा इसलिए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बसपा यूपी में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि कांग्रेस और बसपा दोनों की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।

इंडिया गठबंधन में ये दल हैं शामिल

  • कांग्रेस (Congress)
  • द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)
  • टीएमसी (TMC)
  • जनता दल (यूनाइटेड)
  • समाजवादी पार्टी (SP)
  • जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस
  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी)
  • इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल)
  • कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
  • आम आदमी पार्टी (AAP)
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा
  • रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी
  • विदुथलाई चिरुथिगल काची
  • केरल कांग्रेस (एम)
  • राष्ट्रीय जनता दल
  • राष्ट्रीय लोक दल (RLD)
  • अपना दल (कामेरावादी)
  • पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन
  • ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
  • मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
  • कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची
  • मनिथानेया मक्कल काची
  • केरल कांग्रेस (जोसेफ)