Home Blog Page 1194

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर इन दिनों देशभर में चर्चा जारी

0

नई दिल्ली, Uniform Civil Code। समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर इन दिनों देशभर में चर्चा जारी है और संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार जल्द ही इस कानून बनाने की दिशा में कदम बढ़ा सकती है, वहीं कई विपक्षी दल समान नागरिक संहिता का जमकर विरोध कर रहे हैं।

Uniform Civil Code की समीक्षा कर रहे विधि आयोग ने भी इस कानून के बारे में सुझाव देने की डेडलाइन को अब आगे बढ़ा दिया है। आयोग ने आम जनता के लिए सुझाव देने की डेडलाइन अब 14 जुलाई 2023 से बढ़ाकर 28 जुलाई 2023 कर दी है।

आपको बता दें कि विधि आयोग ने दूसरी बार Uniform Civil Code पर सुझाव मांगे है। इससे पहले 21वें विधि आयोग ने धार्मिक संगठनों और आम जनता से 2018 तक के कार्यकाल के दौरान सुझाव आमंत्रित किए थे। इसके बाद 22वें विधि आयोग ने कहा कि काफी ज्यादा समय बीत जाने के कारण समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर दोबारा से विचार-विमर्श करने की जरूरत है।

जानें क्या है UCC, क्या खत्म होंगे पर्सनल लॉ

Uniform Civil Code (UCC) देश के सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून की वकालत करता है, जो किसी धर्म पर आधारित कानून नहीं होगा। Uniform Civil Code के आने के बाद पर्सनल लॉ के साथ-साथ गोद लेने और उत्तराधिकार से संबंधित कानूनों में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।

अभी किन समुदायों के है पर्सनल लॉ?

पर्सनल लॉ को पारिवारिक कानून के रूप में भी जाना जाता है। इसके अंतर्गत कानूनी प्रावधानों का एक समूह है, जो विवाह, तलाक, विरासत, गोद लेने, संरक्षकता और अन्य पारिवारिक मुद्दों से संबंधित मामलों को नियंत्रित करता है। पर्सनल लॉ कानून, किसी व्यक्ति की धार्मिक मान्यताओं पर अलग-अलग होते हैं और धार्मिक ग्रंथों, रीति-रिवाजों और परंपराओं से प्राप्त होते हैं।

हिंदू पर्सनल लॉ और मुस्लिम पर्सनल लॉ

देश में पर्सनल लॉ को विभिन्न धार्मिक समुदायों पर लागू होने वाले अलग-अलग कानूनों के आधार पर विभक्त किया गया है। हिंदू पर्सनल लॉ को हिंदू मैरिज एक्ट, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, हिंदू अल्पसंख्यक और संरक्षकता अधिनियम और अन्य द्वारा संचालित किया जाता है, वहीं दूसरी ओर मुस्लिम पर्सनल लॉ कुरान और हदीस से लिए गए हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) एप्लीकेशन एक्ट के जरिए संचालित होते हैं। इसके अलावा ईसाइयों, पारसियों और अन्य धार्मिक समुदायों के लिए भी अलग-अलग कानून मौजूद हैं।

शादी के लिए अलग-अलग धर्म में ये कानून

हिंदू मैरिज एक्ट, 1955

हिंदू मैरिज एक्ट 1955 हिंदू धर्म के युवक-युवतियों के अधिकारों की रक्षा के लिए लाया गया था। हिंदू मैरिज एक्ट 1955 ऐसे लोगों पर लागू होता है, जो खुद को वीरशैव, लिंगायत और ब्रह्म, प्रार्थना या आर्य समाज का अनुयायी बताते हैं। इसके अलावा बौद्धों, सिखों और जैन धर्म से जुड़े लोगों पर भी हिंदू मैरिज एक्ट 1955 लागू होता है। हिंदू मैरिज एक्ट दरअसल हिंदू कोड बिल के हिस्से के रूप में पारित महत्वपूर्ण कानूनों में से एक है। हिंदू कोड बिल में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956, हिंदू अल्पसंख्यक और संरक्षकता अधिनियम 1956 और हिंदू दत्तक ग्रहण और भरण-पोषण अधिनियम 1956 जैसे कई एक्ट हैं। ये सभी एक्ट सामूहिक रूप से हिंदू समुदाय के भीतर उत्तराधिकार, संरक्षकता और गोद लेने से संबंधित मामलों की कानूनी स्थिति को स्पष्ट करते हैं।

भारतीय ईसाई विवाह अधिनियम, 1872

1872 के भारतीय ईसाई विवाह अधिनियम के तहत भारत में ईसाइयों के बीच विवाह के नियम तय करता है। ईसाई विवाह अधिनियम के अंतर्गत तलाक के लिए विशिष्ट आधार परिभाषित किए गए हैं। भारतीय ईसाई विवाह अधिनियम, 1872 के अंतर्गत एक पति अपनी पत्नी द्वारा किए गए व्यभिचार के आधार पर तलाक मांग सकता है। आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी दूसरे धर्म में परिवर्तन के साथ-साथ अनाचार पूर्ण गलत विचार, दूसरा विवाह, दुष्कर्म और पाशविकता के मामलों में भी तलाक की मांग कर सकती है।

पारसी विवाह और तलाक अधिनियम, 1936

पारसी समुदाय के जुड़े विवाह व तलाक के मामलों में पारसी विवाह और तलाक अधिनियम, 1936 काम करता है। इस अधिनियम में बहुविवाह पर रोक लगाते हुए केवल एक पत्नी विवाह की अनुमति दी गई है। साल 2001 में इस अधिनियम के प्रावधानों को हिंदू विवाह अधिनियम के साथ जोड़ने के लिए कानून में संशोधन किया गया था। तलाक से संबंधित एक उल्लेखनीय संशोधन में कहा गया है कि लंबित गुजारा भत्ता (अस्थायी भरण-पोषण) या नाबालिग बच्चों के भरण-पोषण और शिक्षा के लिए आवेदन को मामले के आधार पर पत्नी या पति को नोटिस देने की तारीख से 60 दिनों के भीतर हल किया जाना चाहिए।

भारत में मुस्लिम विवाह अधिनियम

देश में मुस्लिम विवाह अधिनियम, हिन्दू मैरिज एक्ट से बिल्कुल अलग है, क्योंकि यह इस्लामी धार्मिक ग्रंथों और परंपराओं के आधार पर संचालित होता है। संसद ने समय-समय पर मुस्लिम विवाह अधिनियम के अंतर्गत विवाह सहमति, उम्र, तलाक, विरासत और अन्य पहलुओं से संबंधित मामलों से निपटने के लिए कई संशोधन और अधिनियम पारित किए हैं। इसमें हाल ही में सबसे ज्यादा चर्चित तीन तलाक कानून था, जिसे मोदी सरकार ने हटाकर सामान्य तलाक का कानून लागू किया।

पर्सनल लॉ में ये कानून भी शामिल

  • 1869 का भारतीय तलाक अधिनियम
  • 1929 का बाल विवाह निरोधक अधिनियम
  • 1969 का विदेशी विवाह अधिनियम
  • 1880 का काजी अधिनियम
  • 1925 का भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम
  • 1909 का आनंद विवाह अधिनियम।

विरासत को लेकर भी अलग-अलग कानून

हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम

हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम साल 1956 में लाया गया था। इसमें किसी व्यक्ति को बिना वसीयत की छोड़ी गई संपत्ति को नियंत्रित करने के लिए अधिनियमित किया गया है। हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 5-29 बिना वसीयत की संपत्ति के उत्तराधिकार से संबंधित है। इसमें संपत्ति का वितरण तब शामिल होता है, जब कोई व्यक्ति वैध वसीयत छोड़े बिना मर जाता है। गौरतलब है कि पहले हिंदू कानून के तहत महिलाओं को पुरुषों के बराबर हक नहीं दिया गया था और उन्हें संपत्ति और विरासत में समान अधिकार नहीं मिलता था, लेकिन साल 2005 में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम में संशोधन के जरिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए। इस संशोधन के बाद संपत्ति और विरासत के मामलों में महिलाओं को अब समान अधिकार दिए जाने लगे हैं।

मुसलमानों में विरासत का शरिया कानून

मुस्लिम कानून के तहत विरासत को लेकर फैसला शरिया कानून के आधार पर किया जाता है। शरिया कानून मुसलमानों के लिए कानूनी ढांचे को नियंत्रित करता है। कानून के तहत यदि कोई मुस्लिम व्यक्ति बिना वसीयत छोड़े मर जाता है तो ऐसी परिस्थिति में मृत व्यक्ति की संपत्ति, खर्चों और देनदारियों में कटौती के बाद कानूनी उत्तराधिकारियों के बीच वितरित की जाती है। इस संपत्ति वितरण को विरासत योग्य संपत्ति के रूप में जाना जाता है।

Weather Alert: अभी बारिश से नहीं मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें आपके राज्य के मौसम का हाल

0

IMD Weather Prediction and Report 24 July: महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है.

इस भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी (Rainfall Alert) दी है और कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट (Red Alert for Rainfall) जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 27 जुलाई तक पश्चिमी हिस्से से लेकर मध्य भारत और पूर्वी हिस्से तक तेज बारिश की संभावना जताई है.

दिल्ली में आज बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (24 जुलाई) भी बारिश के आसार हैं. इससे पहले कल शाम को भी दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश हुई थी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच बारिश ने चिंता बढ़ा दी है. रविवार शाम को यमुना का जलस्तर 206.40 मीटर पर पहुंच गया था. इस बीच हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद यमुना में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है और दिल्ली के कई हिस्सों में चेतावनी जारी की गई है.

नोएडा में मंडराने लगा है बाढ़ का खतरा

दिल्ली के साथ ही नोएडा में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद किनारे से पांच गांवों के 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने हिंडन नदी में बढ़ रहे जलस्तर के मद्देनजर निचले इलाकों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है. अधिकारियों ने बताया कि 200 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है, जहां पर प्रशासन की ओर से खाने पीने और स्वास्थ्य देखभाल की व्यवस्था की गई है. काली नदी से लगातार हिंडन में पानी छोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से नदी का जलस्तर बढ़ा है. अधिकारियों के अनुसार, गाजियाबाद बैराज पर हिंडन नदी के खतरे का निशान 205.80 मीटर है और इस समय नदी का जल स्तर 200.65 मीटर है.

गुजरात में आज भी बारिश के आसार

गुजरात में लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं और जूनागढ़ में तीन हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. जूनागढ़ में बाढ़ और बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज (24 जुलाई) भी भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने गुजरात के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए कहा कि राज्य में 24 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 24 घंटों में देवभूमि द्वारका, राजकोट, भावनगर और वलसाड जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का भी अनुमान जताया है. जूनागढ़ शहर बीते 24 घंटे की अवधि में 241 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इससे कई हिस्सों में जलभराव हो गया और कई कारें क्षतिग्रस्त पाई गईं.

मध्य प्रदेश में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में आज (24 जुलाई) भी भारी बारिश (Madhya Pradesh Weather) का दौर जारी रहेगा. कई जिलों के लिए मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेज अलर्ट (Orange Alert for Rainfall) जारी किया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए ऑरेज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में 24 से 27 जुलाई तक भारी से अति भारी बारिश हो सकती है.

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट

इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की आशंका जताई है और कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज महाराष्ट्र के पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इससे पहले रविवार को भी मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश हुई थी, जिसके बाद कई जगहों पर पानी भर गया है.

इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश

इसके अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज (24 जुलाई) उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गुरुवार तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही विदर्भ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और कर्नाटक में भी बारिश हो सकती है.

छत्तीसगढ़ के इस जिले में बिका 50 रुपये किलो में टमाटर, खरीदने के लिए उमड़ पड़ी भीड़

0

पूरे देश में इन दिनों टमाटर के दाम ने दोहरा शतक पार कर लिया है. लोग टमाटर का स्वाद नही ले पा रहे हैं. टमाटर की बढ़ती कीमत की वजह से लोग इसे कम खरीद रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में टमाटर 50 रुपये किलो में दिया जा रहा है.

यहां के राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले के समाजसेवी संगठन लायंस क्लब (Lions Club) के सदस्यों ने लोगों को थोड़ी-बहुत राहत देने के मकसद से उन्हें 50 रुपये किलो की दर से 1000 किलो टमाटर बेचे गए.

दरअसल, राजनांदगांव जिले के लायंस क्लब ने टमाटर के बढ़ी कीमतों के बीच 50 रुपये किलो की दर से टमाटर बेचकर लोगों को राहत देने की कोशिश की. 50 रुपये किलो में टमाटर मिलने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोग टमाटर खरीदने के लिए कतार में खड़े हो गए. सोमवार सुबह से ही यहां सैकड़ों लोगों की लाइन लग गई और मिनटों में 1000 किलो टमाटर बिक गए. इस बीच टमाटर खरीदने आए लोगो में अफरा-तफरी भी मच गई. इसके चलते थोड़ी देर के लिए बिक्री रोकनी पड़ी.

किचन में टमाटर लगभग पूरी तरह गायब
उसके बाद फिर भीड़ को व्यवस्थित करके लोगों को दोबारा टमाटर बेचना शुरू किया गया. बता दें इन दिनों मार्केट में टमाटर 100 से लेकर 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, लेकिन इस समाजसेवी संगठन के लोगों ने आम लोगों को थोड़ी-बहुत राहत देने के लिए मार्केट रेट के हिसाब से 1000 किलो टमाटर खरीदकर लोगों को 50 रुपये किलो के हिसाब से बेचना तय किया. राजनांदगांव के लायंस क्लब के अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल ने बताया कि हमने देखा कि अधिकतर घरों के किचन में टमाटर लगभग पूरी तरह गायब हो गया है.

दिलीप खंडेलवाल ने बताया कि इसलिए लायंस क्लब के लोगों ने एक बैठक की और उसमें यह निर्णय लिया गया कि क्यों ना लोगों को हम 50 रुपये किलो में टमाटर बेचें. इसके लिए सभी लोगों ने हामी भर दी. इसके बाद हम लोगों ने बाजार से 1000 किलो टमाटर 100 रुपये किलो के हिसाब से खरीदा और लोगों को थोड़ी बहुत-राहत देने के लिए 50 रुपए किलो में टमाटर बेचना तय किया. उन्होंने बताया कि हम कि लोगों की हम 100 फिसदी कमी को तो दूर नही कर सकते है, लेकिन समाजसेवी संगठन होने के नाते थोड़ी-बहुत लोगों को राहत तो दे ही सकते हैं.

सावन का तीसरा सोमवार आज, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मंदिरों में गूंजा ओम नमः शिवाय

0

रायपुर:Third Monday of Sawan : भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना चल रहा है। शिव भक्त बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं। आज सावन का तीसरा सोमवार है।

सावन के तीसरे सोमवार को शव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ गई है। लोग सुबह से ही बेल पत्र, दूध, दही लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं।

आज सूर्य की तरह चमकेगा इन चार राशि वालों का भाग्य, महादेव की कृपा से होगी अपार धन की वर्षा

छत्तीसगढ़ के मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़

Third Monday of Sawan : छत्तीसगढ़ के सभी शिव मंदिरों में आज सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। राजधानी रायपुर के सरोना स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। बड़ी संख्या में भक्त बेल पत्र, दूध, दही लेकर बाबा भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए शिव मंदिर पहुंच रहे हैं। वहीं धमतरी जिले के कर्णेश्वर मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। बता दें कि कर्णेश्वर मंदिर महानदी के उदगम स्थल के तट पर स्थित है।

मध्य प्रदेश के मंदिरों गूंजे ओम नमः शिवाय के जयकारे

Third Monday of Sawan : वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के मंदिरों में भी ओम नमः शिवाय के जयकारे गूंज रहे हैं। प्रदेश के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। बता दें कि आज सावन के तीसरे सोमवार को शिव योग और रवि योग है। पुराणों में इस योग को अमृत काल माना जा रहा है। इस साल अधिकमास के कारण सावन 2 महीने का है।

अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ से 31 लोगों की मौत

0

काबुल, 24 जुलाई . अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में आई विनाशकारी बाढ़ में कम से कम 31 लोग मारे गए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन में तालिबान के आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी ने रविवार को कहा कि 74 लोग घायल हुए हैं और कम से कम 41 लोग लापता हैं.

अफगानिस्तान के सात प्रांतों में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से 606 आवासीय घरों के साथ-साथ सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि आंशिक या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

सीएनएन रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने कहा, “रक्षा मंत्रालय, लोक कल्याण मंत्रालय, रेड क्रिसेंट, प्रांतों के अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की टीमों के साथ मंत्रालय की टीमें बाढ़ प्रभावित जगहों पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया.”

तालिबान के आपदा प्रबंधन राज्य मंत्रालय ने भी रविवार को एक बयान में कहा कि 2023 की शुरुआत के बाद से, विभिन्न प्रांतों में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लगभग 100,000 परिवारों को भोजन और नकद सहायता मिली है.

इसमें कहा गया है कि पिछले चार महीनों में प्राकृतिक आपदाओं में कम से कम 214 लोग मारे गए हैं, जिनमें बाढ़ से हुई मौतें भी शामिल हैं.

AAP सांसद संजय सिंह पर बड़ी कार्रवाई, सभापति धनखड़ ने पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

0

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर बड़ी कार्रवाई की गई है। उन्हें पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने उनपर यह कार्रवाई की है।

दरअसल कार्यवाही के दौरान जब सांसद सवाल पूछ रहे थे, उसी वकत् संजय सिंह चेयरमैन की कुर्सी के सामने पहुंच गए। वह चिल्कार कुछ कह रहे थे और चेयर की तरफ हाथ दिखा रहे थे।

सभापति धनखड़ संजय सिंह से बार-बार अपनी सीट पर जाकर बैठने को कहा लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार संजय सिंह के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव ला रही है और उनपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सभापति से मंजूरी के बाद संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

विपक्ष पर नाराज हो गए सभापति धनखड़
राज्यसभा में विपक्ष लगातार मांग कर रहा था कि प्रधानमंत्री खुद सदन में आकर मणिपुर की घटना पर जवाब दें। सांसदों के संबोधन के वक्त जब विपक्षी सांसद उठकर विरोध जताने लगे तो सभापति नाराज हो गए। उन्होंने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को फटकार लगाते हुए कहा कि आप कुर्सी को चुनौती दे रहे हैं। राज्यसभा में सांसदों ने जमकर हंगामा किया और तख्तियां दिखाईं।

बता दें कि मानसून सत्र के पहले दिन से ही विपक्ष मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से जवाब देने की मांग कर रहा है। मणिपुर के मुद्दे पर हंगामे के चलते ही सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा. संजय सिंह के निलंबन के बाद कार्यवाही एक बार फिर 2 बजे तक स्थगित करदी गई। वहीं विपक्षी सांसद मामले पर बात करने के लिए सभापति से मिले।

Indian Railways : महाराष्ट्र जाने का प्लान बनाने से पहले रहें अलर्ट, 25 जुलाई तक 17 ट्रेन कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ से अगर महाराष्ट्र तक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है. इस रूट पर रेलवे ने कई गाड़ियों को रद्द कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना सेक्शन में तीसरी लाइन को कनेक्ट करने और नॉनइंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा.

इस वजह से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से होकर महाराष्ट्र तक जाने वाली 17 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.

बता दें कि नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना सेक्शन के बीच तीसरी लाइन का काम किया जा रहा है. कामटी रेलवे स्टेशन से तीसरी लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है. इस सेक्शन में 22 से लेकर 25 जुलाई तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा. इस वजह से इस रूट पर कई गाड़ियों को कैंसिल कर दिया गया है.

जानें कौन सी ट्रेन कब तक रहेगी रद्द

  • 22 से 25 जुलाई तक इतवारी से छूटने वाली 08756 इतवारी-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 22 से 25 जुलाई तक रामटेक से छूटने वाली 08751 रामटेक-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 22 से 25 जुलाई तक इतवारी से छूटने वाली 08754 इतवारी-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 22 से 25 जुलाई तक रामटेक से छूटने वाली 08755 रामटेक-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 22 से 24 जुलाई तक कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 22 से 24 जुलाई तक इतवारी से छूटने वाली 18240 इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 22 से 24 जुलाई तक बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 23 से 25 जुलाई तक इतवारी से छूटने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 22 से 25 जुलाई को रायपुर से छूटने वाली 08767 रायपुर-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 22 से 25 जुलाई को इतवारी से छूटने वाली 08768 इतवारी-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 22 से 25 जुलाई को डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 22 से 25 जुलाई को गोंदिया से छूटने वाली 08713 गोंदिया-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 22 से 25 जुलाई को बालाघाट से छूटने वाली 08715 बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 22 से 25 जुलाई को इतवारी से छूटने वाली 08714 इतवारी-बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 22 से 25 जुलाई तक इतवारी से छूटने वाली 08716 इतवारी-गोंदिया-बालाघाट पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 22 से 25 जुलाई को गोंदिया से छूटने वाली 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 22 से 24 जुलाई तक बिलासपुर से छूटने वाली 08212 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी

आपकी एक छोटी सी गलती बन सकती है मोबाइल में विस्फोट का कारण, बम की तरह फटेगा फोन

0

आजकल लगभग हर व्यक्ति के पास मोबाइल या स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन से हमारे बहुत से काम आसान हो जाते हैं। लेकिन कई बार लापरवाही की वजह से ये स्मार्टफोन आपके लिए घातक और जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।

कई बार मोबाइल में विस्फोट की घटनाएं सामने आई हैं। ज्यादातर मामलों में ऐसा फोन की बैटरी फटने की वजह से होता है। आपकी एक छोटी सी गलती आपके मोबाइल में विस्फोट का कारण बन सकती है। हम आपको मोबाइल फोन की बैटरी के फटने के कारण और उसके बचाव के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्यों फट जाती है मोबाइल की बैटरी?
मोबाइल चार्ज करते वक्त मोबाइल के आसपास रेडिएशन हाई रहता है। इस वजह से बैटरी गरम हो जाती है। ऐसे में मोबाइल चार्ज करते वक्त कई बार इसमें विस्फोट की संभावना रहती है। वहीं कई बार यूजर्स की गलतियों की वजह से भी बैटरी ओवरहीट होकर फट जाती है। इसके अलावा बैटरी के सेल डेड होते रहते हैं जिससे फोन के अंदर के केमिकल में बदलाव होते रहते हैं. जिससे बैटरी फट जाती है।

फोन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
अगर आपके फोन की स्क्रीन का ब्लर होना या स्क्रीन में पूरी तरह डार्कनेस आ जाना। अगर आपका फोन बार-बार हैंग हो रहा है और प्रोसेसिंग स्लो हो रही है तब भी आपके फोन में ब्लास्ट हो सकता है। अगर बात करते समय फोन सामान्य रूप से ज्यादा गर्म हो जाता है तो भी आपके फोन में ब्लास्ट होने की संभावना है।

ऐसे चेक करें बैटरी खराब है या नहीं
अगर आपके पास फोन की बैटरी रिमूव करने का विकल्प है तो बैटरी को एक टेबल पर रखें। इसके बाद इसे घुमाकर देखें, यदि बैटरी फूली हुई है तो तेज घूमेगी। अगर बैटरी तेज घूमती है तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें। जिन स्मार्टफोन में इनबिल्ट बैटरी होती है, उन्हें हीट से ही पहचाना जा सकता है। अगर फोन गरम हो रहा है तो चेक करवाएं। 20 फीसद बैटरी रहते हुए ही फोन को चार्ज पर लगा दें। साथ ही बैटरी पूरी खत्म न होने दें। पूरी बैटरी खत्म होने के बाद चार्ज पर लगाने में ज्यादा पावर सप्लाई की जरूरत होती है. इसकी वजह से भी बैटरी ब्लास्ट हो सकता है।

भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां
कभी भी डुप्लीकेट चार्जर, बैटरी का इस्तेमाल न करें। जिस ब्रांड का स्मार्टफोन या मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसी ब्रांड का चार्जर इस्तेमाल करें। कभी भी चार्जर के पिन को भींगने न दें. पिन के सूख जानें के बाद ही इसे चार्ज पर लगाएं। फोन की बैटरी खराब होने पर उसे तुरंत बदल दें। हमेशा ऑरिजिनल बैटरी का ही इस्तेमाल करें। इसके साथ ही फोन को कभी भी 100 फीसद चार्ज न करें। इसलिए फोन को 80 से 90 फीसद ही चार्ज करें। इससे ज्यादा चार्ज करने पर फोन ओवरचार्ज हो सकता है और ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है।

Heavy Rain In Chhattisgarh । बारिश का कहर, गरियाबंद में 500 पर्यटक बाढ़ में फंसे, दुर्ग में तेज बहाव में बहा युवक। प्रदेश के शहरों का तापमान। ‘

0

Heavy Rain In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट।

Chhattisgarh Rain Alert सोमवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश भी हो सकती है.

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 1 महीने पहले हुई है. शुरुआती दिनों में दो-तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के सभी जगह पर अच्छी बारिश हुई थी. जो खेती किसानी के लिए भी फायदेमंद रही. उसके बाद बारिश की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती चली गई. बीच-बीच में हल्की और रिमझिम बारिश हो रही है. रविवार को राजधानी में कुछ घंटे तक अच्छी बारिश हुई. सोमवार की सुबह भी हल्के बादल छाए रहने के साथ ही हल्की धूप भी निकली हुई है. लेकिन गर्मी और उमस बराबर बनी है. सोमवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है. इसके साथ ही चेतावनी के रूप में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है.

छत्तीसगढ़ का मौसम: मानसून द्रोणिका दीघा, रतलाम, बैतूल, ब्रम्हपुरी, कांकेर, कलिंगापटनम और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर से होते हुए पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात दक्षिण ओड़िशा और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक विंडशियर जोन 20 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. 24 जुलाई के आसपास दक्षिण मध्य और उससे लगे उत्तरी पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.इससे हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है. एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है.

मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी

: बारिश का कहर, गरियाबंद में 500 पर्यटक बाढ़ में फंसे, दुर्ग में तेज बहाव में बहा युवक

प्रदेश के शहरों का तापमान: रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान रायगढ़ में 34.8 डिग्री दर्ज किया गया. रायपुर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री. माना एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री. अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 23 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 30 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया.

रायपुर 24 जुलाई । भारत सरकार के निर्देश पर ”वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’

0

रायपुर : राशनकार्ड के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी 31 जुलाई तक।

रायपुर, 24 जुलाई । भारत सरकार के निर्देश पर ”वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना” के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी की कार्रवाई 31 जुलाई 2023 तक किया जाएगा।

‘वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’ के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए राशनकार्ड के सभी सदस्यों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत होना आवश्यक है। राशनकार्ड में हितग्राहियों के आधार की जानकारी गलत दर्ज होने तथा आधार की जानकारी प्रमाणीकृत नहीं होने के कारण खाद्यान्न वितरण में समस्या बनी रहती है। विभागीय डेटाबेस में जिन हितग्राहियों का आधार दर्ज है। उनके आधार की जानकारी का प्रमाणीकरण ई-केवाईसी की कार्रवाई की जा रही है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संचालित शासकीय उचित मूल्य के दुकानों को प्रदान किये गये ई-पॉस उपकरण में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। ई-केवाईसी की कार्रवाई पूर्णतः निःशुल्क है। ई-केवाईसी की कार्रवाई के लिए राशनकार्डधारी मुखिया एवं राशनकार्ड में दर्ज सभी सदस्य अपने-अपने आधार नंबर के साथ शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुँचेंगे। जिसके बाद ही विक्रेता द्वारा ई-पॉस उपकरण में प्रत्येक सदस्य के आधार नंबर की पृथक-पृथक प्रविष्टि कर उनका फ्रिंगर प्रिंट स्कैन करवाकर ई-केवाईसी की कार्रवाई पूर्ण किया जाएगा।