Home Blog Page 364

‘जनता के नेता थे अजित पवार’, डिप्टी सीएम के निधन पर मोदी-शाह समेत…

0

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। यह हादसा महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार, सुबह 8.45 पर हुआ।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्लेन क्रैश में अजित पवार सहित 4 लोगों की मौत हो गई है।

हादसे के समय विमान में अजित पवार सहित 5-6 लोग मौजूद थे।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने निधन पर सियासी जगत में शोक की लहर है। राजनेता इस विमान हादसे पर दुख प्रकट कर रहे हैं।

अजित पवार जनता के नेता थे- पीएम मोदी

अजित पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,”अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर लोगों से मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्ति के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था।”

प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब और पिछड़े लोगों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

अजित पवार का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति- अमित शाह

अजित पवार के निधन पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “आज एक दुखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NDA के हमारे वरिष्ठ साथी अजित पवार को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। अजित पवार ने बीते साढ़े तीन दशकों में जिस प्रकार महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

वे जब भी मिलते थे, महाराष्ट्र की जनता के कल्याण संबंधी अनेक विषयों पर लंबी चर्चा करते थे। उनका निधन NDA परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।”

अजित पवार के असमय निधन से गहरा दुख- राजनाथ सिंह

अजित पवार के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के असमय निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा और दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में, वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए समर्पित रहे। वे लोगों के प्रति अपनी करुणा और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।”

महाराष्ट्र की राजनीति का समीकरण बदल जाएगा- सीआर पाटिल

अजित पवार ने निधन पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा, “अजित पवार जी ने महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी एक खास जगह बनाई थी। यह उनके परिवार और राज्य के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उनके निधन से महाराष्ट्र की राजनीति का समीकरण बदल जाएगा।”

यह बहुत दुखद है- टी शिवा

डीएमके सांसद टी शिवा ने अजित पवार के निधन पर कहा, “यह बहुत दुखद है। दुख व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह बहुत डायनामिक नेता थे।”

बहुत चौंकाने वाली और दुखद खबर- कुमार स्वामी

अजित पवार के चार्टर प्लेन क्रैश में मौत पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने कहा, “यह बहुत चौंकाने वाली और दुखद खबर है। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

यह दिल दहला देने वाली घटना- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “यह सच में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। रिपोर्ट्स आ रही हैं कि अजित पवार भी प्लेन में सवार थे। अगर यह सच है तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण दिन है, यह दिल दहला देने वाली घटना है। भगवान प्रभावित परिवारों को शक्ति दे। वह सिर्फ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम नहीं, बल्कि देश के एक जाने माने नेता भी थे। यह एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।”

‘बारामती प्लेन हादसे की जांच हो’, अजित पवार के निधन पर बोलीं ममता बनर्…

0

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार सुबह विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ममता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अजीत पवार के अचानक निधन से बहुत सदमे में हूं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग आज सुबह बारामती में एक भयानक विमान दुर्घटना में मारे गए और मुझे बहुत दुख हो रहा है। दिवंगत अजित पवार के परिवार, उनके चाचा शरद पवार और उनके सभी दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

हादसे की जांच की मांग

सीएम ममता ने इसके साथ ही इस विमान हादसे की ठीक से जांच की मांग की। मालूम हो कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का चार्टर विमान सुबह महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में अजीत पवार व दो पायलटों समेत उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गईं।

DGCA ने क्या कहा?

DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) अधिकारियों की एक टीम दुर्घटनास्थल की ओर जा रही है। DGCA ने बताया कि दुर्घटना के समय Learjet 45 विमान में पांच यात्री, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ दो और कर्मी (एक PSO और एक अटेंडेंट) और दो क्रू सदस्य (पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर) सवार थे। DGCA अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान दुर्घटना में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा।

तेज हवा और बारिश दिल्ली-एनसीआर के लिए वरदान, कई इलाकों में AQI सुधरा…

0

एनसीआर में बीते 24 घंटे के दौरान चली तेज हवाओं और रुक-रुक कर हुई बारिश का सीधा असर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिला है। लंबे समय बाद दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिली है और हवा सांस लेने लायक हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) और आईएमडी (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई अब भी खराब श्रेणी में है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में यह बेहद खराब से नीचे आ गया है।

दिल्ली के अशोक विहार में एक्यूआई 318, बवाना में 329, चांदनी चौक में 332, रोहिणी में 326, वजीरपुर में 335, सोनिया विहार में 338 और विवेक विहार में 306 दर्ज किया गया। वहीं आर.के. पुरम में एक्यूआई 301 और सिरीफोर्ट में 301 रहा। हालांकि कुछ इलाकों में अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति भी दर्ज की गई। शादिपुर में एक्यूआई 165 और सीआरआरआई मथुरा रोड पर 186 दर्ज किया गया। नोएडा की बात करें तो सेक्टर-62 में एक्यूआई 186, सेक्टर-125 में 255, सेक्टर-1 में 262 और सेक्टर-116 में 235 दर्ज किया गया।

वहीं, गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक्यूआई 320 रहा, जबकि संजय नगर में 139 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो राहत भरी खबर मानी जा रही है। इंदिरापुरम में एक्यूआई 276 और वसुंधरा में 258 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि 29 जनवरी को यह 8 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है। 30 और 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक एनसीआर में अगले दो दिनों तक मध्यम से हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 28 जनवरी को शैलो फॉग, जबकि 29, 30 और 31 जनवरी को मॉडरेट फॉग का पूर्वानुमान जारी किया गया है। फिलहाल किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। तेज हवा और बारिश के चलते प्रदूषण कणों के जमाव में कमी आई है, जिससे आने वाले कुछ दिनों तक वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार बने रहने की उम्मीद है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान गिरने और कोहरे के बढ़ने के साथ प्रदूषण फिर से बढ़ सकता है।

“लैंडिंग के दौरान कंट्रोल से बाहर हुआ और क्रैश हो गया विमान! अजित पवार “

0

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की बुधवार को विमान दुर्घटना में मौत हो गई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पुष्टि की कि विमान में सवार अजित पवार समेत सभी पांच यात्रियों की मौत हो गई है।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार को जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चल रहे चुनावों के बीच जनसभा में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। उनका विमान बारामती के पास लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई।

क्रैश की वजह

बताया जा रहा है कि विमान बारामती के एक एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान कंट्रोल से बाहर हो गया और क्रैश हो गया। क्रैश के बाद विमान में आग लग गई। अजित पवार और दो क्रू मेंबर समेत कुल पांच लोग प्लेन में सवार थे। जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है।

आग का गोला बना विमान

घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में आग और धुआं, विमान का मलबा और घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाती एम्बुलेंस दिखाई दी। दुर्घटनास्थल पर लोग हर संभव तरीके से मदद करने की कोशिश कर रहे थे। पुणे के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के अनुसार, तीन शवों को बारामती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

घटना स्थल पहुंचे डीजीसीए के अधिकारी

फिलहाल, डीजीसीए अधिकारियों की एक टीम विमान दुर्घटनास्थल पर पहुंची है। आपातकालीन सेवाएं और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हुआ पवार परिवार

एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का परिवार (पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार) दिल्ली में थे। बताया जा रहा है कि प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार का परिवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो चुका है।

अजित पवार विमान हादसा: आग-धुआं, खेतों में जलता प्लेन, क्रैश होते ही बन…

0

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। बारामती में बुधवार (28 जनवरी 2026) सुबह लैंडिंग के दौरान अजित पवार का निजी चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसा तब हुआ जब यह विमान बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों को देखकर यह अंदाजा लगया जा सकता है कि हादके बाद मौके पर क्या स्थिति रही होगी।

दुर्घटना कैसे हुई?

बताया जा रहा है कि विमान मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुआ था, जहां अजित पवार को जिला परिषद चुनाव प्रचार के चार कार्यक्रमों में शामिल होना था। लैंडिंग के दौरान विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और मैदान में क्रैश हो गया। इससे वह जमीन पर गिरते ही आग की चपेट में आ गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग और धुएं के बीच मलबे के टुकड़े चारों ओर बिखरे दिखे। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन, पुलिस, रेस्क्यू टीमें और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिए गए।

मौत की पुष्टि और आंकड़े

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भयावह हादसे में अजित पवार समेत कुल 6 लोगों की मौत हुई है। इनमें विमान के अन्य यात्री भी शामिल हैं। हादसे की वजह फिलहाल आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन संभवतः क्रैश लैंडिंग या तकनीकी खराबी इसका कारण रही हो सकती है।

घटनास्थल की स्थिति

दुर्घटना स्थल पर विमान के मलबे के साथ धुआं उठता हुआ देखा गया, और एक एम्बुलेंस भी वहां से गुजरते हुए कैद हुई तस्वीरों में दिखी। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और बचाव कार्यों में सहयोग कर रहे हैं।

भारत की प्राण शक्ति स्वदेशी है : डॉ रमन सिंह

0

राजनांदगांव। भारतीय विपणन संघ द्वारा स्टेट हाई स्कूल में आयोजित स्वदेशी मेले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मेले में पहुंचे और मेले का निरीक्षण किया । तत्पश्चात चर्चा में उन्होंने बताया कि देश को आजाद कराने मे वीर शहीदों ने वंदे मातरम गीत का जयघोष गाकर ऊर्जा प्राप्त की थी। उसी तरह से आज हम दैनिक जीवन मे स्वदेशी अपना कर विदेशी शक्तियों से लड़ सकते हैं ।उन्होंने कहा कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करना और पारंपरिक स्रोतो के स्वालंबी प्रयास से ही हम भारत को विकसित देश की श्रेणी में ला सकते हैं ।डॉ रमन सिंह ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर स्वदेशी मेले का यह आयोजन अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है ।आत्मनिर्भर भारत की ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं ।साथ ही इस मेले के माध्यम से भारतीय संस्कृति और विचारधारा को सशक्त मंच भी प्रदान किया जा रहा है । मेले की संपूर्णता पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
इस दौरान मेले के संयोजक विनोद डढडा, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, प्रबंधक सुब्रोत चॉकी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश बैद, किसुन यदु, मनोज निर्वाणी, उज्जवल कसेर, गोलछा जी, एवं सुधा पवार उपस्थित थी ।

वर्तमान परिवेश में स्वदेशी स्वावलंबन पर गोष्ठी का आयोजन

0

राजनांदगांव। स्वदेशी मेले के पांचवें दिन आज मंच के माध्यम से स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी मेला परिसर में वर्तमान परिवेश में स्वदेशी स्वलंबन विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई।
जिसमें जिला संयोजक श्री राजकुमार शर्मा ने उधमिता विषय पर ‌जानकारी दी.और नये उद्योग लगाने में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लाभकारी योजनाएं की जानकारी दी .प्रोफेसर श्री कृष्णकांत द्विवेद्वी ने आम जनता में स्वदेशी वस्तुओं की प्रभावशीलता पर प्रकाश डाला एवं तुलनात्मक व्याख्या की
.सामाजिक वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अशोक लोहिया ने आदिकाल से स्वदेशी प्रचार प्रसार पर अपने वक्तव्य में जानकारी दी और लोहिया जी ने बताया कि स्वदेशी से स्वावलंबन तक’ का अर्थ है देश में बनी वस्तुओं और संसाधनों का उपयोग करके, अपने देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, जिससे राष्ट्र में समृद्धि,आत्मसम्मान और सशक्तिकरण आए, जैसा कि महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आत्मनिर्भर भारत अभियान तक देखा गया है, जहाँ स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को बढ़ावा मिलता है और भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत बनता है। विकसित राष्ट्र की कल्पना भी स्वदेशी अभियान से साकार होगी । भारत आज तेजी से प्रगति करते हुए चौथी अर्थ व्यवस्था के साथ तीसरी अर्थ व्यवस्था की ओर अग्रसर है ।
स्वदेशी और स्वावलंबन के बीच संबंध को विस्तार से बताते हुए श्री लोहिया ने कहा कि स्वदेशी अपने देश (भारत) में निर्मित उत्पादों, सेवाओं और संसाधनों को प्राथमिकता देना, विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना।

विचार गोष्ठी के माध्यम से प्रो० कृष्ण कुमार द्विवेदी ने गोष्ठी मे ऐतिहासिक और समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम 1905 के बंग-भंग आंदोलन के दौरान स्वदेशी आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता के लिए एक हथियार बना, जिसने खादी और चरखे के माध्यम से आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। वर्तमान समय में प्रधानमंत्री द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘Vocal For Local’ के आह्वान ने इस भावना को पुनर्जीवित किया है, जिससे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा है। आर्थिक विकास स्थानीय उद्योगों, रोजगार और निर्यात में वृद्धि हुई है । सामाजिक पहचान के रूप में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की रक्षा होगी , इससे राष्ट्र निर्माण , सशक्तिकरण, सुरक्षा और वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत करना शामिल है। स्वदेशी केवल आर्थिक स्वावलंबन ही नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम की जीवंत भावना है।

गोष्ठी मे वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने स्वतंत्रता के पूर्व से इस दिशा में गांधी जी द्वारा भी स्वयं चरखा से बने कपड़े को पहनकर स्वदेशी का भाव जगाने की बात बताई एवं अन्य वक्ताओं के द्वारा अपने विचार रखे जिनमें में डा साधना तिवारी, सुषमा सिंह , छाया तिवारी ने अपने विचार रखे। उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री अनिमेष रॉय ने किया इस कार्यक्रमb में बाबा जी, कांति मोर्य, अशोक जोशी,मनोज शुक्ला, सौरभ खंडेलवाल, नियामत हुड्डा, राकेश दुबे,सुनील बाजपेयी, फातिमा कांति मौर्य, सुहासनी क्षिरसागर, मंजू साहू शोभा चोपडा भी उपस्थिति रहे।

वरिष्ठजनों के लिए जीवन सहायक उपकरण मापन व चिन्हांकन शिविरों का आयोजन

0

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में जिले के समस्त विकासखण्डों में वरिष्ठजनों के लिए जीवन सहायक उपकरण मापन व चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया गया। इस शिविर का प्रमुख आयोजन नगर निगम राजनांदगांव और जनपद पंचायत राजनांदगांव के वरिष्ठ नागरिकों के लिए गांधी सभा गृह में हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि यह आंकलन शिविर वृद्धजनों के लिए एक वरदान के समान है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में समाज कल्याण विभाग के नेतृत्व में योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है।

कार्यक्रम में नशामुक्ति भारत अभियान के तहत उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति का संकल्प भी दिलवाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, और समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया।

उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने जानकारी दी कि जिले के सभी विकासखण्डों में चिन्हांकन एवं मापने शिविर आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एलिम्को की तकनीकी टीम द्वारा पात्र वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण जैसे व्हील चेयर, वाकर, श्रवण यंत्र, वाकिंग स्टिक, स्पाइनल सपोर्ट, एलएस बेल्ट, सर्वाइकल कॉलर आदि प्रदान किए जाएंगे।

इस मौके पर जनप्रतिनिधि श्री पारस वर्मा, श्री शिव वर्मा, श्री शैकी बग्गा, श्री अरविंद वैद, श्री हर्षदेव चौधरी, श्री रवि सिन्हा, श्री पप्पू चंद्राकर, श्री रोहित चंद्राकर, सरपंच श्रीमती निलिमा साहू, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल समेत अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।

यह शिविर वृद्ध नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है, जिससे उन्हें अपने जीवन को अधिक सशक्त और आरामदायक बनाने का अवसर मिल रहा है। साथ ही, नशामुक्ति का संकल्प समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक अहम पहल है।

किसान हितैषी सरकार का वादा पूरा, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को मिला 29,597 करोड़ का भुगतान

0

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी सरकार ने एक बार फिर किसानों से किया गया अपना वादा निभाया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 23.48 लाख किसानों ने धान की बिक्री की है और 29,597 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में किया जा चुका है।

कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य में धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है। साथ ही, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी का प्रावधान रखा गया है।

48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में धान का भुगतान हो रहा है, जिससे किसानों में खुशी और संतोष का माहौल है।

अगले तीन दिनों में 70,000 से अधिक टोकन जारी किए जाएंगे और आगामी 1.5 लाख किसानों से धान खरीदी की जाएगी। इस दौरान 22,000 टोकन प्रतिदिन जारी किए जाएंगे। राज्य में प्रतिदिन 3 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है, जो इस साल के खरीफ विपणन सत्र को सफल बना रही है।

किसानों के लिए यह एक बड़ी राहत है, क्योंकि वे अपनी मेहनत का सही मूल्य प्राप्त कर रहे हैं। सरकार का यह कदम किसानों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और धान खरीदी की प्रक्रिया में पारदर्शिता और त्वरित भुगतान सुनिश्चित कर रहा है।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कलेक्टर एवं एसपी ने छत्तीसगढ़ पर आधारित किताब की भेंट

0

राजनांदगांव। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज चन्द्रगिरि तीर्थक्षेत्र डोंगरगढ़ के विद्यासागरोदय समाधि स्थल में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के द्वितीय समाधि स्मृति महामहोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ का इतिहास तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा ने छत्तीसगढ़ पर्यटन किताब उन्हें भेंट की।