Home Blog Page 433

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार, कुनकुरी और मनोरा में पोषण पुनर्वास केन्द्र का किया शुभारंभ

0

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फरसाबहार के साथ-साथ कुनकुरी एवं मनोरा में स्थापित किए गए पोषण पुनर्वास केंद्रों का शुभारंभ किया। इन तीनों पुनर्वास केंद्रों को 10-10 बिस्तरों की सुविधा के साथ प्रारंभ किया गया है। इनके शुभारंभ के साथ ही जशपुर जिले में पोषण पुनर्वास केंद्रों की संख्या 6 हो गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कुपोषित बच्चों की माताओं से बच्चों के स्वास्थ्य और उनके ईलाज के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री इस मौके पर बच्चों के लिए पोषण कीट के साथ खिलौने भी प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने सीएचसी फरसाबहार में निर्माणाधीन श्री सत्य साईं मातृत्व शिशु चिकित्सालय का मुआयना किया। यह हॉस्पिटल मुख्यमंत्री श्री साय के विशेष प्रयासों से बन रहा है, इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। इसमें नवजात शिशुओं एवं बच्चों के उपचार के साथ-साथ गर्भवती माताओं के लिए भी ऑपरेशन सहित सभी आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएँ विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएँगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में जिले में मेडिकल कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज तथा शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए पेंशनर सम्मेलन में

0

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पेंशनर्स समाज की धरोहर हैं, जिन्होंने अपने सेवाकाल में शासन-प्रशासन की नींव को सुदृढ़ किया और आज राज्य के विकास में अपना योगदान दे रहे है। प्रशासनिक व्यवस्था के सुचारू संचालन में पेंशनरों का अनुभव बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी कर्तव्यनिष्ठ सेवा के कारण ही प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। मुख्यमंत्री आज पमशाला में आयोजित सरगुजा संभागीय पेंशनर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के वक्त जिन शासकीय सेवकों ने कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, वे आज भले ही सेवानिवृत हो चुके है लेकिन उनका अनुभव और मार्गदर्शन नए अधिकारियों के लिए हमेशा काम आएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व सरगुजा कमिश्नर रिटायर्ड आईएएस श्री महेश्वर साय पैंकरा द्वारा लिखित किताब करमडार एवं अन्य कथनी तथा महुवा के फूल का विमोचन किया। उन्होंने पेंशनर संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष डॉ डीपी मनहर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय पेंशनर संघ सम्मलेन में शामिल होने वाले पहले मुख्यमंत्री है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, पूर्व विधायक श्री भरत साय, पेंशनर संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ डीपी मनहर, बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।

सोमनी पुलिस ने शांति भंग करने वाले दो असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया

0

राजनांदगांव। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सोमनी पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए ग्राम सांकरा में दो असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुूार नामदेव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
ग्राम सांकरा में पुलिस में शिकायत मिलने पर आक्रोशित होकर शांति और कानून व्यवस्था भंग करने की नियत से वाद-विवाद करने वाले हरीश चंद्र देशलहरे पिता संतलाल, उम्र 43 साल और सुमेश साहू पिता जीवराखन साहू, उम्र 20 साल को गिरफ्तार किया गया।
दोनों अनावेदकों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई और शांति भंग करने तथा संज्ञेय अपराध करने के आरोप में धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर उन्हें माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार दोनों को जेल भेजा गया।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत थाना अधिकारियों को दें।

नववर्ष से पहले राजनांदगांव पुलिस ने कसी नकेल, दो असमाजिक तत्व गिरफ्तार

0

राजनांदगांव। नववर्ष के अवसर पर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने असमाजिक तत्वों और अशांति फैलाने वाले अनावेदकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा के निर्देश पर जिले में अपराधियों और असमाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसके तहत 28 दिसंबर 2025 को नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में और थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में टीम ने लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया।
इस कार्रवाई में भुपेश सिन्हा पिता स्व. सरजुराम सिन्हा, उम्र 23 वर्ष, साकिन पुराना ढाबा, थाना लालबाग और पुरूषोत्तम साहू पिता भरत साहू, उम्र 40 वर्ष, साकिन कोटरासरार, थाना लालबाग को गिरफ्तार किया गया। दोनों अनावेदकों के खिलाफ धारा 170/126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर उन्हें माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करें। किसी भी असामाजिक गतिविधि या अशांति फैलाने वाले व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

जनगणना 2027 : ग्राम सीमाओं के डिजिटल निर्धारण और सत्यापन पर प्रशिक्षण संपन्न

0

राजनांदगांव: भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में तहसीलदारों और मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक जनगणना अशोक मिश्रा और सहायक निदेशक जनगणना कविंद्र भंगारी ने प्रशिक्षण दिया।

अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने जनगणना से संबंधित कार्यों को गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामों की सीमा रेखा का डिजिटल माध्यम से निर्धारण और सत्यापन करना था, ताकि जनगणना आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।

प्रशिक्षण में डिजिटल मैपिंग, ग्राम सीमाओं के अद्यतन, संभावित त्रुटियों की पहचान और उनका निराकरण करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों को फील्ड स्तर पर कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा बताया गया कि सर्वेक्षण के दौरान किसी भी गांव की बसाहट न छूटे और नए या स्थान बदल चुके गांवों की जानकारी जनगणना कार्यालय को दी जाए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी तहसीलदार और नामांकित मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : 800 तीर्थयात्रियों को किया गया रवाना

0

राजनांदगांव: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 800 तीर्थयात्रियों को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया गया। इसमें राजनांदगांव जिले से 313, कबीरधाम जिले से 244, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से 113 और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से 110 यात्री शामिल थे। इसके अलावा 20 अनुरक्षक भी इस यात्रा में शामिल रहे।

तीर्थयात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश और भारत माता मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। उनकी वापसी 31 दिसंबर 2025 को होगी। सर्दी के मद्देनजर समाज कल्याण विभाग द्वारा यात्रियों के लिए गर्म कम्बल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इस अवसर पर राउत नाचा की प्रस्तुति भी दी गई। यात्रियों को पुष्पहार पहनाकर और तिलक लगाकर ट्रेन के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्रकार, अन्य जिला पंचायत सदस्य और समाजसेवी सहित जिला प्रशासन और रेलवे प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया।

राजनांदगांव में प्रशासन का बुलडोजर अभियान, अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई

0

राजनांदगांव: कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में अवैध प्लाटिंग और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाया।

कार्रवाई के दौरान लखोली क्षेत्र और प्रेस क्लब के पीछे लगभग 30 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित कर जेसीबी मशीनों की मदद से हटाया गया।

इसमें शामिल प्रमुख खसरा नंबर और रकबे हैं:

  • खसरा 517/1 – 0.693 हेक्टेयर

  • संतोषी नगर लखोली 675/1 – 0.102 हेक्टेयर

  • रायपुर नाका लखोली 71/9 – 0.179 हेक्टेयर

  • 71/28 – 0.202 हेक्टेयर

  • 71/8 – 0.179 हेक्टेयर

  • 71/27 – 0.202 हेक्टेयर

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण या अवैध निर्माण न करें। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के शौर्य को किया नमन

0

डोंगरगढ़। वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर लाल बहादुर नगर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों वीर जोरावर सिंह जी और वीर फतेह सिंह जी के अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस और अमर बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इसमें नगर पंचायत लाल बहादुर नगर के अध्यक्ष देवेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पुष्पा सिन्हा और राजेश देवांगन विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक धरम सिन्हा एवं सह-संयोजक बंटी साहू ने किया।
वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहिबजादों ने बहुत कम उम्र में धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया, वह भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनका जीवन साहस, त्याग और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में शिवम साहू, डिकान्श सिन्हा, सौरभ ठाकुर सहित नगर पंचायत लाल बहादुर नगर के ग्रामीणजन, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों ने वीर गाथा को उत्साहपूर्वक सुना और साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

नुक्कड़ नाटक, क्विज और योग से दिया नशामुक्ति का संदेश

0

मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग एवं समता जन कल्याण समिति द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र मोहला के तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत 27 दिसंबर 2025 को ग्राम पंचायत काणे (मरकाटोला), विकासखंड मोहला में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोक सांस्कृतिक कलाकारों ने नशामुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से बताया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ कौन बनेगा नशामुक्त व्यक्ति नामक क्विज गेम खेला गया, जिसमें ग्रामीणजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नशामुक्ति से जुड़े सवालों के सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नागपुर की सुख शांति समाधान योग संस्था से आए प्रसिद्ध योग गुरु सचिन माथुरकर ने योग के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया और उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई।
नशामुक्ति केंद्र के संचालक ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि मोहला में संचालित नशामुक्ति केंद्र में नशे से पीड़ित व्यक्तियों को भर्ती कर निःशुल्क भोजन, आवास, परामर्श एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे और सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।

कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह गांवों तक पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, विकास कार्यों को दी नई गति

0

रायपुर। ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह 8 बजे से रायगढ़ विकासखण्ड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम छुहीपाली, बनोरा, महापल्ली, सियारपाली एवं गोपालपुर में कुल 1 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान की।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी और जनहितकारी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास की नई इबारत लिख रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि किसानों को लंबित धान बोनस का भुगतान, धान खरीदी की सीमा और समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत, गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास तथा गांवों में सड़क, स्कूल और सामुदायिक भवन जैसे बुनियादी ढांचे के निर्माण को तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें ईमानदारी, पारदर्शिता के साथ जमीन पर उतारकर आम जनता के जीवन में ठोस और सकारात्मक बदलाव लाना है। इस दौरान उन्होंने गांवों में विकास के अन्य कार्य के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने सरपंच, सचिव और ग्रामीणों से कहा कि गांवों में जो भी निर्माण कराए जा रहे है उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, जनपद पंचायत रायगढ़ अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान, सुखलाल चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।

महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही सशक्त

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना का लाभ मिलने से महिलाएं न केवल अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की ओर भी कदम बढ़ा रही हैं। इससे घरेलू खर्चों में सहूलियत मिल रही है और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज ग्राम-छुहीपाली में 166, बनोरा में 442, महापल्ली में 601, सियारपाली में 430 एवं गोपालपुर में 447 इस तरह कुल 2086 महिलाएं महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही है। उक्त योजना से अब तक 4 करोड़ 59 लाख 22 हजार रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजी जा चुकी है।

इन गांवों में पूर्ण हुए पीएम आवास

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हितग्राहियों को अपना सपना पूरा करने का मौका मिला है। इस योजना से अब गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास मिल रहा है, जिससे उनकी जीवनशैली में सुधार और सामाजिक सुरक्षा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि योजना से न केवल उनका रहन-सहन बेहतर हुआ है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और परिवार की सुरक्षा में भी मदद मिली है। पीएम आवास योजना के तहत ग्राम-छुहीपाली में 107, बनोरा में 108, महापल्ली में 81, सियारपाली में 67 एवं गोपालपुर में 115 इस तरह कुल 478 आवास इन गांवों में पूर्ण हो चुके है।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी सर्वप्रथम ग्राम छुहीपाली पहुंचे, जहां उन्होंने ने 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले माध्यमिक शाला भवन का भूमिपूजन किया। वहीं राजघाट पुल से छुहीपाली बस्ती की ओर 10 लाख रुपये की सीसी रोड तथा बजरंग मंदिर के समीप 6 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसके पश्चात ग्राम बनोरा में पंचायत भवन के सामने 10 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण एवं सारथी मोहल्ला में 4 लाख रुपये की लागत से चबूतरा निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। ग्राम-महापल्ली में बजरंग मंदिर के सामने 10 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण, 10 लाख रुपये की सामाजिक भवन निर्माण तथा 24.70 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन का लोकार्पण किया गया। ग्राम सियारपाली में बीच बस्ती में 10 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं ग्राम गोपालपुर में बीच बस्ती में 8 लाख रुपये की शेड निर्माण एवं मेन रोड से राज चौहान के घर तक 5 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही गोपालपुर में 24.70 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन तथा दुर्गा पंडाल के पास 6 लाख रुपये की सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।