Home Blog Page 523

CG : खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो जाएगी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा की है।

0

समर्थन मूल्य पर सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदेंगे। राज्य सरकार ने किसानों को समय पर भुगतान और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

15 नवंबर से होगी धान खरीदी

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा समर्थन मूल्य पर सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदेंगे। राज्य सरकार ने किसानों को समय पर भुगतान और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

बता दें कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क किया जा सकता है। गत वर्ष राज्य के 25.49 लाख किसानों ने धान विक्रय किया था।

वर्तमान वर्ष में अब तक 21.47 लाख किसानों ने एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण कर लिया है। शेष किसान अपने निकटतम सहकारी समिति या निर्धारित केंद्र में जाकर 31 अक्टूबर तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।

इस संबंध में सभी समितियों और जिला कलेक्टरों को पूर्व में आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बता दें कि पिछले खरीफ सीजन में छत्तीसगढ़ में राज्य शासन ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की थी।

CG: 25वीं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्योत्सव का आयोजन, नये विधानसभा भवन और जनजातीय संग्रहालय का भी लोकार्पण…

0

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 1 से 5 नवंबर तक नवा रायपुर में राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं, जिला स्तर पर तीन दिनों का राज्योत्सव होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि राज्योत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नये विधानसभा भवन और जनजातीय संग्रहालय का भी लोकार्पण करेंगे।

CG : प्रदेश में दो दिन हल्की बारिश का अलर्ट; गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना…

0

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है. वहीं, 10 अक्टूबर करवाचौथ से उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश में कमी आने का अनुमान है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. पैण्ड्रा रोड में 4 सेमी, ओरछा 3 सेमी, कोटा 3 सेमी, लालपुर थाना 3 सेमी, बस्तर 2 सेमी और चिरमिरी में 2 सेमी बारिश हुई. प्रदेश में 33.5 डिग्री अधिकतम तापमान राजनांदगांव और 19.4 डिग्री न्यूनतम तापमान पैण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ से मन्नार तक 0.9 किमी ऊंचाई पर द्रोणिका (ट्रफ लाइन) सक्रिय है, जिससे वातावरण में नमी बनी हुई है. इससे हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है. आज रायपुर में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. यहां आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है. अगले दो दिनों के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है, हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बौछारें जारी रह सकती हैं.

CG : ‘गौ माता’ को ‘राज्य माता’ का दर्जा मिल जाएगा, कैबिनेट में चर्चा कर इसके लिए जो भी प्रक्रिया है, उसे पूरा कर जल्द ही इस संबंध में घोषणा की जाएगी।

0

हनुमात कथा महोत्सव में बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा हुई। इस कथा के आखिरी दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनकी पत्नी कौशिल्या साय के साथ कई मंत्री पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री ने राज्य में गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने का आग्रह किया था।

महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी ‘गौ माता’ को ‘राज्य माता’ का दर्जा मिल जाएगा। कैबिनेट में चर्चा कर इसके लिए जो भी प्रक्रिया है, उसे पूरा कर जल्द ही इस संबंध में घोषणा की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है। महाराष्ट्र के बाद गो माता को राज्य माता का दर्जा देने वाला छत्तीसगढ़ दूसरा राज्य होगा। महाराष्ट्र सरकार ने सितंबर-2024 में देशी गायों को ‘राज्यमाता-गौमाता’ घोषित किया है। विष्णुदेव साय की इस घोषणा के साथ ही धार्मिक और हिन्दू संगठनों ने इसे एक अच्छी और बड़ी पहल बताया है।

दरअसल, रायपुर के गुढ़ियारी में समाजसेवी बसंत अग्रवाल द्वारा आयोजित हनुमात कथा महोत्सव में बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा हुई। इस कथा के आखिरी दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनकी पत्नी कौशिल्या साय के साथ कई मंत्री पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री ने राज्य में गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले दिनों बाबा बागेश्वर ने कहा था कि तहसील स्तर पर गोठान बना दिया जाए। हमने गायों के संरक्षण के लिए गोधाम शुरू कर दिया है।

नक्सलवाद अंतिम सांसे गिन रहा’

CM सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। अब उसकी कमर टूट गई है और वह अंतिम सांसे ले रहा है। यह प्रभु श्रीराम, हनुमानजी और बागेश्वर बाबा के आशीर्वाद से ही संभव हो पा रहा है। साय ने कहा कि मैं बाबा बागेश्वर को भरोसा दिलाता हूं कि जिस प्रकार से महाराष्ट्र में गाय को गौमाता का दर्जा दिया गया है, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही गाय को गौमाता का दर्जा देंगे। कैबिनेट की बैठक में चर्चा करके इसके लिए जो भी प्रक्रिया है, उसे पूरा कर जल्द ही इस संबंध में घोषणा की जाएगी।

‘राज्यमाता का दर्जा देना खुशी की बात’

पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा गौमाता को राजमाता का दर्जा देने की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि गाय की पूजा सदियों से माता के रूप में की जा रही है। गौमाता को राजमाता का दर्जा दिया जाए है तो यह खुशी की बात है। मुझे लगता है कि इसमें किसी को भी आपत्ति नहीं होगी। सनातन संस्कृति में हमेशा गौमाता की जय का नारा लगता है और गौमाता कहकर पूजते हैं। वहीं पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि बोलने और दुष्प्रचार करने में भाजपा माहिर है। उन्होंने कहा कि जब से सृष्टि बनी है… तब से गौमाता को गौ माता ही कहते हैं। यह सामान्य प्रक्रिया शुरू से चल रही है। छत्तीसगढ़ में गाय को माता कहते हैं।

भारतीय सेना का नया नियम, अब टॉप अफसरों को भी देनी होगी फिजिकल परीक्षा, उम्र के हिसाब से समझिए मानक

0
भारतीय सेना ने शारीरिक फिटनेस से जुड़ी नीतियों में बड़ा बदलाव किया है. ये नियम केवल जवानों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सेना के सर्वोच्च अधिकारियों (तीन-स्टार कमांडर तक) को भी नियमित शारीरिक परीक्षण से गुजरना होगा. सेना की नई गाइडलाइन के अनुसार, सभी अधिकारियों और सैनिकों को साल में दो बार संयुक्त शारीरिक परीक्षा (Combined Physical Test) पास करनी होगी. सेना में नौकरी के नए नियम 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगे.

अब तक 50 साल तक के अफसरों और जवानों को हर साल 2 अलग-अलग फिटनेस टेस्ट- बैटल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (BPET) और फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट (PPT), पास करने होते थे. वरिष्ठ अधिकारियों को इससे छूट मिली हुई थी. नए नियमों के तहत, 60 वर्ष तक के सभी कर्मियों को ये टेस्ट देने होंगे. इससे सेना में समग्र शारीरिक सक्षमता और नेतृत्व का उदाहरण मजबूत होगा. आधुनिक युद्ध भले ही डिजिटल दिशा में बढ़ रहा हो, लेकिन सैनिक की शारीरिक और मानसिक क्षमता ही उसकी असली ताकत होती है.

सबको पास करनी होगा कंबाइंड फिजिकल टेस्ट

सेना ने जो पत्र जारी किया है, उसमें लिखा है कि अब BPET और PPT को मिलाकर संयुक्त ‘कंबाइंड फिजिकल टेस्ट’ बनाया गया है. इस टेस्ट का आयोजन साल में दो बार किया जाएगा. इससे न केवल परीक्षण की संख्या घटेगी, बल्कि सैनिकों और अधिकारियों को खेल, एडवेंचर और हॉबीज़ जैसी अन्य एक्टिविटीज में शामिल होने के लिए ज्यादा समय भी मिल सकेगा.¥

PM मोदी ने हमास-इजरायल के बीच गाजा डील का किया स्वागत, ट्रंप और नेतन्याहू की तारीफ

0
गाजा जंग का अंत अब नजदीक है. इजरायल और हमास के बीच शांति समझौते पर सहमति बन गई है. इजरायल और हमास ने गाजा पीस प्लान पर सिग्नेचर कर दिया. इस बीच पीएम मोदी ने हमास और इजरायल के बीच हुए समझौते का स्वागत किया है. पीएम मोदी ने इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि बंधकों की रिहाई से शांति का रास्ता खुलेगा. इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि इजराइल एवं हमास ने युद्ध रोकने और कम से कम कुछ बंधकों और कैदियों को रिहा करने की उनकी शांति योजना के ‘पहले चरण’ पर सहमति व्यक्त की है.

हमास और गाजा के बीच पहले चरण के शांति समझौते पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया और कहा, ‘ हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं. यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के सशक्त नेतृत्व का भी प्रतीक है. हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता में वृद्धि से उन्हें राहत मिलेगी और स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा.’

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने दो साल से जारी युद्ध में महीनों में मिली सबसे बड़ी सफलता की रूपरेखा की घोषणा की थी. गुरुवार की सुबह ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ इजराइल और हमास युद्ध समाप्त करने और बंधकों को रिहा करने की योजना के ‘पहले चरण’ पर सहमत हो चुके हैं. इसका मतलब है कि सभी बंधकों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा और इजराइल अपने सैनिकों को एक तय सीमा तक वापस बुला लेगा.यह एक मजबूत, टिकाऊ और स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम होगा.’ उन्होंने कहा, ‘सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाएगा.’

अगर आपके पास ट्रेन टिकट है तो रेलवे मुआवजे देने में नहीं बना सकता है तकनीकी बहाना, कोर्ट का फैसला

0
अगर आपके पास ट्रेन का जनरल टिकट है और सफर के दौरान खो जाता है और आप हादसे के चपेट में आ जाते हैं तो भी रेलवे आपको मुआवजा देने से मना नहीं कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रेलवे को ऐसे मामलों में मुआवजा देने से इनकार करने के लिए तकनीकी बहानों का सहारा लेने से मना किया है. जस्टिस अरविंद कुमार और एनवी अंजारिया की बेंच ने फैसला सुनाया कि अगर यात्रा की तारीख और रूट के लिए वैध टिकट का सबूत है, तो यह यात्रा की प्रामाणिकता साबित करने के लिए पर्याप्त है.

कोर्ट ने कहा कि मुआवजे का आर्थिक बोझ भारतीय रेलवे को सहना होगा, अगर यात्रा का स्पष्ट सबूत मौजूद हो. टिकट का फिजिकल सबूत न मिलना या पुलिस का जब्ती मेमो न होना, दावे को खारिज करने का आधार नहीं हो सकता, जब अन्य परिस्थितियां यात्री सफर करने की पुष्टि करती हों. जस्टिस कुमार ने अपने फैसले में कहा कि रेलवे अधिनियम की धारा 124-ए के तहत मुआवजा देने का अधिकार वास्तविक और सुलभ होना चाहिए.
यह धारा रेल हादसों या अप्रिय घटनाओं में मृत्यु या चोट के लिए रेलवे को सख्ती से जिम्मेदार ठहराती है. कोर्ट ने सभी भविष्य के ट्रिब्यूनल और हाई कोर्ट को निर्देश दिया कि वे इस फैसले को आधार बना कर लागू करें, ताकि पीड़ितों को राहत मिल सके.

भारत से रूठने लगा सूरज, चमक पड़ गई फीकी, संकट की आहट देख वैज्ञानिक भी हैरान

0
प्रकृति से खिलवाड़ का असर दिखने लगा है. इससे दुनिया के हर देश और क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं. अब अपना ही देश देखिए ना. इस साल मानसून के सीजन में देश के उत्तरी हिस्से में कई जगहों पर औसत से काफी अधिक बारिश हुई. वहीं पूर्वी भारत पूरे मानसून में बारिश के लिए तरसता रहा. फिर लौटते-लौटते वहां भी मानसून ने बड़ी तबाही मचा दी. बिहार और पश्चिम बंगाल में मानसून के अंतिम दिनों में भारी बारिश हुई. मौसम में यह बदला यूं नहीं हो रहा है. इसके पीछे गहरे कारण सामने आ रहे हैं. इस बीच एक और चिंतित करने वाली स्टडी आई है. इसके मुताबिक भारत के भूभाग में सूरज की चमक फीकी पड़ने लगी है. एक तरह से भारत से सूरज रूठने लगा है. पूरे इलाके में धूप के घंटों में बड़ी कमी आई है. ऐसे में संकट की इस आहट से वैज्ञानिक बेचैन हो गए हैं.

दरअसल, इस साल की लंबी मानसून और लगातार छाए बादलों से ऐसा महसूस हुआ कि मानो सूरज कहीं खो गया हो. लेकिन अब एक नई वैज्ञानिक स्टडी ने इस धारणा को डेटा से पुष्ट किया है. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू), पुणे स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी (आईआईटीएम) और इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) जैसे संस्थानों के वैज्ञानिकों के एक संयुक्त अध्ययन में पाया गया है कि भारत के अधिकतर हिस्सों में पिछले तीन दशकों से धूप के घंटे लगातार घट रहे हैं. इसका प्रमुख कारण मोटे बादल और बढ़ता एरोसोल प्रदूषण है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह शोध इस महीने नेचर की साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है. अध्ययन में 1988 से 2018 तक नौ क्षेत्रों के 20 मौसम स्टेशनों से धूप घंटों के डेटा का विश्लेषण किया गया. धूप घंटे वे होते हैं जब सूर्य की किरणें इतनी तेज होती हैं कि उन्हें रिकॉर्ड किया जा सके. निष्कर्षों के अनुसार सभी क्षेत्रों में सालाना धूप घंटे घटी हैं, सिवाय पूर्वोत्तर भारत के जहां मौसमी स्तर पर मामूली स्थिरता देखी गई.

मुंबई राजभवन में स्टार्मर-पीएम मोदी की मीटिंग, एजेंडे में ये अहम मुद्दे

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय भारत दौरे पर आए ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर से मुलाकात की है. यह मुलाकात मुंबई में राजभवन में हुई. ये दोनों नेता फिर से जियो वर्ल्ड सेंटर में मिलेंगे. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विविध पहलुओं और व्यापार एवं निवेश के प्रमुख आधार स्तंभों में की गई पहलों में प्रगति का जायजा लेंगे. प्रधानमंत्री बुधवार से दो दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं. स्टार्मर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद बुधवार को अपनी पहली भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे थे. दोनों नेता बृहस्पतिवार को भविष्य की भारत-ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी के एक केंद्रीय स्तंभ के रूप में भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) द्वारा प्रस्तुत अवसरों पर व्यवसायों एवं उद्योग जगत के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे.

चीन पर मेहरबान हुआ भारत……कई सामान पर खत्‍म कर दिया टैरिफ, 17 साल से वसूल रही थी सरकार, क्‍या होगा असर

0
चीन के साथ सुधरते रिश्‍तों पर भारत सरकार ने एक और मुहर लगा दी है. चीन सहित कई देशों के सामान पर लगने वाले एंटीडंपिंग शुल्‍क को सरकार ने करीब 17 साल बाद खत्‍म कर दिया है. माना जा रहा है कि यह कदम व्‍यापार सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए उठाया गया है. इससे पहले चीन ने पहली बार सुरक्षा परिषद में भारत को वीटो पॉवर दिए जाने का समर्थन किया था. अमेरिका के टैरिफ वॉर शुरू किए जाने के बाद दोनों पड़ोसी देशों के रिश्‍तों में कई साल बाद सुधार आता दिख रहा है.

सरकार ने चीन से आयात होने वाले कई ऑटो उपकरणों जिसमें कॉमर्शियल वाहनों की स्‍टीयरिंग और एक्‍सेल बीम, ट्रक और बसों के भारी उपकरण आदि पर लगने वाले एंटीडंपिंग शुल्‍क को पूरी तरह खत्‍म कर दिया है. यह शुल्‍क साल 2008 से ही वसूला जा रहा था और जुलाई, 2023 में इसकी मियाद खत्‍म हो चुकी थी. सरकार ने इस शुल्‍क अब और आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है.
घरेलू उत्‍पादन बढ़ाना है लक्ष्‍य
विश्‍व व्‍यापार संगठन को दी जानकारी में सरकार ने बताया कि टैरिफ से हो रहे नुकसान की भरपाई करने के लिए घरेलू उत्‍पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. इस कड़ी में घरेलू विनिर्माताओं को सस्‍ता कच्‍चा माल उपलब्‍ध कराने और इसकी लागत घटाने के लिए चीन सहित अन्‍य देशों से आने वाले कई उपकरणों पर एंटीडंपिंग शुल्‍क खत्‍म करने का फैसला किया गया है. यह फैसला डब्‍ल्‍यूटीओ की एंटी-डंपिंग पर हुई हालिया समीक्षा के बाद लिया गया है. इसका फायदा चीन के अलावा मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, यूरोपीय संघ और यूके को भी मिलेगा.