Home Blog Page 683

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के तिरंगे फहराने वाले आदेश पर मस्जिदों को क्यों ऐतराज?

0

छत्तीसगढ़ के वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य की सभी मस्जिद, मदरसों, दरगाहों के मुख्य द्वार पर तिरंगा फहराने का आदेश दिया, इस आदेश की एक कॉपी भी दिखाई गई, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण का उल्लेख है, हालांकि, छत्तीसगढ़ की कुछ मस्जिदों और मदरसों को इस आदेश पर आपत्ति है, उनका कहना है कि मस्जिदों पर तिरंगा फहराने का फैसला सही नहीं है.

छत्तीसगढ़ में 3 से 4 दिन तक झमाझम बारिश का दौर, कई जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट ..

0

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में एकबार फिर जोरदार बारिश के आसार हैं। अगले तीन से चार दिन तक छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम जानें…

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से आगामी तीन से चार दिन तक छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश होने की संभावना है। निम्न दाब का सबसे ज्यादा असर दक्षिणी छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिलों में दिखने को मिल सकता है। इधर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का मुख्य केंद्र दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के जिले हो सकते हैं। बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट रायपुर, दुर्ग-भिलाई सहित कुछ जिलों में सुबह मध्यम बारिश हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 116.5 मिमी और सुकमा जिले में 82.4 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिलों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट वहीं बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

30 से 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं इन जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। वहीं हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे चलने की संभावना है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। बुधवार को इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम मध्य में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है।

तीन से चार दिन तक बारिश के आसार आगामी तीन से चार दिन तक अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ ही दक्षिणी हिस्से के एक दो स्थानों पर भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में मध्यम बारिश हुई है। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में अति भारी बारिश, बिजली गिरने, बादल गरजने की घटना भी हो सकती है।

रायगढ़ जिले में 116.6 मिमी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा रायगढ़ जिले में 116.6 मिमी बारिश हुई है। जशपुर में 28.5 मिमी, सरगुजा में 45.4 मिमी, बलरामपुर-रामानुजगंज में 53.2 मिमी, सूरजपुर में 31.4 मिमी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी में 30.2 मिमी, कोरबा में 34.2 मिमी, बिलासपुर में 33.4 मिमी, सक्ती में 38.4 मिमी, बिलाईगढ़-सांरगढ़ में 19.6 मिमी, महासमुंद में 35 मिमी, रायपुर में 25.8 मिमी, दुर्ग में 24.3 मिमी, राजनांदगांव में 18 मिमी, धमतरी में 34 मिमी, गरियाबंद में 28.9 मिमी, कांकेर में 62.6 मिमी, कोंडागांव में 29.3 मिमी, बीजापुर में 19.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 45 मिमी, सुकमा में 35.5 मिमी और बस्तर जिले में 82.4 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया है।

CG: सीएम विष्णुदेव साय स्वतंत्रता दौड़ में हुए शामिल – कहा .. हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक है।

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक है।

सीएम विष्णुदेव साय स्वतंत्रता दौड़ में हुए शामिल –
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। हम सभी तिरंगे की शान को हमेशा बनाए रखेंगे, अपने अमर बलिदानियों को कभी नहीं भूलेंगे और सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे।  इस दौरान उन्होंने हजारों युवाओं के साथ स्वतंत्रता दौड़ लगाई और भारत माता और अमर बलिदानी रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तिरंगे में करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाएं समाई हैं और यह हमारी वीरता, शांति और समृद्धि के भाव की अमिट चेतना है। उन्होंने पवित्र तिरंगे को प्रणाम करते हुए कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पिछले कुछ वर्षों से स्वतंत्रता दिवस में पूरा देश तिरंगामय हो जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हम सभी अलग-अलग तरीकों से इस पावन दिवस को उत्साह के साथ मना रहे है।  तिरंगा यात्राएं और हर-घर तिरंगा फहराने के संकल्प ने इस पावन अवसर को जन-जन से जोड़ दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह स्मरण कराती है कि आज़ादी अनगिनत बलिदानों की अमूल्य देन है। लाखों-करोड़ों देशभक्तों ने अपने प्राण न्योछावर किए, तब जाकर हमें यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के खास अवसर ने मुझे बचपन के दिनों की याद दिला दी। जब मैं स्कूल में था तब स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी निकलती  थी, गांव-गांव में देशभक्ति गाने गूंजते थे। उन्होंने कहा कि उस समय जो गर्व महसूस होता था, वही गर्व आज भी हमारे दिल में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारा दायित्व है कि हम अपने देश और प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाएं। वर्ष 2047 तक के लिए हमने विकसित छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया है, और हमारी सरकार उसी के अनुरूप कार्य कर रही है। यह सरकार के साथ-साथ हम सभी का साझा संकल्प है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

CG: 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह: कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों और आमंत्रित अतिथियों के लिए पुलिस विभाग ने विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था लागू की है।

0

79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त को रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों और आमंत्रित अतिथियों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग ने विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था लागू की है।

ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था ;
79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त को रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों और आमंत्रित अतिथियों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग ने विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। साथ ही, परेड ग्राउंड में कुछ वस्तुएं ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

पार्किंग और प्रवेश व्यवस्था
लाल कार पास धारक वाहन

  • रूट: PWD चौक → छत्तीसगढ़ कॉलेज → कुन्दन पैलेस → PWD कॉलोनी → M.T. वर्क्स शॉप गेट → वायरलेस ऑफिस
  • पार्किंग: मंच के पीछे स्थित VIP पार्किंग

बिना पास धारक वाहन

  • पार्किंग: सेंट पॉल स्कूल ग्राउंड
  • प्रवेश: पैदल, पुलिस लाइन R.I. गेट से

स्कूल बसें

  • छात्रों को उतारना: धमतरी गेट (पुलिस लाइन पिछला गेट)
  • बस पार्किंग: विवेकानंद सरोवर परिक्रमा पथ

सिद्धार्थ चौक/पुरानी बस्ती की ओर से आने वाले बिना पास वाहन

  • पार्किंग: विवेकानंद सरोवर परिक्रमा पथ
  • प्रवेश: पैदल, धमतरी गेट से

PWD चौक से आने वाले बिना पास वाहन

  • सेंट पॉल स्कूल
  • प्रवेश: R.I. गेट से पैदल

मीडिया OB वैन

  • प्रवेश: धमतरी गेट
  • पार्किंग: हेलीपैड के पास

पार्किंग प्रतिबंध

  • कार्यक्रम स्थल के चारों ओर सड़कों पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित।
  • VIP मार्ग को छोड़कर अन्य मार्गों से ही निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क करने की अपील।

यातायात डायवर्जन

  • पेंशनबाड़ा चौक, PWD चौक, और महिला थाना चौक से पुलिस लाइन की ओर केवल कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा।
  • सामान्य यातायात को कार्यक्रम समाप्ति तक वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।

परेड ग्राउंड में प्रतिबंधित वस्तुएं

  • शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू
  • माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ
  • छाता, बोर्ड, वाद्य यंत्र
  • आग्नेय अस्त्र, फटाका, चाकू, तलवार, कैंची, ब्लेड
  • धारदार/खतरनाक वस्तुएं
  • भड़काऊ पोस्टर, गुब्बारे, गेंद
  • लकड़ी की लाठी, हॉकी स्टिक
  • प्रचार सामग्री, लाउडस्पीकर, हॉर्न, रेडियो
  • पालतू जानवर

”छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकारिणी के 47 सदस्यीय टीम की घोषणा”

0

बम से उड़ा दूंगा…मुख्‍यमंत्री एमके स्‍टालिन को मिली धमकी, पुलिस महकमे में मची खलबली

0

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्‍टालिन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. फोन कॉल करने वाले आरोपी ने 15 अगस्‍त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडारोहण कार्यक्रम के दौरान बम धमाका करने की धमकी दी. इससे शासन-प्रशासन में खलबली मच गई. पुलिस महकमे में भी अफरा-तफर का माहौल रहा.

पायलटों की 10 घंटों से अधिक ड्यूटी पर भड़का DGCA, एयर इंडिया को लगाई फटकार, कहा- छूट का गलत फायदा…

0

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया को विशेष परिस्थितियों में पायलट उड़ान ड्यूटी नियमों के तहत दी गई छूट का दुरुपयोग न करने की चेतावनी दी है. नियामक ने उड़ान ड्यूटी समय सीमा (FDTL) ने 24 अप्रैल, 2025 को पाकिस्तान द्वारा भारतीय एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने के बाद, इन मानदंडों से छूट प्रदान की थी. ये इसलिए कि एयर इंडिया पश्चिमी और भारत के बीच अपनी प्रभावित उड़ानें जारी रख सके.
आरोप है कि इस छूट से पायलटों को लंबे समय तक उड़ान भरने की अनुमति मिलती है. हालांकि, इसी के बहाने एयर इंडिया ने बेंगलुरु-लंदन की फ्लाइट सर्विस में, जो कि पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं करती थी, के कॉकपिट क्रू की संख्या तीन से घटाकर दो कर दी. एयर इंडिया की इस कदम से भड़के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे ‘अति-चालाकपन‘ बताया था. नियामक ने एयर इंडिया की खिंचाई की. यह FDTL छूट 12 जून को समाप्त हो गई थी, जिस दिन AI 171 दुर्घटनाग्रस्त हुआ था.

अहमदाबाद दुर्घटना के नौ दिन बाद डीजीसीए ने 16 और 17 मई को बेंगलुरु-लंदन की दो फ्लाइट सर्विस के लिए एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. उस समय एयर इंडिया को दिए गए एफडीटीएल के अनुसार, पायलटों को 10 घंटे से ज्यादा उड़ान भरने के लिए कहा गया था. 11 अगस्त को, डीजीसीए ने एयर इंडिया को फटकार लगाते हुए कहा, ‘उस कारण बताओ नोटिस के जवाब की विधिवत जांच की गई है.‘ डीजीसीए ने एयर इंडिया को फटकार लगाते हुए कहा कि वह नियामक कमियों और खामियों को दूर करने में संतोषजनक नहीं है.
डीजीसीए की चेतावनी

डीजीसीए ने एयरलाइंस को चेतावनी जारी करते हुए कहा गया कि जवाबदेह प्रबंधक (सीईओ कैंपबेल विल्सन) नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने में विफल रहे. डीजीसीए ने चेतावनी पत्र में कहा गया है, ‘एयर इंडिया के जवाबदेह प्रबंधक को चेतावनी दी जाती है और सलाह दी जाती है कि वे लागू नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (डीजीसीए नियमों) का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने में पूरी तत्परता और ज़िम्मेदारी बरतें.’
एयर इंडिया का जवाब
उधर, एयर इंडिया के प्रवक्ता का डीजीसीए के चेतावनी पर बयान जारी किया. उन्होंने कहा, ‘एयर इंडिया को डीजीसीए का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें मई के मध्य में रिपोर्ट की गई दो लंबी दूरी की उड़ानों में रोस्टरिंग संबंधी समस्याओं का ज़िक्र है. ये समस्याएं पाकिस्तान से संबंधित हवाई क्षेत्र बंद करने के लिए दी गई अनुमति की अलग व्याख्या के कारण उत्पन्न हुई थीं. हमें नियमों की सही जानकारी होने के तुरंत बाद इसे ठीक कर दिया गया. एयर इंडिया नियमों का पूरी तरह से पालन कर रही है.‘

SIR पर थम नहीं रहा रार, आज कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, बिहार से कन्‍हैया कुमार नदारद/

0

बिहार में वोटर लिस्‍ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देशभर में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. विपक्षी कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग पर लगातार हमलावर है. राहुल गांधी निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं. इसको लेकर कांग्रेस की ओर से आज यानी 14 अगस्‍त 2025 को देशव्‍यापी विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. विपक्षी दलों का आरोप है कि वोटर्स का नाम लिस्‍ट से काटा जा रहा है. बता दें कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही वह महिलाओं के कल्याण और सशक्‍तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए एक सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही महिलाओं को सक्रिय राजनीति में आने का अवसर देती है. वह आप की महिला विंग नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. केजरीवाल के हवाले से पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘अन्य पार्टियां महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती हैं. उनकी महिला विंग की नेता महिलाओं को रैलियों में लाती हैं या महिला-केंद्रित कार्यक्रमों में शामिल होती हैं, लेकिन वे आम परिवारों की महिलाओं को सक्रिय राजनीति में आने की अनुमति नहीं देतीं.’
स्‍वतंत्रता दिवस के स्‍पेशल गेस्‍ट
इस वर्ष लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथियों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बाल देखभाल संस्थानों के लड़के-लड़कियां, पीएम केयर्स के अंतर्गत सहायता प्राप्त बच्चे और वन-स्टॉप केंद्रों के कर्मचारी शामिल होंगे. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ये सभी 171 जमीनी स्तर के योगदानकर्ताओं में शामिल हैं, जिन्हें भारत भर में महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने में उनकी असाधारण भूमिका के लिए चुना गया है. ये अतिथि स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय ध्वज फहराते और अपना संबोधन देते हुए देखेंगे.

अरबपति परिवार की बेटी, खुद बिजनेसवुमैन… कौन हैं सानिया चंडोक, जिससे शादी करने जा रहे अर्जुन तेंदुलकर

0

तेंदुलकर परिवार में जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं. चर्चा तो अक्सर बेटी सारा के अफेयर की होती थी, लेकिन छुपारुस्तम बेटे अर्जुन निकले. क्रिकेट में करियर बनाने की जद्दोजहद के बीच उन्होंने चोरी-छिपे सगाई कर ली. 25 साल के इस उभरते ऑलराउंडर ने 13 अगस्त को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक को इंगेजमेंट रिंग पहनाई. चलिए सानिया चंडोक के बारे में जानते हैं, जो सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर की बहू बनने वाली हैं.

सानिया चंडोक मुंबई के जाने-माने कारोबारी रवि घई की पोती हैं. जिनके परिवार के पास फाइव स्टार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (The Brooklyn Creamery) है. जो एक हेल्थ-फ्रेंडली आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट ब्रांड है. ग्रैविस गुड फूड्स (Graviss Group) भी घई परिवार का ही है.

लक्जरी पेट स्पा की फाउंडर हैं सानिया
इतने बड़े कारोबारी परिवार से आने के बावजूद सानिया ने अपना रास्ता खुद बनाया. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया. वह मुंबई में एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर, मिस्टर पॉज (MR. PAWS) की संस्थापक हैं. सोशल मीडिया पर सानिया का प्राइवेट अकाउंट ये बताता है कि वह अपनी जिंदगी को बेहद निजी रखने वाली महिला हैं.

टैलेंटेड सानिया और मेहनती अर्जुन
सानिया की बिजनेस की सूझबूझ और अर्जुन की क्रिकेट के प्रति तपस्या इस जोड़ी को पावर कपल बनाने की राह में आगे बढ़ाती है. लंबे समय से मेहनत कर रहे अर्जुन को क्रिकेट में अबतक वो सफलता नहीं मिल पाई, जो उनके पिता महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हासिल की. अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं. वह एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, जो बड़े-बड़े शॉट्स भी लगाना जानता है.
शुभमन को देखते ही वीडियो बनाने लगी सचिन की बेटी सारा, युवराज की पार्टी में दिखा ग्लैमर का जलवा
दो पावरफुल परिवार का मिलन
जैसे ही अर्जुन और सानिया की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर आई फैंस खुशी से झूम उठे. ये सिर्फ अर्जुन-सानिया का मिलन नहीं बल्कि मुंबई के दो प्रभावशाली परिवारों का मिलन समारोह भी था, सगाई का कार्यक्रम जितना निजी था, उतना ही ग्लैमरस भी था. इंगेजमेंट सेरेमनी एक प्राइवेट इवेंट था, जिसमें दोनों पक्षों के केवल करीबी दोस्त और परिवार ही शामिल हुए थे.

हिमाचल में 4 जिलों में फटे बादल, शिमला-कुल्लू में जलप्रलय, कोटखाई में मलबे में दबीं कारें

0

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मॉनसून की बारिश ने जमकर कहर बरपाया है. श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों पर बादल फटने से कुल्लू के बंजार की तीर्थन घाटी, निरमंड और शिमला के रामपुर के गानवी गांव में जमकर नुकसान हुआ है. यहां पर तीर्थन घाटी में गाड़ियों और कॉलेज के अलावा, सड़कों को नुकसान हुआ है. वहीं, शिमला के रामपुर के गानवी में बाजार और बस स्टैंड जलमग्न हो गया है. इस दौरान दोनों इलाकों में 5 से 6 छोटे पुल टूटे हैं.
दरअसल, बुधवार शाम को हिमाचल प्रदेश में बारिश ने एक बार फिर से रौद्र रूप दिखाया और लाहौल स्पीति के उदयपुर की मयाड़ वैली में भी बादल फटने से करपट गांव में बाढ़ आ गई. वहीं, किन्नौर के पूह में नाले में फ्लैश फ्लड से सतलुज नदी में बाढ़ आ गई. इस दौरान प्रशासन की तरफ से शिमला के रामपुर तक अलर्ट जारी किया और लोगों से नदी के आसपास के रिहाइयशी इलाके को छोड़कर सुरक्षित जाने की अपील की.
डीसी कुल्लू ने क्या बताया
कुल्लू जिला में 2 अलग-अलग स्थान पर बादल फटने की घटनाएं हुई हैं, जिसमें बंजार उपमंडल के बठाहड़ और आनी,निरमंड के भीम डवारी के समीप बादल फटने से क़ुर्पण खड्ड और तीर्थन नदी में बाढ़ आई है. प्रशासन ने लोगों के लिए अलर्ट जारी कर सुरक्षित स्थान पर जाने की एडवाइजरी जारी की है. वहीं, बादल फटने की घटना में तीर्थन घाटी में नदी किनारे लोगों को खाली करवाया गया है जबकि क़ुर्पण खड्ड के किनारे बागीपुल बाजार में लोगों को सुरक्षित स्थान जाने के लिए एडवाइजरी जारी की है.
कुल्लू में दो अलग-अलग लोकेशन में बादल फटे
डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि कुल्लू में दो अलग-अलग लोकेशन में बादल फटे हैं. पहली घटना श्रीखंड महादेव की पहाड़ी में हुई और और निरमंड की कुर्पण खड्ड में बाढ़ आ गई. इस दौरान बागी पुल बाजार और कुर्पण खड्ड के किनारे सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया है. बंजार उपमंडल में बादल फटने से बठाहड़ से लेकर गुशेणी तक फ्लेश फ्लड आया है. 14, 15 ,16 अगस्त दिनों तक मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.