Home Blog Page 813

भारत के 7 खूंखार आसमानी शिकारी, दुश्‍मनों को नानी याद दिलाने में उस्‍ताद

0

जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में हिन्‍दू पर्यटकों के नरसंहार के बाद पूरा देश गम और गुस्‍से में डूबा हुआ है. इस कायराना और बर्बर हमले में जिन्‍होंने अपनों को खोया, उनकी तकलीफ और दर्द का अंदाजा लगाना मुश्किल है. सऊदी अरब की यात्रा को बीच में ही छोड़कर वापस भारत लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मधुबनी से आतंकवादियों और उनको पनाह देने वाले उनके आकाओं को सीधे और स्‍पष्‍ट शब्‍दों में चेतावनी देते हुए कहा कि इस हमले के गुनहगारों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. आतंकवादियों ने भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाली बैसरन घाटी को रक्‍तरंजित कर दिया. आतंकवादियों के पनाहगार पाकिस्‍तान के खिलाफ भारत ने शुरुआती एक्‍शन ले लिया है. भारत सरकार ने सिंधु जल समझौते को तत्‍काल प्रभाव से सस्‍पेंड कर दिया है. साथ ही वैलिड वीजा के साथ भारत आए पाकिस्‍तानी नागरिकों को वापस अपने देश जाने को कहा गया है. इसके लिए टाइमफ्रेम भी तय कर दिया गया है. वहीं, पाकिस्‍तान गए भारतीय नागरिकों को बिना किसी देरी के वापस देश आने की सलाह दी गई है. भारत में स्थित पाकिस्‍तानी हाई-कमीशन में तैनात सभी एडवायजर्स को भी 30 अप्रैल 2025 तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है. हमले के बाद 130 से भी ज्‍यादा देशों ने खुले तौर पर इस घटना की निंदा करते हुए भारत के साथ खड़े होने की बात कही है. UN सिक्‍योरिटी काउंसिल ने भी इस घटना की कड़े शब्‍दों में निंदा की है.

दिल्‍ली-NCR में चल रही धूल-भरी आंधी, मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश के बन रहे आसार

0

देश की राजधानी दिल्‍ली और उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत सहित फरीदाबाद और बहादुरगढ़ में इस वक्‍त धूल भरी आंधी चल रही है. मौसम ने अचानक करवट ली है. कुछ देर पहले तक लोग तेज घूप से परेशान थे. अचानक तेज हवाओं ने मौसम का रुक पलट दिया. धूल भरी आंधी चलने लगी. ऐसा लग रहा है कि आने वो कुछ वक्‍त में दिल्‍ली-एनसीआर के लोगों को बारिश कुछ राहत दे सकती है.

पहले श्रीनगर का दौरा, फिर तुरंत राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी

0

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में लोग गुस्‍से में हैं. हर किसी को इंतजार है कि कब भारत पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेगा. इसे लेकर जोर-शोर से तैयारियों भी चल रही हैं. इसी बीच श्रीनगर का दौरा कर लौटे सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी नई दिल्‍ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले. जनरल द्विवेदी ने पहले खुद श्रीनगर जाकर ग्राउंड जीरो पर स्थिति का जायजा लिया. फिर रक्षा मंत्री को जम्‍मू-कश्‍मीर के हालातों से अवगत कराया. इस मुलाकात में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की स्थिति और सेना की तैयारियों पर चर्चा हुई.

सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख को यह निर्देश दिया है कि सेना पूरी तरह से तैयार रहे. इस वक्‍त जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान को जोर-शोर से चलाया जा रहा है. जंगलों में छुपे आतंकियों की तलाश में सभी सुरक्षा बल लगे हुए हैं. दूसरी तरफ सेना प्रमुख और राजनाथ सिंह की मुलाकात के दौरान पाकिस्‍तान पर आने वाले वक्‍त में होने वाली संभावित स्‍ट्राइक को लेकर चर्चा हुई. इसे लेकर पहले ही पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की सोंसे फूली हुई हैं.

जो छेड़ता है भारत उसे छोड़ता नहीं’, पहलगाम हमले पर सीएम योगी की पाकिस्तान को चेतावनी

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के चैनल कार्य का निरीक्षण किया. उसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पहलगाम हमले पर कहा कि हमें जो छेड़ेगा उसे हम छोड़ेगे नहीं. उन्होंने कहा कि जो भारत को छेड़ता है भारत उसे छोड़ता नहीं. जो जिस भाषा में समझेगा उसे उस भाषा में समझाएंगे.

‘सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं’
सीएम योगी ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से गए लोगों पर हुए हमले पर हम संवेदना व्यक्त करते हैं. आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है. सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होती है. अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती. भारत सरकार की सुरक्षा, सेवा वो विकास पर आधारित है. गरीब कल्याण पर आधारित है और सुरक्षा पर आधारित है. मगर, कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करेगा तो इसके लिए जीरो टॉलरेंस नीति के साथ जिस भाषा में जो समझेगा भारत उस भाषा में जबाव देने के लिए तैयार है.

भारत किसी को छेड़ता नहीं है, मगर…
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ये नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है, मगर अगर किसी ने छेड़ा तो छोड़ता भी नहीं है. आज इसी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पीएम मोदी के दिखाए मार्ग दर्शन में हम लोगों ने यूपी को माफिया और अराजकता से मुक्त किया है. विकास को प्राथमिकता देते हुए आज यूपी को अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में आगे लाकर खड़ा कर दिया है.

सिंधू समझौता सस्पेंड करने के पीछे है बड़ा प्लान, चीखता रह जाएगा पाकिस्तान

0

सिंधु जल संधि को ठंडे बस्ते में डालने से भारत को एक बड़ा मौका मिला है. इससे भारत जम्मू-कश्मीर में किशनगंगा, रतले और पकाल दुल जैसे हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ा सकता है. अब इन प्रोजेक्ट्स को सिर्फ ऊर्जा के स्रोत के रूप में नहीं, बल्कि पाकिस्तान पर रणनीतिक दबाव बनाने के साधन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

पाकिस्तान इस कदम से साफ तौर पर घबराया हुआ नजर आ रहा है. पाकिस्तान सरकार ने इसे ‘युद्ध का ऐलान’ बताया है. वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता बिलावल भुट्टो ने धमकी दी है कि ‘सिंधु नदी में या तो हमारा पानी बहेगा या उनका (भारत का) खून बहेगा.’

पाकिस्तान पर दिखने लगा भारत की सख्ती का असर
सरकार से जुड़े शीर्ष सूत्रों का कहना है कि भारत के इस कदम का मनोवैज्ञानिक असर पाकिस्तान में पहले से दिखने लगा है. पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियों पर अपने नागरिकों के दबाव को लेकर चिंता बढ़ गई है, खासकर जब भारत पश्चिमी नदियों के पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने की बात कर रहा है.

क्‍या है स्‍क्रैमजेट इंजन, जिससे आसमान में राज करेगा भारत

0

स्‍क्रैमजेट इंजन का सफलतापूर्वक टेस्टिंग कर भारत दुनिया के उन गिनेचुने देशों की श्रेणी में आ गया है, जिनके पास यह अल्‍ट्रा मॉडर्न टेक्‍नोलॉजी है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के साइंटिस्‍ट ने वह कर दिखाया है, जिसका लंबे समय से इंतजार था. स्‍क्रैमजेट इंजन बनाने की क्षमता हासिल करने के बाद भारत के लिए हाइपरसोनिक मिसाइल बनाना काफी आसान हो जाएगा. भारत ने स्‍क्रैमजेट इंजन का 1000 सेकेंड से ज्‍यादा समय तक टेस्‍ट किया. भारत इस मामले में अमेरिका और चीन से भी आगे निकल गया है. अमेरिका ने 240 सेकेंड तक की टेस्टिंग की रिपोर्ट की है. चीन की भी कमोबेश यही स्थिति है. आतंकवादियों को पनाह देने में अव्‍वल पाकिस्‍तान तो इस टेक्‍नोलॉजी के मामले में आसपास भी नहीं है. पाकिस्‍तान की लॉन्‍ग रेंज की मिसाइलें – शाहीन और गौरी – अब भारत के सामने पानी भी नहीं मांगेंगी. अब सवाल यह है कि स्‍क्रैमजेट इंजन डेवलपक करने की तकनीक इतना महत्‍वपूर्ण क्‍यों हैं और इसका आने वाले समय में क्‍या असर पड़ सकता है?

स्‍क्रैमजेट का पूरा नाम सुपरसोनिक कंब्‍यूस्‍टन रैमजेट (Supersonic Combustion Ramjet) है. स्‍क्रैमजेट इंजन की मदद से अल्‍ट्रा हाई-स्‍पीड वाले जेट या फिर मिसाइलें डेवलप की जा सकती हैं. इससे हाइपरसोनिक मिसाइलों को डेवलप करने में काफी मदद मिलेगी. बता दें कि हाइपरसोनिक क्षमता वाले इंजन से लैस मिसाइलें 5 मैक (ध्‍वनि की रफ्तार से 5 गुना ज्‍यादा) या उससे ज्‍यादा की स्‍पीड से टारगेट तक पहुंचने में सक्षम होती हैं. यह क्षमता दुनिया के गिने-चुने देशों के पास ही है. अब भारत भी उनमें शामिल हो गया है. स्‍क्रैमजेट इंजन का वजन ट्रेडिशनल इंजन से कामी कम होता है, ऐसे में मिसाइलें ज्‍यादा से ज्‍यादा पेलोड अपने साथ ले जा सकेंगी. इसका मतलब यह हुआ कि इस तरह के इंजन से लैस मिसाइलें ज्‍यादा घातक और विनाशकारी साबित होंगी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर गुजरी पिकअप, 11 सफाई कर्मचारियों को रौंदा

0

हरियाणा के नूंह में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में छह सफाई कर्मचारियों की मौत की खबर है, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हुए हैं. थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी.

जानकारी के अनुसार, थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सुबह करीब 10:00 बजे हुआ, जब करीब 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे. अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घायल दो कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. देखते ही देखते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई. एंबुलेंस, रोड सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं. हादसे की भयावहता ऐसी थी कि आसपास के लोग स्तब्ध रह गए. घटना इतनी भयावह थी कि इसकी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, लोग इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं और मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग भी उठाई है.

हम यहीं रहना चाहते हैं…’ पहलगाम हमले के बाद अटारी बॉर्डर बंद, पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों ने सुनाया दर्द

0

कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने अटारी बॉर्डर बंद करने का ऐलान कर दिया. इसका सबसे ज्यादा असर राजस्थान में रह रहे पाक विस्थापित हिंदू परिवारों पर पड़ रहा है. जो पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आए थे. दो दिन पहले भारत सरकार की ओर सभी वीजा लेकर आए पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया था. बात अगर जोधपुर की करे तो यहां पर जो, पाक विस्थापितों रहते हैं उनके लिए बड़ी चुनौती और परेशानी बन गई है. इन्हीं में से एक है सादोरी देवी 55 साल की उम्र में ये 13 लोगों के परिवार के साथ एक महीने पहले यहां बसने की उम्मीद से जोधपुर आई थी लेकिन अब इन्हें डर है कि कहीं ये अपने परिवार से दूर ना हो जाए.

सदौरी बाड़मेर की सीमा से लगे पाकिस्तान के सांगड़ की रहने वाली हैं. उन्होंने बताया कि उनका 13 लोगों का परिवार 27 मार्च को यही सोच कर आया था कि जोधपुर में कुछ दिन ठहर जाएंगे, तब तक परिवार के बाकी लोगों को भी वीजा मिल जाएगा. वीजे के बाद वे भी यहां आ जाएंगे. लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद माहौल तनावपूर्ण है. अब परिवार जल्द से जल्द पाकिस्तान के लिए रवाना हो रहा है.

भारत ने गरीबी हटाने में रचा इतिहास, रोजगार पैदा करने में भी रहे सफल

0

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में एक ट्वीट में बताया कि वर्ल्ड बैंक ने भारत की गरीबी उन्मूलन और रोजगार क्षेत्र में प्रगति की जमकर सराहना की है. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 17 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, जो वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इसके साथ ही, भारत में रोजगार की वृद्धि दर अब देश की कार्यशील उम्र की जनसंख्या से भी तेज हो गई है, जो किसी भी विकासशील देश के लिए एक सकारात्मक संकेत है.

वर्ल्ड बैंक की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2011 से 2022-23 के बीच 17.1 करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी ($2.15 प्रतिदिन से कम खर्च करने वालों) से बाहर निकाला है. इस दौरान देश की अत्यधिक गरीबी दर 16.2% से घटकर मात्र 2.3% रह गई. इससे भारत न केवल लोअर-मिडल इनकम कैटेगरी में आया, बल्कि वैश्विक गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरा.

गांव और शहर दोनों में दिखा असर
ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी 18.4% से घटकर 2.8% और शहरी क्षेत्रों में 10.7% से घटकर 1.1% हो गई, जिससे ग्रामीण-शहरी अंतर केवल 1.7% रह गया है. $3.65 प्रतिदिन के मापदंड पर, गरीबी दर 61.8% से गिरकर 28.1% हुई और 37.8 करोड़ लोग इससे बाहर निकले.

भारत ने रोका पानी तो मछली की तरह तड़पेंगे पाकिस्‍तानी! न बिजली न खाना

0

पाकिस्‍तान ने पुलवामा में आतंकी हमला कराया तो भारत ने जवाब आग बरसाते गोले-बारूद और बंदूकों से दिया. अब 6 साल बाद फिर पहलगाम में आतंकी हमला कराया है तो इस बार जवाब पानी से दिया जाएगा. भारत सरकार ने 65 साल पुरानी सिंधु नदी को लेकर संधि को तोड़कर पाकिस्‍तान के लिए इस नदी का पानी रोकने का फैसला किया है. लेकिन, क्‍या यह फैसला सच में पाकिस्‍तान को उतना नुकसान और चोट पहुंचा सकेगा कि वह गोले-बारुद और बंदूकों की चोट से ज्‍यादा हो. आखिर सिंधु नदी का पानी पाकिस्‍तान के लिए कितना अहम है.

पाकिस्‍तान पहले से ही भुखमरी और कंगाली से जूझ रहा है. राशन के पीछे भागते लोगों के वीडियो तो सोशल मीडिया पर भरे पड़े हैं. पाकिस्‍तान का खजाना भी खाली है और पहले से लिए गए कर्ज का ब्‍याज भरने के लिए आज भी आईएमएफ से बेलआउट पैकेज का इंतजार कर रहा है. कंगाली के दौर में अगर भारत ने सच में उसके लिए सिंधु नदी का पानी बंद कर दिया तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि पाकिस्‍तान मछली की तरह तड़प उठेगा.