Home Blog Page 820

छत्तीसगढ़ी समाज ने उठाई आवाज, ग्राम बोरी में अमानवीय भिक्षावृत्ति प्रथा पर रोक लगाने राष्ट्रपति से की मांग

0

छत्तीसगढ़ी समाज, जिला ईकाई- राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ द्वारा आज 17 अप्रैल को माननीय महामहिम राष्ट्रपति महोदय, भारत सरकार, नई दिल्ली माध्यमः कलेक्टर महोदय, राजनांदगांव ज्ञापन सोपा. अपने ज्ञापन में छत्तीसगढ़ी समाज, जिला ईकाई- राजनांदगांव, ने राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत बोरी, में परंपरा के नाम पर हो रही अमानवीय भिक्षावृत्ति की प्रथा पर रोक लगाने मांग की है

उन्होंने जिले राजनांदगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोरी, जो कि जिला मुख्यालय से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, वहाँ परंपरा और रिवाजों के नाम पर एक अत्यंत अमानवीय कुरीति आज भी प्रचलन में है। गाँव की महिलाएं छोटे बच्चों और दूध मुहे बच्चर्चा को लेकर भिक्षावृति के लिए मजबूर की जाती हैं।

इस प्रकार की भिक्षावृत्ति न केवल महिलाओं और बच्चर्चा के मानवीय अधिकारों का हनन है, बल्कि यह संविधान ‌द्वारा प्रदत्त गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का भी सीधा उल्लंघन है। और भी चिंताजनक तथ्य यह है कि यदि कोई महिला इस प्रथा में भाग नहीं लेती, तो समाज में उसके परिवार को सामाजिक बहिष्कार, जैसे ‘रोटी-बेटी का संबंध न रखना’, जैसी अन्यायपूर्ण कुरीतियों का सामना करना पड़ता है।

हम, छत्तीसगढ़ी समाज, आपसे आग्रह करते हैं किः

* ग्राम बोरी में इस कुरीति की तत्काल जांच करवाई जाए।

ऐसी अमानवीय परंपराओं पर रोक लगाने हेतु प्रशासनिक कार्यवाही की जाए।

* महिलाओं और बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा व आजीविका हेतु विशेष योजनाएं शुरू की जाएं।

* समाज में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए ताकि ऐसी प्रथाएं हमेशा के लिए समाप्त हो सकें। हमें विश्वास है कि आप इस गंभीर सामाजिक मुद्दे पर उचित कदम उठाते हुए प्रभावित समुदायों को न्याय दिलाएंगे।
राजन गांव के ज्वाइंट कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते के दौरान छत्तीसगढ़ी समाज, जिला ईकाई राजनांदगांव, प्रभारी हेमंत लाऊत्रे इकाई से जुड़े सदस्य भी मौजूद रहे…।

कैश जमा करवाने आए दुकानदार पर PNB बैंक के कैशियर ने किया हमला

0

हरियाणा के करनाल के नीलोखेड़ी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बैंक के कैशियर ने पैसे जमा कराने आए ग्राहक पर कैंची से हमला कर दिया. हमले के बाद आरोपी कैशियर फरार हो गया. बैंक मैनेजर ने आरोपी कैशियर को तुरंत सस्पेंड कर दिया है. पूरा विवाद पैसे जमा करवाने को लेकर हुआ है, जिसमें कैशियर ने कहा कि टाइम हो गया है और पैसे जमा नहीं होंगे.

जानकारी के अनुसार, करनाल के नीलोखेड़ी में पंजाब नेशनल बैंक की यह घटना है. दुकानदार पैसे जमा कराने बैंक गया था, जहां यह घटना हुई. हमले में दुकानदार घायल हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और खून से सनी कैंची बरामद कर ली है. हमलावर कैशियर फरार हो गया है और बैंक प्रबंधक ने उसे सस्पेंड कर दिया है.

पवन शर्मा नाम के दुकानदार ने बताया कि वह कल करीब 3:30 बजे बैंक में कैश जमा कराने आया था. कैश काउंटर पर उसने पैसे देकर कैशियर से जमा करने को कहा. जब कैशियर ने अनसुना किया, तो उसने दोबारा पैसे जमा करने को कहा. इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई. गुस्से में आकर कैशियर ने कैंची से ग्राहक पर हमला कर दिया. हमले के बाद आरोपी कैशियर फरार हो गया. पीड़ित दुकानदार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है. उसके हाथ पर चोट आई है

चोरों की शादी में पुलिस बनी बराती, सात फेरे लेते ही दो दूल्हे गिरफ्तार

0
आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अलग-अलग पैतरों का इस्तेमाल करती है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पुलिस ने ऐसे ही एक दिलचस्प प्लान बनाया, जिसके शिकंजे में कई आरोपी फंस गए। राजगढ़ के कड़िया सांसी गांव के आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं।  चोरी देकर कई आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
वहीं, शादी का सीजन भी जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कड़िया सांसी गांव में शादियों के दौरान पुलिस ने पहरा लगा दिया। पुलिस को उम्मीद थी कि शादी समारोह में कई आरोपी जरूर आएंगे। पुलिस का अंदेशा सही निकला। शादी समारोह में शामिल हुए चार आरोपियों को पकड़ने में  पुलिस कामयाब रही, जिसमें दो दुल्हा था।

दूल्हा-दुल्हन पक्ष इसी गांव के हैं

इस घटना की जानकारी देते हुए एसडीओपी उपेंद्र भाटी ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन पक्ष इसी गांव के हैं, इसलिए बाहर से बारात नहीं आई थी। गांव में विवाह के दौरान 4 आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें मोहनीश पिता गोपाल सांसी व रोहन

पंजाब के बेटे ने हांगकांग से क्‍यों मांगी शरण? 9 साल बाद मिला ऐसा झटका

0

दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस मामले में पंजाब मूल का एक युवक रोजगार की तलाश में नौ साल पहले हांगकांग गया और वहां की सरकार से शरण की मांग कर दी. वहीं, सालों के लंबे इंतजार के बाद हांगकांग की एजेंसीज ने ऐसा फैसला लिया, जिसके झटके न केवल इस युवक को झेलने पड़े, बल्कि पंजाब के अमृतसर में रहने वाले उसके परिजनों की भी रूह कांप गई.

दरअसल, इस मामले की शुरूआत आज से करीब नौ साल पहले फरवरी 2016 में हुई थी. अमृतसर शहर में रहने वाला युवक हरपाल सिंह रोजगार की तलाश में हांगकांग जाना चाहता था. उस समय 2 लाख रुपए के एवज में सनी नाम के एक एजेंट ने हरपाल सिंह को हांगकांग पहुंचा दिया. हांगकांग पहुंचते ही सनी ने हरपाल सिंह के पासपोर्ट को अपने कब्‍जे में ले लिया. वहीं साजिश के तहत, हरपाल ने हांगकांग में एसाइलम (शरण) के लिए आवेदन कर दिया.

28 फ्लाईओवर और 126 पुल, 6 घंटे में 600 KM का सफर, यूपी और आधी दिल्ली की परेशानी खत्म

0

यूपी और दिल्ली के बीच एक ऐसा एक्सप्रेसवे बन रहा है जो उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी और आधी दिल्ली की दिक्कत को दूर कर देगा. इस एक्सप्रेसवे की मदद से महज 6 घंटे में 600 किलोमीटर की दूरी पूरी हो जाएगी. खास बात है कि 594 किलोमीटर लंबे इस रोड इंफ्रा प्रोजेक्ट का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और जल्द यह ट्रैफिक के लिए खुल सकता है. हम बात कर रहे हैं गंगा एक्सप्रेसवे की, जो मेरठ से प्रयागराज तक जाएगा.

इस एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट आया है. कानपुर-लखनऊ रूट पर सोनिक स्टेशन के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए रेलवे लाइन पर पुल निर्माण के बाद स्टील गर्डर लगाने का काम चल रहा है.

DC को AC में बदलेगा ये देसी कन्वर्टर, ITI छात्र ने लगाया गजब का जुगाड़

0

जिले के मोहल्ला बक्शीपुर के रहने वाले ITI के छात्र अविचल ने एक ऐसा कन्वर्टर तैयार किया है, जो DC करंट को आसानी से AC करंट में बदल देता है. इसका मतलब अब DC वोल्टेज से घरेलू पंखे, बल्ब जैसी चीज़ें आराम से चल सकेंगी. आमतौर पर इन्वर्टर के जरिए DC करंट को AC में बदला जा सकता है. अविचल ने बताया कि AC को DC में बदलना तो आसान होता है, लेकिन DC को AC में बदलना थोड़ा मुश्किल होता है. लेकिन उन्होंने ये काम कर दिखाया.

अविचल ने बताया कि उनके गांव और आस-पास के इलाकों में बिजली की समस्या अक्सर बनी रहती है. लोग DC सप्लाई जैसे सोलर बैटरी का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन उससे AC वाले उपकरण नहीं चल पाते. अब उनके बनाए गए इस छोटे से कन्वर्टर से DC सप्लाई को AC में बदलकर घरेलू उपकरण चलाए जा सकते हैं.

बुजुर्ग पिता को अस्पताल में छोड़ भागे बिटिया-दामाद

0
जिन संतानों को मां-बाप भविष्य का सहारा समझकर पालन-पोषण करके काबिल बनाते हैं, वही संतान जरूरत के समय बुजुर्ग मां-बाप को बोझ समझकर घर के बाहर छोड़ रहे हैं। अभी मंगलवार को शहर की एक बुजुर्ग महिला को उसकी बेटी व दामाद वाराणसी के घाट के किनारे लावारिस छोड़ आये थे। ऐसे ही बुधवार दोपहर बिधनू सीएचसी में उपचार के बहाने पनकी निवासी बुजुर्ग पिता को उसकी बेटी व दामाद छोड़कर निकल गए। एक घंटे से इमरजेंसी वार्ड के बेड पर लेटे बुजुर्ग बेटी दामाद का इंतजार कर रहे थे, तभी डॉक्टरों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बेटी दामाद बाहर से दवा लाने की कहकर गए हैं। जिस पर डॉक्टर ने पुलिस को जानकारी दी।

इंदौर में ईडी के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंची कांग्रेस, लेकिन कार्यकर्ता नहीं खोज सके दफ्तर

0
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एजेंसी ने इस केस से जुड़ी 661 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
इसके विरोध में कांग्रेस ने देशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया था। लेकिन इंदौर में कांग्रेस के संगठन ने जो किया, उससे पार्टी की किरकिरी हो गई। दरअसल कांग्रेस की इंदौर इकाई ने प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं से ईडी दफ्तर के बाहर एकत्र होने की अपील की थी।

शिफ्ट हो चुका है ईडी दफ्तर

  • लेकिन पार्टी ने जिस दफ्तर का पता दिया था, वहां से ईडी दफ्तर काफी पहले ही शिफ्ट हो चुका था। लेकिन पार्टी के आदेशानुसार कुछ कांग्रेस नेता ईडी के पुराने दफ्तर पहुंच भी गए। तब पता चला कि दफ्तर को कबका शिफ्ट हो चुका है।
  • आनन-फानन में प्रदर्शन का स्थान बदला गया। अब कांग्रेस के इस प्रदर्शन से ज्यादा किरकिरी की चर्चा हो रही है। भाजपा ने भी इसे लेकर कांग्रेस की चुटकी ली है। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सालूजा ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

कनाडा जाने को खुशी-खुशी पहुंचा एयरपोर्ट, देखते ही अफसर बोला- तेरा चेहरा तो और पल भर में पलट गया पूरा खेल

0

विदेश जाने की ख्‍वाहिश नौजवानों पर इस कदर हावी है कि वह किसी भी कीमत में अपना सपना पूरा करने के लिए तैयार रहते हैं. कुछ ऐसा ही मामला बीते दिनों दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला. इस मामले में पंजाब का एक युवक विदेश जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा था. एयरपोर्ट पर इस युवक के चेहरे को देखने के बाद पूरा खेल कुछ इस तरह बदला कि वह कनाडा की जगह सलाखों के पीछे पहुंच गया.

यह मामला 9-10 अप्रैल की रात का है. कमलजीत सिंह नामक एक युवक कनाडा जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-थ्री पर पहुंचा हुआ था. इस युवक ने चेक-इन की प्रक्रिया तो पूरी कर ली, लेकिन इमिग्रेशन काउंटर पर उसका पूरा खेल पलट गया. दरअसल, डॉक्‍यूमेंट की स्‍क्रूटनी के दौरान इमिग्रेशन अफसर ने पाया कि पासपोर्ट पर लगी फोटो इस युवक से मेल नहीं खा रही है. इसी आधार पर इस युवक को रोक लिया गया और उससे पूछताछ शुरू की गई.

YouTuber वाले सर की काली करतूत… छात्रा को बहलाकर बुलाया होटल

0

टीचर बच्चों का भविष्य बनाते हैं. लेकिन इस मामले ने भरोसे को झकझोर कर रख दिया है. बिहार के पटना निवासी एक यूट्यूब टीचर पर जबलपुर की एक स्टूडेंट से दुष्कर्म करने और धमकाने का आरोप लगा है. टीचर कोई आम नहीं बल्कि ऑनलाइन क्लास देने वाला ऐसा यूट्यूबर है जिसके इंस्टाग्राम पर 384K फॉलोअर्स हैं.

700 किलोमीटर का सफर तय कर किया दुष्कर्म
आरोप है कि यह यूट्यूबर टीचर 700 किलोमीटर का सफर तय कर जबलपुर आया और स्टेशन के पास एक होटल में स्टूडेंट से मिला. वहीं पर उसने स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया. छात्रा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है.