Home Blog Page 824

बिहार का एक गांव ऐसा भी! 50 फीसदी घरों में लटका है ताला, वजह जान गर्व से सीना हो जाएगा चौड़ा

0

शिक्षा, मेहनत और संकल्प से सफलता की कहानी तब लिखी जाती है जब सपनों को हकीकत में बदलने का जुनून हो और मेहनत को पूजा मान लिया जाए. शिवहर के पिपरारी पुनर्वास गांव ने ऐसा ही इतिहास रचा है. अगर आप इस गांव में जाएंगे और ज्यादातर घरों में ताला लटका हुआ पाएंगे तो आपके मन में कई सवाल उठेंगे. लोकल 18 की टीम जब इस गांव पहुंची तो यही नजारा देखने को मिला.

गांव में प्रवेश करते ही तीन घरों में ताला लगा हुआ था. जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते गए, ताला लगे घरों की संख्या बढ़ती गई. जब हमने इसका कारण जानने के लिए गांव के बुजुर्गों से बात की तो पता चला कि यहां के ज्यादातर लोग बाहर नौकरी कर रहे हैं.

पोलियो वैक्सीन जहर नहीं दवा है, तालिबान को भी आ गया समझ, पाकिस्तानियों को कब आएगी

0

पाकिस्तान का आर्थिक केंद्र और सिंध की राजधानी कराची पोलियो वैक्सीन देने से इनकार करने वाले पाकिस्तानी शहरों की सूची में टॉप पर है, जहां पोलियो वायरस विरोधी अभियानों के दौरान परिवारों ने अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने से मना कर दिया. यह चिंताजनक आंकड़े देश के संघीय स्वास्थ्य मंत्री मुस्तफा कमाल ने बताए. उन्‍होंने कहा कि 85 प्रतिशत परिवारों ने अपने बच्चों को पोलियो वायरस की खुराक पिलाने से मना कर दिया. कराची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कमाल ने खुलासा किया कि पाकिस्तान में कम से कम 44,000 परिवारों ने अपने बच्चों को पोलियो वायरस वैक्सीन की खुराक पिलाने से मना कर दिया है.

उन्होंने कहा, ‘इस समय, पाकिस्तान में, 44,000 इनकार करने वाले मामले हैं, जिनमें से अकेले कराची में 34,000 हैं. यह 85 से 90 प्रतिशत का आंकड़ा है. मैं पाकिस्तान में सभी को बताना चाहता हूं कि कराची में पोलियो मौजूद है, लेकिन रोकथाम के कारण लोगों पर इसका असर नहीं है. चूंकि वायरस हर जगह है, अगर बच्चों को किसी भी कारण से टीका नहीं लगाया जाता है और वे वायरस से संक्रमित हो जाते हैं, तो वे शारीरिक रूप से अक्षम हो जाएंगे. मैं आपको यह समझाने आया हूं कि अपने बच्चों को टीका न लगवाना अपराध है

रामपाल के 14 साल से नंगे पांव घूमने की बात PM मोदी तक कैसे पहुंची

0

हरियाणा के कैथल के सिवान के गाँव खेड़ी गुलाम अली के रामपाल कश्यप चर्चा में हैं. चर्चा इसलिए हो रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से उन्हें जूते पहनाए. रामपाल कश्यप पिछले 14 सालो से नंगे पाँव चल रहे थे और उन्होंने 2012 में प्रण लिया था कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनकर उन्हें जूते पहनने के लिए नहीं कहेंगे, तब तक वे जूते नहीं पहनेंगे. अब उनकी यह मुराद पुरी हो गई है.

कैथल के गाँव खेड़ी गुलाम अली रामपाल कश्यप ने बताया कि किसी ने उन्हें ताना मारा था, जिसके बाद उन्होंने यह शपथ ली थी. इसके बाद उन्होंने न जूते पहने और न ही चप्पल. चाहे कोई भी समारोह हो, गर्मी हो या सर्दी, वे हमेशा नंगे पाँव ही रहते थे. यहाँ तक कि 6 महीने पहले उनके बेटे की शादी में भी उन्होंने जूते नहीं पहने. मजदूरी करने जाते समय भी वे नंगे पाँव ही जाते थे. गाँव के लोग उन्हें पागल कहने लगे थे.

दरअसल, 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए, लेकिन रामपाल कश्यप की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई, इसलिए उनका प्रण जारी रहा. 10 दिन पहले चीका की ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा पहुंची थीं. उस कार्यक्रम में रामपाल कश्यप भी गए थे. राज्यसभा सांसद ने उन्हें नंगे पांव देखा और इसका कारण पूछा. इसके बाद सांसद ने उनकी नंगे पांव की वीडियो बनाकर प्रधानमंत्री ऑफिस भेजी.

किसान का बेटा बना ED में अफसर, गांव में मिली पहली सरकारी नौकरी

0

जब हालात मुश्किल हों और सपने बड़े, तो मेहनत ही वो पुल होती है जो इंसान को मंज़िल तक पहुंचाती है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज क्षेत्र के खेरे नगला गांव के आयुष राजपूत ने, जिनकी सफलता आज हर युवा के लिए मिसाल बन गई है. इस गांव के युवा को पहली बार सरकारी नौकरी मिली है. एक वक्त था जब आयुष के घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी. खेतों में पिता का हाथ बंटाने वाले आयुष ने कभी हालात को खुद पर हावी नहीं होने दिया. दिन में खेत, और बाकी समय पढ़ाई—यही उनकी दिनचर्या थी. मुश्किलों के बीच भी उनका हौसला कमजोर नहीं पड़ा.

पाकिस्तान में ऐसा क्या हुआ कि आंबेडकर हो गए इस्लाम के खिलाफ

0

13 अक्टूबर, 1935 का वह दिन, जब बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हिंदू धर्म का त्याग करने का ऐलान कर दिया। महाराष्ट्र के नासिक में एक छोटे से शहर येओला में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने घोषणा की, मैं खुद को हिंदू कहने वाले व्यक्ति के रूप में नहीं मरूंगा! उन्होंने अपने समर्थकों के बीच कहा कि मैं हिंदू धर्म का त्याग करने जा रहा हूं। आंबेडकर का कहना था, मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है, क्योंकि एक व्यक्ति के विकास के लिए तीन चीजों की आवश्यकता होती है जो करुणा, समानता और स्वतंत्रता है। धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए। उनके मतानुसार जाति प्रथा के चलते हिंदू धर्म में इन तीनों का ही अभाव था। बाद में आंबेडकर ने 3.65 लाख समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म अपना लिया। आंबेडकर जयंती पर जानते हैं उनकी कहानी।

सड़कों पर सन्नाटा, दुकानें बंद… मालदा-बीरभूम में इंटरनेट बंद; पढ़ें मुर्शिदाबाद हिंसा

0

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन अधियिनियम के खिलाफ हिंसा जारी है। बर्बादी का मंजर सड़कों पर जले हुए वाहनों, लूटे गए शॉपिंग मॉल और फार्मेसी में तोड़फोड़ के रूप में देखने को मिला। मुर्शिदाबाद में रविवार को सड़कें सुनसान रहीं। दुकानें बंद रहीं और लोग घरों के अंदर ही रहे। प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को निकटवर्ती जिलों मालदा और बीरभूम तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसी समय, मुर्शिदाबाद जिले के कुछ अतिरिक्त क्षेत्रों को भी इंटरनेट सेवाओं के निलंबन के दायरे में लाया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक, अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है।

PM मोदी का एक फोन कॉल…और कैसे बेल्जियम में पैक हो गया मेहुल चोकसी का बोरिया-बिस्तर

0

मेहुल चोकसी को बेल्जियम में अरेस्ट कर लिया गया है. भारतीय एजेंसियों यानी सीबीआई और ईडी के अनुरोध पर बेल्जियम में यह एक्शन हुआ है. मेहुल चोकसी भारत का मोस्टवांटेड और भगोड़ा हीरा कारोबारी है. उसके ऊपर पीएनबी से 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. बताया गया कि मेहुल चोकसी को 12 अप्रैल को बेल्जियम के अस्पताल से गिरफ्तार किया गया है. उसे अभी बेल्जियम डिटेंशन सेंटर रखा गया है. इस बीच भारत ने उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध भी किया है. अगर सबकुछ सही रहा तो बहुत जल्द भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी भारत की धरती पर होगा. अब सवाल है कि आखिर मेहुल चोकसी अचानक गिरफ्तार कैसे हो गया? तो इसके पीछे भी कहानी है. पर्दे के पीछे की वह कहानी, जिसमें पीएम मोदी से लेकर ईडी और सीबीआई वाले सब लगे थे.

यूपी का जलवा! बांग्‍लादेश के बाद आ रहा ऐपल का भी कारोबार, फॉक्सकॉन लगाने जा रही दूसरी सबसे बड़ी फैक्‍ट्री

0

उत्‍तर प्रदेश अब देश का मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है. नोएडा में धड़ाधड़ फैक्‍टरियां लग रही हैं. बांग्‍लादेश का कपड़ा व्‍यापार यूपी शिफ्ट हो रहा है. ऐपल के लिए आईफोन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन ने भी उत्‍तर भारत में अपना पहला प्‍लांट लगाने के लिए यूपी को ही चुना है. कंपनी ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा प्‍लांट लगाने की तैयारी में है. यह प्‍लांट यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 300 एकड़ जमीन पर बबनाने की योजना है. फॉक्‍सकॉन की ग्रेटर नोएडा यूनिट कंपनी की बेंगलुरु फैक्‍टरी से भी बड़ी हो सकती है. बेंगलुरु फैक्‍टरी फॉक्‍सकॉन की दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फैक्‍टरी है. फॉक्सकॉन इस समय तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में सक्रिय है. नोएडा का क्लस्टर आज चेन्नई की तरह तेजी से बढ़ता हुआ मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है, जहां मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, स्थानीय प्रतिभा और कई सप्लायर्स की मौजूदगी है. इस वजह से ही फॉक्‍सकॉन की इस पर नजर है.

मेहुल चोकसी के गले की फांस बनी अंग्रेजों के जमाने की संधि

0

पंजाब नेशनल बैंक को 13500 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोपी मेहुल चौकसी को गिरफ्तार कर लिया गया है. भारत से भागे मेहुल चैकसी की गिरफ्तारी बेल्जियम से हुई है. प्राप्त जानकारी के सीबीआई और ईडी की अपिल पर बेल्जियम पुलिस ने चौकसी को गिरफ्तार किया है. हीरा कारोबारी चोकसी गीतांजलि ग्रुप का मालिक है. वह 2011 से ही पीएनबी को लोन के नाम पर धोखा दे रहा था. हालांकि इस घोटाले का खुलासा 2018 में हुआ था,

देश से भागने के बाद वह वर्षों तक गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था. हालांकि आखिरकार वह खुद ही उस देश में पहुंच गया, जहां से उसे भारत लाना काफी आसान माना जा रहा है. बेल्जियम की एक अस्पताल से गिरफ्तारी के बाद अब चोकसी भारतीय एजेंसियों की पकड़ में आ सकता है.

शेख हसीना, शेख रेहाना और बच्चों को गिरफ्तार करने का आदेश, बांग्लादेशी अदालत ने पुलिस को पेश करने को कहा

0

बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना, रेहाना के बच्चों रादवान मुजीब सिद्दीक बॉबी और अजमीना सिद्दीक, ब्रिटेन की सांसद ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक और 48 अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए हैं। राजधानी ढाका की एक अदालत ने इन सभी लोगों के खिलाफ राजनीतिक सत्ता का दुरुपयोग करके RAJUK से 30 कट्ठा जमीन के कथित अवैध अधिग्रहण के सिलसिले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ढाका मेट्रोपोलिटन के वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश जाकिर हुसैन गालिब ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (ACC) की तरफ से दायर तीन अलग-अलग आरोपपत्रों पर संज्ञान लिया और आरोपियों के अदालत से गैर-हाजिर रहने की वजह से गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।