Home Blog Page 977

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने भाजपा सरकार और जिला निर्वाचन अधिकारी पर निर्वाचन कार्य में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग…

0

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने भाजपा सरकार और जिला निर्वाचन अधिकारी पर निर्वाचन कार्य में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग…

लोकसभा चुनाव को लेकर मतगणना होनी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से काग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट जाने की बात कही है

लोकसभा चुनाव को लेकर मतो की गिनती 4 जून मंगलवार को होनी है। इस दिन छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नतीजें सामने आ जाएंगे। मतगणना के ठीक पहले बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार और जिला निर्वाचन अधिकारी पर निर्वाचन कार्य में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। इसके साथ ही यादव ने इस पूरे मामले को लेकर कोर्ट भी जाने की बात कही है। वहीं इस मामले को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस प्रत्याशी के सभी आरोपो को खारिज करते हुए नियमानुसार पूरी निर्वाचन की प्रक्रिया को पूरा होना बताया है। वही कांग्रेस के इस आरोप को लेकर भाजपा ने कहा कि हारने वाले लोग अब ईवाएम पर ठीकरा फोड़ने की बात कर रहे हैं। 

बिलासपुर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2251 मतदान केंद्रों के दस्तावेज प्राप्त हुए जिन्हे मिलान करने पर इसमें से 611 मतदान केंद्रों के प्रारूप 17 सी और बैलेट यूनिट के नंबरों में भिन्नता पाई गई है। यादव ने कहा कि 206 बैलेट यूनिट में मुद्रित अल्फाबैटिक और न्यूमैरक नंबर में भिन्नता मिली है। इस के साथ ही करीब 28 बैलेट यूनिट के नंबर अधूरे भी पाए गए हैं। इसके अलावा करीब 41 बैलेट यूनिट में मुद्रित क्रम संख्या को विधिवत दर्ज नहीं किया गया है। इसके अलावा यादव ने मुंगेली में भी कुछ इसी तरह के सवाल खड़े किए हैं। देवेंद्र यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन ठीक से नहीं किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि कोटा के 63, तखतपुर के 41, बिल्हा के 33, बिलासपुर के 42, बेलतरा के 44, मस्तूरी के 66, लोरमी के 51 और मुंगेली विधानसभा के 53 मतदान केंद्रों में गड़बड़ी हुई है।

कलेक्टर ने कहा बैठकर होगा निराकरण

कांग्रेस प्रत्याशी के आरोप के बाद जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने बैठक कर निराकरण की बात कही है। उन्होंने कहा कि मतदान के दूसरे दिन स्कूटनी में इलेक्शन कमीशन के ऑब्जर्वर की उपस्तिथी में सभी पोलिंग एजेंट उपस्थित थे जिन्हें सभी चीजों की जांच कराई गई है। किसी भी मतदान केंद्र का पेपर भी चेक करना है तो वह करा सकते हैं, सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही सब कुछ सील किया गया है। अब वह सभी सीआरपीएफ की निगरानी में है। अभी पेपर निकालना और उसे मिलाना संभव नहीं है।

Israel Hamas War: युद्धविराम पर इजरायली मंत्रियों की धमकी, नेतन्याहू गाजा में पीछे हटे तो पद से देंगे इस्तीफा…

0

Israel Hamas War: युद्धविराम पर इजरायली मंत्रियों की धमकी, नेतन्याहू गाजा में पीछे हटे तो पद से देंगे इस्तीफा…

इजरायल के दो अति दक्षिणपंथी मंत्रियों ने युद्धविराम पर इस्तीफा देने की धमकी दी है. मंत्रियों ने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू यदि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के गाजा युद्धविराम प्रस्ताव पर सहमत हो जाते हैं तो वे इस्तीफा दे देंगे.

इसके अलावा सत्तारूढ़ पार्टी के साथ गठबंधन को भी तोड़ने की बात कही है.

वित्त मंत्री बेजेलल स्मोत्रिच और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वीर ने कहा कि वे हमास के नष्ट होने से पहले किसी भी समझौते के खिलाफ हैं. दूसरी तरफ विपक्षी नेता यायर लापिड ने कहा है कि अगर नेतन्याहू जो बाइडेन के प्रस्ताव को मानेंगे तो वे सरकार का समर्थन करेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने खुद इस बात पर जोर दिया कि ‘जब तक हमास की सैन्य और शासन क्षमताएं नष्ट नही हो जातीं और सभी बंधकों को रिहा नहीं कर दिया जाता तब तक कोई स्थायी युद्धविराम नहीं होगा.

अमेरिका की गाजा युद्धविराम योजना
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने युद्धविराम के लिए तीन-भाग का प्रस्ताव दिया है. इसके तहत पहले छह सप्ताह का युद्ध विराम होगा. इस दौरान इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) गाजा के आबादी वाले क्षेत्रों से हट जाएगा. दूसरी तरफ पहले चरण में ही हमास इजरायल के सभी बंधकों को रिहा करेगा. इस दौरान स्थायी ‘शत्रुता समाप्ति’ और गाजा के लिए एक प्रमुख पुनर्निर्माण योजना बनेगी.

युद्धविराम बड़ी लापरवाही-इजरायली मंत्री
बाइडेन की तरफ से इस प्रस्ताव के बाद शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इजरायली मंत्री स्मोत्रिच ने नेतन्याहू से कहा वह ‘ऐसी सरकार का हिस्सा नहीं होंगे जो प्रस्तावित रूपरेखा से सहमत हो और हमास को नष्ट किए बिना और सभी बंधकों को वापस लाए बिना युद्ध समाप्त कर दे.’ इसके साथ ही उनके शब्दों को दोहराते हुए मंत्री बेन-ग्वीर ने कहा, ‘इस समझौते का अर्थ है युद्ध की समाप्ति और हमास को नष्ट करने के लक्ष्य को त्यागना. यह एक लापरवाही भरा समझौता है, जो आतंकवाद की जीत और इजरायल राज्य के लिए सुरक्षा खतरा है.’ उन्होंने प्रस्ताव पर सहमत होने के बजाय ‘सरकार को भंग करने’ की कसम खाई.

दोनों मंत्रियों के सहयोग से चल रही है सरकार
दरअसल, नेतन्याहू की सरकार दक्षिणपंथी गठबंधन के सहयोग से चल रही है. बेन-ग्विर की ओत्ज़मा यहूदी पार्टी के पास छह सीटें हैं. दूसरी तरफ स्मोत्रिच की धार्मिक ज़ायोनिज़्म पार्टी के पास सात सीटें हैं लेकिन इजरायल के सबसे प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक यायर लैपिड ने संकटग्रस्त प्रधानमंत्री को अपना समर्थन देने का वादा किया है. उनकी येश अतीद पार्टी के पास 24 सीटें हैं. उन्होंने कहा है कि यदि बेन-ग्वीर और स्मोत्रिच सरकार छोड़ देते हैं तभी भी नेतन्याहू के पास बंधक सौदे के लिए हमारा सुरक्षा कवच है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि नेतन्याहू क्या निर्णय लेते हैं.

Stock Market: चुनाव नतीजों वाले दिन स्टॉक मार्केट का क्या रहता है हाल, जानिए पुराना इतिहास…

0

Stock Market: चुनाव नतीजों वाले दिन स्टॉक मार्केट का क्या रहता है हाल, जानिए पुराना इतिहास…

​लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 1 जून को संपन्न हो गया है. इसके साथ ही लगभग डेढ़ महीने से जारी चुनावी जंग का समापन हो गया है. अब सभी राजनीतिक दलों, पूरे देश और दुनिया की नजर 4 जून को आने वाले जनता के फैसले पर टिक गई है.

इस दिन पता लगेगा कि क्या नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं या फिर किसी नए नेता को अगला पीएम बनने का मौका मिलेगा.

एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं चुनाव और स्टॉक मार्केट

दलाल स्ट्रीट की नजर भी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के परिणाम पर टिकी है. चुनाव और स्टॉक मार्केट एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. अपेक्षित परिणाम न आने पर जहां शेयर मार्केट ने ऐतिहासिक गिरावट का दौर भी देखा है वहीं, मनचाहा परिणाम मिलने पर सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) ने लंबी-लंबी छलांग भी मारी है. आइए एक नजर पिछले कुछ लोकसभा चुनाव के परिणाम और उनके शेयर मार्केट पर हुए असर पर डाल लेते हैं.

2004 का लोकसभा चुनाव

इस लोकसभा चुनाव के नतीजे बाजार की उम्मीदों के विपरीत आए थे. ऐसा माना जा रहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. मगर, परिणाम विपरीत आए. इसके चलते रिजल्ट वाले दिन निफ्टी 12.24 फीसदी नीचे चला गया था. हालांकि, अगले दिन यह 8.3 फीसदी उछला और अगले 5 दिनों में यह करीब 16 फीसदी ऊपर जा चुका था.

2009 का लोकसभा चुनाव

साल 2009 के चुनाव नतीजे जब आए तो निफ्टी ने 17.74 फीसदी की जबरदस्त उछाल मारी थी. हालांकि, अगले दिन यह मामूली रूप से 0.11 फीसदी नीचे गया था. चुनाव नतीजों के 5 दिन बाद यह 2 फीसदी नीचे था.

2014 का लोकसभा चुनाव

इस चुनाव में भाजपा की जीत हुई और नरेंद्र मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे. चुनाव का नतीजा जिस दिन आया निफ्टी ने 1.12 फीसदी की उछाल भरी थी. अगले दिन इसमें 0.84 फीसदी तेजी आई थी. अगले 5 दिनों में यह 2.28 फीसदी ऊपर जा चुका था.

2019 का लोकसभा चुनाव

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा से सरकार बनी थी. चुनाव नतीजों वाले दिन निफ्टी 0.69 फीसदी नीचे गया. अगले दिन यह 1.6 फीसदी ऊपर गया और 5 दिन बाद इसमें 2.48 फीसदी की तेजी आ चुकी थी.

Arunachal Pradesh Election Result: महाराष्ट्र की इस पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश में जीतीं 3 विधानसभा सीटें, BJP को मिला बहुमत…

0

Arunachal Pradesh Election Result: महाराष्ट्र की इस पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश में जीतीं 3 विधानसभा सीटें, BJP को मिला बहुमत…

अरुणाचल प्रदेश में वोटों की गिनती समाप्त हो चुकी है. इस चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से 46 सीटों पर जीत हासिल की.

इस बार अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी अरुणाचल प्रदेश में खाता खोलते हुए तीन सीटों पर जीत दर्ज की. उनकी पार्टी ने विधानसभा में 15 उम्मीदवार उतारे थे. अजित पवार की एनसीपी से जीते उम्मीवारों के नाम टोको तातुंग, लिखा सोनी और निख कमीन हैं.

अजीत पवार की एनसीपी ने 3 सीटें जीती

चुनाव आयोग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में वोटों की गिनती समाप्त हो चुकी है. राज्य में बीजेपी ने 46 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत का आंकड़ा पार किया है. नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) ने पांच सीटों पर, अजीत पवार की एनसीपी ने 3 सीटों पर, पीपीए ने दो सीटों पर और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है.

प्रफुल्ल पटेल खुशी जताई

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “एनसीपी के लिए महत्वपूर्ण जीत! हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एनसीपी ने अरुणाचल प्रदेश में 3 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करते हुए प्रदेश में 10 फीसदी से अधिक वोट शेयर हासिल किया है. यह अविश्वसनीय सफलता फिर से एनसीपी का दर्जा पाने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है. महाराष्ट्र, नागालैंड और अब अरुणाचल प्रदेश में पिछली जीत के साथ, हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से केवल एक राज्य दूर हैं.”

पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “धन्यवाद अरुणाचल प्रदेश! इस अद्भुत राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है. हमारी पार्टी राज्य के विकास के लिए और भी अधिक जोश के साथ काम करती रहेगी.”

किसानों को अब अच्छी बारिश का इंतजार है. जिससे उन्हें इस भीषण गर्मी के मौसम में राहत मिल सके…

0

भारत के उत्तर राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. तो वहीं तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है. हीट वेव ने भी लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. ऐसे में सिर्फ आम आदमी ही नहीं.

बल्कि खेती करने वाले किसान भी काफी परेशान है. किसानों को अब अच्छी बारिश का इंतजार है. जिससे उन्हें इस भीषण गर्मी के मौसम में राहत मिल सके.

खास तौर पर बात की जाए तो भारत के हिंदी बेल्ट के राज्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा राजस्थान और झारखंड में इन दिनों गर्मी ने आतंक रखा है. तो वहीं इसी बीच मौसम विभाग ने किसानों के लिए अच्छी खबर दी है. आईएमडी के अनुसार अगले दो दिनों में हीट बेव से राहत मिल सकती है. तो वहीं इन राज्यों में बारिश हो सकती है. चलिए जानते हैं पूरी खबर.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगर पांच दिनों के बीच पूर्वोत्तर के राज्यों में और दक्षिण के कुछ राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्वोत्तर के राज्यों में मेघालय और असम में अच्छी बारिश हो सकती है. तो वहीं दक्षिण के राज्यों की बात की जाए तो उसमें कर्नाटक केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश होने का अुनमान जताया जा रहा है. तो साथ ही वेस्टर्न उड़ीसा और वेस्ट बंगाल के कुछ क्षेत्रों के साथ अंडमान निकाबार द्वीप समूह में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश होनी की संभावना जताई है.

इन राज्यों को भी मिलेगी गर्मी से राहत

जहां पूर्वोत्तर के राज्य और दक्षिण के राज्यों में बारिश की आशंका है. तो वहीं मौसम विभाग द्वारा की जानकारी के अनुसार उत्तर के राज्य दिल्ली, हरियाणा उत्तर प्रदेश, पंजाब राजस्थान में तेज आंधी आने का अनुमान लगाया गया है. तो इसके साथ ही छत्तीसगढ़ विदर्भ पश्चिम बंगाल वेस्टर्न हिमालय और कोकण समेत गोवा के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई गई है.

मानसून ने दी दस्तक

केरल में एंट्री करने के बाद अब मानसून आगे की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग द्वारा की जानकारी के अनुसार दो से तीन दिनों में मानसून केरल के पूरे हिस्से को कवर कर लेगा. तो इसके साथ ही यह कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी दस्तक दे देगा. मौसम मौसम विभाग के अनुसार 10 जून के बाद मानसून उत्तर भारत में दाखिल हो जाएगा.

Exit Poll 2024: NDA को प्रचंड जीत… लेकिन माधवी लता, अन्नमलाई समेत इन BJP नेताओं को लग सकता है बड़ा झटका; एग्जिट पोल ने चौंकाया…

0

Exit Poll 2024: NDA को प्रचंड जीत… लेकिन माधवी लता, अन्नमलाई समेत इन BJP नेताओं को लग सकता है बड़ा झटका; एग्जिट पोल ने चौंकाया…

सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद शनिवार (1, जून) को एग्जिट पोल जारी हो गए हैं. पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल रहा है, यानी तीसरी बार भी पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार बनना तय माना जा है.

हालांकि इसका निर्णय 4 जून को आने वाले नतीजों के बाद होगा.

एग्जिट पोल में मिल रही प्रचंड जीत से बीजेपी के खेमे में तो खुशी आई है, लेकिन बीजेपी के उन नेताओं के लिए इस पोल में अच्छी खबर नहीं है, जिन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा है. इस एग्जिट पोल के बावजूद कई ऐसी हॉट सीट हैं, जहां बीजेपी को मात मिल सकती है.

पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से बीजेपी के लिए अच्छी खबर नहीं है, यहां बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है. दरअसल, बशीरहाट सीट पर बीजेपी ने संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा को मैदान में उतारा है. एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी प्रत्याशी को टीएमसी उम्मीदवार हाजी नुरुल इस्लाम से हार मिल सकती है.

अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा को भी हार का सामना करना पड़ सकता है. स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल में नवनीत राणा को कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत बसवंत वानखेड़े से हार मिल सकती है.

तमिलनाडु के कोयंबटूर सीट से बीजेपी प्रत्याशी के. अन्नामलाई को डीएमके नेता पी गणपति राजकुमार से हार का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि के. अन्नामलाई तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष हैं.

वहीं, चंडीगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार को कांग्रेस नेता मनीष तिवारी से हार का मुंह देखना पड़ सकता है. बीजेपी ने यहां संजय टंडन को टिकट दिया है.

हैदराबाद लोकसभा सीट पर एक बार फिर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जीत दर्ज कर सकते हैं. बीजेपी ने यहां से माधवी लता को मैदान में उतारा है.

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव में कौन मारेगा बाजी? सीएम योगी आदित्यनाथ का शानदार स्ट्राइक रेट! चुनाव प्रचार पर चला मैजिक…

0

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव में कौन मारेगा बाजी? सीएम योगी आदित्यनाथ का शानदार स्ट्राइक रेट! चुनाव प्रचार पर चला मैजिक…

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटें जीतने का दावा कर रही है. वहीं, लोकसभा चुनाव में अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा की भारी जीत की आशंका व्यक्त की गई है.

जबकि, एक्जिट पोल में ये बात सामने आई है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्ट्राइक रेट 80 प्रतिशत से ऊपर हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 की जिन सीटों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार किया. एक्जिट पोल में उनमें से अधिकतर जगहों में भारतीय जनता पार्टी जीतती नजर आ रही है. जिसमें योगी आदित्यनाथ की स्ट्राइक रेट 80 परसेंट आया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अगर 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया है. ऐसे में 8 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को लीड मिल रही है. तो उनमें से 8 लोकसभा सीटें सीएम योगी के मैजिक से प्रभावित हुई हैं और एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी जीतती नजर आ रही है.

एक्जिट पोल के अनुसार, अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया है. ऐसे में 80 सीटों पर योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार का असर पड़ा है. तो एक तरफ योगी और दूसरी तरफ मोदी में स्ट्राइक रेट योगी आदित्यनाथ का 89 प्रतिशत हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के नागपुर, वर्धा, सोलापुर, कोल्हापुर सीटों पर चुनाव प्रचार किया था. जिसमें एक्जिट पोल के अनुसार, 2 सीटें नागपुर और वर्धा में बीजेपी जीतती नजर आ रही है. जबकि, 2 सीटों पर कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है.

इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की बीरभूम, आसनसोल लोकसभा सीटों पर रैली की थी. जिसमें एक्जिट पोल के अनुसार,बीरभूम सीट पर बीजेपी जीतती दिख रही है. जबकि, आसनसोल में टीएमसी को बहुमत मिल रहा है.

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार की नवादा, पूर्वी पश्चिमी चंपारण, पटना, आरा सीटें पर चुनाव प्रचार किया था. इसमें, एक्जिट पोल ने सभी चारों सीटों पर बीजेपी जीतती हुई नजर आ रही है.

MP Lok Sabha Election 2024 : एमपी में लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी, 116 प्रेक्षकों की निगरानी में होगी काउंटिंग…

0

MP Lok Sabha Election 2024 : एमपी में लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी, 116 प्रेक्षकों की निगरानी में होगी काउंटिंग…

लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए अब महज दो दिन से भी कम समय ही शेष रह गया है. चार जून को प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना होगी. मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है.

इसी सिलसिले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भोपाल के पुरानी केंद्रीय जेल स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने तेज गर्मी के मद्देनजर मतगणना स्थल पर कूलर, पंखे, ठंडा पानी, मेडिकल किट, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए.

इन चीजों की व्यवस्था करने के दिए निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा. मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारी और कर्मचारियों की संख्या के साथ सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली.

इसके अलावा उन्होंने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया, साथ में मतगणना स्थल परिसर में रूके हुए निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि से चर्चा की. प्रतिनिधियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और सीसीटीवी से स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा. उन्होंने मीडिया सेंटर में टीवी, कंप्यूटर, इंटरनेट, पानी, कूलर आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अनुपम राजन ने बताया कि 4 जून को प्रदेश के सभी 29 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से मतगणना कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है. मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. साथ ही मतगणना के बाद भी शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं.

116 प्रेक्षकों की निगरानी में होगी काउंटिंग
मुख्य निर्वाचन पदाधिकार राजन ने बताया कि 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश में 116 मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं. ये प्रेक्षक अन्य राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी हैं.

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों कीनिगरानी में मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी.

Cg Exit Poll 2024: छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल के नतीजों पर रमन सिंह की पहली प्रतिक्रिया…

0

Cg Exit Poll 2024: छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल के नतीजों पर रमन सिंह की पहली प्रतिक्रिया…

छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की सभी लोकसभा सीटों पर सात चरणों में कमोबेश शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया. अब सबकी निगाहे 4 जून को आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं.

चुनाव संपन्न होने के बाद कई मीडिया संस्थानों और न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल के परिणाम जारी किए हैं.

सभी संस्थाओं के सर्वे में यहां की सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाती हुई दिखाई पड़ रही है. एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश भर में जिस तरह के नतीजे देखने को मिल रहे हैं, उससे पता चलता है कि यह देश सनातन के रास्ते पर आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि यह रिजल्ट प्राचीन होने के साथ-साथ सबसे आधुनिक भी है.

‘…10 साल के विकास पर मुहर’
बीजेपी के सीनियर नेता रमन सिंह ने आगे कहा कि देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों और महिलाओं ने 10 साल के विकास पर अपनी मुहर लगाई है. बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए रमन सिंह ने कहा, “तीसरा कार्यकाल देश के शानदार विकास के लिए होगा, यह भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनाने की दिशा में एक शुरुआत होगी.”

एग्जिट पोल में कांग्रेस एक सीट पर सिमटी?
शनिवार को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में देश की 57 सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया, इसके बाद एजेंसियों और न्यूज चैनलों के जरिये जारी एग्जिट पोल में हार जीत को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.

एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 10-11 सीटें मिल रही हैं. इसके उलट इंडिया गठबंधन सिमटती हुई नजर आ रही है. इंडिया गठबंधन को एग्जिट पोल शून्य से एक सीट मिल रही है.

इसी तरह आज तक के एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को 10-11 सीटें मिल रही है. यहां भी इंडिया गठबंधन को शून्य से 1 सीट ही मिल रही है. कमोबेश इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट के आंकड़े भी इसी तरहण से मिलते जुलते दिखाई पड़ रहे हैं.

इस एग्जिट पोल में बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप
जन की बात और चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा रहेगा. वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है. एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डालें तो ऐसा लग रहा है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी विधानसभा चुनाव की तरह आम चुनाव में भी रिकार्ड जीत दर्ज करने के आसार हैं.

Exit Poll 2024: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर एग्जिट पोल ने मायावती की बसपा को लेकर हैरान कर देने वाला आंकड़ा जारी किया है. ..

0

Exit Poll 2024: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर एग्जिट पोल ने मायावती की बसपा को लेकर हैरान कर देने वाला आंकड़ा जारी किया है. ..

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं. दरअसल, सभी बड़े एग्जिट पोल ने मायावती की बसपा को लेकर हैरान कर देने वाला आंकड़ा जारी किया है. जिसमें इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, यूपी में बसपा को 1 सीट मिलने की संभावना है.

लोकसभा चुनाव के एक्जिट पोल के जो आंकड़े सामने आए हैं उसके बाद सबका सवाल ये है कि बसपा को कितनी सीटें मिलने जा रही हैं. दरअसल, सभी एक्जिट पोल की मानें तो यूपी की 80 सीटों में से बसपा को 1 भी सीट नहीं मिलने नहीं जा रही.

अगर, हम चाणक्य के एक्जिट पोल की बात करें या एबीपी सी वोटर की बसपा को यूपी में 0 सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. न्यूज 18, इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एक्जिट पोल से मायावती की पार्टी को 0 सीट मिलने की संभावना जताई है.

वहीं, टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल के नतीजे भी बहुजन समाज पार्टी को 0 सीट दिखा रहे हैं. मगर, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के नतीजों में मायावती की पार्टी की तस्वीर कुछ अलग ही नजर आ रही है. इसके मुताबिक, यूपी में बीजेपी को 67 से 72 सीटें और समाजवादी पार्टी को 8 से 9, कांग्रेस को 1 से 3 सीटें. जबकि, बसपा को 1 सीट मिलने की संभावना है.

बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2024 मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया था. वो अकेली ही चुनावी मैदान में उतर गई थी. वहीं, राजनीतिक जानकार इस चुनाव को बसपा के भविष्य के लिए काफी अहम बता रहे हैं.

जिस तरह से साल 2014 के बाद से यूपी में हुए विधानसभा या लोकसभा चुनाव में बसपा का प्रदर्शन रहा है. उसे देखते हुए साल 2024 का लोकसभा चुनाव बसपा के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था. जहां मायावती ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अकेले चुनाव लड़ा था. जिसमें बसपा को 403 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 1 सीट मिली. अब देखना ये होगा कि बसपा को 4 जून के दिन कुछ नया करिश्मा कर पाती है.