Home Blog Page 1039

Lok Sabha Chunav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर और राजस्थान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी राजस्थान में एक रोड शो भी करेंगे।

0

”Lok Sabha Chunav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर और राजस्थान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी राजस्थान में एक रोड शो भी करेंगे।”

वोटरों को लुभाने में जुटे हैं प्रधानमंत्री मोदी .; ”भाजपा के सबसे लोकप्रिय स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतदाताओं को लुभाने के लिए लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘शुक्रवार सुबह 11 बजे जम्मू कश्मीर के उधमपुर में रैली को संबोधित करेंगे।”

”माना जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी एक बार फिर फारूक अब्दुल्ला, उनके बेटे उमर अब्दुल्ला, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती और गांधी परिवार पर निशाना साधेंगे। अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा हाल ही में दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस से सवाल भी पूछेंगे और उनके कार्यकाल में राज्य की बदलती तस्वीर एवं छवि की भी बात करेंगे।”

”राजस्थान के लिए पीएम मोदी का प्लान”

”जम्मू कश्मीर के बाद पीएम मोदी राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां दोपहर बाद 2:15 बजे बाड़मेर में एक रैली को संबोधित करेंगे। बाड़मेर की जनसभा के बाद वह दौसा में शाम को 4:45 बजे एक रोड शो भी करेंगे।”

छत्तीसगढ़ : 13 अप्रैल को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बस्तर दौरा।

0

छत्तीसगढ़ : पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 13 अप्रैल को बस्तर दौरे पर पहुंचने वाले हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में राहुल गांधी सभा लेंगे। मोदी गारंटी के बाद अब बस्तर में न्याय गारंटी की बात होगी। राहुल के साथ कांग्रेस के अन्य बड़े नेता भी आएंगे ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश में मौजूद हैं. यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश में मौजूद हैं. यहां जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,

“आपसे आशीर्वाद मांगने के साथ ही अपने सभी पुराने परिवारजनों के साथ अपनी यांदे ताजा कर लेता हूं.

”उन्होंने कहा, कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था” और वहां भी लोग कह रहे हैं कि फिर एक बार मोदी सरकार”.

”उन्होंने कहा, “आज मैं हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्रीनारायण की शरण में हूं और यहां भी वही गूंज है, फिर एक बार मोदी सरकार… यह तो देवभूमि है. यहां देवताओं का आह्वान करने की परंपरा है. आज मुझे भी जनता-जनार्धन, जो देवरूपी है, उनका आह्वान करने के लिए ‘हुड़का’ (परंपरागत वाद्य यंत्र) का नाग बजाने का सौभाग्य मिला. साथियो यह गूंज इसलिए है क्योंकि देश के लोगों ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है”.

”उन्होंने कहा, “जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया है. जब भारत में कमजोर और अस्थिर सरकारें थी, तब भारत में आतंकवाद ने पैर पंसारे. आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है. इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है. आज भारत में मजबूत सरकार है, इसलिए भारत का तिरंगा, युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है.”

”यह बीजेपी की मजबूत सरकार ही है, जिसने 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने का साहस लिया. यह बीजेपी की मजबूत सरकार ही है, जिसने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया. ये बीजेपी की मजबूत सरकार है, जिसने महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में आरक्षण दिया”.’

”पीएम मोदी ने कहा, “यह बीजेपी की मजबूत सरकार ही है जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है. साथियों कांग्रेस की सरकार होती तो वन रैंक वन पैंशन कभी भी लागू नहीं होता.”

”मोदी ने यह गारंटी दी थी और उसे पूरा कर के दिखाया. कांग्रेस थी जो कहती थी कि वन रैंक वन पैंशन लागू कर के हम पूर्व सैनिकों को 500 करोड़ रुपये देंगे. ये मोदी है, जिसने वन रैंक वन पैंशन लागू कर के पूर्व सैनिकों को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा, उनके बैंक खाते में पहुंचा दिए हैं”.

”उन्होंने बताया, “यहां उत्तराखंड में भी वन रैंक वन पैंशन के साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा सैनिक परिवारों को मिले हैं. कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट तक की कमी थी, दुश्मनों की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था.”

”यह बीजेपी है, जिसने भारत में बनी बुलेट प्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी और उनके जीवन की रक्षा की. आज आधुनिक राइफल से लेकर, लड़ाकू विमान और विमान वाहक तक देश में ही बन रहे हैं”.

Lok Sabha Election 2024 : बिजनौर से बीएसपी के मौजूदा सांसद मलूक नागर ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. चुनाव से ठीक पहले बीएसपी मायावती को बड़ा झटका…

0

Lok Sabha Election 2024 : बिजनौर से बीएसपी के मौजूदा सांसद मलूक नागर ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. चुनाव से ठीक पहले बीएसपी के सांसद मलूक नागर के पार्टी छोड़ने के मायावती को बड़ा झटका माना जा रहा है.

बीएसपी के टिकट पर बीते चुनाव में मलूक नागर ने बीजेपी के उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की थी. तब समाजवादी पार्टी के साथ बीएसपी का गठबंधन था.

लेकिन अगर बिजनौर के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो हर बार नए चेहरे पर जनता ने भरोसा जताया है. 1971 तक इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा था लेकिन 1977 के चुनाव में भारतीय लोक दल के टिकट पर माही लाल ने जीत दर्ज की थी. जबकि 1980 के चुनाव में जनता पार्टी सेक्युलर के टिकट पर मंगल राम ने जीत दर्ज की और माही लाल को हार का सामना करना पड़ा था.

कांग्रेस की वापसी
1984 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने वापसी की और 13 सालों के बाद फिर से कब्जा किया. तब कांग्रेस के उम्मीदवार गिरधर लाल ने जीत दर्ज की थी. वहीं 1989 में पहली बार इसी सीट पर चुनाव लड़ा था. तब उन्होंने जनता पार्टी के उम्मीदवार को हराकर करीब नौ हजार वोटों से जीत दर्ज की थी.

हालांकि 1991 के चुनाव में मायावती को भी हार का सामना करना पड़ा था. तब उन्हें करीब 88 हजार वोटों के अंतर से बीजेपी के उम्मीदवार मंगल राम प्रेमी को ने जीत दर्ज की थी. तब बीजेपी यह सीट पहली बार जीती थी. इसके बाद 1996 में भी बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर मंगल राम प्रेमी ने जीत दर्ज की थी.

सपा की पहली जीत
1998 के चुनाव में पहली बार इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की. तब ओमवती देवी ने चुनाव जीता था लेकिन 1999 के चुनाव में बीजेपी के शीशराम सिंह रवि ने उन्हें हराकर चुनाव जीता था. इसके बाद 2004 और 2009 में इस सीट पर आरएलडी ने जीत दर्ज की थी. लेकिन 2014 के मोदी लहर में बीजेपी ने फिर से यहां जीत दर्ज की.

तब पार्टी के उम्मीदवार कुंवर भारतेंद्र ने चुनाव जीता था. लेकिन बीते 2019 के चुनाव में वह सपा और बीएसपी गठबंधन के प्रत्याशी मलूक नागर के खिलाफ चुनाव हार गए थे. उन्होंने करीब 70 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीता था. इस बार यह सीट एनडीए गठबंधन से आरएलडी के खाते में है और चंदन चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है.

छत्तीसगढ़ । ”जनता से सीधे संवाद करेंगे बृजमोहन अग्रवाल जारी किया मोबाइल नबंर, रायपुर लोकसभा की जनता से मांगे सुझाव”

0

छत्तीसगढ़ । ”जनता से सीधे संवाद करेंगे बृजमोहन अग्रवाल जारी किया मोबाइल नबंर, रायपुर लोकसभा की जनता से मांगे सुझाव”

”छत्तीसगढ़ सरकार के उच्च शिक्षा, संस्कति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा का विकास तभी होगा जब जिम्मेदार प्रतिनिधि जनता से सीधे संवाद करेंगे।” उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसी मंशा के चलते उन्होंने जनता से सतत संवाद बनाए रखने एक अभिनव प्रयोग लोकसभा चुनाव के दौरान किया है।”

”उन्होंने मोबाइल नंबर 9238727200 साझा कर उसमें रायपुर लोकसभा क्षेत्र की तरक्की और समद्धि के लिए जनता से सुझाव मांगा है। उसके अनुरूप आगे की रणनीति बनाई जाएगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि कल से हम रायपुर लोकसभा की ग्रामीण जनता के बीच जा रहे हैं। 15 अप्रैल को एकात्म परिसर से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के सानिध्य में नामांकन रैली निकाली जाएगी जो घड़ी चौक तक जाएगी। यहां से पैदल कलक्टोरेट में नामांकन दाखिल करेंगे।”

”मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा पिछले 35 सालों में लगातार रायपुर लोकसभा की जनता ने 8 बार विधायक चुना और पांच बार केबिनेट मंत्री रहा और जब भी जो विभाग की जिम्मेदारी मुझे मिली उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाया। इस बार भाजपा संगठन ने रायपुर लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा सरकार ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य एवं रायपुर को विकसित करते हुए राजधानी बनाई है।”

”मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस लोक सभा चुनाव में दिख रही प्रत्यक्ष हार से बुरी तरह से घबराई हुई है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का छत्तीसगढ़ के नेताओं पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरण दास महंत और कवासी लखमा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सिर फोड़ने, मारने की बात कहकर अपने मानसिक दीवालियापन, बौखलाहट का परिचय दे रहे हैं । यही नहीं प्रधानमंत्री के लिए असंसदीय भाषा का प्रयोग चुनावी सभा में करने लगे हैं। यह सब उनकी हार की बौखलाहट का परिचायक है।”

”मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि अगर हम सत्ता में आए तो कश्मीर से धारा 370  को फिर से लागू करेंगे। मातृशक्ति को हर साल एक लाख रुपये देने की बात कह कर गुमराह कर रहे हैं। सवाल यह है कि 50 लाख करोड़ रुपये तो देश का बजट है तो कहां से वो इतना पैसा लाएंगे। मातृशक्ति कांग्रेस की नस-नस से वाकिफ है और कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में ‘एक विधान, एक प्रधान और एक निशान’ का नारा दिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारे को पूरा किया और कश्मीर से धारा 370  को हटाया है।”

”इस दौरान पत्रकार वार्ता में सांसद सुनील सोनी, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता छगन लाल मूंदड़ा, रायपुर जिला मीडिया सह प्रभारी वंदना राठोर भी उपस्थित रहे। ”

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार यानी आज से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है…

0

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार यानी आज से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

”महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में बारिश और आंधी आने की संभावना है.”

”विशेष रूप से, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों के साथ-साथ सिक्किम के मंगन जिले में आज ओलावृष्टि, तूफान, बिजली और हल्कि बारिश का अनुमान है.”

वहीं, मध्य प्रदेश में कटनी, उमरिया, सिवनी, शहडोल, बैतूल समेत कई जिलों में भी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने आज महाराष्ट्र के अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल, नांदेड़ और हिंगोली, छत्तीसगढ़ में रायपुर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव जैसे  हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है.

”उत्तर पश्चिम भारत में भी 13 से 16 अप्रैल तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, दिल्ली में 13 और 14 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है.”

”इन राज्यों में बारिश का अलर्ट”

”13 और 14 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश/बर्फबारी की उम्मीद है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 अप्रैल को अलग-अलग ओलावृष्टि हो सकती है. राजस्थान में 13 अप्रैल को धूल भरी आंधी/गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, साथ ही गरज के साथ बारिश जारी रहेगी.”

छत्तीसगढ़ : बीजेपी का एक कथित आरोप-पत्र, जो काफ़ी सुर्खियों में है, जिसको लेकर अब कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने है, आरोप-पत्र को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम का बयान…

0

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संसदीय क्षेत्र में तीसरे चरण में मतदान है. ऐसे में राजनैतिक पार्टियां इन दिनों जनता के बीच पहुंच रही है और अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रही है.

इसी बीच सोशल मीडिया पर बीजेपी का एक कथित आरोप-पत्र वायरल हो रहा है, जो सुर्खियों में है, जिसको लेकर अब कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने है.

बीजेपी ने जहां इस कथित आरोप-पत्र को लेकर कांग्रेसियों की ओछी मानसिकता बताते हुए बलरामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

तो वहीं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का कहना है कि कांग्रेसी ऐसी हरकत नही कर सकते. ”टीएस सिंहदेव की तरफ से कहा गया कि यह आरोप-पत्र विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान बीजेपी के द्वारा जारी किया गया होगा. तब मौजूदा दौर में बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणी महाराज कांग्रेस में थे और सामरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे है. आरोप पत्र भी सामरी विधानसभा क्षेत्र का है.” अब चूंकि चिंतामणी महाराज बीजेपी में है तो बीजेपी इस आरोप पत्र को झूठा बता रही है. बीजेपी को यह साफ करना चाहिए कि उन्होंने उस समय आरोप-पत्र बनाया था या नही.”

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि ये पता करना चाहिए कि सही है या नहीं. ”मैने भी एक प्रारूप देखा था. उसमें सिग्नेचर नहीं है. अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ऐसा कुछ लिखा है. बीजेपी का ही लेटर पैड है, कमल दिख रहा है. वैसे तो जानकारी है पहले जारी किया हुआ था, अब बीजेपी की नैतिकता है. कुबूल करें कि हमने जारी किया था. उस समय विचार दूसरा था, अब दूसरा है.”

”कांग्रेस ऐसा नहीं करती. उनमें नैतिकता है तो स्वीकार करना चाहिए कि हां उस समय हमने निकाला था. अब हमारा विचार बदल गया. उस समय चिंतामणि महाराज का विरोध बीजेपी के लोग इन्ही मुद्दों को लेकर करते थे.”

”लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो गया है. तपती धूप में नेताओ की टोली जनता के बीच पहुंच रही है. आरोप-प्रत्यारोप का क्रम भी जारी है. ऐसे में बीजेपी जिलाध्यक्ष के लेटर हैड से वायरल हो रहे इस आरोप-पत्र को अब बीजेपी कांग्रेस की शरारत बता रही है. जिसको लेकर बीजेपी ने बलरामपुर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है.”

”बलरामपुर बीजेपी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि “कांग्रेस के लोग समझ गए है कि हमारी हार निश्चित है और हार से निराश और हतोत्साहित है. इसलिए बीजेपी जिलाध्यक्ष के नाम से जबरन का अपने आईडी से इन्होंने आरोप-पत्र लगाया है. जो निराधार है, झूठ है, बेबुनियाद आरोप है. इसको लेकर थाने में शिकायत किए है.”

”बीजेपी के इस आरोप पत्र में ना ही किसी का नाम है और ना ही हस्ताक्षर, लेकिन यह आरोप-पत्र अहम इसलिए है. क्योंकि इसमें सामरी विधानसभा का उल्लेख है. जिसमे कई बिंदुओं पर आरोप लगाए गए है. वहीं पुलिस का कहना है कि बीजेपी की ओर से शिकायत मिली है और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.”

”बलरामपुर कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी के महामंत्री के द्वारा एक आवेदन पत्र दिया गया है कि बीजेपी जिला अध्यक्ष के द्वारा एक आरोप-पत्र जारी किया गया है. जो वायरल किया जा रहा है. जबकि आवेदन पत्र में लिखा गया है कि उनके द्वारा ऐसा कोई पत्र नहीं जारी किया गया है. वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है. आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.”

”बहरहाल, अब इस आरोप पत्र ने एक बार फिर दोनों ही प्रमुख राजनैतिक दल कांग्रेस और बीजेपी को आमने-सामने ला खड़ा किया है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. ऐसे में अब देखने वाली बात है कि इस आरोप-पत्र से बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणी महाराज की छवि पर क्या असर पड़ता है.”

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर देश के मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए भाजपा ने ‘तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ थीम पर 12 भाषाओं में एक नया गाना जारी किया है।

0

”Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर देश के मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए भाजपा ने ‘तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ थीम पर 12 भाषाओं में एक नया गाना जारी किया है।”…

”मोदी सरकार द्वारा किए गए कामकाज और वादों को पूरा करने के दावों के साथ भाजपा ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ के आधार पर जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रही है।”

”BJP ने जारी किया नया चुनावी गाना”

”चुनाव प्रचार अभियान के तहत भाजपा ने बुधवार को नया गाना जारी किया है। इसे लेकर यह भी दावा किया है कि यह नया गाना पूरे देश की भावना को दर्शाता है। इस नए गाने में 2014 से पहले के हालात और नरेंद्र मोदी के वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की बदलती तस्वीर को दिखाया गया है। ‘तभी तो सब मोदी को चुनते हैं…’

”भाजपा द्वारा बुधवार को जारी किए गए 3 मिनट 19 सेकंड के इस नए गाने में देश के हर कोने से, हर भाषा को बोलने वाले, अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग, एक स्वर में एक बात कह रहे हैं कि उनके सामूहिक सपनों ने उड़ान भरी है। इसमें ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ के दावे को भी प्रमुखता से दिखाया गया है।”

”अलग-अलग भाषाओं में गाया गया गाना”

”बता दें कि यह गाना 12 अलग-अलग भाषाओं में गाया गया है, ताकि यह अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोगों तक उनकी ही भाषा में पहुंचे। इसके जरिए राष्ट्र की आवश्यक एकता को प्रदर्शित करते हुए लोगों को उनकी विविधता पर एक साथ आने को भी दर्शाया गया है। नये गाने के वीडियो के अंत में हजारों लोग एक साथ आकर एक विशाल कोलाज बनाते हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एकजुट शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।”

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के प्रत्याशियों का 5 नाम शामिल हैं।

0

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के प्रत्याशियों का 5 नाम शामिल हैं।

यूपी की 4 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इसके अलावा इस लिस्ट में चंडीगढ़ लोकसभा सीट के उम्मीदवार का नाम भी शामिल है। चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर का टिकट कट गया है, साथ ही इलाहाबाद से मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट भी कट गया है।

इन चेहरों पर जताया भरोसा

पार्टी ने इलाहाबाद, चंडीगढ़ और फूलपुर के मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर उनके स्थान पर नए चेहरों पर भरोसा जताया है जबकि बलिया से मौजूदा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को मैदान में उतारा है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबकि भाजपा ने मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे को बलिया से टिकट

इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के स्थान पर नीरज त्रिपाठी, बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर और चंडीगढ़ से किरण खेर के स्थान पर संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया गया है। टंडन भाजपा की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के फूलपुर से मौजूदा सांसद केशरी देवी पटेल का टिकट काट कर उनके स्थान पर प्रवीण पटेल पर पार्टी ने भरोसा जताया है। कौशाम्बी से एक बार फिर विनोद सोनकर और मछलीशहर से बी पी सरोज को पार्टी ने टिकट दिया है जबकि गाजीपुर से पारसनाथ राय को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने आसनसोल से पूर्व केंद्रीय मंत्री एस एस अहलूवालिया को टिकट दिया है। उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से होगा।

देखें पूरी लिस्ट

क्रमांक लोकसभा सीट का नाम उम्मीदवार का नाम
1 चंडीगढ़ संजय टंडन
2 मैनपुरी (यूपी) जयवीर सिंह ठाकुर
3 कौशाम्बी (यूपी) विनोद सोनकर
4 फूलपुर (यूपी) प्रवीण पटेल
5 इलाहाबाद (यूपी) नीरज त्रिपाठी

इलाहाबाद से सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट कटा

भाजपा की इस 10वीं लिस्ट में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट कट गया है। उनकी जगह इस सीट से नीरज त्रिपाठी बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। बता दें, नीरज पेशे से एडवोकेट हैं, जो केसरी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं।

जोशी ने अपने सियासी सफर की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी। 1985 में वो पहली बार मेयर चुनी गई थीं। इसके बाद उन्होंने 1992 में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। वो कांग्रेस के टिकट पर भी इलाहाबाद की मेयर रहीं। वो 5 वर्षों तक यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष भी रहीं। 2012 में रीता बहुगुणा लखनऊ कैंट विधानसभा से विधायक चुनी गईं। कांग्रेस में 24 साल बिताने के बाद वो 2016 में भाजपा से जुड़ गईं वो फिर विधायक चुनी गईं। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने बीजेपी की टिकट पर इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ा था पहली बार सासंद चुनी गईं।

चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर का टिकट कटा

किरण खेर एक भारतीय अभिनेत्री व राजनेत्री हैं। वो वर्तमान में यह चंडीगढ़ लोकसभा सीट से सांसद है। पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में उन्होंने भाजपा के टिकट से जीत हासिल की। वो मशहूर अभिनेता और कश्मीरी पंडित अनुपम खेर की पत्नी हैं। साल 2014 में किरण खेर ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। इस बार भाजपा ने किरण खेर की जगह संजय टंडन तो अपना उम्मीदवार बनाया है।

आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ अहलूवालिया को उतारा

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एस एस अहलूवालिया को पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया। आसनसोल में अहलूवालिया का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और बिहारी बाबू के नाम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से होगा। अहलूवालिया वर्तमान में बर्दवान-दुर्गापुर सीट से पार्टी के सांसद हैं। इस सीट पर अहलूवालिया की जगह भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को उम्मीदवार बनाया है। घोष निवर्तमान लोकसभा में मेदिनीपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। भाजपा ने शुरुआत में आसनसोल से भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन सिंह ने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

IRCTC Vaishno Devi Tour Package; भारतीय रेलवे की ओर से अपने IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर वैष्णो देवी का टूर पैकेज टूरिस्टों लिस्ट किया गया है।

0

IRCTC Vaishno Devi Tour Package; वैसे तो मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए किसी दिन, तारीख या खास अवसर का इंतजार किया जाए ये जरूरी है। हालांकि, नवरात्रि के दौरान यहां पर काफी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।”

”नवरात्र के 9 दिनों में एक अलग सा नजारा देखने को मिलता है। अन्य दिनों की तुलना में नवरात्रि के दिनों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। माता रानी के दर्शन करने के लिए अगर आप भी इस चैत्र नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी जाने का सोच रहे हैं, तो भारतीय रेलवे का सस्ता टूर पैकेज अपना सकते हैं।”

”आईआरसीटीसी की ओर से सस्ते में वैष्णो देवी का दर्शन करवाया जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने किफायती टूर पैकेज पेश किया गया है। इसमें आना-जाना, रहना और खाना मुफ्त है। अगर आप वैष्णो देवी जाना चाहते हैं तो एक टिकट पर ढेरों सुविधाओं के साथ वैष्णो देवी की यात्रा का मजा उठा सकते हैं, आइए IRCTC के वैष्णो देवी टूर पैकेज के बारे में जानते हैं।”

”Mata Vaishno Devi Tour Package”

”भारतीय रेलवे की ओर से अपने IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर वैष्णो देवी का टूर पैकेज लिस्ट किया गया है। यहां माता वैष्णो देवी पैकेज NDR01 कोड के साथ लिस्टेड है। ये टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन के लिए है।”

क्या है यात्रा की डेट?

”IRCTC के वैष्णो देवी की यात्रा 15 अप्रैल 2024 को शुरू होगी। इससे पहले आप टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ये ट्रेन दिल्ली से चलेगी और जम्मू/ कटरा तक जाएगी। आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर वैष्णो देवी का टूर पैकेज बुक कर सकते हैं।”

”Mata Vaishno Devi Tour Package Cost”

”IRCTC की ओर से वैष्णो देवी यात्रा के लिए 6795 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ टूर पैकेज ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, बेड और लोगों की गिनती के साथ पैकेज की कीमत बढ़ जाती है। सिंगल बेड के साथ एक व्यक्ति के लिए 10395 रुपये प्रति टिकट है। दो लोगों के साथ बेड शेयरिंग करने पर 7855 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट है। ट्रिपल के लिए 6795 रुपये प्रति व्यक्ति और 05-11 साल के बच्चे के साथ बेड शेयर करने पर टिकट की कीमत 6160 रुपये प्रति व्यक्ति है। जबकि, बिना बिस्तर के बच्चे के साथ 5145 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट है।”

”रहने, खाने के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं”

”रेलवे की ओर से पैकेज में कई तरह की सुविधाओं का फायदा दिया जा रहा है। रहने के लिए होटल का अलग से कोई किराया नहीं देना होगा। इसके अलावा सड़क परिवहन जैसे बस, कैब के लिए भी अलग से कोई किराया नहीं लगेगा। रेलवे की ओर से पैकेज के साथ खाने पीने का खर्चा और बीमा की सुविधा भी दी जा रही है।”

Dailyhunt