Home Blog Page 1111

छत्तीसगढ़ : क्रिकेट जगत में साल के आखिरी महीने के पहली तारीख 1 दिसंबर को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच महा मुकबाला…

0

छत्तीसगढ़ : क्रिकेट जगत में साल के आखिरी महीने के पहली तारीख 1 दिसंबर को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच महा मुकबाला होने जा रहा है. 5 मैचों के टी 20 सीरीज का चौथा मैच नया रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा.

आज से रायपुर में इंडिया ऑस्ट्रेलिया के मैच के लिए रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 6 टिकट काउंटर खोले गए है. टिकट के लिए अनुमान लगाया जा रहा है कि आज बड़ी भीड़ उमड़ सकती है.

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने बताया है कि नया रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच के कॉरपोरेट बॉक्स की टिकट इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच की टिकट के दाम 3500 रुपये से शुरू है. इसके बाद बाद टिकटों के दाम 2000,2500 रुपये तक होंगे. इसके साथ लोअर स्टैंड के लिए 4000,5000 ,7500 रुपये के टिकट मिलेगी. इसके अलावा अलग अलग कैटेगरी में टिकट के दाम भी तय किए गए है. इसके अनुसार सिल्वर कैटेगरी की टिकट 10 हजार रुपये, गोल्ड 12 हजार 509 रुपये और प्लेटेनियम की टिकट 15 हजार रुपये में टिकट मिलेगी. वहीं कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकट की कीमत 25 हजार रुपये रखी गई है.

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव के वोटिंग काउंटिंग, इसके लिए तैयारियां चल रही है’ निर्वाचन आयोग के क्या क्या नियम कानून

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव के वोटिंग काउंटिंग इसके लिए तैयारियां चल रही है. 3 दिसंबर को सभी 90 सीटों के लिए जिला मुख्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र में काउंटिंग होगी.

इसी तरह राजधानी रायपुर में भी मतगणना की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. रायपुर जिले के 7 विधानसभा सीटों की एक साथ काउंटिंग होगी.

निर्वाचन आयोग के क्या क्या नियम कानून है.

3 दिसंबर को सुबह 7 बजे खुलेगा स्ट्रांग रूम खुलेगा

रायपुर के सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना होनी है. आब्जर्वर, रिटर्निंग ऑफिसर और अभ्यर्थी या राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे. इसकी सूचना राजनीतिक दलों को पहले ही दे दी गई है. स्ट्रांग रूम खोलने के दौरान पूरी प्रक्रिया का वीडियोग्राफी कराया जाएगा. स्ट्रांग रूम से ही ईव्हीएम मशीनों की कंट्रोल यूनिट मतगणना कक्ष तक पहुंचेगी और मतों की गिनती शुरू होगी. मतगणना स्थल में मोबाइल में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है.

इन दस्तावेज के साथ मिलेगी मतगणना कक्ष में एंट्री

मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वेशर भुरे ने कहा कि नामांकन के समय अभ्यर्थियों को जारी किये गये पहचान पत्र और प्रारूप 8 में निर्वाचन अभिकर्ता को जारी पहचान पत्र मतगणना कक्ष में उनके प्रवेश के लिए मान्य होंगे. बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा. अभ्यर्थी और निर्वाचन अभिकर्ता के अलावा मतगणना एजेंटों को टेबलवार अलग से मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए निर्वाचन कार्यालय द्वारा अलग से पास जारी किये गए हैं. मतगणना एजेंट इन पासों से ही मतगणना कक्ष में प्रवेश पा सकेंगे.

काउंटिंग के लिए 16 टेबल लगाए जाएंगे

डाक मतपत्रों की गणना पहले प्रारंभ होगी. लगभग आधे घंटे बाद रिटर्निंग अधिकारी की घोषणा के बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी. जबकि डाक मतपत्रों की गणना जारी रहेगी. मतगणना में प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल ईवीएम के लिए और 2 टेबल पोस्टल बैलेट के लिए लगाएं जाएंगे. प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाइजर जो राजपत्रित अधिकारी रैंक का होगा साथ ही गणना सहायक भी होंगे. मतगणना दल की नियुक्ति तीन बार रेण्डमाईजेशन के बाद किया जाएगा. पहली रेण्डमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में और दूसरा व तीसरा रेंडमाइजेशन ऑब्जर्वर की मौजूदगी में किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ : युवक से पैसे की मांग, पैसा नही देने पर किया युवक से मारपीट, हत्या व अपहरण के प्रयास से बदमाशो के विरूद्ध केस दर्ज…

0

छत्तीसगढ़ : बदमाशो ने गांजा पीने के लिये किये थे युवक से पैसे की मांग पैसा नही देने पर किया युवक से मारपीट मारपीट, हत्या के प्रयास व अपहरण के अपराध अन्य बदमाशो के विरूद्ध भी मारपीट के दर्ज…

प्रकरण सदर में घटना दिनांक 18.11.2023 को आरोपी करण टाकरी मोतीपुर काई तालाब के पास प्रार्थी को बुलाकर अपने साथी गौरव मेश्राम, सुधांशु पात्रे, नावेन्द्र उर्फ नवल मानिकपुरी के साथ मिलकर प्रार्थी से गांजा पीने के लिये पैसे का मांग करने लगे जिसे पैसा नही है बोलने पर आरोपीगण प्रार्थी को मॉ बहन का अश्लील गाली गलौच करते हुए तालाब किनारे निर्माणधीन मकान के पास हाथ मुक्का एवं पाईप से मारपीट किये थे जिस पर पुलिस चौकी चिखली में धारा 294,323,327,506,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

श्रीमान् श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहूल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से बदमाशों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु टीम गठित कर पतासाजी कर दबिश देकर आरोपीगण 01. करण टाकरी पिता स्व0 शंकर टाकरी उम्र 23 साल 02. गौरव मेश्राम पिता वामन मेश्राम उम्र 20 साल 03. सुधांषु पात्रे पिता मुकेष पात्रे उम्र 23 साल 04. नवल मानिकपुरी उर्फ नावेन्द्र पिता शत्रुहन मानिकपुरी उम्र 18 साल सभी निवासी मोतीपुर – रामनगर पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. को पकडा गया व आरोपीगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इसी तरह से क्षेत्र के गुण्डा बदमाशो पर नजर रखी जा रही है, अभियान कार्यवाही जारी रहेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में उनि नरेश कुमार बंजारे, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर. राजकुमार बंजारा, कमल साहू, बीरबल सिंह राजपूत, क्षत्रपाल वर्मा एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान। 

छत्तीसगढ़ : भारी बहुमत से जीतेंगे डॉ. रमन सिंह ‘विधानसभा में लहराएगा, भाजपा का झंडा राजेश गुप्ता अग्रहरि का बयान…

0

छत्तीसगढ़ : भाजपा सांस्कृतिक एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश गुप्ता अग्रहरि ने कहा है कि राजनांदगाँव के डोंगरगढ़, डोंगरगाँव, खुज्जी, राजनांदगाँव विधानसभा क्षेत्र सहित पूर्व के अधीनस्थ रहे मोहला मानपुर व खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले वाले विधानसभा से भी भाजपा डंके की चोट पर जीत रही है। यहाँ भाजपा का ही झंडा फहराने वाला है, वही राजनांदगाँव विधानसभा क्षेत्र से यहां के लोकप्रिय विधायक व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भारी बहुमत से जीत हासिल कर रहे हैं। पूर्व की प्रत्याशी रही करूणा शुक्ला कांग्रेस की हार से भी अधिक मतों से डॉ. सिंह विजयी हों रहे।

श्री अग्रहरि ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की श्रीमती शुक्ला को भाजपा के वरिष्ठ नेता व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी होने का भी लाभ मिला था‌ इसके बावजूद वह डॉ. रमन सिंह से १६ हजार से भी अधिक मतों से हारी थी लेकिन वर्तमान के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन की ऐसी कोई पृष्ठभूमि नही थी सिर्फ सी.एम. का दोस्त तथा कमाऊ खनिज विभाग का अध्यक्ष होने व भांचा होने की गुहार लगाते रहे वे कम से कम ३२ हजार वोटों से भी ज्यादा हार का दावा अग्रहरि ने किया है।

श्री अग्रहरि ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन को जब राजनांदगाँव के कांग्रेसियों ने ही नही अपनाया तो राजनांदगाँव की संस्कारिक जनता कहा अपनाएगी, कांग्रेसियों का हक मारने वालें प्रत्याशी श्री देवांगन को कांग्रेसी निपटाने में जुटे रहे किसी भी स्थिति में उनका डॉ. रमन सिंह से हार का अंतर ३२ से ५० हजार तक भी हो सकता है । 

SEBI ने शुरू की खास सुविधा, नहीं रुकेगी ट्रेडिंग, निवेशकों को होगा फायदा…

0

शेयर मार्केट एक ऐसी जगह है जहां एक सेकंड की भी देरी हजारों लाखों का नुकसान करा सकती है। इसी को देखते हुए सेबी यानी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया (SEBI) ने निवेशकों के लिए एक खास प्लेटफार्म तैयार किया है।

अमूमन देखा जाता है कि ट्रेडिंग के समय टेक्निकल ग्लिच आ जाता है तो निवेशक अपने ऑर्डर को एग्जीक्यूट नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है। पर अब सेबी द्वारा बनाए गए इस प्लेटफार्म से वह सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

क्या है ये खास प्लेटफॉर्म

सेबी ने BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के लिए IRRA मतलब इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस को लांच कर दिया है, जो अब ट्रेडिंग के समय आने वाले टेक्निकल ग्लिच से निवेशकों को बचाएगा। इससे भारी भरकम जोखिम तो खत्म होगा ही होगा साथ में बाजार की स्थिति भी मजबूत रहेगी।

कैसे काम करेगा ये इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस

ये इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस उस समय काम करेगा जब निवेशक इसकी जानकारी SEBI को देंगे कि अभी कोई टेक्निकल ग्लिच आया हुआ है। जिसकी वजह से आर्डर एग्जीक्यूट नहीं हो पा रहे हैं। इसमें दो फेस होते हैं एक प्राइमरी साइट और एक डिजास्टर रिकवरी साइट। यह सबसे पहले निवेशकों के द्वारा खरीदे और बेचे गए ऑर्डर का डेटा को लेता है और उसके बाद अपनी रिकवरी साइट को एक लिंक के जरिए निवेशकों तक पहुंचाता है, जिसमें वह यह देख सकते हैं कि उनके द्वारा किए गए ऑर्डर एग्जीक्यूट हो पाए हैं या फिर नहीं। आपको बताते चलें इसकी शुरुआत अक्टूबर 2023 में हो गई थी, लेकिन अब इस सोमवार से इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ : वोटिंग पूरी होने के बाद नेताओं का सभी से वन टू वन चर्चा…

0

छत्तीसगढ़ : वोटिंग पूरी होने के बाद नेताओं को हार जीत के इंतजार है. सभी से वन टू वन चर्चा कर रिपोर्ट ले रहे है. बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. चलिए जानते है कौन कितनी सीट जीत रहा है? नेताओं का कितना अनुमान है?

बीजेपी का मुख्यमंत्री कौन होगा? रमन ने दिया जवाब

पहले चरण में 20 सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग हुई है. इसके बाद 17 नवंबर को बाकी 70 सीटों पर वोटिंग हुई. अब रिजल्ट जानने के लिए 3 दिसंबर का इंतजार है.

मुख्य राजनीतिक पार्टी कांग्रेस और बीजेपी छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन ने 52 से 54 सीट जीतने का दावा किया है. इसके अलावा रमन सिंह ने बीजेपी से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कहा कि बीजेपी ने चेहरा तय नहीं किया है. हमने पहले दिन से कहा है सामूहिक नेतृत्व से चुनाव लड़ रहे है. आज भी यही बात कह रहे है. रिजल्ट के बाद पहले दिन ही विधायक दल की बैठक में दल के नेता का चयन हो जाएगा. इसमें कोई विलंब नहीं होगा.

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा लगातार कांग्रेस के प्रत्याशियों से वन टू वन चर्चा कर रही हैं.

छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस सरकार के काम और कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा किया. कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर फिर से सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस की सरकार बनते ही जनता से किये सभी वादों पर काम शुरू होगा.

छत्तीसगढ़ : बीजेपी के बागियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आदेश…

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता अब बागियों पर कार्यवाही करने के मूड में हैं. ऐसे बागियों की लिस्ट तैयार की जा रही है जिन्होंने अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए हैं, या फिर उन दुष्प्रचार किया हो.

भारतीय जनता पार्टी भी उन बागियों की लिस्ट तैयार कर रही है जिन्होंने विधानसभा चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी विरोधी काम किए हैं.

बीजेपी पार्टी विरोधी काम करने वालों की लिस्ट कर रही है तैयार

छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब बीजेपी पूरी तरह से बाकियों पर कार्यवाही करने के मूड में है. भारतीय जनता पार्टी ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने अधिकृत प्रत्याशी खड़े किए थे, जिसके बाद कई जिलों से भारतीय जनता पार्टी के ही कार्यकर्ताओं और नेताओं के द्वारा अधिकृत प्रत्याशी को बदलने को लेकर बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था. जिसको लेकर अब भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से कार्यवाही करने के मोड पर है.

बीजेपी के भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिजीपुरिया का कहना है कि चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अधिकृत प्रत्याशियों के द्वारा कई प्रकार की शिकायतें की जा रही है,

अगर किसी भी प्रत्याशी या फिर भाजपा के नेताओं द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में काम करने की बात सामने आती है, तो आगामी समय में ऐसे लोगों की लिस्ट बनाकर उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाएगी. बृजेश बिजीपुरिया ने यह भी बताया कि अब तक हालांकि किसी भी बीजेपी के प्रत्याशी ने इस तरह की कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन अगर शिकायत होगी तो कार्यवाही भी की जाएगी.

छत्तीसगढ़ : बेशकीमती पेड़ों की कटाई, वन विभाग के अधिकारियों के भी शामिल होने के आरोप…

0

छत्तीसगढ़ : बस्तर जिले के बाद अब नारायणपुर जिले में भी वन अधिकार पट्टा के लालच में ग्रामीण अंधाधुध बेशकीमती पेड़ों की कटाई कर रहे हैं. जिले के कुंदला गांव में पिछले कुछ दिन से लगातार ग्रामीण पेड़ो की अवैध कटाई कर रहे हैं.

इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. बाकायदा ग्रामीण कुछ जगहों पर पेड़ों की गर्डलिंग कर रहे हैं ताकि पेड़ जल्द से जल्द सूखने लगे और उसके बाद इसकी कटाई कर सकें.

यह एरिया सोनपुर वन परिक्षेत्र के रिज़र्व फॉरेस्ट के कच्छ क्रमांक 25/ 30 के अंतर्गत आता है, जहां ग्रामीण वन अधिकार और राजस्व पट्टा के लालच में वनों की बेधड़क कटाई कर रहे हैं. इसके साथ ही फर्नीचर के लिए भी जंगल से बड़े पैमाने पर इमारती लकड़ियों को काटा जा रहा है.

छत्तीसगढ़ का बस्तर घने जंगलों से घिरा हुआ है और इसे वनों का द्वीप भी कहा जाता है. इसके अलावा सागौन के पेड़ भी बस्तर में बड़ी संख्या में मौजूद हैं. इस वजह से हमेशा से तस्करों की नजर इन वनों पर रहती है. वहीं, जब से ग्रामीणों को वन अधिकार पट्टा देने का वादा किया गया है, उसके बाद से बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में ग्रामीणों के द्वारा वन अधिकार पट्टा के लालच में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई के मामले भी सामने आ रहे हैं.

बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र में कुछ साल पहले अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की जानकारी मिली थी. नारायणपुर जिले के कुंदला और सोनपुर रिज़र्व फॉरेस्ट एरिया में भी यह बात सामने आ रही है. दरअसल, ग्रामीण पेड़ों को काटने से पहले उसे सुखाने के लिए ट्री गर्डलिंग का तरीका अपना रहे हैं. इसके लिए जड़ से कुछ ऊपर पेड़ के चारों तरफ से छिलाई कर दी जाती है, जिससे पेड़ तेजी से सूखने लगता है. नारायणपुर के रहने वाले शिकायतकर्ता पंकज यादव ने बताया कि नारायणपुर- सोनपुर मुख्य मार्ग से लगे हुए जंगल में स्थानीय ग्रामीण पिछले 1 साल से विशाल वृक्ष सहित इमारतें लकड़ियों की अंधाधुंध कटाई करने के साथ इन स्थलों पर झोपड़ी बनाकर अवैध रूप से कब्जा भी कर रहे हैं.

पेड़ों की अंधाधुंध कटाई में इस क्षेत्र के रेंजर और डिप्टी रेंजर की भी संलिप्तता है. क्योंकि इसी रास्ते से होकर आए दिन वन विभाग की टीम सोनपुर तक जाती है. ऐसे में मुख्य मार्ग के दोनों ओर कटे हुए विशाल पेड़ों का जखीरा उन्हें नजर नहीं आता और कटाई कर रहे ग्रामीणों पर किसी प्रकार की कार्रवाई ना करना इस पेड़ कटाई की भूमिका में उन्हें संदिग्ध बनाता है.

जांच पूरी होने के बाद की जाएगी कार्रवाई
इस मामले में वन विभाग के उच्च अधिकारी और नारायणपुर के उप वनमंडलाधिकारी अशोक सोनवानी का कहना है कि फॉरेस्ट की जमीन को पट्टे की जमीन बताकर अवैध कटाई की जा रही थी. कुछ जगहों पर पेड़ों की गर्डलिंग किए जाने की भी शिकायत मिली है. उक्त भूमि की नाप की गई है और विभाग के अधिकारी जांच भी कर रहे हैं. जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि अगर विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी पेड़ों की अवैध कटाई के खेल में संधिग्द पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

Dunki Trailer Review: शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का ट्रेलर…

0

Dunki Trailer FIRST Review Out:  एक्टर राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित डंकी में नजर आएंगे, जो अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का ड्राप वन टीजर जारी हो चुका है और अब इसके ट्रेलर का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. इसमें शाहरुख, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल अहम रोल में है. अब फिल्म का ट्रेलर कैसा होगा, इसपर अपडेट आया है.

शाहरुख खान की डंकी का ट्रेलर कैसा होगा? राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित डंकी में शाहरुख खान हार्डी के रोल में दिखे हैं. डंकी ड्रॉप 1 के बाद अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब ट्रेलर आएगा.

फैंस को ट्रेलर से काफी उम्मीद है और सबको लग रहा है कि ये काफी जबरदस्त होने वाला है. फिल्म समीक्षक और ओवरसीज सेंसर बोर्ड के सदस्य उमैर संधू ने एक्स (पहले ट्विटर) पर डंकी ट्रेलर का रिव्यू दिया. उन्होंने लिखा, डंकी ट्रेलर होश उड़ा देने वाला है. साथ ही उन्होंने फायर इमोजी भी बनाया है. उनके रिव्यू से ऐसा लग रहा है कि ये काफी जबरदस्त और शानदार होने वाला है. बता दें कि फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी. हालांकि ट्रेलर कब रिलीज होगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

शाहरुख खान की फिल्म डंकी का पहला गाना लुट पुट गया इसी महीने रिलीज होने वाला है. सॉन्ग में शाहरुख खान, तापसी पन्नू और विक्की कौशल है. प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, “डंकी ड्रॉप 1 और दिलचस्प पोस्टर के बाद निर्माता 22 नवंबर को डंकी का पहला गाना लूट पुट गया रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, यह रोमांटिक ट्रैक विचित्र डांस स्टेप्स के साथ एक भावपूर्ण लेकिन मजेदार धुन है. यह हर किसी को इसके प्रति थिरकने पर मजबूर कर देगा. डंकी में शाहरुख के किरदार का नाम हार्डी है, जो अपने दोस्तों के साथ लंदन जाना चाहता है. तापसी पन्नू ने मनु नाम का किरदार निभाया है और विक्की कौशल सुखी बने हैं. फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है. ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद डंकी इस साल शाहरुख की तीसरी रिलीज है.

Google Jobs Salary: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी सबसे ज्यादा…

0

Google Jobs Salary: गूगल एक ऐसी कंपनी है जिसका नाम लगभग सभी ने सुना है। हममें से अधिकांश लोग विभिन्न Google ऐप्स का उपयोग करते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि Google ने हमारे जीवन को बहुत आसान बना दिया है।

गूगल में काम करने वाले कर्मचारियों को बेहतरीन सैलरी पैकेज ऑफर किया जाता है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी सबसे ज्यादा सर्च की गई है। उनका एक दिन का वेतन बड़ी संख्या में लोगों का वार्षिक वेतन है।

गूगल में नौकरी का सपना देख रहे युवा वहां की आकर्षक सैलरी से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। Google सैलरी और छुट्टियों के लिए बेहतरीन ऑफर पेश करता है। इतना ही नहीं, दुनिया भर में गूगल के हर ऑफिस के इंफ्रास्ट्रक्चर और वहां दी जाने वाली सुविधाओं की भी खूब तारीफ होती है।

फ्रेशर्स को गूगल में लाखों रुपये का पैकेज भी ऑफर किया जाता है। दूसरी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को उस पैकेज तक पहुंचने में कई साल लग सकते हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भारतीय मूल के हैं। इन्हें अक्सर गूगल पर सर्च किया जाता है. इनके पैकेज के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे।

सुंदर पिचाई का भारत से खास कनेक्शन है

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। सुंदर पिचाई ने चेन्नई के जवाहर विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आईआईटी मद्रास के वाना वाणी स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से भी पढ़ाई की।

सुंदर पिचाई की सैलरी अरबों में है

सुंदर पिचाई 2004 से Google में काम कर रहे हैं। वह Google और उसकी सहायक कंपनी Alphabet Inc. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उनकी सालाना सैलरी 16,63,99,058.00 रुपये है। इस हिसाब से उनका मासिक वेतन 1,38,66,588.17 रुपये, साप्ताहिक वेतन 31,99,981.88 रुपये और दैनिक वेतन 6,39,996.38 रुपये है। वे प्रति घंटे 66,666.29 रुपये कमाते हैं।

गूगल में इंटर्न को भी अच्छी सैलरी मिलती है

गूगल में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारियों का पैकेज करोड़ों में है। कुछ जगहों पर इंटर्न को 4 लाख रुपये प्रति माह का वेतन भी दिया जाता है। यहां आप फ्रेशर के तौर पर भी 30-40 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं. अच्छी सैलरी के साथ-साथ गूगल छुट्टियां और वर्क फ्रॉम होम जैसे भत्ते भी देता है।